Home Blog Page 152

बड़ी ख़बर : अजय कुमार लल्लू को मिली कांग्रेस यूपी की कमान,कांग्रेस ने अजय लल्लू को बनाया प्रदेश अध्यक्ष…

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज से कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुये प्रदेश की पार्टी की कमान उन्हें सौप दिया है,जहा वह अब कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गयें है.

जो पहले यह जिम्मेदारी अभिनेता से नेता बने राजबब्बर देख रहे थे,वही अजय कुमार लल्लू बिधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधानमंडल दल के नेता है, जो  अब यह जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी आराधना मिश्र को सौपी है.

साइबर सेल का सराहनीय कार्य ,05 लोगों के कुल रु0 74759/- रूपयें कराये वापस, जरुर पढ़ें…

कुशीनगर : जिले की साइबर सेल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये 05 लोगों के कुल रु0 74759/- रूपयें वापस कराये जिन्हें साइबर अपराधियों द्वारा ठगी कर उनके खातों से रकम को विभन्न वैलेट में रखा गया था.

पीड़ितो द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार होने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र से रकम वापस कराने व दोषियो के विरुध कार्यवाहीं की मांग की थी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये.

जहा साइबर सेल द्वारा जाँच में सामने आया की अधिकांश लोगो का पैसा फोन पर अपने खाते व ए0टी0एम0 की जानकारी बताने व कुछ लोगो को ‘Phone Pe’ और ‘ Google Pay’ (Tez) नामक कैश वैटेल से कैश प्राप्त करने का लिंक भेजकर खाते से पैसा अपराधियो द्वारा निकाला गया है.

साइबर सेल के आरक्षी अनिल कुमार यादव के प्रयाश से 1- इस्तेयाक अंसारी निवासी कसया के रु0 19670/-,2-शिवानी राव निवासी पड़रौना के रु0 3726/-,3- शिल्पी गुप्ता निवासी हाटा के कुल रु0 32084/-(Ola Cabs से रु0 3190/- तथा Phone pay से रु0 28894/-),4- वीर विजय राव निवासी कसया के रु0 14529 तथा  5- इस्तेयाक अंसारी सा0 तुर्कपट्टी के रु0 4750/- इस प्रकार कुल रु0 74759/- रूपये विभिन्न बैंकों में खोले गये बचत खातो में वापस करा दिया गया.

साथ ही फ्राड करने वाले के विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

कैसे हो रहा फ्राड,समझे और सतर्क रहे.

जाँच में सामने आया है की जांचोपरांत पाया गया कि अधिकांश लोगो का पैसा फोन पर अपने खाते वए0टी0एम0 की जानकारी बताने व कुछ लोगो को ‘Phone Pe’ और ‘ Google Pay’ (Tez) नामक कैश वैटेल से कैश प्राप्त करने का लिंक भेजकर खाते से पैसा अपराधियो द्वारा निकाला गया है.

जांचोपरांत यह भी पाया गया कि अधिकांशलोग ‘Phone Pe’ और ‘Google Pay (Tez) नामक कैश वैटेल का प्रयोग तो करते हैं. लेकिन कैश वैलेट द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अनभिज्ञ रहते हैं.

जैसे- ‘Phone Pe’ और ‘Google Pay (Tez) नामक कैश बैटेल में सुविधा है कि कोई भी व्यक्ति अन्य व्यक्ति को पैसा भेजने हेतु तथा पैसा मंगाने हेतु लिंक भेज सकता है। इसी सुविधा का प्रयोग करकेसाइबर अपराधी दूसरे व्यक्ति को लालच देकर या ‘OLX’ या दुकान से सामान खरीदने के नाम पर पैसा भेजने वाली लिंक

भेजने के बजाय पैसा मगाने वाली लिंक भेज देते है और सामने वाला समझता है कि उसको पैसा मिलेगा जबकि लिंक पर टच करके Accept करते ही उनके खाते से पैसा कट कर साइबर अपराधी के खाते में चला जाता है.

साइबर फ्रॉड से बचाव का तरीका

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि आज के आधुनिक परिवेश में सबसे अधिक साइबर

फ्राड फोन करके ओ0टी0पी0 पूछकर पैसे निकालते समय ए0टी0एम0 कार्ड का नं0 व पासवर्ड चोरी करके ऑनलाइन वैलेट

के माध्यम से किया जा रहा जिससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने खाते से

सम्बन्धित जानकारी साझा न करें और एटीएम बूथ से पैसे निकालते समय बूथ में अकेले ही प्रवेश करे व अपना पासवर्ड बदलते रहे.

 

कुशीनगर में तैनात यूपी-100 के सिपाही ने, डीजीपी से पूछे 03 सवाल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल…

कुशीनगर : जिले के यूपी-100 में तैनात हेड कांस्टेबल द्वारा सूचना अधिकार के तहत मांगी गयी तीन जानकारी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पत्र की पृष्टभूमि देखे तो यहाँ सिपाही जनार्धन सिंह ने अपनी पत्नी की अक्सर बीमार होने तथा पत्नी का ईलाज गोरखपुर एम्स में होने का हवाला देकर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर, परिक्षेत्र के यहाँ प्रार्थना पत्र देकर अपनी तैनाती कुशीनगर से गोरखपुर करने की मांग की।

परन्तु प्रार्थना पत्र को अस्वीकार कर दिया गया।अब इसे लेकर हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह द्वारा पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) से जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत तीन सूचनाएं मांगी गयी है।

01- मेरा प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया.कृपया कारण सहित प्रमाणित आख्या दे।

02- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर श्री जयनारायण सिंह का

गृह जनपद आजमगढ़ है, किस शासनादेश के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में नियुक्त है,

प्रमाणित प्रति उपलब्ध करावें

03- यदि प्रार्थी के पत्नी के साथ कोई घटना/दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारीकिसकी होगी, बताने का कष्ट करे।

हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी है जो 20 माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

3 दिनों से लापता लड़की का शव नदी में तैरता मिला, परिजनों ने गुमशुदगी कराया था दर्ज

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के सपहा मुरलीपट्टी के वार्ड तीन भागीरथी की 17 वर्षीय पुत्री इंदु तीन दिनों से लापता थी, जिसकी खोजबीन के लिये परिजनों ने थाने में

गुमशुदगी दर्ज करायी थी, और अपने स्तर से भी खोजबीन कर रहे थे परन्तु कुछ पता नही चला।

और रविवार को बाड़ी नदी में गांव मैनपुर के टोला दीनापट्टी के पास एक शव नदी में तैरता दिखा।

आस पास के गांव में खबर फैलने पर जब परिजन पहुँचे तो अपनी बेटी इंदु के रूप में पहचान किया।

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

तेज रफ्तार पिकअप ने कई लोगों को रौंदा, तीन की मौके पर हुई मौत…

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पश्चिम NH- 28 पर तेजगति से जा रही अनियंत्रित पिकप ने कई लोगों रौंदा, जिसमे तीन लोगों की मौके पर मौत की ख़बर है।

मृतकों में दो महिलायें और एक पुरूष शामिल है।जिनके नाम 1-प्रभावती पत्नी बिगू ठाकुर,इंदु पत्नी रामकिशोर चौहान गांव लबनिया तथा गांव कोयल पट्टी के लक्ष्मण सिंह पुत्र छेदी सिंह बताया जा रहा है।

मृत महिलाएं सड़क के किनारे बैठ बकरी चरा रही थीं की अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया।

वही एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही जिनका भी मौत की ख़बर है।

अब कुल मिलाकर 4 की हादसे में मौत हुई जिनमे 3 महिलाये व एक पुरूष शामिल है।

Update news

 

प्रतिमा रखने के स्थान को लेकर हुए विवाद का सुलह, थाने में एसडीएम व एसएचओ रहे मौजूद

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव डीघवा खुर्द वार्ड नं 23 माधवपूरम में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखने के स्थान को लेकर तनातनी का माहौल खत्म हो गया।

विवाद की सुलह और मध्यस्थता के दौरान कसया थाने में एसडीएम व एसएचओ मौजूद रहे।

दरअसल गांव में हर वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा राजन सिंह की जमीन पर स्थापित होता है, 

इस वर्ष मूर्ति स्थापित करने के साथ ही मूर्ति को गांव में जगह जगह रखने का मामला आया जहाँ दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला तनाव में बदला।

मामला धार्मिक और दो समुदायों से भी जुड़ा देख प्रशासन ने सभी पछो और ग्रामीणों को थाने बुला,आपसी बातचीत करा मामले का सुलह करा सुलहनामा लिखा गया।

जिसमे तय हुआ कि राजन सिंह के खाली जमीन पर हर वर्ष स्थाई रूप से प्रतिमा स्थापित होगा, और जब खाली जमीन पर कभी मकान बनेगा तो आपसी बातचीत कर

दूसरी जगह प्रतिमा स्थापित करने का जगह बदल दिया जायेगा तब तक पुराने स्थान पर ही माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती रहेगी।

और प्रतिमा को गांव के कई स्थान पर नही रखा जायेगा।

इस दौरान गांव के राजन, पप्पू, कमलेश, सुदर्शन,मुन्तज़िर साहब,हजरत उमर,आजाद, फैजुल्‍लाह,डा इस्‍माइल इत्यादिलोग थाने में मौजूद रहे, तथा सभी ने सुलह की प्रशंसा की।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, पिता-पुत्र बुरी तरह घायल…

कुशीनगर : शुक्रवार शाम पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे से सटे सठियांव गाँव के लोग ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे पर 11000 हजार की सप्लाई गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरते ही ट्रैक्टर ट्राली के पहिये धू-धू कर जलने लगा।

तथा उस पर सवार कई लोग जख्मी हो गये, इसी की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये है।जिन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र किया गया।जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही उन्हें आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है।

Update coming soon…

कुशीनगर एयरपोर्ट की भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरित

कुशीनगर : कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भूमि शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद एयरपोर्ट की 

587.5920 एकड़ भूमि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(AAI) को 

निबंधन कार्यलय में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, यूपी नागरिक व उड्डयन विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में हस्तांतरित हो गयी।

अब कुशीनगर एयरपोर्ट की भूमि पर पूर्ण रूप से एएआई का अधिकार हो गया है।

अब उम्मीद की जा रही है कि बाकी का कार्य एएआई पूर्ण करा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन लखनऊ- कुशीनगर-बोधगया रूट पर उड़ान जल्द शुरू होगा।

इस रुट पर उड़ान की जिम्मेदारी टर्बो एविएशन को मिली हुई है।

गौरतलब है कि भूमि हस्तांतरित करने के लिये प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में स्टांप व पंजीयन शुल्क में छूट प्रदान करने का प्रस्ताव पास किया था, जिसे आगे बढ़ाते हुए स्टांप व पंजीयन विभाग ने छूट के लिये प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी के लिये भेजा गया।

जहाँ से सहमति मिलने के बाद बाकी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी।

 

हाटा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने में शामिल 03 शातिर अपराधी गिरफ्तार

कुशीनगर : पिछले महीने हाटा कोतवाली क्षेत्र में किराना व्यापारी अजय मद्धेशिया की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या की गयी।

अब इस मामले में शामिल 03 शातिर अभियुक्तों को हाटा कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुऐ।

बकराबाद दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया, उनके पास से पुलिस ने तलासी के दौरान 2 अदद पिस्टल 32 बोर, 3 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद पिस्टल 9 MM, एक जिन्दा कारतूस 9 MM, दो अदद मोटरसाइकिल व 800 रुपया नगद बरामद हुआ किया है।

गिरफ्तार शातिर अभियुक्तों के नाम 1- मनीष कुमार यादव उर्फ पिंगल पुत्र स्व0 योगेन्द्र यादव सा0 बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर 2 . बलराम गुप्ता उर्फ बल्ली पुत्र स्व0 ईश्वर गुप्ता सा0 साहबगंज थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 3 . कमलेश साहनी पुत्र स्व0 नथूनी साहनी सा0 बभनौली थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र का बयान देखिये

;

पडरौना निवासी एक व्यक्ति की शरीर के कई अंग, आम इंसानों से विपरीत पढ़े पुरी रिपोर्ट…

कुशीनगर : पेट दर्द की परेशानी लेकर जब पडरौना निवासी जमालुद्दीन गोरखपुर डॉक्टर से मिले तो डॉक्टर ने एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

और जब एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट डॉक्टर ने देखा तो वह भी चकित रह गये, क्योंकि जमालुद्दीन के शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग आम जन से बिल्कुल विपरीत थे।

जमालुद्दीन का दिल दाईं ओर स्थित है जोकि सभी व्यक्तियों का बाई तरफ होता है।

वही लीवर और पित्ताशय बाईं ओर जो दाई ओर होता है।फिर भी जमालुद्दीन लगभग 35 वर्ष की कभी कोई दिक्कत नही हुई।

हालांकि रिपोर्ट में पेट दर्द होने का कारण पित्ताशय में पथरी होने के वजह से था।

डॉक्टरों ने बड़ी सावधानी से ऑपरेशन कर पथरी को निकाल दिया है, अब जमालुद्दीन की सेहत सही है।

वही ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर  सर्जन डॉ. शशिकांत दीक्षित ने मीडिया को बताया कि इस तरह का मामला 1663 में आया था और अब देखने को मिला है।