Home Blog Page 135

पडरौना खिरिया टोला में पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के फ़ोटो जारी, पहचान की अपील…

कुशीनगर : पिछले दिनों 19 दिसम्बर को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरिया टोले में हुऐ CAA (सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट)के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान

पुलिस व मीडियाकर्मियों पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने लिये गये फ़ोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किये गये लोंगो की पहचान हेतु आमजन से पहचान करने की अपील कर उनके बारे में जानकारी मांगी है।

साथ ही बताने वाले कि पहचान गोपनीय रखने की बात कही गयी है।वही अब तक इस मामले में 01 दर्जन से अधिक लोंगो की गिरफ्तारी भी हुई है।

गैंगरेप पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ खाया जहर, हाईप्रोफाइल है मामला…

वाराणसी : सोमवार को वाराणसी के एसएसपी कार्यलय के समीप गैंगरेप पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ जहर खा लिया, उनकी हालत बिगड़ते देख स्थानीय लोंगो ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया।

वही ख़बर सामने आने पर पुलिस प्रशासन के होश उड़े हुए है।अभी एक उन्नाव की पीड़िता द्वारा आत्मदाह करने के कारण, ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जो मीडिया में चल ही रहा था कि वाराणसी में एक मामला सामने आ गया।

वही इस गैंगरेप प्रकरण में एक युवक का मुख्य भूमिका है वो है जिसके कारण यह मामला भी हाईप्रोफाइल है जिसमे पुलिस कार्यवाही से बच रही है।

वो है शाहिद परमवीर चक्र अब्दुल हमीद के पोते जमील आलम जो वाराणसी रेलवे में टीटी के रूप में कार्यरत है।इस मामले में पीड़िता का न्यायालय में crpc 164 का बयान होने के बावजूद पुलिस ने अब तक कार्यवाही से बच रही।

वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवेचना के दौरान उन पर लगातार जमील आलम को इस केस से नाम निकालने या संगीन धाराओं को निकालने का दबाव बनाया जा रहा है जिससे परेशान होकर न्याय के लिये बड़ा कदम उठाना पड़ा है।

अब देखना है यह मामला मीडिया में आने और पीड़िता सहित माता पिता का आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पुलिस कार्यवाही में जुटती है या फिर और कुछ…

लेखपालों की हड़ताल की वजह से अब यह अधिकारी देखगें,जाति, आय, निवास का काम…

कुशीनगर : जिले में लेखपालों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को जाति, आय, निवास बनवाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुये।

जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिये आवश्यक जांच व अग्रसारित का अधिकार अब लेखपाल के साथ साथ ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी को अधिकृत किया है।

तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी की सूची एसडीएम तथा तहसीलदार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इस समंध में जिलाधिकारी की तरफ से 20 दिसम्बर को आदेश जारी किया है जिसमे लिखा है कि 

जनपद के लेखपालों की हडताल की अवधि में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु जांच कर सांस्कृतिक प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करने के लिए लेखपाल के साथ-साथ ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी को अधिकृत किया जाता है, जो संबंधित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा आवंटित ग्रामों के प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में जॉच कर उपरोक्त शासनादेश में दिये गये समयान्तर्गत संस्तति प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे। 

वर्तमान में भी लेखपालों लम्बे समय से हडताल पर चल रहे है।

अतः जिला पंचायत राज अधिकारी, कुशीनगर एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी, कुशीनगर को निर्देशित किया जाता है कि समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी की सूची संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल उपलब्ध कराते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एन०आई०सी0. कुशीनगर से सम्पर्क स्थापित कर उक्त सभी ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारियों का आई0डी0 पासवर्ड बनवाना सुनिश्चित करे।

पडरौना खिरिया टोले में हुए बवाल के मामले में राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया गिरफ्तार…

कुशीनगर : गुरुवार को पडरौना के खिरिया टोला में सीसीए(CCA) सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट के विरोध प्रदर्शन जताने के दौरान हुई पुलिस पर पथराव और हिंसा के मामले में

पडरौना कोतवाली पुलिस ने धारा 144 लगने के बावजूद जनसभा कर लोगों को उकसाने के मामले में कसया कुशीनगर से बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इन पर आरोप है कि इनके जनसभा के बाद भीड़ में शामिल युवक उपद्रव करने लगे।

अपडेट जारी…

जिलाधिकारी का आदेश बेअसर 15 दिन की जांच,एक महीने होने पर भी लंबित…

कुशीनगर : जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश को को महत्व नही देते और अपने मनमर्जी से उसे पालन करते है। जिससे पीड़ित, और शिकायकर्ता को समय पर न्याय मिलने में देरी होती है।

ऐसे मामले जिले में कई सामने आये जिनमे एक नेबुआ नौरंगिया के कलवारीपट्टी का मामला है।जहाँ पिछले माह के 23 तारीख को शपथ पत्र के माध्यम से गांव के मोहन साहनी ने ग्राम सभा मे

भारी सरकारी धन का दुरुपयोग, बंदरबांट और अनियमितता भरे हुये कार्य होने की शिकायत जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह से की थी।

जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने शिकायत के आधार पर बिंदुआर कार्य सत्यापन और अभिलेखों की जांच का आदेश जिला विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 कार्य दिवस में कर रिपोर्ट देने को कहा था।

परन्तु लगभग एक माह होने पर भी जांच का कोई अता पता नही नाही रिपोर्ट की, वही जब शिकायतकर्ता जिला विकास अधिकारी से मिल इसके बारे जानकारी ली तो अभी जांच होने की बात कही गयी।

साथ ही शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिला विकास अधिकारी का व्यवहार मामले की जानकारी लेने पर ठीक नही था।उल्टे हम लोगों को नसीहत देने लगे जांच से कुछ नही होगा।

जो एक गंभीर मामला है,15 दिन की जांच महीनों दिन बाद भी लंबित और ऊपर से उल्टे शिकायतकर्ता को नसीहत।अब देखना है जांच लंबित ही रहता है या इसकी जांच रिपोर्ट बाहर भी कभी आती है।

वही ख़बर है कि ग्राम प्रधान गांव में जांच रुकवाने और इस लंबित रखने में राजनेताओं और अपनी पैसे रसूख का प्रयोग कर मामले को दबाना चाहते है।

उधर शिकायतकर्ता युवाओं का कहना है कि यहाँ से देरी होने पर पूरे मामले को हाईकोर्ट में ले जायेंगे तथा कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग कर दोषियों को कटघरे में खड़ा करेगें।

प्रदर्शन कर रहे 314 लेखपाल निलंबित,पडरौना कोतवाली में मामला दर्ज…

कुशीनगर : जिले के विभन्न तहसीलों के लेखपाल अपनी मांगों को लेकर लगातार कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है।सरकार द्वारा इनके काम बंद कर प्रदर्शन करने पर एस्मा कानून लागू कर दिया गया।

परन्तु फिर भी यह जमे रहे इस बीच पूरे जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद अपने प्रदर्शन को अंजाम देते रहे जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुये 20 दिसम्बर को,

जिले के 314 लेखपालों को निलंबित तथा नो वर्क नो पे के तहत ब्रेक इन सर्विस की गई है।

वही प्रशासन द्वारा धारा 144 का उल्लंघन करने पर इन सभी के विरुद्ध पडरौना कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया साथ ही इनकी बर्खास्तगी का अलग नोटिस भेजी जा रही है।

 

गोरखपुर में जुमे की नवाज के बाद पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा…

गोरखपुर : शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद गोरखपुर के नखास चौक,और रेती रोड पर CAA(सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट) के विरोध की आड़ में पुलिस पर पथराव की घटना सामने आयी।

पथराव के समय इलाके में पुलिस बल की कमी देख उपद्रवी काफी पथराव व अशांत माहौल बनाये रखा, वही जब पुलिस बल भारी संख्या में जुटी तो हंगामा व पथराव करने वाले युवकों पर लाठीचार्ज कर वहाँ से खदेड़ पूरे इलाकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

अभी वहा स्थिति कंट्रोल में है तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुये है।

विवाद में मध्यस्थता करने गये व्यक्ति को चाकू लगी, हॉस्पिटल जाते समय हुई मौत…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में पड़ोस में हो रहे विवाद में मध्यस्थता कर शांत कराना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा, जिन्हें झगड़े छुड़ाने के दौरान लगी चाकू से बुरी तरह घायल हुए तथा अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव मुकुंदपुर के कोइरी टोला में दो सगे भाइयों में झगड़ा चल रहा था तभी मारपीट की आशंका देख मुहल्ले के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति बीच बचाव करने गये

परन्तु उन लोगों के आपसी चाकूबाजी में बीच मे आ गये जिसमे यह बुरी तरह घायल हो गये।परिजन इन्हें फौरन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे मौत हो गयी।

सूचना पर पहुँचे सीओ तमकुहीराज, एसएचओ ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया।

और अपडेट जल्द…

पडरौना खिरिया टोला में प्रदर्शन के दौरान पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल…

कुशीनगर : जिले में धारा 144 लगे होने के बावजूद पडरौना के खिरिया टोला में CAB (नागरिक संशोधन विधेयक) के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किया है।

जिसमे कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की ख़बर है ,वहाँ से आयी कई वीडियो में लोग पुलिस पर पत्थर फेंकते दिख रहे है।जिससे पुलिस को मजबूरन पीछे भागना पड़ा है।

हालांकि की डीएम व एसपी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पहुँच हालात पर काबू पा लिया गया है।जिसमे पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

अपडेट जारी…

धारा 144 लागू होने के बाद गन्ना मूल्य बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर पूर्व मंत्री धरने पर…

कुशीनगर :किसानों के गन्ना मूल्य बढ़ाने और उनकी समस्याओं तथा प्रदेश के अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,दो लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे।

तथा अपने फ़ेसबुक लाइव से अपने कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित किया जहाँ उन्होंने दो सत्र से महंगाई बढ़ने के बावजूद किसानों के गन्ने मूल्य ना बढ़ाने पर सरकार पर हमला बोला।

साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था कि मसले पर कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुका है।महिलाओं व लड़की के साथ दुराचार व आग से जला मारने के कई मामले सामने आये।

वही सरकार किसानों व आम लोगों के ध्यान बताने के लिए नये नये संविधान विरुद्ध कार्य कर रही है जिससे असल मुद्दों से लोगों का ध्यान बट जाये।

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में धारा 144 लगी हुई है जिसके मद्देनजर पूर्व मंत्री व पार्टी के भव्य कार्यक्रम तो नही हो पाया तथा उन्होंने आरोप लगाया कि यहाँ आने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह रोक लिया गया है।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चाक चौबंद रही तथा मौके पर एडीएम व सीओ ने पहुँच उनका ज्ञापन लिया।

बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ पुलिस लाइन में ले जाकर रखा है जहाँ इनका धरना प्रदर्शन जारी है।