Home Blog Page 155

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के दो अधिकारियों को हटाया

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभा मे आयोजित मंडलीय समीक्षा में कुशीनगर के दो और महराजगंज के अधिकारियों को हटाया तथा सीएमओ, डिप्टी सीएमओ कुशीनगर से स्पस्टीकरण मांगा गया है।

मिली ख़बर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समीक्षा में विद्युत विभाग कुशीनगर के दो अधिकारी जिनमे पडरौना एक्ससीएन तथा तमकुही के एक्ससीएन को लापरवाही और शिकायत का संज्ञान लेकर उनको यहाँ से हटाने का निर्देश दिया।

वही महराजगंज के एसडीएम सदर को भी वहाँ से हटाने का आदेश दिया इन पर कार्यों में लापरवाही करने का आरोप लगा है।इसी तरह कुशीनगर के सीएमओं और डिप्टी सीएमओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कलेक्ट्रेट भवन के बाहर फरियादियों की भारी भीड़, सीएम से चाहते है न्याय

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन की सूचना से जनपद सहित पड़ोसी जनपदों के सैकड़ो की संख्या में फरियादी कलेक्ट्रेट भवन के बाहर आवेदन और कागजात के साथ सुबह से जमे हुये है जहाँ उन्हें अपने मामले में मुख्यमंत्री से कार्यवाही करने की उम्मीद है जहाँ फरियादियों में महिलाओं, बुज़ुर्ग, युवा सभी वर्ग के शामिल है।

अपने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से थक हारकर आज सीधे मुख्यमंत्री से अपनी परेशानी व शिकायत लेकर पहुँचे है जिनमे किसी को आवास, जमीन, ईलाज, पुलिस,इतियादी समस्याएं है एक बुजुर्ग बाबा ने बताया अब आखरी उम्मीद मुख्यमंत्री जी से है मेरी जमीन गांव के दबंग कब्जा कर रहे अधिकारी सुनते नही सुबह से आया हु।

वही फरियादियों की भीड़ में सुबह से खड़े एक व्यक्ति चक्कर आने से गिर पड़े जिन्हें लोगों ने किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर पहुँचते ही किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

कुशीनगर : सीएम योगी आदित्यनाथ के रविवार 7 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कुशीनगर पहुँचे जहाँ सबसे पहले निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्हें समीक्षा बैठक में जाना था परन्तु उन्होंने पहुँचते ही जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँच गये जहाँ उन्होंने सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, बच्चों के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुऐ वहाँ मौजूद मरीजों के परिवारों से ईलाज व व्यस्था के बारे में जाना जहाँ कमी मिली उसे दूर करने का निर्देश दिया।

उस दौरान सीएम के साथ अस्पताल के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,सीएमओ,जिलाधिकारी कुशीनगर मौजूद रहे इसके बाद सीएम योगी समीक्षा बैठक के लिये कलेक्ट्रेट सभागार के लिये चले गये।

खोटही चौकी सुर्खियों में काम नही कारनामों से

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही पुलिस चौकी कल से ही सुर्खियों में छायी है लेकिन अपने कामों से नही अपने कारनामों से हरदा छपरा गांव में गुरुवार रात किये तांडव से दर्जनों महिलाओ, बुज़ुर्ग और बच्चे भी इसके शिकार बने, कल से लेकर गांव में मीडिया और नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ता का आना जाना लगा है।
मीडिया में मामला आने पर पहले तो पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की परन्तु बात नही बन पाई और शाम होते होते ख़बर आयी कि पुलिस अधीक्षक ने पूरे घटना पर सीओ को जांच का आदेश दिया है साथ ही चौकी के प्रभारी को हटा दिया गया परन्तु यह मामला इतने से शांत नही रहने वाला जब तक दोषी पुलिस कर्मियो पर ठोस कार्यवाही नही होती।
क्योंकि की जिस तरह बेरहमी से महिलाओं के ऊपर लाठिया बरसाई गयी है उसे देख आदमी सिहर उठेगा यह दृश्य खुद रामकोला थाना प्रभारी भी देख भावुक हो गये।
कल जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन है मीडिया में उनके आगमन की चर्चा कम खोटही पुलिस चौकी की सुर्खियां ज्यादा बनी है जो काम से नही कारनामों से है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर में दौरा कल, तैयारी जोरों पर

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 7 जुलाई को जिले में आगमन होने वाला है जहाँ कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज में हुये कार्यों की समीक्षा के साथ साथ जिला अस्पताल, पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करेगें।

इसके लिये जिला प्रशासन एक सप्ताह पूर्व से ही लगातार तैयारी में जुटा है इसके लिये जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने तैयारियों की समीक्षा के लिये कई दिनों से सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों रिपोर्ट लेकर कमी को दूर कराने में जुटे है।

वही अगर आप जिला मुख्यालय गये होंगे या जायेगे तो आपको वहाँ नजारा पूरी तरह बदला नजर आयेगा।

सभी सड़को को मरमत कर सही किया गया दीवारों की पुताई, जिला अस्पताल के आस पास सभी दुकानों को हटा दिया गया,अस्पताल के अन्दर सभी पुराने सामानों को बदल नया कर दिया गया,साफ़ सफाई भी बेहतर है।

पशुओं के लिये बने आश्रय स्थल को भी कही से कमी नही छोड़ी गई है। प्रशासन की तरफ से की जा रही कार्य देख यह मन हो रहा कि कहे मुख्यमंत्री जी हर महीने आइये इसी बहाने जिला प्रशासन सड़को ,बिजली, अस्पताल का काम सुचारू रहेगा वरना चार दिन की चादनी साबित होगा।

शराबी पति का कहर मारपीट कर पत्नी की लेली जान

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव लखिमा में एक शराबी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट कर मौत के नीद सुला दिया, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शराबी को पकड़ अपने साथ लेती गयी वहीं मृतका के तीन।बच्चों के सर से माँ का साया उठने के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हॉल है।अब बड़ा सवाल तीनों बच्चों की परवरिश कैसे होगी माँ रही नही शराबी पिता अब जेल में।

बताया जा रहा है कि गांव के रामू यादव शराब का बड़ा आदि है जिससे आये दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। गुरुवार को भी पत्नी के साथ मारपीट किया जब वह नाराज होकर घर से मायके जाने लगी तो उसे,मनाने के लिये गया जहाँ वहाँ भी रास्ते मे मारपीट किया ग्रामीणों के बहुत रोकने व समझाने पर भी नही माना,

अतः मारपीट से घायल बेसुध होकर गिर पड़ी जब ग्रामीणों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो उसने।फौरन मेडिकल।ले जाने की सलाह दी परन्तु वह नही ले गया जिसके बाद पत्नी की मौत हो गयी वही मायके वाले कि तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनने के क्रम में प्राथमिक प्रक्रिया पुरी, अब जिलाधिकारी भेजेंगे शासन को

कुशीनगर : जिले में मेडिकल कॉलेज बनने की प्रक्रिया शुरू करने के क्रम में पहली कागजी कार्यवाही पडरौना तहसील प्रशासन ने कृषि विभाग की रामपुर फार्म की भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है जहाँ से कागजी प्रक्रिया के बाद शासन को भेजी जायेगी।वहाँ से मंजूरी मिलते ही कृषि विभाग की चिन्हित 6 एकड़ की भूमि पर निर्माण शुरू हो सकेगा।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के पहले तहसील प्रशासन बड़हरागंज में सिंचाई विभाग की भूमि देखा था जहाँ जमीन तो प्रयाप्त था। परन्तु लोगों के आवागमन के रास्ते सही नही दिखने पर जिलाधिकारी ने दूसरी जगह भूमि तलाशने का निर्देश दिया,

जहाँ पडरौना तहसील प्रशासन ने कुबेस्थान रोड स्थित कृषि विभाग की रामपुर फार्म पर पड़ी, जहाँ भूमि भी आवश्यकता अनुसार भूमि की उपलब्धता लोगों के लिये आने जाने की आवागमन की सुविधा देखते हुये जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने तहसील प्रशासन से प्रक्रिया पुरी कर भेजने का निर्देश दिया था, जहाँ तहसील स्तर से कागजी प्रक्रिया पूरी कर जिलाधिकारी कार्यालय भेजा गया है।

मेडिकल कॉलेज बनने के साथ जिला अस्पताल का भी कायाकल्प होगा साथ ही बेड़ो की संख्या सहित आवश्यक उपकरण भी लगेंगे।

तरयासुजान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, असलहों का हुआ खुला प्रदर्शन

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के मेहंदीया गाँव से दो पक्ष के बीच ज़मीनी विवाद में दो लोगों को गम्भीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है जहाँ दोनो तरफ़ से धारदार हथियार और असलहों का खुला प्रदर्शन किया गया यह दृश्य देख गाँव मे तनाव का माहौल पूर्ण बन गया वही एक पक्ष का बन्दुक ताने फ़ोटो और विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुँची तरयासुजान पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्यवाही करते हुए शांति व्यवस्था कायम की है वही घायलों का ईलाज अस्पताल में जारी है।विवाद में निकाली गयी बंदूक लाइसेंस की बताई जा रही है परन्तु जिसका जिस तरह से उसका दुरप्रयोग किया जा रहा है इस पर पुलिस अपनी तरफ से इसका लाइसेंस रद्द करने के लिये जिलाधिकारी के पास आख्या भेजने जा रही है।

शिकायत के बावजूद 10 दिनों से नही बदला गया जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में भारी रोष

कुशीनगर : दुदही ब्लॉक के बैकुंठपुर कोठी में 10 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिये अधिकारियों के पास शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नही भारी गर्मी के बीच बुजुर्ग व बच्चों का बुरा हाल है।कोई सुनवाई देख आज ग्रामीणों ने समाजसेवी मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।

जहाँ समाजसेवी मनोज सिंह ने कहा कि इस भयंकर गर्मी में ट्रांसफार्मर जला है लेकिन बिजली विभाग मौन है। सरकार का दावा है कि 24 घण्टे में जले ट्रांसफार्मर बदल दिए जाते है लेकिन बैकुंठपुर का यह 10 दिन से जला हुआ ट्रांसफार्मर सच्चाई बयां कर रहा है।

साथ ही शिकायत के लिए एक पोर्टल भी जारी किया गया है जिसपर गांव वालों ने शिकायत किया तो दूसरे दिन ही मामला पोर्टल पर निस्तारित भी हो गया।इस मसले पर मनोज सिंह ने जिम्मेदार अधिकारी से वार्ता कर जल्द समस्या को सुलझाने की मांग की।

प्रेमी के साथ मिल की थी पति रामभरोसे की हत्या, पुलिस को दिये बयान में किया स्वीकार

कुशीनगर :तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी के युवक रामभरोसे की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है जहाँ हत्या में पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल गला दबाकर हत्या कर अपने प्रेमी के माध्यम से शव को बिहार में ठीकाने लगा दिया ,इसका खुलासा ख़ुद पत्नी ने पुलिस की पूछताछ में दिये बयान में किया।

इस मामले में विडम्बना देखिये घर वालों को रामभरोसे के शव को दाह संस्कार भी नही कर पाये कारण था बिहार के गोपालगंज थाना नरहवां गांव के समीप नहर पर बोरे में रख फेके गये शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर तीन दिन तक शिनाख्त का प्रयाश किया परन्तु कामयाबी नही मिली इसके बाद लावारिश समझ दाह संस्कार करा दिया।

परन्तु लगभग दो सप्ताह बाद परिजनों को किसी तरह ख़बर मिली तो गोपालगंज पहुँच मृतक रामभरोसे के कपड़ो से पहचान की तथा मौत के मामले में बहु और उसके प्रेमी को आरोपित बनाते हुए तहरीर दी जिसमे पुलिस कार्यवाही औऱ जांच में मामला उजागर हुआ।