Home Blog Page 152

कोटेदार की दबंगई अधिकारी के सामने शिकायतकर्ता को पीटा, गांव में तनावपूर्ण माहौल

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव चौबया पटखौली में शुक्रवार को कोटेदार अनिल राय पर लगे अनियमितताओं की जाँच करने पहुँचे अधिकारी के सामने कोटेदार ने शिकायतकर्ता पर हमला बोल दिया।

यह दृश्य देख जाँच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक भी अवाक रह गये,इसके बाद ग्रमीणों ने सैकडों की संख्या में ट्राली-ट्रैक्टर पर सवार होकर थाने पहुँच, कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जहाँ पीड़ित लल्लन निषाद की तहरीर पर मामला पंजकृत हुआ है।

दरअसल गांव चौबया पटखौली में के ग्रामीणों ने जिनमे पीड़ित लल्लन निषाद भी शामिल थे शिकायत की थी कोटेदार का लड़का अँगूठा लगवाकर, अगले दिन राशन को बोला जब अगले दिन गये तो अपशब्द बोल भगा दिया।

इसी प्रकरण की जाँच करने पहुँचे पूर्ति निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद से जब शिकायतकर्ता अपनी बात रख रहे थे तब कोटेदार का लड़का उलझ पड़ा,और कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा।इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

 

पुलिस अधीक्षक ने कसया,पटहेरवा व स्वाट टीम के प्रभारी का किया बदलाव

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले के कई निरीक्षकों के तबादले किये है। जिनमें चर्चित कसया थाने की कमान निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को सौंपी गयी जो मीडिया सेल के प्रभारी थे।

साथ ही पटहेरवा थाने के चार्ज निरीक्षक हरेन्द्र मिश्र को मिला है जो वाचक कार्यलय के प्रभारी थे।वही पटहेरवा थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।

 

नारायणी के कहर से अपने घरों को तोड़, पलायन को मजबूर

कुशीनगर : नारायणी नदी के लगातार उफ़ान व बढ़ते पानी स्तर के चलते उसके आसपास के रहने वालों गांवों का अस्तित्व मिटता जा रहा है।जहाँ लोग अपने गाढ़ी कमाई से बनाये आशियाने को अपने हाथों से उजाड़ने को मजबूर है।

लगातार नदी के कटान से खेत, खलियान, घर सब विलीन होते जा रहे है,यहाँ से पलायन कर रहे लोगों के लिये कोई सरकारी इंतजाम नही होने से उन्हें खाने ,रहने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा है  मर्माहत करती तस्वीर  

हमारे क्षेत्र के हालात नदी की कटान से संभल नहीं रहे। नोनियापट्टी उजाड़ते हुए AP बंधे तक पहुंची गंडक। चंद्रिका राम,सुरेश,प्रह्लाद,अमेरिका,संतोष,हृदया,जय प्रकाश,श्रीकांत,अनवत,राघव,धरम सहित दो दर्जन से अधिक लोग अपने आशियाने उजाड़ दर-बदर भटकने को हुए मजबूर।

 

विभागीय जाँच में कसया एसओ संदिग्ध, डीजीपी को रिपोर्ट भेजी गयी

कुशीनगर : कसया एसओ की निजी स्कॉर्पियो में अवैध शराब मिलने के प्रकरण में जाँच कर रहे एएसपी गौरव बंशवाल ने अपनी जाँच रिपोर्ट गोरखपुर रेंज के आइजी जयनारायण सिंह को सौप दी है।

जिसे आगे बढ़ाते हुये आइजी जयनारायण सिंह ने डीजीपी को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच रिपोर्ट भेज दी है, जहाँ से जल्द ही बड़ी कार्यवाही की ख़बर मिल सकती है।

वही मामले पर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र जो मामले को संभालते दिख रहे थे।जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करते हुये कसया एसओ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

अब देखना है डीजीपी स्तर से इस पूरे प्रकरण पर क्या रुख रहता है क्योंकि एसओ शराब तस्करी से जुड़े कई संगीन आरोपों में घिरे है।जिनमे शराब तस्कर को बिना कार्यवाही के छोड़ना भी शामिल है।

 

पडरौना हाईडिल का ट्रांसफार्मर फिर जला

कुशीनगर : पडरौना हाईडिल में  हाल में ही लगा नया 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार को एक बार फिर जल गया।ख़बर फैलते ही इसकी सूचनाएं आग की तरह शहर से गांव तक फैली जिसकी पुष्टि के लिये लोग हाईडिल पर पहुँचे।

तथा अपनी नाराजगी जताई अभी हाल में ही एक सप्ताह तक लोगों ने दुश्वारियों को झेला था अब एक बार फिर मुसीबत आ पड़ी।

बारिश के बीच बिजली कटी तो लोगों को लगा मौसम खराब है इस लिये बिजली कटी है लेकिन नगर में 2 घंटे की सप्लाई के बाद।बिजली नही आई तो देर शाम तक लोगों को शंका हुआ और जब हाईडिल पहुँचे तो ट्रांसफार्मर जलने की पुष्टि हुई।

पोखरे में मिला नवजात का शव,चर्चा का विषय बना

कुशीनगर : नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार  रामजानकी मंदिर के पास पोखरे से एक नवजात बच्चे का शव तैरता मिला जिसके बाद से पूरे ईलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि मंदिर की तरफ गये लोगों ने पोखरे में एक नवजात का शव तैरता देखा,देखते देखते ख़बर आस पास के लोगों तक पहुँची।जहाँ लोगों ने बच्चे के शव को पोखरे से बाहर निकाला, जिसकी उम्र लगभग 6 माह की बताई जा रही है।जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्कार्पियो प्रकरण में नया मोड़,आइजी ने सौपी एएसपी को जाँच

कुशीनगर : आखिर स्कार्पियो प्रकरण को मीडिया और सोशल मीडिया में ख़बर आने पर इसकी सच्चाई जानने आइजी गोरखपुर जयनारायण सिंह को शराब तस्करी के मामले संदिग्ध बनी कसया थाना का देर रात दौरा करना पड़ा।

जहाँ उन्होंने मातहतो से जानकारी प्राप्त की तथा पूरे प्रकरण की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर गौरव बंशवाल को सौप दी जिन्हें आज जाँच कर रिपोर्ट सौपना है।

कसया थाने में देर रात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्थानीय थाने की भूमिका अवैध शराब तस्करी को लेकर प्रश्न उठे है जिसकी जाँच करायी जा रही है रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

क्या है स्कार्पियो प्रकरण ?

दरअसल  कसया पुलिस ने आज एक अवैध शराब लदे ट्रक से शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ा परन्तु ट्रक के साथ एक स्कार्पियो गाड़ी भी पकड़ी गयी जिसके बारे में कुछ नही बताया गया।

हालांकि उसकी तस्बीर कैमरों में कैद हुई जो मीडिया और सोशल मीडिया में तेजी से फैला जिसका जबाब देने से अधिकारी बचते रहे इस स्कार्पियो के बारे में आरोप लग रहे है कि यह वाहन कसया एसओ का निजी वाहन है जिसमे शराब लोड था जिसे ट्रक के साथ ही पकड़ा गया परन्तु इसका कही जिक्र नही किया गया गया।

अब इसी प्रकरण की जाँच होनी है जिसमे कसया एसओ व थाने की भूमिका अवैध शराब तस्करी की जाँच होगी, अब देखना है जाँच की रिपोर्ट में क्या आता है, विभाग बचाता है या लटकाता है।

आधा बताया आधा छुपाया, स्कार्पियो गाड़ी का राज क्या है ?

कुशीनगर : कसया पुलिस ने आज एक अवैध शराब लदे ट्रक से शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़ने का वाहवाही लूट रही है परन्तु ट्रक के साथ एक स्कार्पियो गाड़ी भी पकड़ी गयी जिसके बारे में कुछ नही बताया गया।

हालांकि उसकी तस्बीर कैमरों में कैद हुई जो पुलिस के सामने कई प्रश्न खड़े किये हुए है, जिसका जबाब देने से अधिकारी बच रहे है। इस स्कार्पियो के बारे में आरोप लग रहे है कि यह वाहन कसया एसओ का निजी वाहन है जिसमे शराब लोड था जिसे ट्रक के साथ ही पकड़ा गया परन्तु इसका कही जिक्र नही किया गया गया।

इस समंध में एबीपी गंगा पर आयी रिपोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को पुलिस की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर दिये है, जिसमे बताया गया है कि स्कार्पियो में शराब के साथ थाने के चौकीदार भी था, परन्तु पुलिस मामले को मैनेज कर दबाने में जुटी है।

वही रिपोर्ट में सीओ तमकुहीराज ने बताया है की मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कसया थाने के सामने अवैध शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है।जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को सूचना से अवगत कराते हुए स्वाट टीम के साथ स्थान पर पहुँचे तो ट्रक में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ा साथ ही एक स्कार्पियो को पकड़ा गया जिसमें शराब लोड था।

परन्तु पुलिस ने इस मामले में आधा बताया और आधा छुपाया है अब आगे देखना है प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कुछ कार्यवाही करते है या मामला रफा दफा हो जाता है।

माँ ने बच्चे को चार मंजिल से फेका हुई मौत,लखनऊ ट्रामा सेन्टर में चल रहा था ईलाज

कुशीनगर : लखनऊ से मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाली ख़बर मिली है जिले के कसया निवासी शांति देवी पत्नी राजन सिंह अपने चार महीने के बच्चे को लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में ईलाज करा रही थी।जिसे चार मंजिल ऊपर से फेक दिया तथा झूठी ख़बर बनाई की बच्चा गायब हो गया।

जब पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज देखा तो दंग रह गये, फुटेज में साफ साफ दिख रहा था कि बच्चे को नीचे माँ ने ही फेका है।

पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है तथा पूछताछ में पता चला कि, बच्चे का जन्म  23 अप्रैल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुआ था। जन्‍म से ही बच्‍चे का लीवर खराब और उसे पीलिया भी था। जिसके कारण 26 मई से ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा था,आज जब अन्य परिजन सो रहे थे तब बच्चे को बीमारी से तंग आकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

बकरी को बचाने के प्रयाश में, गंडक नहर में डूबा युवक

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सेमराहर्दो के टोला गंगापट्टी में रविवार की शाम बकरी चराते हुये युवक मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूब गया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने काफी खोजबीन की परन्तु कोई कामयाबी नही मिली, वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है की शाम को गंडक नहर की पटरियों किनारे बकरी चरा रहे सुग्रीव पुत्र जवाहिर यादव अपनी बकरी को नहर से किनारे करने के प्रयाश में पैर फिसलने से डूब गया।शोर होने पर गांव के लोगों ने गोताखोरों की मदद से, काफी खोजबीन करायी परन्तु कुछ पता नही चला।