Home Blog Page 151

पत्रकार हत्याकांड की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश, 15 दिनों में जांच कर देनी है रिपोर्ट…

कुशीनगर : बीते 10 अक्टूबर को हुये हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया के टोला बनटोलवा निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा की हत्या के मामले में, पुलिस की भूमिका को लेकर उठे सवाल के बीच जिलाधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये है।

दरअसल पत्रकार की हत्या के बाद सामने आया था कि पत्रकार ने अपनी हत्या कराये जाने की अंदेशा के तहत पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।

तथा हत्या से एक दिन पहले सीओ से फ़ोन पर बात कर जान की खतरा बताया था परन्तु पुलिस की तरफ से कोई उचित प्रबंध नही किया गया,और उनकी हत्या हो गयी।

इसके बाद पत्रकार संगठनों व कई अन्य संगठनों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की जहाँ जिलाधिकारी ने अब इसकी जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पांडेय को सौप दी है, जिन्हें 15 दिनों में रिपोर्ट सौपनी है।

कुशीनगर जनपद में 400 होमगार्ड की सेवा प्रभावित,दीपावली के पहले होमगार्ड हुये बेरोजगार…

कुशीनगर : यूपी पुलिस के प्रदेश भर के कुल 25 हजार होमगार्ड जवानों के सेवा से हटाये जाने के क्रम में जनपद में भी 400 होमगार्ड के जवान दीपावली से पहले बेरोजगार हो गये।

जो जिले के विभन्न थानों तथा ट्रैफिक पुलिस के साथ सेवा देने के लिये तैनात थे।

अब इन जवानों के सामने अपने परिवार की भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गयी है।

जहाँ कुछ माह पहले सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें मिलने वाले दैनिक भत्ता 500 से बढ़ाकर 672 रुपये करने का निर्देश दिया था।

जिससे होमगार्ड जवानों में खुशी था परन्तु यह खुशी 25 हज़ार जवानों के लिये दीपावली से पहले दुख में परिवर्तन हो गया है।

यूपी पुलिस दैनिक भत्तों में बढ़ोतरी के बाद अपने सीमित बजट में होमगार्ड जवानों की खर्च उठाने में असमर्थ होने का हवाला देकर 25000 जवानों की सेवा पर रोक लगाई है।

हालांकि इसे सरकार व पुलिस अस्थाई रोक बता रही है। परन्तु आगे क्या होता है यह कहना बड़ा मुश्किल है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे की तबियत बिगड़ने पर, जिला अस्पताल ले जाया गया…

कुशीनगर : कुशीनगर से सांसद विजय कुमार दुबे की एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबियत खराब होने की शिकायत पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहाँ डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें हायर केयर सेंटर में दिखाने की सलाह दी जहाँ ख़बर है कि लखनऊ ईलाज के लिये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि श्री दुबे नौरंगिया ग्रामसभा के ब्लॉक खेलकूद कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद सांसद आदर्श ग्रामसभा नौरंगिया में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे कि

उन्हें बेचैनी महसूस हुआ जिसके बाद उनको तुरन्त जिला अस्पताल ले जाया।

इसके पूर्व 5 अगस्त को भी 2019 लोकसभा सदन से लौटते समय भी तबियत खराब हुई थी जहाँ उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में रात भर के लिये भर्ती होना पड़ा था।

तहरीर सौंपने के 10 दिनों बाद भी कोई सुनवाई नही,थाना व पुलिस अधीक्षक को दिया है तहरीर…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव-पिड़रा भेडिहारी निवासी जगदीश सिंह पुत्र रामकवल सिंह ने 29-09-2019 को कोतवाली हाटा में जीतन यादव पुत्र चौथी यादव ग्राम-बढ़या खुर्द टोला पिपरपाती द्वारा फ़ोन पर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने नामजद तहरीर दिया।

परन्तु कोई कार्यवाही ना होता देख पुलिस अधीक्षक को भी 01-10-19 को भी तहरीर दिया परन्तु 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है।

अब सवाल उठता है कि मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस कार्यवाही कार्यवाही क्यो नही कर रही।क्या पुलिस किसी अनहोनी होने का इंतज़ार कर रही।

जबकि गाली व जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो वायरल और पुलिस को जांच में पूरी मदद मिलेगी।

पत्रकार की हत्या का खुलासा एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…

कुशीनगर : गुरुवार को हुई हाटा कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार राधेश्याम शर्मा की हत्या का खुलासा देर शाम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कर दिया।

हत्या का आरोप गांव के ही राम गोपाल सिंह व तेज प्रताप पर है जिससे पत्रकार की पुरानी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था।

मामले में राम गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तेज प्रताप सिंह अभी फ़रार है जिसकी खोजबीन के लिये पुलिस की टीमें लगी हुई है।

मामले की खुलासे में पुलिस के खोजी कुत्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया किया, मौके वारदात से सूंघते हुये फरार तेज प्रताप के घर तक पहुँच गया तथा खून से सना कपड़ा ढूंढ निकाला।

जिससे पुलिस को गुत्थी सुलझाने में समय नही लगा, वही पत्रकार द्वारा बुधवार देर शाम हत्या के अंदेशा जताते हुये सीओ से फ़ोन पर बात की गई और गुरुवार सुबह हत्या कर दिया गया।

 

पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबौली के पास दैनिक आज अखबार के पत्रकार राधेश्याम शर्मा को गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

यह जानकारी कुशीनगर पुलिस की offical ट्विटर पर दी गई है जहाँ बताया गया है कि

पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक समस्त कार्यवाही समय से पूर्ण करते हुए एक संदिग्ध को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है, जबकि शेष संदिग्ध व्यक्तियों हेतु पुलिस टीमें उनके पीछे लगी हैं।शीघ्र ही सभी दोषियों की गिरफ़्तारी कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी।परिजन पुलिस कार्यवाही पर संतुष्ट और आश्वस्त होकर सहयोग कर रहे हैं।

इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने मौके वारदात पर पहुँच जांच की तथा मीडिया को बताया कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित तरीके से किया गया लग रहा है।

नीचे वीडियो देखें-

उधर पत्रकार की हत्या के मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त कर रहे साथ ही सरकार से परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे ।

हाटा से पूर्व विधायक व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त कर रहे साथ ही सरकार से परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की।

हाटा कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार की गला रेत हत्या

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र गांव सिकटिया के टोला बनटोलवा निवासी आज अखबार के पत्रकार राधेश्याम शर्मा की गुरुवार सुबह 8:30 के करीब गला रेत कर हत्या करने की गयी है। 

श्री शर्मा अपने गांव के बाहर किसी काम से गये थे की क्षेत्र के दुबौली के सोहसा मठिया के पास निर्मम हत्या हुुई है।   हत्या और हत्यारो का कुछ पता नही चला।

हाटा कोतवाली क्षेत्र में पिछले माह भी एक व्यसायी की गोली मारकर हत्या की गई थी।

वही पत्रकार की हत्या पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह हत्या सुनियोजित तरीके से किया गया है।

हत्या के समंध में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र का नीचे बयान देखिए।

;

नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : बुधवार सुबह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव मठिया नरईपुर स्थित नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है।

युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

 

Update coming soon…

 

पडरौना नगर के एचपी पेट्रोल पंप पर लगी आग,मशीनों में लगी है आग…

कुशीनगर : पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप  पर देर शाम अज्ञात कारणों से पंप के मशीनों में लगी आग अगर आग पर काबू नही पाया गया  होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

बरहाल आस पास के दुकानदारों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया।मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आयी तथा बचे आग पर पूरी तरह काबू कर लिया।

नुकसान की बात करें तो केवल मशीनों को नुकसान पहुंचा है।

पंखे से लटकता मिला महिला का शव, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र गांव बतरौली में मंगलवार को एक महिला का शव उसके घर मे पंखे से लटकते हुये पाया गया।

सूचना पाकर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

वही विजयदशमी के दिन में गांव में हुये अनहोनी से लोंगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मृतक महिला का नाम मीना बताया जा रहा है, जो फाजिलनगर में बच्चों को लेकर रहती है। तथा नवरात्र में अपने गांव आयी थी।