Home Blog Page 142

विधानसभा इकाई की जिला पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक…

कुशीनगर : रविवार को AIMIM के प्रदेश सचिव नाजिम शाही की अध्यक्षता में कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कसया हिन्द गेस्ट हाउस में संबोधित किया।

जिसमे आगामी होने वाले जिला पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष असरफ साहब,विधानसभा अध्यक्ष शाहबाज अहमद, उपाध्यक्ष आदिल सिद्धिकी, सहित जिला पंचायत के प्रत्याशी सिद्दिकी राजा व अन्य ,

उपस्थित रहे।साथ ही पार्टी के नीति को देख कई लोगो ने पार्टी जॉइन किया।

कमियां कैमरे में कैद होता देख शिक्षिका भड़की पत्रकारों पर, बोली जो करना है कर के दिखाइये…

कुशीनगर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रधानाचार्य,और मीडियाकर्मियों के बीच वार्तालाप है।

जहाँ पत्रकार विद्यालय में बीएसए की मंजूरी लेने के बाद कवरेज के लिए पहुँचे थे।परन्तु शिक्षिका उन्हें कवरेज से रोक देती है जबकि पत्रकार बताते है उनकी बीएसए से बात हुई है फिर भी कवरेज करने से रोकती है तथा पत्रकारों को परिसर से बाहर जाने की कहती है।

जिस पर पत्रकारों द्वारा उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई जाती है इसके बाद पत्रकारों से कहती है जो करना होगा करके दिखाइये।

यह पूरा मामला है सुकरौली बाजार के बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय का जहाँ पत्रकार पहुँचे थे।

दरअसल अभी ताजा सोनभद्र का मामला सामने आया जिसमे 81 बच्चों को 1 लीटर दूध में एक बाल्टी पानी गरम मिलाकर पिलाया गया।यह ख़बर मीडिया में आई जांच हुआ तो प्रधानाचार्य को निलंबित किया गया तथा शिक्षा मित्र को बर्खास्त की गई साथी अन्य लोगों पर कार्रवाई हुई।

इस लिये शिक्षिका प्रधानाचार्य यहाँ मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोक रही थी कि।कही हमारी कमी भी कैमरे में ना आ जाये।बरहाल कैमरे ने तो अपना कर दिया है अब शिक्षिका प्रधानाचार्य की चर्चा प्रदेश व राष्टीय मीडिया में आया तथा वह बयान भी चला जिसमे पत्रकारों से बहस कर रही है।

पहली नजर में साफ दिखा की  बच्चों को ठंड के मौसम में नीचे खुले फर्स पर बैठा कर मिड डे मील दिया गया…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

09 वर्षीय शुभम शुक्रवार सुबह से गायब, सेवरही थाने में गुमशुदगी दर्ज…

कुशीनगर : सेवरही थाना के गांव धूमपट्टी निवासी संतोष सिंह ने शुक्रवार को अपने 09 वर्ष बेटे शुभम सिंह उर्फ गोलू की शुक्रवार सुबह 6 बजे से गायब होने की तहरीर थाने में दी है।

जहाँ पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वही परिजन बच्चे को लेकर चिंतित है।

तरयासुजान में दर्ज 47 लाख सेल्स टैक्स चोरी के मामले में दो अभियुक्त 19 साल बाद गिरफ्त में …

कुशीनगर : करीब दो दशक पूर्व 47 लाख रुपये के व्यापार कर चोरी के मामले में वाराणसी की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा ने दो मुख्य साजिशकर्ता को मध्यप्रदेश के कटनी से गिरफ्तार किया है।

जिनके ऊपर 2001-2002 में धारा 420, 465, 467, 468, 471 एवं 120 बी में तरयासुजान थाना में मामला पंजीकृत किया गया तब से यह फ़रार चल रहे थे।

क्या था मामला – इन पर आरोप है कि 2001-02 ने व्यापार कर (sales tax) विभाग की मिलीभगत से एक रजिस्टर्ड फर्म के नाम दो टक अरहर दाल का फर्जी बिल तैयार किया था और यूपी से दूसरे प्रदेश में जाने के लिए फर्जी पारगमन पत्र बनवाकर टैक्स चोरी की थी।

शुक्रवार को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा(Economic crime research branch) की टीम ने कर चोरी के अभियुक्तों प्रेमचंद्र गुप्ता एवं रशीद अहमद सिद्दीकी को मध्यप्रदेश के कटनी से गिरफ्तार कर न्यायालय से दो दिन की टांजिट रिमांड मांग से लेकर चले।

गिरफ्तार दोनों लोग यूपी के मिर्जापुर जिले के निवासी है।इसी मामले में विभाग के कर्मचारियों पर पहले ही कार्यवाही हो चुकी है।

पुलिस मुख्यालय का एसपी बताकर फर्जी तरीके से थानों से पैसा जमा कराने वाला गिरफ्तार…

आजमगढ़ : आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना व क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जो प्रदेश के विभन्न थानों के दरोगा,एसएचओ को फ़ोन कर अपने को पुलिस मुख्यालय का एसपी बताकर जाल रच उनसे पैसे खातों में जमा करवाता था।

परन्तु इस बार अपने दाव के आखिर में यह कामयाब नही हुआ और पुलिस की जांच में बिहार के मोतिहारी जिले से पकड़ा गया।

इसके पकड़े जाने के बाद एसपी आजमगढ़ ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिनांक 18.11.19 को जरिये डीसीआर द्वारा वादी प्रधान लेखक थाना मुबारकपुर आजमगढ़ द्वारा सूचना प्राप्त हुई की डीजीपी कार्यालय से मो0 नम्बर 7870840292 पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर बात करे। 

जिसकी सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ द्वारा सीयूजी मो0 का नेटवर्क न रहने के कारण प्रभारी निरीक्षक ने अपने नम्बर प्राइवेट नम्बर से 7870840292 पर फोन किया गया तो मोबाईल पर ट्रू-कालर से ASP मनोज कुमार लिखकर आया।

बातचीत में बताया गया की डीजीपी सर के भाई के पत्नी का सोना चोरी हो गया है। जिसमें से कुछ सोना बरामद करके एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हूं तथा कुछ सोना आपके सठियाव बाजार में एक अभियुक्त के पास है।

आप सठियाव आ जाइये इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सठियाव जाने के लिए तैयार हुए तब तक पुनः उसी मोबाइल नम्बर से दोबारा फोन आया कि सोना किसी दुकानदार के यहा है। जिसे खरीदना है।

इस पर प्रभारी निरीक्षक व का0 प्रमोद यादव को प्राइवेट कपड़े में सठियाव भेजा तथा बताया। तभी उस व्यक्ति द्वारा बताया गया कि आप 30 हजार रूपये पेटीएम या बैंक द्वारा मेरे एसबीआई खाता संख्या-3134138067 में ट्रान्सफर कर दीजिये यह बात प्रभारी निरीक्षक को संदिग्ध प्रतीत हई।

इस सूचना पर मोबाईल नम्बर की जांच किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त नम्बर बिहार प्रदेश के मोतिहारी जिले किसी फर्जी पते का है। प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी करके पैसा लेने का प्रयास किया गया है। इसी तरह आम जनता से पैसे का फ्राड करके खाते में भिजवाते है।

जिसपर प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 270/19 धारा 419/420 भादवि व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया। 

तथा आज दिनांक-29.11.2019 को  अभियुक्त राज कपुर प्रसाद पुत्र सुरेश प्रसाद कुशवाहा, ग्राम0 रघुनाथपुर, थाना-छोड़ोदानों, जनपद-मोतिहारी, बिहार को आजमगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

 

1 लीटर दूध को टप में पानी मिला 80 बच्चों को दिया गया,विभाग ने जांच बैठाया…

सोनभद्र : सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक के कोटा गांव में स्थित सलाई बनवा प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले दूध को 1 लीटर में 80 बच्चों का दिये जाने के कारण सुर्खियों में है।

मामला मीडिया में आने के बाद असेस्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्रशासन जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कह रहे है।

इसका खुलासा इसी गांव के एक ग्राम पंचायत सदस्य ने किया है। तस्बीर में एक महिला एक लीटर दूध को पानी भरे टप में मिलाती दिख रही है।

इसके पूर्व मिर्जापुर में बच्चों को नमक के साथ रोटी देने का मामला सामने आया था।जिस पर सरकार की खूब किरकिरी हुई थी।

ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को डीएम ने किया सीज,गबन करने का है आरोप…

कुशीनगर :  मोतीचक ब्लॉक के गांव झांगा के प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह  ने सीज कर दिया है। तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष शपथ पत्र के साथ शिकायत सौपा था की वर्ष 2016-17 व 2018-19 में ग्राम पंचायत में 562 शौचालयों के लिए धन अवमुक्त हुआ था।

जहा 539 शौचालयों के धन की निकासी कर 27 लाख 32 हजार रुपये का ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलीभगत कर निजी कार्य में खर्च कर लिया।

इसके पूर्व डीपीआरओ आरके द्विवेदी ने गांव में बने शौचालयों का निरीक्षण किया था जहाँ कई अनियमितता मिली थी।जिस पर डीपीआरओ द्वारा प्रधान व सेक्रेटरी से नोटिस जारी कर जबाब मागा था लेकिन इनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण नही दिया गया।

लक्की ड्रा व भारी डिस्काउंट का लालच देकर करोड़ो की ठगी करने वाले 45 गिरफ्तार…

नोएडा : नोएडा पुलिस के साइबर सेल व थाना सैक्टर 20 पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा फ्लिपकार्ट,स्नैपडील, मिंत्रा शापिंग साईट के ग्राहकों को कैश बैक लक्की ड्रा मे एलईडी आदि।

सामान व ईनाम का लालच देकर सिक्योरिटी आदि के नाम पर अपन बैंक खातो, गुगल पे, फोन पे (Google pay, Phone pay) आदि वालेटो मे पैसे ट्रांसफर कराकर लाखो लोगो से करोडो रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैग के 45 अभियुक्तों (महिला व पुरुष) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस ने बताया कि ठगी करने के लिये बकायदा नोएडा के सेक्टर 6 और 7 में कॉल सेंटर बनाये गये थे जहाँ से पुलिस ने 45 अभियुक्त (महिला व पुरुष) पकड़ा।जिसका मालिक दिलीप सरोज निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली है।

तथा डेटा उपलब्ध कराने वाला नन्दन नाम व पता अज्ञात ,जो फरार है। अभियुक्गण भारत के विभिन्न राज्यो मे काल कर ठगी करते है।

कैसे करते थे ठगी – फ्लिपकार्ट, मिंत्रा व अन्य ऑनलाइन शॉपिंग साइटो के ग्राहको का सम्पूर्ण डाटा जैसे-नाम, ई-मेल आईडी, शिपिंग कैब्स, आर्डर आईडी व प्रोडक्ट का पूरा विवरण

फ्लिपकार्ट व अन्य ऑनलाइन शॉपिंग साइट से लेकर ग्राहकों को काल करके ईनाम मे एलईडी आदि, लक्की ड्रा व 

भारी डिस्काउंट का लालच देकर कैश बैक, सिक्योरिटी मनी व रजिस्ट्रेशन के नाम पर विभिन्न फर्जी बैंक खातों व फोन पे, गुगल पे आदि युपीआई के फर्जी खातो में पैसे ट्रांसफर करवा लिया करते थे।

अब तक किसी व्यक्ति को कभी भी कोई ईनाम या अन्य लाभ नही दिया गया, ना ही कॉल-सेंटर का कोई रजिस्ट्रेशन है।

कुशीनगर एयरपोर्ट के लिये 7.50 करोड़ जारी, टर्मिनल और सड़क का होगा निर्माण…

कुशीनगर : कुशीनगर एयरपोर्ट के टर्मिनल और सड़क निर्माण के लिये एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से 7.50 करोड़ की धनराशि जारी हुई है।

यह ख़बर अमर उजाला के गोरखपुर संस्करण में आयी है जिसमे गोरखपुर और कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्देशक अनिल कुमार द्विवेदी के हवाले से लिखा गया है कि

कुशीनगर एयरपोर्ट के भीतरी भाग में बने बिल्डिंग को स्वरूप बदल टर्मिनल बनाया जायेगा। साथ ही आवश्यक भीतरी सड़क बनायी जायेगी जिसके लिये बजट मिल चुका है तथा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करायी जाएगी।

कार्य पूरा होने के बाद लोकल उड़ान शुरू होने की रास्ता साफ हो जायेगा।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 04 की मौत 50 लोग घायल…

लखनऊ : बुधवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले में भीषण हादसे में 04 लोगों की मौत और 50 के करीब घायल बताये जा रहे है जिनका ईलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ख़बर के अनुसार देर रात कन्नौज पहुँची जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस पहिया फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।बस में अधिकतर लोग बिहार के दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के हैं।

यात्रियों ने मीडिया को बताया कि तेज आवाज के साथ बस पलट गयी, वही हादसे की ख़बर पाकर पुलिस और एक्सप्रेस वे पर गस्त करने वाले टीम ने अंदर फसे लोगों को निकालना शुरू कर अस्पताल भेजवाया।

जिसमे दबकर 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है जिनमे 2 महिलाएं भी शामिल है।अभी इनकी पहचान नही हो पाई है।