Home Blog Page 144

वायरल वीडियो : तरयासुजान में पुलिस द्वारा पकड़ी गयी शराब को लूटने के लिये मच गई होड़

कुशीनगर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे दो पुलिस कर्मी बरामद या पकड़े पेटी की शराब के साथ दिख रहे।जहाँ लगभग 50 की संख्या में व्यक्तियो का समूह पुलिस से धक्का मुक्की कर शराब की छीना झपटी कर लूट लेते है।

यह वीडियो तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडिया बाजार का बताया जा रहा है,हालांकि यह वीडियो कब का है  इसकी पुष्टि नही हुई है परन्तु पुलिस ने वीडियो में आये व्यक्तियो को चिन्हित कर रही है साथ ही इस प्रकरण में स्थानीय थाने पर मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में दिख रहे दो पुलिस कर्मी में से एक सभी लोगों की मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहा। जबकि दूसरा सिपाही लोगों से शराब की पेटी बचाने का प्रयाश करता दिखता परन्तु भारी भीड़ के आगे बेबस नजर आता है।

नीचे वायरल वीडियो देखें…

कसया थाने में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज…

कुशीनगर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है जहाँ कई बार अपनी पार्टी की भी किरकिरी कराते रहते है।

अब हाल में ही दिये एक बयान के कारण चर्चा में जहाँ उन्होंने  भगवा वस्त्र पहन मंदिरों में रेप करने का बयान दिया था, इसी बयान को लेकर जिले कसया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमे उनके ऊपर आईपीसी की धारा 153A, 295A, 298, 505(2)के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह मामला कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बेटे दिव्यवेंदू मणि ने दर्ज कराया है।जहाँ उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

लगी धाराओं के बारे में मुख्य बाते जाने – 

1- आईपीसी की धारा 153 (ए) उन लोगों पर लगाई जाती है, जो धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं। धारा 153 (ए) के तहत 3 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अगर ये अपराध किसी धार्मिक स्थल पर किया जाए तो 5 साल तक की सजा और जुर्माना भी हो सकता है।

 

2-भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के मुताबिक़ दूसरों की धार्मिक भावनाएं आहत करने पर जेल का प्रावधान है।

 

3- आईपीसी की धारा 298 किसी व्यक्ति को हानि पहुंचाने के इरादे से बोलने वाले शब्दों से संबंधित है।

 

4- धारा 505 (2) व्यक्तियों के वर्गों के बीच शत्रुता या शत्रुता की इच्छा को बढ़ावा देने या बढ़ावा देने के बयान से संबंधित है। प्रावधान मुख्य रूप से अफवाह फैलाने से संबंधित है। यह प्रावधान उन मामलों से संबंधित है जहां बयानों को जानबूझकर  इरादे से किया जाता है।

 

ट्रक से 24 राशि गोवंशीय पशु बरामद, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…

कुशीनगर : बुधवार को कुशीनगर पुलिस चौकी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, और चालक ट्रक छोड़ भागने लगा,जिसे लोगों ने पकड़ पुलिस को सौप दिया।

और जब कसया पुलिस ने ट्रक की जाँच की तो ट्रक में 24 राशि गोवंशीय पशु बरामद हुये।

पकड़े गये चालक का नाम सद्दाम पुत्र हबीबुल्लाह निवासी कोखराज जिला कौशांबी है वही इसके दो अन्य साथियों को ढाबे से पकड़ा गया जो मेरठ जनपद के रहने वाले है।

जिनके नाम आजम मुहम्मद पुत्र आलम मुहम्मद निवासी कठबा थाना फलाउदा जिला मेरठ और मोहम्मद फिरोज पुत्र देशोदीन निवासी कठबा थाना फलाउदा जिला मेरठ है।

फिरोज के पास से पुलिस ने तलाशी में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया।

 

तरयासुजान थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी…

कुशीनगर : मंगलवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव के युवक राजकुमार उर्फ टुन्ना तिवारी का शव, गन्ने के खेत मे मिला। जो सोमवार शाम को बाजार के लिये निकले परन्तु घर नही लौटे परिजनों ने घर ना लौटने पर खोजबीन की परन्तु कुछ पता नही चला।

वही मंगलवार को कुछ महिलाओं ने चारा काटने खेत की तरफ गयी तो गन्ने के खेत शव देख शोर मचाया, जहां आस पास के ग्रामीण पहुँचे।जहाँ मृतक के भाई संदीप तिवारी ने अपने भाई राजकुमार उर्फ टुन्नू के रूप में शिनाख्त की।

वही मौके पर पहुँच पुलिस व आलाधिकारियों ने जाँच पड़ताल की मृतक के चेहरे व शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से गहरी चोट के निशान है।

 

हाटा किराना दुकानदार अजय मद्धेशिया हत्याकांड का खुलासा…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराड़पिपरा निवासी किराना दुकानदार अजय मद्धेशिया हत्याकांड का खुलासा, सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह हाटा ने किया। साथ ही मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ने का दावा किया।

कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने बताया की अजय मद्धेशिया हत्याकांड में जांच के दौरान गांव के ही सत्यनारायण चौहान की भूमिका संदिग्ध पाई गई जो घर से फरार भी चल रहा था जिसे आज सुबह देवरिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अजय मद्धेशिया से संबंध ठीक नहीं थी। 

आपसी रंजिश था तथा अजय मद्धेशिया की तरक्की देखकर मैं और मेरा छोटा भाई जितेंद्र चौहान रंजिश के तहत हत्या की साजिश रची और बदमाशों से संपर्क किया जिसने तय प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया।

वही प्रभारी निरीक्षक ने बताया की हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गयी गई है जल्द ही गिरफ्त में होंगे साथ ही जितेंद्र चौहान अभी फरार है जिसके ऊपर हाटा, कसया, कप्तानगंज व अहिरौलीबाजार थाने में आधा दर्जन मामले पंजीकृत है।

 

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने वाला पति पुलिस की गिरफ्त में, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या…

कुशीनगर : ससुराल में नाराज पत्नी को मनाने व घर ले जाने आये पति ने पत्नी के साथ नही जाने पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर फ़रार हो गया था।

जिसे आज कुबेरस्थान थाना पुलिस ने पनसारा इनार सेमराहर्दो चौराहा थाना कुबेरस्थान से अभियुक्त सुरेन्द्र मुशहर पुत्र बसन्त मुशहर सा0 छितौनी टोला नरकहवा थाना हनुमानगंज को पकड़ लिया।

तथा उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गये कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया।इसके सम्बन्ध में थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0 199/19 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में SHO श्री रामकृष्ण यादव थाना कुबेरस्थान, उ0नि रामप्यारे सिंह यादव थाना कुबेरस्थान , उ0नि0 आहुत कुमार यादव थाना कुबेरस्थान, हे0का0 लल्लन यादव थाना कुबेरस्थान शामिल रहे।

तमकुहीराज एसडीएम सड़क हादसे में घायल, गोरखपुर रेफर…

कुशीनगर : तमकुहीराज के एसडीएम अरविंद कुमार हाटा कोतवाली के एनएच 28 पर सड़क हादसे में घायल होने की खबर है।

जिनके गंभीर चोट को देखते हुए गोरखपुर रेफर किया गया जहां इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि एसडीएम की ब्रेजा कार तेज रफ्तार से चल रही थी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा कांच के टुकड़े से एसडीएम अरविंद कुमार को सर में चोट आयी है।

गोरखपुर से लूटी गयी ट्रक को कुशीनगर पुलिस ने किया बरामद…

कुशीनगर : गोरखपुर जनपद से ट्रक में लिफ्ट के बहाने बैठे बदमाशों ने खलासी व ड्राइवर को नशा सूंघाकर हाथ पैर बाध बेलीपार के बगाघाड़ा के पास दोनों को फेक ट्रक लेकर फ़रार हो गये।

मामला उजागर होने पर गोरखपुर पुलिस ने गोरखपुर सहित आस पास के जनपदों में इसकी सूचना दी तब हाइवे से लगे सभी थाने व चौकी अलर्ट पर थे, जहाँ पुलिस की सक्रियता से तरयासुजान थाने की बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बरामद किया।

वहीं ट्रक लूटने वाले पुलिस की घेराबंदी देख मौका देख फ़रार हो गये।

 

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : पति-पत्नी में विवाद होने पर नाराज पत्नी अपने मायके तीन बच्चो के साथ आ गयी, जिसे लेने पति आया तो उसने साथ जाने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर रात में पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के नीद सुला और फ़रार हो गया।

यह मामला कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुसहर टोले का है जहाँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मीपुर मुसहर टोले के उषा पुत्री राजेन्द्र की शादी विशुनपुरा थाना के नरहवा गांव के निवासी सुरेन्द्र से हुई थी जिससे तीन छोटे छोटे बच्चे है, दोनों पति-पत्नी में विवाद होने पर कुछ दिन पहले उषा अपने मायके चली आयी,वही उसे ले जाने उसका पति सुरेंद्र आया परन्तु उषा ने साथ जाने से मना कर दिया।

जिससे नाराज होकर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय के खिलाफ थाने में तहरीर, जमीन से जुड़ा है मामला…

कुशीनगर : बीजेपी के पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमे उन्हें फर्जी दस्तावेज के जरिये जमीन को बेचने का आरोप लगा है। जबकि इस जमीन का मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है।

और यह शिकायत और कोई नही उनकी सौतेली माँ रमा राज पाण्डेय ने पूर्व सांसद के खिलाफ तहरीर दी है। जहाँ मामला न्यायालय में होने के बावजूद कागजों की फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने का आरोप लगाया है।