Home Blog Page 156

घर से भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कुशीनगर : मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को उसके परिजनों से मिलाकर उसे घर रवाना करा दिया, जिसकी तलाश परिजन काफी दिनों से कर रहे थे।

दरसअल रविवार को थाना क्षेत्र में एक युवक घुमते हुये पाया गया जिसे पुलिस अपने साथ थाने लाई, उसे भोजन करा उससे उसके बारे में जानकारी जुटाई तो उसने अपना नाम व पता बताया जिस पर पुलिस ने परिजन से संपर्क कर थाने पर बुलाया।

युवक का नाम सोनू पुत्र अशोक साव निवासी ग्राम जनकधारी रोड पानी टंकी दानापुर कैंट जनपद पटना(बिहार) का रहने वाला था, उसे ले जाने के लिये उसकी माँ अरुणा देवी व नाना सुदर्शन थाने पहुँचे थे, जिन्हें पुलिस ने युवक को सुपुर्द कर दिया, युवक की माँ ने पुलिस को मदद के लिये आभार व्यक्त किया।

 

बदमाशों की गोली से घायल हुये व्यापारी की ईलाज के दौरान मौत

कुशीनगर : शनिवार रात हाटा कोतवाली के देवड़ार पिपरा चौराहे पर अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने किराना व्यसायी अजय मद्धेशिया की गोली मार दी थी, जिन्हें पहले हाटा सीएचसी लाया गया जहाँ हालात गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया जहाँ ईलाज के दौरान व्यसायी की मौत हो गयी।

वही इस प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र जल्द ही मामले का अनावरण करने का आश्वासन दिया है, मौत से नाराज सैकड़ो लोगो ने हाटा में पहुँच मार्ग जाम करने का प्रयाश किया जिन्हें समझा बुझाकर कर जल्द खुलासे के आश्वासन के साथ भेजा गया।

पडरौना कोतवाली पुलिस ने ड्रोन कैमरे से ताजिया व जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में आज पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा मोहर्रम को देखते हुये ड्रोन कैमरा की मदद से ग्राम मिश्रौली, खावखड्डा, बडहरागंज, मइला नगरी आदि स्थानो पर ताजिया व जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा सम्बन्धी जायजा लिया गया।

इस दौरान गाँव के लोगों का ड्रोन कैमरे का संचालन देखने के लिये मजमा लगा रहा।

बरवापट्टी थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान से भीषण चोरी,इलाके में चोरी के कई मामले आये सामने

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के धोविघटवा स्थित H.K मोबाइल सिटी नाम के मोबाइल शॉप से चोरी का मामला सामने आया है।जहाँ दुकान से इन्वर्टर, बैटरी, लैपटॉप, पेन ड्राइव चोरी हुये है।

साथ ही पुष्पकनगर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने आये है।परन्तु स्थानीय पुलिस लगातार हो रही चोरी की वारदात होने व उनके ख़ुलासे करने में नाकामयाब साबित हो रही है।

सौ-कुशीनगर की आवाज

हाटा में व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,एसपी व विधायक मौके पर पहुँचे

कुशीनगर : शनिवार देर रात हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवड़ार पिपरा चौराहे पर किराना व्यापारी अजय मद्धेशिया को अज्ञात बदमाशो ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका अभी ईलाज चल रहा है।

वही ख़बर पाकर स्थानीय विधायक पवन केडिया व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुँच जांच पड़ताल की,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

पट्टा की जमीन को कब्जा के लिये महिलाओं ने पडरौना कोतवाली गेट पर एसडीएम को घेरा

कुशीनगर : शनिवार को पडरौना कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर अपनी मांगों को लेकर पहुँची कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया की महिलाओं ने कोई सुनवाई ना होता देख।

संगठित होकर पडरौना कोतवाली गेट पर बैठ गयी और जब एसडीएम सदर रामकेश यादव अपनी गाड़ी से निकलने का प्रयाश किये तो महिलाओं के झुंड ने गाड़ी को रोक हो हल्ला मचाते हुई नारेबाजी करने लगी।

यह देख कोतवाल व महिला पुलिसकर्मी पहुँच महिलाओं को हटाने का प्रयाश किया परन्तु कामयाबी नही मिली, महिलाओं के उग्र होता देख पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर रास्ता खुलवाया, तथा कार्यवाही करने की बात कह गयी।

दरअसल महिलाओं का कहना है कि, हमें सरकार की तरफ से पट्टा की जमीन आवंटित है परन्तु।हमे अब तक उस पर कब्जा नही मिला है।इसके लिये कई बार अधिकारियों से पहल की मांग की गयी, परन्तु कोई सुनने वाला नही है।

आज भी समाधान दिवस में इसी मांग को लेकर आये थे परन्तु कोई सुनवाई नही हुई जिससे हमें एसडीएम को घेराव करना पड़ा, अब देखना है कि अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते है या फिर इन्हें और संघर्ष करना पड़ेगा।

बड़ी ख़बर : मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर हरिचरण सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित

कुशीनगर : शासन ने कई मामलों में लापरवाही पाये जाने के मामले में कुशीनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरिचरण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर गोरखपुर संबद्ध कर दिया है।

आदेश में लापरवाही बरतने कई मामले दिये गये है जिनमे आयुष्मान भारत के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी के कार्ड बनवाने में रुचि कम लेना, झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्यवाही नही करने,जिसके कारण दो सप्ताह में तीन लोगों की मौत होने।

तथा अपने उच्च अधिकारियों के आदेश को न मानकर ,कार्य में रुचि ना लेनी की बात कही गयी, परन्तु चर्चा यह भी है कि सीएमओ का निलंबन में दुदही विकास खण्ड के तीन गावों में 7 मुसहरों की मौत के मामला मुख्य रहा है।लेकिन इसका जिक्र नही हुआ है।

बरहाल सीएमओ श्री सिंह को गोरखपुर के कार्यलय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ व परिवार कल्याण से संबद्ध किया गया है।

छात्रा के अपहरण के मामले में फ़रार चल रहे शिक्षक गिरफ्तार,छात्रा को भी किया गया बरामद

कुशीनगर : आज शिक्षक दिवस पर हमें ऐसी ख़बर लिखनी पड़ रही है जो गुरु और शिष्य से जुड़ी तो है परन्तु शिक्षक की करतूतों ने उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा है।

हम बात कर रहे कसया थाना क्षेत्र गांव बतरडेरा में हुये नाबालिक आठवीं कक्षा की छात्रा की अपहरण के मामले में एक सप्ताह बाद आरोपी शिक्षक को कसया पुलिस ने बुधवार को कसया ओवरब्रिज के पास से सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया साथ ही छात्रा को भी पास से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया तथा शिक्षक को जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि 30 अगस्त को कसया थाने के गांव बतरडेरा की आठवीं की नाबालिग छात्रा परसौनी-मुकुंदहा एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने जाने के दौरान अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था।

खड्डा में दुकान पर गैस सिलेंडर फटने से आधा दर्जन दुकाने जली

कुशीनगर : बुधवार शाम 5 बजे के करीब खड्डा में सुभाष चौक के नजदीक सरकारी शराब की दुकान के सामने बनी प्लस्टिक व फुस की में चल रही दुकानों में सिलेंडर फटने से आग लग गयी, देखते देखते आस पास की आधा दर्जन दुकानों में भीषण आग लगी जिससे लोगो काफी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग सरकारी शराब की दुकान के सामने शराब पीने वालों के चीखने व अंडा भुजिया बनाये की दुकान में अचानक गैस सिलेंडर में फटने से आग पकड़ लिया, गनीमत रहा कि कोई व्यक्ति इसमे हताहत नही हुआ।

कुशीनगर में 58 प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

कुशीनगर : जिले में विगत तीन वर्ष से प्रभारी प्रधानाध्यापकों के रूप में कार्य देख रहे 58 शिक्षकों ने वरिष्ठता होने के बाद भी प्रमोशन ना होने पर नाराज होकर  सामुहिक रूप से पद से इस्तीफा देकर पद से मुक्त करने की मांग की है।सभी शिक्षक विशुनपुरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में तैनात हैं,

वही बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोशन का मामला न्यायालय में लंबित होने का हवाला देकर देरी होने का कारण बताया,तथा जल्द ही वरिष्ठता की सूची मंगाने की बात कही है।

वही शिक्षक वरिष्ठता की समय सीमा पूरा होने के बाद भी प्रमोशन नही होने का विभाग की लापरवाही बताई है।