Home Blog Page 145

सिसई में एम्स या पीजीआई के रिसर्च टीम के डाक्टरों द्वारा जांच की मांग,अज्ञात बीमारी से हुई है चार बच्चों की मौत…

कुशीनगर : कसया तहसील के गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर टोला के सिसई में अज्ञात बीमारी के कारण 3 दिन के अन्दर एक ही परिवार से जुड़े 4 बच्चों की मौत के मामले पर,

उचित कार्यवाही, व जांच की मांग को लेकर राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया के नेतृत्व में,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई है कि गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर टोला के सिसई में अज्ञात बीमारी के कारण 3 दिन के अन्दर एक ही परिवार से जुड़े 4 बच्चों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। और कई बच्चे भी है। बीमारी का पता नहीं चलने के कारण जहां ग्रामीणो में दहशत व्याप्त है वही पलायन की स्थिति बनी हुई है।

1- पीड़ित परिवार नट (राठौर जाति से है। ग्रामीणों ने बताया कि इस आधुनिक युग में भी इस परिवार तथा यहां निवास कर रहे इनकी जाति का प्रमुख मोजन चूहा,बिल्ली, गोहटी, नेऊर आदि का मांस सेवन है।

इसलिए प्रशासन से आग्रह है कि मुसहर तथा नट बाहुल्यता वाले इस ग्राम सभा में प्रशासन यहाँ जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये।

2 – पीड़ित टोले पर कैम्प लगाकर सभी ग्रामीणो की खुन तथा पेय जल की उच्च स्तरीय जांच की जाये।

  1. एम्स या पीजीआई के रिसर्च टीम के डाक्टरों द्वारा यहां के जल, वाय रहन सहन की गहनता से जांच करायी जाय ताकि यह अज्ञात बीमारी महामारी का रूप ना ले सके।

4-पीडित टोले के अगल-बगल के किराना स्टोर की दुकानों से चिप्स, नमकीन, टाफी,बिस्कुट, समेत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मेडिकल टेस्ट करायी जाय ताकि ये पता चल सके कि कहीं एक्सपायरी या घटिया सामग्री को आपूर्ति तो नही हो रही है।

5- मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को प्रति बच्चा 5 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग की गई है।

इस दौरान प्रदीप सिंह, आशिक अली,चंदन राज, विश्वजीत कुमार, अजय प्रताप यादव, मोनू तिवारी, जावेद अख्तर, प्रदीप सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

जालसाज फर्जी सिपाही बनकर कर रहा था एसडीएम के साथ ड्यूटी,एसटीएफ ने पकड़ा…

गोरखपुर : गोरखपुर में एसटीएफ की टीम ने एक जालसाज फर्जी सिपाही को पकड़ा है जो लम्बे समय से एसडीएम के साथ ड्यूटी कर रहा था। साथ ही अवैध वसूली करने के कई मामले सामने आये थे।

एसटीएफ की टीम ने गोरखपुर के खजनी से जालसाज फर्जी सिपाही अजय चौबे को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि

पुलिस की वर्दी आठ महीने से पहन खजनी एसडीएम के साथ ड्यूटी,कर रहा था।

साथ ही फर्जी सिपाही पर अवैध वसूली करने के लगातार कई शिकायत मिला,जिस पर जांच हुई तो इसका भंडाफोड़ हुआ।

जमीनी विवाद में भीषण मारपीट,पूर्व प्रधान सीएचसी से जिला अस्पताल रेफ़र…

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली में जमीन विवाद में भीषण मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमे वहाँ के पूर्व प्रधान व उनके भाई को सर में गंभीर चोट लगने के वजह से सीएचसी कसया से जिला अस्पताल रेफ़र किया गया है।

ख़बर के अनुसार गांव मिश्रौली में सोमवार शाम को पूर्व प्रधान यूनुस आलम के खेत मे गांव के ही खुसरुद्दीन , हसमुद्दीन, हसरुद्दीन पुत्र नजरुद्दीन ने 2 फिट के करीब बढ़ा कर जोत लिये थे।

सुबह जब इसकी ख़बर पूर्व ग्राम प्रधान यूनुस आलम

और उनके छोटे भाई शोहेब आलम मौके पर देखने गये तथा खेत मे बढ़ाकर जोतने पर विरोध जताया,

आपसी कहासुनी के बाद देखते देखते माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया जहाँ खुसरुद्दीन , हसमुद्दीन, हसरुद्दीन पुत्र नजरुद्दीन ने पूर्व प्रधान व उनके भाई पर डंडे व धारदार हथियार एवं हाथ के पंजे से सर पर हमला कर दिया।

जिसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर सीएचसी कसया पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने सर में ज्यादा चोट देखते हुये जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया है।

वही अभी इस विवाद पर पुलिस को किसी ने कार्यवाही के लिये तहरीर नही दी है।

परिजनों ने शव को तिराहे पर रख लगाया जाम, पम्प मालिक पर कार्यवाही की मांग…

गोरखपुर : सोमवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली में पम्प मैनेजर की गोली मारकर 11 लाख 22 हजार की लूट हुई थी, जहा मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र की मौत हो गयी थी।

पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को दाह संस्कार के लिये ले जाते समय, शव को परिजनों व ग्रामीणों ने अल्लादपुर तिराहे पर शव रख जाम लगा दिया है।

तथा उनकी मांग है कि पेट्रोल पंप मालिक अजय सिंह मुआवजा दे, बिना सुरक्षा इतना कैश भेजते थे,अजय सिंह पर भी कानूनी कार्रवाई हो वरना शव को दाह संस्कार नही करेगें।

माहौल गरम व तनावपूर्ण देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातर परिजनों से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयाश कर रहे है।

पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटकांड पर, पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की चेतावनी…

गोरखपुर : बेलीपार थाना के मेहरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र से दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा, गोली मारकर 11 लाख 22 हज़ार रुपये लूटने कर फ़रार के मामले में

पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन गोरखपुर मंडल ने 24 घंटे में गिरफ्तारी,रुपए बरामदगी की मांग की अन्यथा ‘कार्रवाई न होने पर पेट्रोल पंप सेवाएं बाधित रखने का ऐलान किया है।

वैसे ही गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा होने के कारण यहाँ कोई भी घटना होने पर मीडिया में सुर्खियां बन जाती है।

अब इस मुद्दे पर विपक्ष और मीडिया सरकार पर हमलावर है वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है परन्तु कोई सुराग नही मिला है।

बदमाशो के गोली से बुरी तरह घायल मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि आज सुबह बेलीपार थाना के मेहरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र अपने एक सहयोगी के साथ 2 दिनों का जमा कैश बैंक में जमा करने जा रहे थे कि रास्ते मे अज्ञात बदमाशों ने

आगे से रोक रुपयों से भरा बैग छिनने लगे जिसके विरोध पर गोली मार दी, तथा बैग लेकर फ़रार हो गये।बैग में कुल ₹11 लाख 22 हज़ार रुपये थे।

पेट्रोल पम्प मैनेजर से 11 लाख की लूट,मैनेजर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

गोरखपुर : गोरखपुर के बेलीपार थाना के मेहरौली पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर 11 लाख 22 हज़ार रुपये लूटने कर फ़रार होने की ख़बर है।

मौके पर गोरखपुर के एडीजी, एसएसपी, व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है।

वही बदमाशों द्वारा गोली मारने से मैनेजर आनंद स्वरूप मिश्र को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े लूट की वारदात से आस पास के व्यापारीयो में दहशत,

पुलिस जिले की सीमा को सील कर वाहनों एवं संदिग्ध लोगों की जांच में जुटी।

अभी एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा मे कहा था कि अब गोरखपुर में ना मच्छर है ना माफिया।

परन्तु अभी भी अपराधियों का बेखोफ बोल बाला है जहाँ बड़ी बारदात सामने आई है।

हेतिमपुर मुजहना पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि, अभी दर्जनों का चल रहा ईलाज…

कुशीनगर : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले हेतिमपुर मुजहना टोल प्लाजा के करीब रविवार रात्रि 8 बजे के करीब,

एक लग्जरी बस पलटने से करीब 50 लोगों से अधिक घायल हो गये व 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वही दर्जनों की गंभीर अवस्था मे ईलाज चल रहा है।

लग्जरी डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी से राजस्थान जयपुर जा रही थी कि तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

लोगों के चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व  टोल प्लाजा के पास NHAI की एम्बुलेंस व क्रेन फौरन घायलों को निकालने में जुट गये।

सूचना मिलते ही कुशीनगर के जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुँच घायलों को अस्पताल भेजने उनकी मदद के लिये आगे आये।घायलों को कसया व हाटा सीएचसी पर भेजा गया।

सड़क दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।साथ ही घायलों को बेहतर ईलाज के निर्देश दिये है।

हेतिमपुर मुजहना टोल प्लाजा के पास लग्जरी बस पलटने से भारी संख्या में लोग घायल…

कुशीनगर : हेतिमपुर मुजहना टोल प्लाजा के करीब एक लग्जरी बस पलटने से करीब 50 लोगों से अधिक घायल होने व 4-5 लोगों की गंभीर अवस्था मे होने की ख़बर है।

बताया जा रहा है कि यह सीतामढ़ी से जयपुर जा रही थी कि तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

जिसमे बड़ा हादसा हुआ है, वही टोल प्लाजा के पास NHAI की एम्बुलेंस व क्रेन होने के चलते लोगों को काफी मदद मिली है।

ख़बर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर जमे थे।

तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिये एम्बुलेंस से नजदीकी सीएचसी भेजा गया।

जिसमे कसया सीएचसी पर 3 तथा हाटा सीएचसी पर 2 लोगों की मौत की ख़बर है हलाकि मृतकों के बारे में प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी अधिकारिक रूप से नहीं मिली है,लेकिन मौके पर मौजूद एक युवा साथी ने जानकारी कर उपल्ध कराया है।मृतकों की संख्या और बढ़ भी सकती है।

जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा बस का ड्राईवर नशे के हालत में चला रहा था जिससे बड़ी दुर्घटना हुई है.

Update coming soon…

सौजन्य : अबुशहमा मुमताज

मस्जिद में हुये विस्फोटक की प्रयोगशाला रिपोर्ट व गिरफ्तार लोगों के समंध पर पुलिस अधीक्षक का बयान…

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी में हुये बिस्फोट प्रकरण पर बयान जारी कर अब तक कि कार्यवाही के बारे में बताया है।

जहां इन्होंने बताया है कि मस्जिद में हुये विस्फोटक प्रकरण में कुल 07 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमे 4 लोग 12 नवम्बर, तथा शेष तीन लोग 15 नवम्बर को हुए जिन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहाँ से उन्हें न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया।

वही जांच के दौरान विस्फोटक को प्रयोगशाला में भेजा गया था जहाँ से रिपोर्ट आई है उसमें विस्फोटक सामान्य श्रेणी का पाया गया है।

साथ सभी गिरफ्तार लोगों से पुलिस एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसीयों के पूछताछ व जांच में सामने आया कि इन सभी लोगों के समंध किसी देश विरोधी व किसी आतंकी संगठन से नही है।

इनका कृत्य केवल स्थानीय स्तर पर था जिसकी समंध में विवेचना चल रही है।

नीचे वीडियो बयान देखिये

ट्रांसफ़र से हुये नाराज दरोगा तो 65 किलोमीटर की दौड़ लगानी शुरू कर दी,लेकिन बीच रास्ते में…

इटावा : इटावा जिले में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह ने ट्रांसफर से नाराज होकर, पुलिस लाइन से पोस्टिंग थाने तक दौड़ लगाने की ठानी जिसकी दूरी 65 किलोमीटर की है।

SI विजय प्रताप ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि पुलिस लाइन के RI(प्रतिसार निरीक्षक) ने उन्हें जानबूझकर लाइन से 65 किलोमीटर दूर बिठोली थाना ट्रांसफर कर दिया जबकि एसएसपी ने लाइन में रहने का निर्देश दिया था।

इसका विरोध या नाराजगी दर्ज कराने के लिये 65 किलोमीटर की दौड़ करने की ठानी, दौड़ते समय रास्ते मे ही बेहोश हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

वही अब इस प्रकरण पर जांच बैठाई गयी है, और यह मुद्दा मीडिया में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।