Home Blog Page 146

कुशीनगर एयरपोर्ट से समन्धित लंबित मामलों को लेकर सांसद विजय दूबे मिले मुख्यमंत्री से…

कुशीनगर : शुक्रवार को सांसद विजय कुमार दूबे कुशीनगर एयरपोर्ट के जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा शासन में लंबित माँग को लेकर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सिलसिलेवार तरीके से अवगत कराया, जहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तरफ से जल्द पहल करने की आश्वस्त किया गया।

सांसद विजय कुमार दूबे की तरफ से मुख्यमंत्री के सामने निम्न मुद्दे सामने रखे गये जिनमे

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा मार्ग को फोरलेन से जोड़ने
  • एयरपोर्ट आने वाले सिंगल मार्ग को दोहरीकरण करने
  • हवाई अड्डे पर पूर्ण विद्युत व्यवस्था की मांग
  • सुरक्षा कैम्प की नियुक्ति करने सम्बन्धित अनेक मांगों को लिखित रूप में देकर शीघ्र निवारण का आग्रह

अन्य जिनमे

  • बाँसी मेला स्थल पर आवश्यक धर्मशाला आदि के साथ बिजली की सुचारू व्यवस्था
  • बाँसी नदी की अविरल धारा को प्रवाह करने हेतु की माँग
  • कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख शमशान भूमि पर शवदाह गृहों की माँग के साथ पौराणिक धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला की माँग

शामिल है, जहाँ सभी मामलों पर मुख्यमंत्री के तरफ से कार्यवाही के लिये आश्वासन दिया गया है।

मस्जिद विस्फोट मामले पर प्रवीण कुमार आईजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान पढ़े…

कुशीनगर : शुक्रवार को लखनऊ में प्रवीण कुमार, आईजी,लॉ एंड ऑर्डर ने कुशीनगर मस्जिद विस्फोट घटना पर पत्रकारों से, बातचीत में कहा की मस्जिद विस्फोट मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक की जांच में कोई आतंकी लिंक नहीं मिला है। मुख्य आरोपी कुतुबुद्दीन के खिलाफ विस्तृत जांच जारी है।

एम्बुलेंस से शराब तस्करी का भंडाफोड़,एम्बुलेंस में शराब सहित दो गिरफ्तार…

कुशीनगर : तरयासुजान थाना के बहादुरपुर चौकी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान आ रहे संदिग्ध एम्बुलेंस को रोंकने पर उसमे से 30 बोतल 750 ML व 394 बोतल 375 ML अंग्रेजी रायल स्टेग शराब हरियाणा निर्मित बरामद किया गया।

साथ ही एम्बुलेंस से शराब के साथ दो लोग को पकड़ा गया जो हरियाणा राज्य के जिला सोनीपत के रहने वाले है।

ख़बर के अनुसार बहादुरपुर चौकी प्रभारी राजीव सिंह मय हमराह के साथ चौकी के सामने वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस ( महेन्द्र जाइलो निली बत्ती वाहन संख्या UP

70 BQ 5551)को रोका गया जिसकी तलासी में 30 बोतल 750 ML व 394 बोतल 375 ML अंग्रेजी रायल स्टेग शराब हरियाणा निर्मित बरामद हुआ जो बिहार सप्लाई के लिये ले जा रहे थे।

साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान योगेश पुत्र प्रताप सिंह सा0 बयाना थाना सदर सोनीपत जनपद

सोनीपत हरियाणा तथा मंजीत सिंह पुत्र वेद सिंह सा0 बदाना थाना सदर सोनीपत जनपद सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई।

पुलिस ने इनके खिलाफ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया है।

मस्जिद में विस्फोट का मास्टरमाइंड गोरखपुर से व अशफाक हैदराबाद से गिरफ्तार…

कुशीनगर : बैरागीपट्टी के मस्जिद में हुये विस्फोट के मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड हाजी कुतुबुद्दीन को पुलिस ने गोरखपुर से तथा उसके पोते अशफाक को एटीएस की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

जिन्हें आमने सामने बैठाकर व अलग अलग पूछ-ताछ की जायेगी, ख़बर है कि लखनऊ एटीएस व आईबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसी पूछताछ के लिये पहुँच रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि मास्टरमाइंड हाजी कुतुबुद्दीन ने ही बाहर से विस्फोटक सामग्री लाकर युवकों के साथ मस्जिद में रखवाया था, तथा मस्जिद में ब्लास्ट होने पर फ़रार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थी आखिर इसे गोरखपुर से पकड़ लिया गया।

अब इनसे पूछताछ से ही कई गंभीर सवालों को के जबाब मिलेंगे जैसे

विस्फोटक कहाँ से लाये, इसका कहा प्रयोग होना था, कही किसी आतंकी संगठन से जुड़ाव तो नही, और साजिस में कौन-कौन है इतियादी।

मस्जिद में विस्फोट का मामले, में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को किया गिरफ्तार, किया है जिनमे तीन नाबालिग भी शामिल है।

एडीजी रेंज गोरखपुर ने बैरागी पट्टी का दौरा कर किया निरीक्षण, गांव में पीएसी बल की तैनाती…

कुशीनगर : गुरुवार को एडीजी रेंज जयनारायण सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र के साथ बैरागीपट्टी में पहुंचे जहाँ सोमवार को मस्जिद में विस्फोट हुआ था।

उन्होंने विस्फ़ोट होने के स्थान मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा की पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच करीब पूरी कर चुकी है। एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

साथ ही आगे कहा कि विस्फोटक का मस्जिद में रखना गंभीर मसला है। पुलिस इस गुत्थी सुलझाने में लगी है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और लाने वाले का उद्देश्य क्या था?

एडीजी रेंज जयनारायण सिंह के दौरे के बाद गांव में लगभग डेढ़ सेक्सन पीएसी बल को तैनात कर दिया गया।

वही विस्फोट के मुख्य भूमिका में शामिल हाजी कुतुबुद्दीन के दो नजदीकियों को थाने ले गई तथा उनसे पूछताछ किया गया।

अज्ञात बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत के पास मिला, पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : गुरुवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बलुवा तकिया में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत के पास मिला, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच शिनाख्त करने का प्रयाश किये।

ग्रामीणों के अनुसार बुज़ुर्ग इलाके में अक्सर देखे जाते थे, मृत होने से पहले कइयों ने मौके पर गन्ना खाते देखा था।

डीएम प्रशांत शर्मा को दुर्व्यवहार करने के मामले में हटाया गया, सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल हुआ था वीडियो…

अमेठी : सोशल मीडिया पर पीड़ित परिजन से दुर्व्यवहार करने के वीडियो वायरल होने और मीडिया में सुर्खियां बनने वाले तैनात रहे अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को शासन ने उन्हें वहां से हटाकर वेटिंग सूची में डाल दिया गया है।

वही श्री शर्मा के स्थान पर अरुण कुमार अमेठी का नया डीएम नियुक्त किया गया है जो मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद कार्यरत थे।

क्या था मामला – अमेठी में मंगलवार को एक ईंट व्यवसायी सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों से बातचीत के दौरान डीएम आपा खो बैठे और मृतक के भाई पीसीएस अधिकारी सुनील सिंह का कॉलर पकड़कर डांटने लगे। 


इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जहाँ डीएम को लोगों ने खूब ख़री खोट सुनाई, साथ ही मीडिया पर ख़बर आने के बाद, किरकिरी होता देख सरकार ने उन्हें यहाँ से हटा दिया।

सांसद स्मृति ईरानी की नसीहत– अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी वायरल वीडियो देख ट्विटर पर डीएम अमेठी को टैग करते हुए लिखा कि 

विनय शील एवं संवेदनशील बने हम यही प्रयास होना चाहिए । जनता के हम सेवक है , शासक नहीं @DmAmethi 🙏

मामला बढ़ता देख डीएम ने पीड़ित व्यक्ति से वीडयो बनवाकर की सब ठीक है उनसे पुराने रिश्ते है मैनेज करने की कोशिस की परन्तु कोई फायदा नहीं हुआ,आखिर उन्हें अपने पद से हटना पड़ा.

मस्जिद में हुए विस्फोट पर बम निरोधक दस्ते की जांच रिपोर्ट आई सामने…

कुशीनगर : चर्चित तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी में रखे बारूद में विस्फोट की वजह धूप व बंद कमरे में बनी गैस को अनुमान लगाया है,इसका मुख्य कारण यह है की उस कमरे में कोई ऐसी वस्तु या ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है।

यह रिपोर्ट बम निरोधक दस्ते के जांच में सामने आई है इसमें बताया गया है कि जिस कमरे में बारूद था, वहां दिन में सूरज की सीधी रोशनी पड़ती है।

और दूसरी ओर यह कमरा अधिक्तर बंद रहता था इस कारण बंद कमरे में सूरज की रोशनी से बनी गैस के चलते विस्फोटक हुआ है।

वही मस्जिद में रखे बारूद की मात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसीयों ने अपनी राय दी है।

इस प्रकरण में सबसे विवादित व चर्चित नाम मुख्य आरोपित हाजी कुतुबुद्दीन का सामने आ रहा है जो अपने गांव एक साल पूर्व एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आया था परन्तु उसका आशय अब सामने आया है।

मीडिया में आई ख़बर के अनुसार हाजी ने साल भर पहले गांव में पुराने काली मंदिर के मरमत निर्माण के समय आपत्ति दर्ज कर उसे उड़ाने की धमकी दी थी, जिसे लोगों ने गंभीरता से नही लिया परन्तु अब मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद उसके इरादे व उसका प्लान अब समझ मे आया है।

इस लिये सुरक्षा एजेंसी हाजी के सभी पुराने रेकॉर्ड, आने जाने व रहने व उसके संपति की बारीकी से नजर बनाकर जांच कर रही है।

 

टिक-टाक पर अश्लील वीडियो बनाकर उपलोड करने पर युवक को भेजा गया जेल…

आजमगढ़ : आजमगढ़ में एक युवक को टिक-टाक, फेसबुक सोशल मीडिया पर अपने फ़ोटो के साथ अन्य दो लड़कियों के फ़ोटो को मिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड़ करने के मामले गिरफ्तार किया गया है।

इस समंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में सोशल मीडिया पर निगरानी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में

 प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय हमराह फोर्स के मु0अ0स0 259/19 धारा 420,294 भादवि व 66 ई आई टी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी निवासी महुला थाना रामपुर जिला आजमगढ़ का आज दिनांक 12.11.19 को समय 7.30 बजे बनकट बाजार के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

गिरफ़्तार युवक पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी पर आरोप है कि अपने मामा के घर ग्राम बलिया कल्याणपुर अपने मामा राहुल की शादी में आया था उसी समय मुकदमा वादिनी सावित्री देवी

की लडकी रेखा (काल्पनिक नाम) तथा उसकी भांजी सुलेखा (काल्पनिक नाम) पुत्री स्व. दुधनाथ निवासी मादी सिपाह थाना दोहरीघाट जनपद मऊ की फोटो मोबाइल से खीचा था।

जिसे बाद में वह मोनिका कुमारी नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो को अपने फोटो के साथ मिलाकर तथा अश्लील भोजपुरी गाने पर टिक-टाक का वीडियो बनाकर फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर

किया। लड़कियों को बदनाम किया,साईबर सेल द्वारा उक्त वीडियो को शेयर करने वाले अभियुक्त को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।

जिसके ऊपर मु0अ0स0 259 /19 धारा 420,294 भादवि व 66 ई आईटी एक्ट थाना-रौनापार, आजमगढ़ में मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।