Home Blog Page 150

कसया के एसएचओ रहे सुनील राय निलंबित व मुकदमा दर्ज,शराब तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही

कुशीनगर : कसया थाना के प्रभारी रहे सुनील कुमार राय को बुधवार शाम को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने निलंबित कर दिया, साथ ही उनके विरुद्ध कसया थाने में धारा 217 आईपीसी व 60 (1) 63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि बीते 22 जुलाई को कसया रोडवेज के सामने तमकुहीराज सीओ व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से  एक तस्कर सहित अवैध शराब लदा ट्रक और स्कॉर्पियो पकड़ा।जो स्कॉर्पियो पकड़ा गया वह एसएचओ सुनील राय निजी रूप से प्रयोग करते थे,

तथा उन पर पकड़े गये तस्कर को छोड़ने का भी आरोप लगा मामला मीडिया में चर्चा पकडता देख आइजी गोरखपुर ने कसया थाने का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जांच एएसपी गौरव बंशवाल को सौंपी गयी।

जिसमे एसएचओ की भुमिका संदिग्ध होने पर इसकी रिपोर्ट डीजीपी व शासन को भेजी गयी थी, इस समंध में कार्यवाही करने के निर्देश के बाद निलंबित कर मामला पंजकृत किया गया है।

 

दहेज के लिये मारपीट कर हत्या की तहरीर,कड़ी कार्यवाही की मांग

कुशीनगर : बुधवार को बरवापट्टी थाने में सुदामा पुत्र फतीगन निवासी रामपुर जमनिया ने तहरीर सौप कर बताया है की उनकी पुत्री सोनी को दहेज के लिये मारपीट करते हुऐ हत्या करने का

आरोप लगाते हुए मृतका के पति,ससुर, देवर, सास, व ननद पर कार्यवाही की मांग की है।दिये तहरीर में बताया है कि पुत्री सोनी का विवाह 05-06-2015 में राकेश पुत्र कृष्णा पटेल से हुई थी, शादी के एक माह बाद ही दहेज के लिये बेटी से मारपीट करने लगे, जिसे लेकर कई बार पंचायत हुई परन्तु इनमे कोई सुधार नही हुआ।

अप्रैल 2019 में ज्यादा प्रताड़ित करने लगे तो बेटी ने फ़ोन पर बुलाया जहा मैं उसे अपने घर ले आया,परन्तु 13-06-2019 को दामाद राकेश बुलाने आया जहाँ बताया कि घर पर शादी है तो हमने उसके साथ विदाई कर दी।

वही 28 जुलाई को रात के 10:30 बजे फ़ोन आया कि आपकी बेटी की तबीयत ख़राब है, जब वहां पहुँचा तो बेटी सोनी का शव बोलेरो गाड़ी में पड़ा था, जहाँ उसके शरीर पर चोट के निशान और मुंह से खून व शरीर नीला पड़ गया था।

इस पूरे मामले में राकेश पुत्र कृष्णा, कृष्णा पुत्र भगेलू, कलावती पत्नी कृष्णा, दुर्गेश पुत्र कृष्णा, बब्लू पुत्र कृष्णा, तथा गुड़िया पुत्री कृष्णा पर दहेज व हत्या की मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

साँड़ के हमले में घायल व्यक्ति की मौत कप्तानगंज कस्बे का मामला

कुशीनगर : मंगलवार रात को कप्तानगंज नगर पंचायत के सुभाष चौक के नजदीक कालोनी के 55 वर्षीय रामबृक्ष घर जाते वक्त आवारा पशु साँड़ के हमले में घायल हो गये, जिन्हें ईलाज के लिये पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहाँ उन्ही नाजुक हालत देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया परन्तु वहाँ उनकी मौत हो गयी।

नगर में छुट्टे में घूम रहे सांडों से लोग आने जाने में असुरक्षित महसूस कर रहे है, आये दिन इस तरह के मामले सुनने को मिल रहे है।जिम्मेदारों को चाहिये कि इनका कोई ठोस समाधान करना चाहिए जिससे लोग सुरक्षित सड़को पर चल सके।

 

सदन में फिर उठा कुशीनगर एयरपोर्ट मामला, कब तक क्या होगा कुछ पता नही

कुशीनगर : कुशीनगर एयरपोर्ट के 80% कार्य 1 वर्ष से पूरा है जल्द बाकी कार्य पूर्ण कराकर इसे शुरू कराये व विपक्ष को इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने का मौका नही देने का मांग सांसद विजय दूबे ने लोकसभा में तीसरी बार शून्यकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री से की।

साथ ही कहा की एयरपोर्ट शुरू होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। कुशीनगर एयरपोर्ट मामले को लेकर सांसद विजय दूबे ने इसके पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था जहाँ उन्हें आश्वासन तो मिला परन्तु उसका असर धरातल पर नही दिखा।

इस कारण फिर इस मुद्दे को सदन में उठाकर अपनी मांग दोहराई परन्तु सरकार की तरफ से कब तक क्या होगा कुछ पता नही, जिला प्रशासन ने अब पुरी गेंद सरकार के पाले में डाल दिया है, अब देखना है कब तक इस मामले पर सरकार पहल कर उड़ान शुरू कराती है।

 

महिला से 2.5 लाख लूट बदमाशों ने महिला को गाड़ी से नीचे फेका

कुशीनगर :  पटहेरवा थाना क्षेत्र के भरपटिया स्थित झरही नदी स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर एक महिला से दो लाख पच्चास हजार की छिनैती कर बदमाशों ने महिला को गाड़ी से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है।

पीड़ित महिला पडरौना के राजपूत कालोनी की सुमित्रा देवी पत्नी दीपक मदेशिया है जो पडरौना पीएनबी बैंक से पैसा निकाल, अपने बेटे का इंतजार कर रही थी तभी कुछ युवक उन्हें बातों में उलझा कर घर छोड़ने की बात कह गाड़ी में बैठाकर ले गये।

तथा पीड़ित महिला के विरोध के बावजूद, डरा धमकाकर गाड़ी से ले गये तथा पास रखे ढाई लाख छीन पटहेरवा थाना के भरपटिया स्थित झरही नदी के पास फेक फ़रार हो गये।

पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में न्यायालय परिसर में चला जाँच अभियान

कुशीनगर : मंगलवार को न्यायालय सुरक्षा, वादकारी तथा गवाहों की सुरक्षा एंव अपराधिक तत्वों पर नजर देखने के उद्देश्य से मा0 जिला सत्र न्यायाधीश को संज्ञानित करते हुऐ,जिलाबार एसोशिएसन से सहयोग प्राप्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एंव लावारिस वस्तुओं पर नजर रखने हेतु,जिला व सत्र न्यायालय में जाँच की गयी।

जहाँ परिसर में आये व्यक्तियों की जाँच पड़ताल व उनकी आईडी देखा गया, पूरे परिसर की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र, सीओ सदर नितेश सिंह, कोतवाल पडरौना मिथिलेश राय चौकी प्रभारी रविन्द्र नगर धुस उ0नि0 प्रमोद सिंह व जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, महामंत्री दुर्गेश्वर दीक्षित एंव अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

डीएम साहब दुखियारी की फरियाद सुनिये, दोनों आंखों से है दृष्टिहीन महिला…

देवरिया : डीएम साहब दुखियारी की फरियाद सुनिये सरकार की तमाम योजनायें इनके द्वार तक पहुँचते नही, और ये कही जाने लायक सछम नही।हम बात कर रहे है जिले के रुद्रपुर ब्लॉक के गांव  गौनरिया,पंचायत – पिरङा की सुमित्रा देवी पत्नी स्व दूधनाथ साहनी की जो आंखों से अंधी है।

जिनके पति की मौत 2011 में हो चुकी है दो बेटियां है बड़ी बेटी 18 वर्ष की तथा दूसरी 15 वर्ष की जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी सुमित्रा देवी पर है परन्तु अत्यंत गरीब होने के कारण खाने तक की समस्या हो जाती है।

वही महिला को मिलने वाली सरकारी बुनियादी सुविधाओं के बारे बात करे तो कुछ नही है,ना शौचालय मिला, राशनकार्ड, आवास, बिजली,पेंशन कोई सुविधा नही मिला।परिवार दुश्वारियों में जीने को मजबूर है।

परिवार को भारी कष्ट में देख अमन आलम उप संगठन मंत्री यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस यूपी ने परिवार की मदद के लिये सरकारी विभागों के संज्ञान में लाया परन्तु कोई सुविधा परिवार को नही मिला।

हम जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते है, कृप्या महिला को बुनियादी सरकार की योजनाओं का लाभ उपल्ध कराये।

स्कूल की छत पर मिला युवक का शव,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर में स्थित है मॉडल स्कूल की छत पर सुबह एक युवक का शव मिला है, जिसका शिनाख्त नही हो पाया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा,साथ ही युवक की शिनाख्त का प्रयाश कर रही है।

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को स्कूल की छत पर ठिकाने लगाया गया है।

उन्नाव प्रकरण पर कांग्रेस ने लखनऊ में किया प्रदर्शन, आज भाजपा प्रदेश कार्यालय का करेगे घेराव

कुशीनगर :कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास रात्रि में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा तथा धरना प्रदर्शन किया।

उन्नाव रेप कांड में क्रमबद्ध तरीके से पीड़िता के परिवार की हत्या के मामले पर आरोपी विधायक को बीजेपी से बर्खास्त करने की मांग की।

आज इसी मांग को लेकर कांग्रेस बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ कसया में किया पैदल गस्त

कुशीनगर : सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के नेतृत्व में कसया थाना पुलिस द्वारा कसया नगर में, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से सघन पैदल गस्त की गयी। 

गश्त के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, सड़कों पर अतिक्रमण न करने तथा विभिन्न व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे आदि लगाये जाने के संबन्ध में प्रोत्साहित किया गया।