Home Blog Page 153

मनीषा गुप्ता का पहले प्रयास में ही पीसीएस (J) में मिली सफलता

देवरिया : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा 2018 के नतीजे 20 जुलाई को घोषित हुये जिनमे देवरिया जनपद की मनीषा गुप्ता ने 166 वी रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।मनीषा ने यह सफलता पहले प्रयास और 23 वर्ष की उम्र में प्राप्त किया है।

मनीषा जिले के मझौली राज की निवासी है उन्होंने हाईस्कूल सेन्ट जेवियर्स स्कूल सिद्धार्थनगर से इंटरमीडिएट मेट्रोपोलिटन स्कूल गोरखपुर तथा स्नातक राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,लखनऊ से 2018 एलएलबी की डिग्री हासिल किया।



मनीषा के पिता जी श्री विनोद कुमार गुप्ता सरकारी सेवा में सहायक संभागीय लेखाधिकारी (खाद्य) के पद पर गोरखपुर में कार्यरत है,तथा माता श्रीमती सुमन गुप्ता गृहणी है।उनकी सफलता से माता पिता सहित रिस्तेदार व शुभचिंतको में भारी खुशी का माहौल है ।

 

3 दिन रहा सौभाग्य चौथे दिन से हुआ दुर्भाग्य, कोई सुनवाई नही

कुशीनगर : दशकों बाद जब गांव में बिजली पहुँची लोग खुश थे सभी घर बिजली कनेक्शन से जुड़ चुके थे, परन्तु यह खुशी उन्हें चार दिन नही, बल्कि 3 दिन के लिये थी। तब से 2 महिने हो गये परन्तु अभी उनकी खुशिया वापस नही मिली जिसके लिये वह संघर्ष कर रहे।

हम बात कर रहे है दुदही ब्लॉक के गांव दशहवाँ की जहाँ केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल रहे, सौभाग्य योजना के तहत विधुतीकरण हुआ तीन दिन गांव उजाले से गुलजार रहा।

और चौथे दिन सौभाग्य योजना से लगे ट्रांसफार्मर जल गया, तब लगभग दो महीने हो गये परन्तु विभाग मौन है और गांव वाले प्रदर्शन कर रहे कोई सुनवाई नही।

 

सोनभद्र के बाद रामकोला का सज्जन छपरा चर्चा में, झड़प में 11 घायल

कुशीनगर : जमीनी विवाद से खूनी संघर्ष से चर्चा में आये सोनभद्र के बाद, कुशीनगर में जमीनी रास्ते को लेकर शुक्रवार रात दो पछो में हुए झड़प में कुल 11 लोग जख्मी हुए है जिनमें कइयों को गंभीर चोटें आयी है।

जिससे सोनभद्र के बाद, कुशीनगर का भी नाम मीडिया में चर्चा का विषय बना है।रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सज्जन छपरा में सोहन चौहान और सुमेर के बीच रास्ते के लिये पुराने विवाद में शुक्रवार रात कहासुनी के बाद मारपीट में बदल गयी जिससे दोनों तरफ के 11 लोग घायल हुये जिन्हें रामकोला सीएचसी में ईलाज के लिये भर्ती कराया गया जिसमे कई लोगों को गंभीर चोटे आयी है।वही गांव में तनावपूर्ण माहौल देख एतिहातन पुलिस तैनात है।

सांसद विजय दूबे ने सदन में जर्जर हाइवे मार्ग का मुद्दा उठाया

कुशीनगर : सदन के शून्य काल में रात्रि 10:55 पर सांसद विजय दूबे ने  NH 28 B पड़रौना से सलिगपुर तक जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया जहाँ इसका पुनर्निर्माण कराने की मांग की,तथा सलिगपुर से शिवपुर 22km का पिच मार्ग की निर्माण कराने के लिये केन्द्र के केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री से सहयोग की अपील की,जिससे नारायणी से लगे दर्जनों गाँवो जिनमे शिवपुर ,नारायणपुर ,मरचहवा बसंतपुर ,शाहपुर ,हरिहरपुर एवं सोहगीबरवा आदि शामिल है। ग्रामीणों के आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

एसडीएम मरीज बन पहुँचे अल्ट्रासाउंड केन्द्र,जांचोपरांत कराया सील

कुशीनगर : एसडीएम अरविंद कुमार शुक्रवार को विशुनपुरा थाना के दुदही बाजार में मौजूद अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर प्राइवेट वाहन से, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों संग मरीज बन पहुँचे जहाँ उन्होंने पर्ची बनवाने की जानकारी मांगी, कुछ समय बाद केंद्र का कागजात मांगे परन्तु संचालक कोई कागजात नही दिखा पाया।

इस पर एसडीएम ने विशुनपुरा एसओ को कॉल कर बुलाया तथा संचालक शहनवाज पुत्र इसराइल निवासी लवनिया थाना पटहेरवा तथा पूरे अल्ट्रासाउंड के उपकरण को पुलिस के हवाले कराते हुये सेन्टर को सील करा दिया।

जहाँ उन्होंने बताया की शिकायत मिली थी कि अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित है कार्यवाही करते हुऐ संचालक को पुलिस के हवाले करते हुऐ सेंटर को सील करा दिया गया है।

सरकारी कृषि फॉर्म से सोलर पंप के पैनल चोरी

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सरकारी रामपुर कृषि फॉर्म में पानी के लिए लिये लगें सोलर पंप के पैनल चोरी होने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों की निशानदेही पर चार पैनल बरामद होने की बात सामने आई है वही दो पैनल अभी भी नही मिल रहे है।

ख़बर के अनुसार रामपुर कृषि फॉर्म में पानी के लिए लगे सोलर पंप के पंप पर सोमवार रात को चोरो ने हाथ साफ कर दिया और फॉर्म के नजदीक किसान कल्पनाथ सिंह के गन्ने में दो पैनलों को छुपा दिया था तथा दो पैनल बगल के खेत मे मिले इसकी पूरी जानकारी ग्रमीणों को सुबह बारिश के पानी को देखने जाने के दौरान हुआ।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कृषि फॉर्म के प्रभारी को दी तब उन्होंने पैनल को मौके से मंगाया जबकि अभी भी दो पैनल अभी तक बरामद नही हो पाई है।

बिजली पोल तरकुल पेड़ के सहारे ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका

कुशीनगर : कप्तानगंज क्षेत्र के गांव कुन्दूर में बारिश के दौरान बिजली का जर्जर पोल गिर कर एक तरकुल पेड़ के सहारे लटका पड़ा वही इस दृश्य को देख ग्रामीण किसी हादसे की अनहोनी से आशंकित हैं इसकी शिकायत कई बार कप्तानगंज हाइडिल में करने के बाद भी कोई सुनने वाला नही है।

गांव के युवक ने अनुराग दूबे ने बताया कि  समस्या की समाधान के लिये कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान में लाया गया है परन्तु कोई देखने को तक तैयार नही इससे गांव में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।इस समंध में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से भी गुहार लगाई गयी कोई जबाव नही मिल रहा।

 

बीजेपी ने परिवहन मंत्री को बनाया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके पूर्व यह जिम्मेदारी महेंद्र नाथ पाण्डेय देख रहे थे।
बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही गयी है।

जब गंडक नहर को टूटने से बचाने के लिये दारोगा ने कुदाल व टोकरी से किया श्रीगणेश

कुशीनगर : भारी बारिश के बाद विशुनपुरा थाने के गोरड़िया में गंडक नदी टूटने के कगार पर जा पहुची इससे डरे सहमे स्थानीय निवासियों ने जब गंडक विभाग के जिम्मेदारियों तक ख़बर दिया परन्तु कोई देखने तक नही आया।इसकी सूचना जब विशुनपुरा थाना प्रभारी नीरज शाही को हुई तो उन्होंने अपने उप निरीक्षक नीरज तिवारी को मय हमराह ग्रामीणों की मदद के लिये जेसीबी के साथ भेजा।

मौके पर दारोगा अर्जुन तिवारी ने नहर को टूटने से बचाने के लिये कुदाल और टोकरी की सहायता से मिट्टी ले जाकर गिराने लगे यह देख ग्रामीणों ने भी उनका पूरा साथ दिया तथा जेसीबी की मदद से क्षेत्र में बड़ी त्रासदी होने से बच गया।जिससे लोग पुलिस की मदद से काफी लोग प्रसन्न है तथा इनकी तारीफ कर रहे है।

बचाव कार्य मे विशुनपुरा थाने से उपनिरिक्षक अर्जुन तिवारी के अलावा हेड कांस्टेबल सनोज सिंह,कांस्टेबल अवधेश यादव,कांस्टेबल अजित कुमार सिंह, कांस्टेबल राजहंस सहित इलाके के गढ़मान्य व्यक्ति के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पुलिस अधीक्षक ने तुर्कपट्टी थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुशीनगर : गुरुवार को पुलिस अधीक्षक  राजीव नारायण मिश्र द्वारा थाना तुर्कपट्टी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । जहाँ निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखो के रख रखाव, साफ-सफाई को चेक किया गया। थाना परिसर का भ्रमण करने के दौरान थाना के आवासीय भवनो एवं बैरको का भी निरीक्षण कर साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना के अभिलेखो को अध्यावधिक करने हेतु बताया गया। आगामी त्यौहार श्रावण मास को देखते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।