कुशीनगर : गुरुवार को प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया गया है जिनमे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशवाल भी शामिल है।
जिन्हें कुशीनगर से हाथरस में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है।
कुशीनगर : गुरुवार को प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया गया है जिनमे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशवाल भी शामिल है।
जिन्हें कुशीनगर से हाथरस में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती मिली है।
देवरिया : जनपद के मदनपुर थाने में बुधवार को मोबाइल चोरी की शक में पकड़े युवक के युवक के साथ, तीन पुलिसकर्मी द्वारा निर्ममता से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुये।इसकी जांच सीओ रुद्रपुर से करायी।जिस पर बेरहमी से पिटाई करने में शामिल तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि थाने के एक दिवान व दो सिपाही जिनके नाम हेड कांस्टेबल लाल बिहारी, कांस्टेबल चंद्रमौलेश्वर सिंह व डायल 112 के सिपाही जितेंद्र यादव ने
एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में महेन निवासी युवक सुमित गोस्वामी को थाने लाकर बेरहमी से पीटा, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
जिसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की की जांच सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह से करायी।जांच में तथ्य सही पाये गये जिस पर कार्यवाही करते हुये तीनो को निलंबित कर दिया गया तथा पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा कायम हुआ।
वायरल वीडियो में तीन पुलिस कर्मी दोनों पैर और हाथ पकड़े नजर आ रहे एक सिपाही बेल्ट से पिट रहा वही युवक चिल्लाते हुये छोडने की गुहार लगा रहा है।
एक समय तो सिपाही अपने जूते को युवक के मुंह पर रख दबाता जिससे युवक का मुंह खून से भर जाता है।
वीडियो रोमिंग जर्नलिस्ट यूट्यूब चैनल के सौजन्य से…
कुशीनगर : सीएमओ कार्यालय के चर्चित बाबू अनूप सिंह को कमिश्नर के निर्देश पर शांति भंग में धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया है।
बाबू पर विशुनपुरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत दो कर्मचारियों पर अपने मनमाफिक रिपोर्ट बनवाने की बात कहता है तथा नही करने पर धमकी व अपशब्दों का आरोप है।
वही पूरी बात फ़ोन में रिकॉर्ड हुई जिसे आगे उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर कार्यवाही की मांग है।जिस पर कमिश्नर द्वारा मामले की जांच करायी गयी।
तथा उनके निर्देश पर पुलिस ने बाबू अनूप सिंह को 151 के तहत जेल भेज दिया।इसके पूर्व पिछले साल कप्तानगंज में एक निजी अस्पताल में आधी रात को शराब के नशे में कुछ युवकों के साथ जांच करने पहुँचा बाबू चर्चा में रहा था।
देवरिया : शनिवार रात को खामपार के एल०डी० आइडियल एकेडमी विद्यालय में शातिर चोरों ने, ताला तोड़कर कर घुसे तथा गोदरेज आलमारी का भी लॉक तोड़ उसमे रखा सारा सामान व कागजात अस्त व्यस्त कर दिये।
तथा पूजा करने के स्थान पर रखे पैसे व आलमारी में रखे इमरजेंसी चाभी का गुच्छा उठा ले गये।विद्यालय के प्रबंधक रामशंकर यादव ने स्थानीय थाना ने तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की है।
मीरजापुर- जिले के विन्ध्यांचल थाना क्षेत्र के अरंगी सरपती ग्राम में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान दिलीप कुमार सोनकर व उसकी पड़ोसी ऊषा के रूप में उनकी पहचान हुई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लम्बे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों शादी करना चाहते थे परन्तु लड़की के घर वाले इसके लिये राजी नही थे।
कुशीनगर : तरयासुजान थाना पुलिस ने जीएसटी के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी पाई है।
जो काफी दिनों से हाइवे पर ट्रक चालको से जीएसटी के नाम पर वसूली में लिप्त थे।
पुलिस ने इन्हें गाजीपुर बैरियर से गिरफ्तार किया,इनकी पहचान राजू उर्फ कौशल विकास हरिहरपुर एवं गोरख भारती निवासी गाजीपुर के रूप में हुई।
वही इनके पास से पुलिस की तलाशी में अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।दोनों अभियुक्तों के खिलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
कुशीनगर : नेबुआ-नौरंगिया ब्लाक के सेक्रेटरी प्रदीप कुमार मल्ल के आगे जिला प्रशासन बेवस नजर आ रहा है।जिलाधिकारी के आदेश पर भ्रष्टाचार और अनियमितता की जांच डीडीओ को सौंपी गई। परन्तु एक माह से ज्यादा होने के बावजूद सेक्रेटरी ने जांच के लिये अभिलेख उपलब्ध ही नही कराये।
फिर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह को 27 दिसम्बर को पत्र लिख सेक्रेटरी प्रदीप
कुमार मल्ल कलवारी पटटी विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया पर काफी समय बीतने के बाद भी जांच के लिये आवश्यक अभिलेख नही उपलब्ध कराने की सूचना दी है।
अब बताये जब सेक्रेटरी जिले के आलाधिकारी की नही सुन रहे तो आम आदमी की क्या सुनते होंगे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
क्या है मामला- कलवारी पट्टी निवासी मोहन साहनी ने ग्राम सभा मे भारी सरकारी धन का दुरुपयोग, बंदरबांट और अनियमितता भरे हुये कार्य होने की शिकायत जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह से की थी।
जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने शिकायत के आधार पर बिंदुआर कार्य सत्यापन और अभिलेखों की जांच का आदेश जिला विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 कार्य दिवस में कर रिपोर्ट देने को कहा था।
परन्तु यहाँ तो अभी जांच शुरू हो ही नही पाया कारण सेक्रेटरी द्वारा समय पर अभिलेख नही सौपना।
वही अब ख़बर है कि सेक्रेटरी के वेतन रोकने की ख़बर लगते ही कुछ सुगबुगाहट है।अब देखना है आगे क्या होता है परन्तु गांव के प्रधान अपनी सत्ता पार्टी के नेताओं के साथ सबंधो की आड़ में बड़े भ्रष्टाचार के मामले को लगातार दबाने का प्रयाश कर रहे।
यही कारण है कि सेक्रेटरी भी इनकी सह में एक माह बीतने के बाद भी अभिलेख देने से हीलाहवाली करते रहे।
कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव सोहनरिया निवासी केदार यादव s/० कविलास यादव जो पैर से दिव्यांग है।नये वर्ष 1 जनवरी को किसी कार्य से घर से निकले परन्तु वापस नही लौटे ना ही कुछ पता चला है।
वह रिक्सा साइकिल से चलते है परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा पुलिस से उनकी खोज के लिये मांग की है।
अगर किसी को इनके बारे कुछ पता हो तो उनके परिजन के नंबर (फ़ोटो में दिये गये) या पुलिस को सूचना जरूर दे।
कुशीनगर : इस वर्ष के आखरी दिन मंगलवार को लखनऊ में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई लंबित मामलों को मंजूरी प्रदान की गयी।
इसी कड़ी में जिले को भी तीन सौगात नये वर्ष पर सौगात मिली मिली है जिनमे प्रमुख सुकरौली और छितौनी गांव को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी है।
साथ ही सेवरही नगर पंचायत की सीमा विस्तार हुआ है जिनमे अवदान टोला, पकड़ियार पूरबपट्टी, पकड़ियार पश्चिम पट्टी,बनरहा पूरब पट्टी, बनरहा पश्चिमपट्टी, सरगटिया करनपट्टी, सेवरही, तुर्कवलिया साहबगंज, कतौरा एवं सुमही सन्तपट्टी के क्षेत्रों को नगर पंचायत की सीमा में सम्मिलित किया गया है।
अमेठी: राष्ट्रीय एनजीओ पॉपुलेशन फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) और सेव अ मदर फ़ाउंडेशन ने साथ मिलकर एक अवार्ड शो ‘हम कुछ भी कर सकते है का आयोजन किया, जो हाल ही में यूपी के अमेठी में संपन्न हुआ। इन पुरस्कारों का उद्देश्य किशोरों और किशोरियों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित करना है।
६ ‘रियल लाइफ हीरोज़’ (सभी किशोर) को उनके संबंधित समुदायों में मुख्य रूप से स्वच्छता, परिवार नियोजन और बाल विवाह के क्षेत्रों में सुधार लाने और इन क्षेत्रों में असाधारण काम के लिए सम्मानित किया गया। ये किशोर-किशोरियां हैं अमिता (भिकिपुर), कमलेश (भादर), मंशा (असानी तिलोई), साओज (मोचवा), सीमा (महाराजपुर) और सबनम (ताला)।
‘हम कुछ भी कर सकते हैं’ अवार्ड्स, एडुटेनमेंट शो ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ के तीसरे सीजन के सफल प्रसारण के बाद पीएफआई द्वारा उठाया गया अगला कदम है| ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ जिसने राष्ट्रीय प्रसारण माध्यम दूरदर्शन पर तीसरा सीजन सफलतापूर्ण पूरा किया, महिलाओं के अधिकारों जैसे मुद्दों को संबोधित करता है, और युवाओ में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर शिक्षा को बढ़ावा देता है। यह स्वच्छता के मुद्दे पर सामाजिक-सांस्कृतिक बाधाओं को भी संबोधित करता है।
एनजीओ सेव ए मदर व पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा अमेठी के लोगों को इन मुद्दों के कार्यान्वयन के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए शो से जुड़े सबसे प्रभावी क्लिप दिखाए गए।
पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक एनजीओ है जो लिंग-संवेदनशील जनसंख्या, स्वास्थ्य और विकास से जुडी नीतियों के प्रभावी निर्माण और कार्यान्वयन को बढ़ावा देता है। उत्तर प्रदेश के अमेठी और कानपुर देहात के अलावा, राजस्थान और बिहार के दो जिलों में भी पुरस्कार आयोजित किए गए हैं।