Home Blog Page 14

कुशीनगर में किडनी चोरी का मामला, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

कुशीनगर जिले में एक फर्जी डॉक्टर पर पथरी के इलाज के बहाने एक किसान की किडनी चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त, रिजवान को गिरफ्तार किया है।

मामला कोटवा बाजार स्थित न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल का है, जहां अलाउद्दीन अंसारी नाम के एक किसान को पथरी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि यहां कार्यरत फर्जी डॉक्टर ने इलाज के दौरान उनकी किडनी चोरी कर ली।

इस संबंध में अलाउद्दीन अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिजवान नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो इस आपराधिक गतिविधि में शामिल था। जांच में पता चला कि रिजवान फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करता था तथा अवैध रूप से अंगों की तस्करी में संलिप्ता की जांच जारी है।

कुशीनगर में 31 साल बाद पुलिस थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

कुशीनगर जिले में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। 31 साल बाद आज पुलिस थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। यह निर्णय 1994 के उस भयावह पचरुखिया कांड की यादों को पीछे छोड़ते हुए लिया गया है, जिसमें 6 पुलिसकर्मियों की दस्यु सरगना के साथ मुठभेड़ में शहादत हुई थी। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस ने जन्माष्टमी का जश्न मनाना बंद कर दिया था, लेकिन इस साल एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर यह परंपरा टूट रही है।

पचरुखिया कांड: एक दर्दनाक इतिहास30 अगस्त 1994 को कुशीनगर के पचरुखिया गांव में हुई इस मुठभेड़ ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था। दस्युओं के साथ हुई इस हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मियों, जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल थे, ने अपनी जान गंवाई। यह घटना जन्माष्टमी के दिन हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस त्योहार को मनाने से परहेज किया, मानो यह उनके शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देने का एक मौन व्रत हो।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना “पचरुखिया कांड” के नाम से आज भी याद की जाती है।

31 साल बाद नई शुरुआतहालांकि, 2025 में परिस्थितियां बदल गई हैं। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने इस साल जन्माष्टमी मनाने का फैसला लिया, जो कि एक सांस्कृतिक और भावनात्मक मोड़ माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहीदों की याद को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता फैलाने की दिशा में उठाया गया है। थानों में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं।

कुशीनगर में बारिश के पानी को लेकर मारपीट, 01 की हालत गंभीर

कुशीनगर : जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बारिश के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई।

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बारिश के पानी के निकासी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई और लाठी-डंडों के इस्तेमाल तक पहुंच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प साफ तौर पर देखी जा सकती है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तंत्र-मंत्र अंधविश्वास में फंसे परिजन ने, बच्ची की लाश कब्र से निकाली थी

कुशीनगर: जिले के पटहेरवा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में फंसे चार लोगों ने कब्रिस्तान में दफ्न 10 वर्षीय मासूम गुलफ्सा की लाश को उसकी मां, मौसी, मौसा और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर कब्र से निकला था इनका दावा था कि तंत्र-मंत्र से बच्ची को दोबारा जिंदा किया जा सकता है।

जारी बयान के अनुसार , आरोपियों ने रात के अंधेरे में शव को कब्र से निकाला, लेकिन किसी के आने की आहट सुनकर घबरा गए और लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने 100 मीटर दूर एक मोबाइल टावर के पास झाड़ियों से बच्ची की लाश बरामद की।

मौके से दो बुरका, एक साड़ी और तंत्र-मंत्र से संबंधित कुछ सामान भी मिला। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में बच्ची की मां जुबैदा खातून, मौसी सुबहेदा खातून, मौसा तबarak अंसारी और सहयोगी शुगन खां शामिल हैं।

क्षेत्राधिकारी तमकुही राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान गुप्त रखने के लिए बुरका पहनाया गया था।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

कुशीनगर में ANM पर टीकाकरण के दौरान रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल

कुशीनगर जिले में एक ऑक्सीलियरी नर्स मिडवाइफ (ANM) सुमन पर बच्चों के टीकाकरण अभियान के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में सुमन को टीकाकरण के दौरान पैसे वसूलते हुए देखा जा सकता है, जो भारत सरकार के टीकाकरण अभियान की भावना के खिलाफ है। यह मामला विशुनपुरा क्षेत्र के खजुरिया गांव का है, जहां स्थानीय लोगों ने इस घटना की शिकायत सीएमओ कुशीनगर को पत्र के माध्यम से की है।

हरपुर माफी में भीषण आग, दो झोपड़ियाँ जलकर राख, लाखों का नुकसान

कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के टोला कुंवर छपरा में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से दो परिवारों की झोपड़ियाँ पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस हादसे में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 2 बजे सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

पीड़ितों में धनई मौर्य पुत्र जपसी और शंकर मौर्य पुत्र जितई शामिल हैं, जिनकी टिनसेट से बनी झोपड़ियाँ आग की चपेट में आ गईं।स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, एक साइकिल और करीब ₹30,000 नकद पूरी तरह जल चुके थे।

सूचना मिलने पर 112 सेवा की टीम और लक्ष्मीगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। शुक्रवार सुबह राजस्व विभाग के लेखपाल रामप्रवेश प्रजापति गांव पहुंचे और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।

कुशीनगर में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

कुशीनगर: जिले के पड़रौना थाना क्षेत्र के जटहा रोड पर मंगलवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है।

घटना मंगलवार, 29 जुलाई 2025 की रात करीब 9:30 बजे की है। थाना कोतवाली पटहेरवा क्षेत्र के जटहा रोड पर प्रथम पक्ष के सागर कुमार (19), पुत्र सुनील, निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी और दूसरे पक्ष के अंशु पटेल (18), पुत्र बृजेश पटेल, निवासी भटवलिया, के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय रविंद्र नाथ धूसम में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान सागर कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे पक्ष का अंशु पटेल पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इलाज करा रहा है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कुशीनगर: व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला धमकीबाज अरेस्ट

कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है, जहां प्रसिद्ध समाजसेवी व व्यापारी अंशुमान बंका से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी आर्यन उपाध्याय गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकीबाज को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि आरोपी आर्यन उपाध्याय ने खुद को ‘AK-47 गैंग’ का सदस्य बताते हुए व्यापारी को मोबाइल पर मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की थी।

उसने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई, तो बंका के बच्चे को अगवा कर लिया जाएगा। यह धमकी व्यापारी के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पडरौना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को धर दबोचा।

कुशीनगर में व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती की मांग, मचा हड़कंप

कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यापारी अंशुमान बंका को ‘एके-47 गैंग’ के नाम से एक धमकी भरा संदेश व्हाट्सअप पर प्राप्त हुआ है।

इस संदेश में गैंग ने व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की है, साथ ही पैसे न देने की स्थिति में दिनदहाड़े चौराहे पर गोली मारने और उनके बच्चे को अगवा करने की गंभीर धमकी दी गई है।

धमकी से सहमे अंशुमान बंका ने तुरंत पडरौना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित तहरीर सौंपी।

व्यापारी ने बताया कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। उनके परिवार का माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पडरौना कोतवाली पुलिस अब तकनीकी जांच में जुट गई है

कुशीनगर में पुलिस ने दो होटलों पर की छापेमारी, एक दर्जन लोगों को पकड़ा

0

कुशीनगर जिले में पुलिस ने गुरुवार को देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन में पर्ल होटल और उत्सव मैरिज लॉन को निशाना बनाया गया, जहां एक दर्जन से अधिक लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को इन स्थानों पर देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही कसया थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित दोनों होटल पर्ल होटल और

उत्सव मैरिज लॉन छापेमारी करते हुए एक दर्जन युवक और युवतियों को पकड़ा गया साथ ही होटल को भी प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया।