Home Blog Page 148

एडीजी,कमिश्नर ने कुशीनगर का दौरा कर,अयोध्या फैसले से पहले अधिकारियों संग की बैठक…

कुशीनगर : बुधवार को एडीजी व कमिश्नर ने जिले में पहुँच  अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के पहले, जिले में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिसमे निर्देशित किया गया कि सभी अपने–अपने क्षेत्रों के प्रतिष्ठित हिन्दू धर्मगुरुओं, महन्त, पुजारी, साधु, मुस्लिम धर्म- गुरुओं, मौलवी, उलेमा, इमाम, काजी आदि के साथ पीस कमेटी की मीटिंग करें।

तथा सभी सहभागियों से अपील करें कि आगामी दिनों मे अयोध्या प्रकरण मे माननीय उच्चतम न्यायालय का सम्भावित निर्णय चाहे जो भी हो, सभी के द्वारा सम्मान पूर्वक स्वीकार किया जाना चाहिए,

और समाज के सभी लोगों को जागरुक करके किसी भी प्रकार की अफवाह व झूठी भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी जाय।

यदि किसी व्यक्ति द्वारा समाज को कुप्रभावित किए जाने का कहीं प्रयास दृष्टिगत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाये । इसी प्रकार सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट या व्हाट्सएप पर ऐसी किसी पोस्ट से बचने की भी सलाह धर्मगुरुओं द्वारा समाज को दी जानी चाहिए।

साथ ही समस्त संबंधित को निर्देशित किया गया कि धार्मिक स्थलों जैसे मन्दिर/मस्जिद व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नियंत्रण रखा जाये।

तथा समस्त थानो पर दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास कराया जाये। समस्त थानाक्षेत्रों मे नियमित रुप से किये जाने वाले पैदल गश्त दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ सुसज्जित होकर करें जिससे जनता मे सुरक्षा की भावना बढ़ सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी  समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

जवान ने प्रदूषण जांच के नाम पर रसीद से ज्यादा पैसा लेने का लगाया आरोप,संचालक बोला कही करो शिकायत…

कुशीनगर : सेना में नायक पद पर तैनात कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया निवासी अशोक सिंह ने चार पहिया वाहन का, प्रदूषण जांच के दौरान निर्धारित मूल्य 40 रुपये के बजाय 200 रुपये लेने का आरोप लगाते हुये।

एआरटीओ संदीप कुमार पंकज को शिकायत सौप कार्यवाही की मांग की है जिसमे उन्होंने लिखा है कि, जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर कार्य से गया था।

जहा ट्रैफिक पुलिस ने रोका तथा प्रदूषण जांच के सेंटर पर ले गये जहा 40 रुपये का रसीद देकर 200 रुपये की की मांग की गयी।जिस पर आपत्ति करने पर संचालक बोला,शिकायत कही कर लो पैसा देना होगा।

अब बड़ा सवाल उठता है यह संचालक किसके संरक्षण पर खुलेआम 40 रुपये की रसीद देकर 200 की मांग कर रहे है,जाहिर है इन्हें ट्रफिक पुलिस व एआरटीओ कार्यलय से आशीर्वाद प्राप्त है,वरना कही शिकायत कर लेने की धमकी नही देता।

बरहाल एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने मामले पर जांच कर कार्यवाही की बात कही है,अब देखना है क्या कार्यवाही होता है।

बड़ी ख़बर : कुशीनगर एयरपोर्ट पर टिक टॉक वीडियो बनाते समय हादसे में युवक की मौत…

कुशीनगर :कुशीनगर एयरपोर्ट रनवे पर एक युवक को कार के ऊपर बैठ व खड़े होकर टिक टॉक वीडियो बनाना महंगा पड़ा,कार से संतुलन बिगड़ जाने के कारण नीचे गिरने से बुरी तरह घायल हो गये।

जिसे दोस्तों ने कसया सीएचसी पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने युवक अमन मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।

जो देवरिया जिले का भटनी बाजार  गाँव सकरापार का निवासी अमन दोस्तों के साथ अपने साथी से मिलने आया था।

जहाँ सभी एयरपोर्ट की तरफ घूमने आये व कार के ऊपर बैठ व खड़े होकर वीडियो बनाने लगे कि संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हुई जिसमें युवक की मौत हो गयी।

लापरवाही पर 08 पूर्ति निरीक्षकों के वेतन पर लगी रोक,अंत्योदय कार्ड से जुड़ा है मामला…

कुशीनगर : जनपद के मुसहर परिवारों को शत प्रतिशत अंत्योदय कार्ड जारी करने के मामले लापरवाही की रिपोर्ट मिलने पर जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने आठ पूर्ति निरीक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है।

अब जब तक शत प्रतिशत कार्ड नही बन जाते तब तक वेतन पर रोक जारी रहेगी।

दरअसल जिले में कई मुसहरों के कुपोषण व समय से पहले कई मौत के मामले सामने आये जिनमे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से भुखमरी से भी मौत की खबरें सामने आयी।

जिससे जिला प्रशासन व सरकार की काफी किरकिरी हुई इसी से निपटने के लिये जिले के मुसहर बाहुल्य कुल 138 गांवों के 10414 परिवार चिन्हित किए गए जिन्हें अंत्योदय कार्ड जारी कर सरकारी राशन मिलेगा।

परन्तु अभी जो प्रगति रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी ने जिलाधिकारी को उपल्ध करायी है उसमें केवल 6744 परिवारों को कार्ड जारी हुये है।जिससे नाराज जिलाधिकारी ने 08 पूर्ति निरीक्षकों के नवंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।

Whatsapp पर फिंगर लॉकर कैसे लगाये ?,पढ़े पूरी रिपोर्ट…

0

अगर आप स्मार्टफोन प्रयोग करते है, और उसमें फिंगर लॉकर की सुविधा है तो आपके के लिये बड़ी काम की जानकारी है।जो व्हाट्सएप ने अपने अपडेट वर्जन के साथ

सुरक्षा में फिंगर लॉकर जोड़ दिया है,जिससे आपका व्हाट्सएप पहले से सुरक्षित हो गया है, यानी कि आपके मर्जी के बगैर आपके मोबाइल फ़ोन से व्हाट्सएप को कोई नही खोल व देख सकता है।

Whatsapp में फिंगर लॉकर कैसे देखें – फिंगर लॉकर देखने के लिये अपने व्हाट्सएप के setting में जाईये जहाँ Account के Option पर click करिये। Privacy पर क्लिक कर सबसे नीचे आपको Finger Lock का option show होगा।

Setting>Account>Privacy>नीचे में फिंगर लॉकर Option

अगर आपके Whatsapp में Option नही Show कर रहा तो आप अपना Whatsapp UPDATE करे।

छठ पूजा के दौरान नाव पलटा, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया…

कुशीनगर : आज सुबह छठ पूजा के दौरान नाव पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग डुबने लगे जिन्हें पुलिस व जागरूक लोगों की सहायता से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि सुबह  सेवरही के बांसी नदी के तिवारी पट्टी 

में सूर्य भगवान को अर्घ देने के समय ही, एक नाव पर क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार हुये थे, जिसके कारण नाव पानी मे डूबने लगा।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की व जागरूक लोगों की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गयी।

विधायक रामानंद बौद्ध की जमानत याचिका खारिज,एक माह से बंद है जेल में…

कुशीनगर : जेल जाने के लगभग एक माह बाद विधायक रामानंद बौद्ध ने अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए विवेकानंद शरण त्रिपाठी की

अदालत में जमानत के लिये गुहार लगायी परन्तु कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया,

क्या है मामला- अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी नवरंग सिंह देवरिया जेल में बंद थे, जिनकी अफवाह उड़ी की जेल में उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद विधायक पर आरोप है कि गांव के चौराहे पर लोगों के साथ जाम लगाकर बैठ गये व तथा गांव के ही संतोष पाण्डेय के मकान में आग लगाने व लूटने का आरोप है।

संतोष पाण्डेय की तहरीर पर श्री बौद्ध सहित 50 से अधिक लोग नामजद व अज्ञात के खिलाफ़ लूट व घर फूंकने सहित कई मामले दर्ज है।

इसी मामले विधायक रामानंद बौद्ध 25 सितम्बर से जेल में  बंद है।

 

बड़ी ख़बर: कुशीनगर में बड़ा ट्रेन हादसा कराने की साजिश विफल, समय रहते हुआ सुधार…

कुशीनगर : जिले में गुरुवार को एक रेल के माध्यम से बड़ा हादसा कराने की साजिश का मामला सामने आया है,समय रहते रेलवे कर्मचारी की सजगता से बड़ा हादसा टला।

दरअसल कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सिधुवा गांव तथा बसहिया गांव के बीच रेलवे लाईन पर तीन जगहों के रेल पटरी काटकर अलग कर दिया गया था।

गलिमत रही कि यह दृश्य स्थानीय लोगों ने देख फौरन रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया जिसे कई घंटे की मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया।

इस कारण मार्ग से जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कई घंटे विलंब से चली,वही अगर पटरी कटने की ख़बर सामने नही आती तो मार्ग से चल रही ट्रेन का पलटने के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

अब सवाल उठ रहा है कि कही कोई  साजिश रच बड़ी दुर्घटना तो नही कराना चाहता,क्या कारण है ? इसकी पूरी जाँच होनी चाहिये।की रेल पटरी कैसे तीन जगहों पर कटी…

 

कौशाम्बी – 6 दिनों से थे भूखे सरकारी योजना हुआ बेमतलब, मामला सामने आने पर डीएम ने लिया संज्ञान…

कौशाम्बी : कौशाम्बी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहा बलराम नाम के व्यक्ति जो टीबी की बीमारी से ग्रसित थे,तथा भुखमरी के कारण हालत और ख़राब होती गयी।

बलराम की बेटी अर्चना ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि पिता 6 दिनों से भूखे थे क्योंकि हमारे घर पर एक भी दाना नहीं था, वे भुखमरी के कारण बीमार हो गए थे”

मामला मीडया में आने पर कौशाम्बी के जिलाधिकारी 

एमके वर्मा हरकत में आये तथा अधिकारियों को मौके पर भेजा तथा बीमार बलराम को जिला अस्पताल भेजवाया, वही जांच में सामने आया कि परिवार को कोई भी सरकार की योजनाओं का कोई लाभ नही मिला।

इसका कारण 2011 की जनगणना सूची में उनका नाम गायब था जिसके कारण कोई सरकारी लाभ नही मिला,

अब जिलाधिकारी एमके वर्मा ने कहा कि परिवार का नाम 2011 जनगणना सूची में जोड़ दिया गया है, अब सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

लूट के मामले में पकड़ने गयी पुलिस टीम व ग्रामीणों में झड़प,तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प होने की ख़बर है जिसमे कई पुलिस कर्मियों की चोट लगी है।

इसी बीच वहाँ खड़ी बाईक में किसी ने आग लगा दी, बताया जा रहा है कि देवरिया जिले की पुलिस की टीम एक एटीएम से लूट के मामले में स्थानीय बहादुरपुर 

चौकी पुलिस की मदद से लूटकांड में शामिल युवकों को गिरफ्तार करने पहुँची थी, टीम युवकों को पकड़ साथ ले गयी इस बीच चौकी के दो सिपाही पीछे रह गये।

जिन्हें ग्रामीणों ने बंधक बनाया जिसके बाद मामला बढ़ गया…