Home Blog Page 147

फसल देखने गये बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी 58 वर्षीय  दुखी नाम के बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत की तरफ मिला, शव के पास काफी खून पसरा था।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये लिखा पढ़ी के बाद भेज दिया है।

बताया जा रहा है की बुजुर्ग इलाके के सोमन ताल की तरफ खेत देखने गये जहाँ उनकी मौत हो गयी,शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान बने हुये है,सवाल उठ रहे है कि मौत कैसे हुई, किसी जानवर के हमले हुई है या कुछ और जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

इसका सही तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद स्पष्ट हो पायेगा जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

बच्चा चोरी के शक में महिला को पेड से बांधकर पिटाई,वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर : देश भर में बच्चा चोरी की अफवाहों पर जगह जगह आम लोगों द्वारा कानून हाथ मे लेने की खबरें बराबर मीडिया में आ रही है।

इसी क्रम में जनपद में भी नेबुआ-नौरंगिया के बाद पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुमही खुर्द व मुंडेरा के बीच का एक वीडियो बताकर वायरल हो रहा है, जिसमे महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट व अपशब्दों का प्रयोग करते देखा जा रहा है।

वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से कमजोर दिख रही है जिसे पेड़ में बाधा गया है।

इस वीडियो को लेकर कुशीनगर पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शिकायत की गयी जहाँ से मामले की जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश पटहेरवा एसएचओ को दिया गया है।

अगर जांच में मामला सही पाया जाता है तो कार्यवाही होना निश्चित है क्योंकि की नेबुआ नौरंगिया के प्रकरण में अफवाह फैलाने व युवक के साथ मारपीट के मामले में 6 लोगों पर कार्यवाही हुई है।

नोट : कृप्या बच्चा चोरी की अफवाहों से बचे, कानून हाथ मे ना ले।

कसया थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूली छात्रा का अपरहण, पांच लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह कसया थानाक्षेत्र के एक गाँव से स्कूल में कोचिंग के लिये जा रही नाबालिग छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है।

जिसमे छात्रा के पिता संतोष कुशवाहा की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ़ नामजद तहरीर सौपी गयी, जहाँ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये अपहरण का मामला पंजीकृत किया है जिसमें मुख्य अभियुक्त अजय पटेल नाम के युवक,स्कूल का प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव व अन्य तीन लोग पर मामला दर्ज हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक अभी नाबालिग छात्रा का पता नही चल पाया है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई है।वही नामजद में दर्ज हुये अभियुक्तों के परिजनों से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही परन्तु कोई कामयाबी नही मिली है।

उधर छात्रा के परिजन अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर परेशान है, तथा उसकी सकुशल बरामद करने की मांग कर रहे है।

कुशीनगर की छात्रा को घुघली से किया अगवा,छात्रा को होश आया तो रामकोला में सड़क किनारे मिली

कुशीनगर : जिले के नेबुआ-नौरंगिया थाना की एक गांव की छात्रा जो महराजगंज जनपद के घुघली इंटर कॉलेज में पढ़ती थी, गुरुवार को कॉलेज जाते समय रास्ते मे चार पहिया वाहन में सवार अज्ञात लोगों ने छात्रा पर नशीला पदार्थ फेक दिया।

जो बेहोशी की हालत में आ गयी तथा उसे अपने साथ गाड़ी में अगवा कर लेकर चले गये।वही जब छात्रा को होश आया तो वह रामकोला थाना क्षेत्र के सड़क किनारे पड़ी मिली।तब उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया जिसे रामकोला थाना ले गये।

जहाँ परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।वही अभी स्पस्ट नही हुआ है कि छात्रा के साथ गलत हुआ है या नही जो कि जाँच का विषय है।

 

पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से 2 युवकों की बची जान,NH-28 कसया का मामला

कुशीनगर : गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र की सक्रियता से दो परिवार के चिराग बुझने से बच गया, जिससे पुलिस अधीक्षक की सक्रिय की तारीफ हो रही है।

दरअसल पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र गोरखपुर जोन कार्यलय से मीटिंग कर कुशीनगर लौट रहे थे, वह जब कसया के पकवा इनार NH-28 पर पहुँचे तो देखा की बाईक सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार होकर अचेतावस्था में पड़े है।

जिन्हें तत्काल अपने हमराहियों से घायल युवकों को कसया सीएचसी भेजवाया जहाँ ईलाज के बाद दोनों युवक खतरे से बाहर है। 

घायल युवकों की पहचान मुकेश यादव निवासी रुद्रवलिया थाना तुर्कीपट्टी,तथा सलीम अंसारी निवासी बसडीला पाण्डेय, थाना तुर्कीपट्टी के रूप में हुई जिनके परिजनों को सूचना पुलिस द्वारा दिया गया।

नेबुआ-नौरंगिया में बच्चा चोरी की अफवाह में,ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ पुलिस को सौंपा

कुशीनगर : गुरुवार को नेबुआ-नौरंगिया थाना के देवताहा बाली गांव में एक स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देख बच्चा चोर की अफवाह फैल गयी।तो ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ बैठा लिया।देखते देखते ख़बर आग की तरह फैली और वहाँ लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई।

जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुँच युवक को अपनी सुरक्षा में लेकर पूछताछ की तो लोगों ने जो सोचा वैसा कुछ नही था।बल्कि पुलिस ने बताया की युवक को मानसिक रूप से विक्षिप्त है,तथा भटकते हुए इधर आ गया है।बच्चा चोरी का मामला गलत है यह भ्रामक ख़बर है।

 

अनियंत्रित बाईक बिजली पोल से टकराई, एक कि मौत तीन घायल

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पडरौना-जटहां रोड पर स्थित मटियरवा गांव के सामने बिजली पोल से अनियंत्रित बाईक में टकराने से डोल मेला देखकर घर वापस जा रहे एक ही बाईक पर चार युवकों में से एक कि मौत हो गयी तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गये।

चारो युवक विशुनपुरा ब्लॉक के सोनवाल गाँव के बताये जा रहे है, मृतक युवक का नाम बिट्टू यादव पुत्र जोगिंदर यादव है,बाकी तीन युवक जिनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जिनके नाम चंदन यादव, अखिलेश, और राहुल यादव है।

ईनामी शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा,25 हज़ार का ईनाम था घोषित

कुशीनगर : मंगलवार को कसया पुलिस ने 25 हज़ार के ईनामी घोषित अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी गांव कला डुमरी थाना जीवीनगर तरवारा जनपद सिवान को हेतिमपुर पुल से गिरफ्तार किया है। 

जो मुकदमा संख्या 409/19  धारा 60(1),63 आबकारी अधिनियम में काफी दिनों से वांछित था।साथ ही गोरखपुर के कैंट थाने में भी मुकदमा संख्या 67/14 में संगीन मामलों में मामला दर्ज है ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कसया प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक ज्योति कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद राय, कांस्टेबल मनोज यादव , कांस्टेबल सुनील यादव ,अमरजीत यादव शामिल रहे।

कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला

कुशीनगर : प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर अहम फैसला हुआ है, जिसके तहत कुशीनगर एयरपोर्ट को भारतीय विमानन प्राधिकरण (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को हस्तानांरित करने के लिये स्टाम्प शुल्क में छूट दिये जाने का प्रस्ताव कैबिनेट ने लिया है।

साथ ही कुशीनगर एयरपोर्ट से जुड़े सभी फैसले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेगे इसकी घोषणा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही।

अब अगर आने वाले दिनों में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कुशीनगर एयरपोर्ट  मिल जाता है तो यहाँ से उड़ान को लेकर जल्द अच्छी खबर मिल सकती है।

कसया में छेडख़ानी का विरोध करने पर लड़की को घर मे जिंदा जलाया,ईलाज के दौरान हुई मौत

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव में दिल दहलाने वाली ख़बर आयी है, जहाँ दबंगों ने गांव ने एक लड़की से छेड़खानी की और जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके घर मे घुसकर जिंदा जला दिया।

गंभीर हालत में ईलाज के लिये मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गयी जहाँ उसकी मौत की ख़बर है।

इस मामले मृतका के परिजनों की तरफ से 6 लोगों के खिलाफ़ तहरीर दी गयी जिसमे से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।और बाकी की तलाश जारी है।

वही इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व तनाव है एतिहातन पुलिस नजर बनाये हुये है, साथ ही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

नोट: इस ख़बर में मृतका की नाम व जगह की पहचान उजागर नही किया गया।इसके कुछ कारण है।