Home Blog Page 141

कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे की तबियत बिगड़ने पर, जिला अस्पताल ले जाया गया…

कुशीनगर : कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दुबे की एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबियत खराब होने की शिकायत पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहाँ डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें हायर केयर सेंटर में दिखाने की सलाह दी जहाँ ख़बर है कि लखनऊ ईलाज के लिये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि श्री दुबे नौरंगिया ग्रामसभा के ब्लॉक खेलकूद कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सांसद आदर्श ग्रामसभा नौरंगिया में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे कि

उन्हें बेचैनी महसूस हुआ जिसके बाद उनको तुरन्त जिला अस्पताल ले जाया।

इसके पूर्व 5 अगस्त को भी 2019 लोकसभा सदन से लौटते समय भी तबियत खराब हुई थी जहाँ उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में रात भर के लिये भर्ती होना पड़ा था।

तहरीर सौंपने के 10 दिनों बाद भी कोई सुनवाई नही,थाना व पुलिस अधीक्षक को दिया है तहरीर…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव-पिड़रा भेडिहारी निवासी जगदीश सिंह पुत्र रामकवल सिंह ने 29-09-2019 को कोतवाली हाटा में जीतन यादव पुत्र चौथी यादव ग्राम-बढ़या खुर्द टोला पिपरपाती द्वारा फ़ोन पर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने नामजद तहरीर दिया।

परन्तु कोई कार्यवाही ना होता देख पुलिस अधीक्षक को भी 01-10-19 को भी तहरीर दिया परन्तु 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है।

अब सवाल उठता है कि मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस कार्यवाही कार्यवाही क्यो नही कर रही।क्या पुलिस किसी अनहोनी होने का इंतज़ार कर रही।

जबकि गाली व जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो वायरल और पुलिस को जांच में पूरी मदद मिलेगी।

पत्रकार की हत्या का खुलासा एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…

कुशीनगर : गुरुवार को हुई हाटा कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार राधेश्याम शर्मा की हत्या का खुलासा देर शाम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कर दिया।

हत्या का आरोप गांव के ही राम गोपाल सिंह व तेज प्रताप पर है जिससे पत्रकार की पुरानी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था।

मामले में राम गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तेज प्रताप सिंह अभी फ़रार है जिसकी खोजबीन के लिये पुलिस की टीमें लगी हुई है।

मामले की खुलासे में पुलिस के खोजी कुत्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया किया, मौके वारदात से सूंघते हुये फरार तेज प्रताप के घर तक पहुँच गया तथा खून से सना कपड़ा ढूंढ निकाला।

जिससे पुलिस को गुत्थी सुलझाने में समय नही लगा, वही पत्रकार द्वारा बुधवार देर शाम हत्या के अंदेशा जताते हुये सीओ से फ़ोन पर बात की गई और गुरुवार सुबह हत्या कर दिया गया।

 

पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबौली के पास दैनिक आज अखबार के पत्रकार राधेश्याम शर्मा को गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

यह जानकारी कुशीनगर पुलिस की offical ट्विटर पर दी गई है जहाँ बताया गया है कि

पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक समस्त कार्यवाही समय से पूर्ण करते हुए एक संदिग्ध को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है, जबकि शेष संदिग्ध व्यक्तियों हेतु पुलिस टीमें उनके पीछे लगी हैं।शीघ्र ही सभी दोषियों की गिरफ़्तारी कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी।परिजन पुलिस कार्यवाही पर संतुष्ट और आश्वस्त होकर सहयोग कर रहे हैं।

इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने मौके वारदात पर पहुँच जांच की तथा मीडिया को बताया कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित तरीके से किया गया लग रहा है।

नीचे वीडियो देखें-

उधर पत्रकार की हत्या के मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त कर रहे साथ ही सरकार से परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे ।

हाटा से पूर्व विधायक व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त कर रहे साथ ही सरकार से परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की।

हाटा कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार की गला रेत हत्या

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र गांव सिकटिया के टोला बनटोलवा निवासी आज अखबार के पत्रकार राधेश्याम शर्मा की गुरुवार सुबह 8:30 के करीब गला रेत कर हत्या करने की गयी है। 

श्री शर्मा अपने गांव के बाहर किसी काम से गये थे की क्षेत्र के दुबौली के सोहसा मठिया के पास निर्मम हत्या हुुई है।   हत्या और हत्यारो का कुछ पता नही चला।

हाटा कोतवाली क्षेत्र में पिछले माह भी एक व्यसायी की गोली मारकर हत्या की गई थी।

वही पत्रकार की हत्या पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह हत्या सुनियोजित तरीके से किया गया है।

हत्या के समंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र का नीचे बयान देखिए।

;

नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : बुधवार सुबह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव मठिया नरईपुर स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

 

Update coming soon…

 

पडरौना नगर के एचपी पेट्रोल पंप पर लगी आग,मशीनों में लगी है आग…

कुशीनगर : पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप  पर देर शाम अज्ञात कारणों से पंप के मशीनों में लगी आग अगर आग पर काबू नही पाया गया  होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

बरहाल आस पास के दुकानदारों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया।मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आयी तथा बचे आग पर पूरी तरह काबू कर लिया।

नुकसान की बात करें तो केवल मशीनों को नुकसान पहुंचा है।

पंखे से लटकता मिला महिला का शव, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र गांव बतरौली में मंगलवार को एक महिला का शव उसके घर मे पंखे से लटकते हुये पाया गया।

सूचना पाकर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

वही विजयदशमी के दिन में गांव में हुये अनहोनी से लोंगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मृतक महिला का नाम मीना बताया जा रहा है, जो फाजिलनगर में बच्चों को लेकर रहती है। तथा नवरात्र में अपने गांव आयी थी।

 

बड़ी ख़बर : अजय कुमार लल्लू को मिली कांग्रेस यूपी की कमान,कांग्रेस ने अजय लल्लू को बनाया प्रदेश अध्यक्ष…

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुये प्रदेश की पार्टी की कमान उन्हें सौप दिया है,जहा वह अब कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गयें है.

जो पहले यह जिम्मेदारी अभिनेता से नेता बने राजबब्बर देख रहे थे,वही अजय कुमार लल्लू बिधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधानमंडल दल के नेता है, जो  अब यह जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी आराधना मिश्र को सौपी है.

साइबर सेल का सराहनीय कार्य ,05 लोगों के कुल रु0 74759/- रूपयें कराये वापस, जरुर पढ़ें…

कुशीनगर : जिले की साइबर सेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये 05 लोगों के कुल रु0 74759/- रूपयें वापस कराये जिन्हें साइबर अपराधियों द्वारा ठगी कर उनके खातों से रकम को विभन्न वैलेट में रखा गया था.

पीड़ितो द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार होने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र से रकम वापस कराने व दोषियो के विरुध कार्यवाहीं की मांग की थी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये.

जहा साइबर सेल द्वारा जाँच में सामने आया की अधिकांश लोगो का पैसा फोन पर अपने खाते व ए0टी0एम0 की जानकारी बताने व कुछ लोगो को ‘Phone Pe’ और ‘ Google Pay’ (Tez) नामक कैश वैटेल से कैश प्राप्त करने का लिंक भेजकर खाते से पैसा अपराधियो द्वारा निकाला गया है.

साइबर सेल के आरक्षी अनिल कुमार यादव के प्रयाश से 1- इस्तेयाक अंसारी निवासी कसया के रु0 19670/-,2-शिवानी राव निवासी पड़रौना के रु0 3726/-,3- शिल्पी गुप्ता निवासी हाटा के कुल रु0 32084/-(Ola Cabs से रु0 3190/- तथा Phone pay से रु0 28894/-),4- वीर विजय राव निवासी कसया के रु0 14529 तथा  5- इस्तेयाक अंसारी सा0 तुर्कपट्टी के रु0 4750/- इस प्रकार कुल रु0 74759/- रूपये विभिन्न बैंकों में खोले गये बचत खातो में वापस करा दिया गया.

साथ ही फ्राड करने वाले के विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

कैसे हो रहा फ्राड,समझे और सतर्क रहे.

जाँच में सामने आया है की जांचोपरांत पाया गया कि अधिकांश लोगो का पैसा फोन पर अपने खाते वए0टी0एम0 की जानकारी बताने व कुछ लोगो को ‘Phone Pe’ और ‘ Google Pay’ (Tez) नामक कैश वैटेल से कैश प्राप्त करने का लिंक भेजकर खाते से पैसा अपराधियो द्वारा निकाला गया है.

जांचोपरांत यह भी पाया गया कि अधिकांशलोग ‘Phone Pe’ और ‘Google Pay (Tez) नामक कैश वैटेल का प्रयोग तो करते हैं. लेकिन कैश वैलेट द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अनभिज्ञ रहते हैं.

जैसे- ‘Phone Pe’ और ‘Google Pay (Tez) नामक कैश बैटेल में सुविधा है कि कोई भी व्यक्ति अन्य व्यक्ति को पैसा भेजने हेतु तथा पैसा मंगाने हेतु लिंक भेज सकता है। इसी सुविधा का प्रयोग करकेसाइबर अपराधी दूसरे व्यक्ति को लालच देकर या ‘OLX’ या दुकान से सामान खरीदने के नाम पर पैसा भेजने वाली लिंक

भेजने के बजाय पैसा मगाने वाली लिंक भेज देते है और सामने वाला समझता है कि उसको पैसा मिलेगा जबकि लिंक पर टच करके Accept करते ही उनके खाते से पैसा कट कर साइबर अपराधी के खाते में चला जाता है.

साइबर फ्रॉड से बचाव का तरीका

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि आज के आधुनिक परिवेश में सबसे अधिक साइबर

फ्राड फोन करके ओ0टी0पी0 पूछकर पैसे निकालते समय ए0टी0एम0 कार्ड का नं0 व पासवर्ड चोरी करके ऑनलाइन वैलेट

के माध्यम से किया जा रहा जिससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने खाते से

सम्बन्धित जानकारी साझा न करें और एटीएम बूथ से पैसे निकालते समय बूथ में अकेले ही प्रवेश करे व अपना पासवर्ड बदलते रहे.