Home Blog Page 156

एन्टी रोमियो स्क्वाड का लाल कार्ड, प्रदेश का पहला जिला बना जहाँ जारी होगा लाल कार्ड

नोएडा : पश्चिमी यूपी का गौतमबुद्ध नगर जिला (नोएडा)प्रदेश का पहला जिला बन गया है जहाँ लड़कियो एव महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, मॉल यादि स्थानों पर पाये गये मनचलों व संदिग्ध लड़को को अब वहा की गठित एन्टी रोमियो दस्ता लाल कार्ड देगी जिसमे उनको पूरी चेतावनी के साथ छोड़ा जायेगा साथ ही दुबारा पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी और उनकी पूरी गतिविधियों को थाना व एलआईयू द्वारा समय समय पर जांच होगी।

इस समंध में नॉएडा के वरिष्ट पुलिस अधिक्षक वैभव कृष्ण ने मीडिया को बताया की जिले में इसे प्रभावी रूप से लागु कराया जा रहा है दुबारा पकडे जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी.

 

नकली डाबर आवला और जैसमिन तेल बनाने वाले कंपनी का भंडाफोड़…

देवरिया : बरहज थाना पुलिस ने मैरिको कम्पनी के प्रमुख जाँच अधिकारी के शिकयत पर थाना क्षेत्र के गाँव मोहाँव के शिवनन्द गौड़ पुत्र स्व० बच्चन गौड़ तथा ब्रिजेश गौड़ पुत्र शिवानन्द गौड़ को उनके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया जहा मौके पर प्लास्टिक की सिसियो पर जैसमिन तेल पर रैपर लगाते हुए पाये गये साथ ही भारी पैमाने पर डाबर हेयर आयल,जैसमिन तेल के रेपर ,शीशी बरामद हुये अधिकारियों द्वारा निर्माण के लिये कागजात मागने पर नहीं दे पाये.इसका ख़ुलासा एसपी श्रीपति मिश्र ने प्रेस वार्ता में की



पूछताछ में पुलिस से बताया की हम परिवार के सभी लोग जिसमे मेरी बहु सरिता देवी,पत्नी गंगाजली देबी,बेटा ब्रिजेश के साथ मिलकर काम करते थे जिसमे केमिकल में पानी मिलाकर नकली डाबर आवला तेल और जैसमिन बनाते थे.पुलिस ने इनके विरुध धारा-420,467,468,471 भा0दं0सं0 और कॉपीराइट के धारा 63,64,65 के तहत मामला पंजकृत किया गया है.

कार्यवाहीं करने वाली टीम में एसओ बीरबहादुर सिंह,उपनिरीक्षक औंकारनाथ पाण्डेय,हेडकांस्टेबल केदार यादव,कांस्टेबल प्रीतम कुशवाहा और दिनेश सोनकर शामिल रहे.

विवादित पोस्ट से चर्चा में आयी नेत्री से बीजेपी ने किया किनारा, पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया

कुशीनगर : अपने अपमानजनक टिप्पणी से चर्चा में आयी सुनीता सिंह गौड़ को भारतीय जनता पार्टी ने रामकोला मण्डल अध्यक्ष पद से हटा दिया इसकी आधिकारिक घोषणा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है।

जहाँ उन्होंने लिखा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल तथा बार-बार सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट को लेकर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से रामकोला मण्डल अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता है।

साथ ही पीएम मोदी और बीजेपी के सबका साथ सबका विकास की बात कह सबको साथ लेकर चलने की बात कही।वही इसी मामले पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जानकारी कसया एसएचओ को सौंपी गयी है।

तरयासुजान के युवक गोरखपुर से घर आते समय लापता ,परिजन परेशान

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव दोमाठ निवासी सुनील सिंह(32) जो दिल्ली से घर के लिये 26 तारीख को ट्रेन से ट्रेन न. 15058 कोच बी2 48 SU से चले तथा सुबह 8:44 पर गोरखपुर पहुँच कर घर फ़ोन कर गोरखपुर पहुचने एव घर के लिये निकलने की बात कही
परन्तु अभी तक घर नही पहुँचे जिससे परिजन उनकी वापसी को लेकर परेशान है उनके छोटे भाई सुशील ने बातचीत में बताया कि पूरा परिवार परेशान है कृपया इनकी कोई जानकारी होने पर हमें 9565834499 या 9792618348 पर सम्पर्क करें।

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कसया एसएचओ को सौंपी गयी जाँच

कुशीनगर : सत्ताधारी पार्टी से जुड़ी व इंटर कॉलेज में कार्यरत महिला के बयान पर पूरे सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई जा रही है जिसमे आम लोग से लेकर खास लोग भी शामिल है। गुरुवार सुबह से मामला सामने आने के बाद धीरे धीरे शाम तक वायरल हो गया तब जनपद पुलिस को इस मामले की जाँच कसया एसएचओ को सौपनी पड़ी।

अब देखना है पुलिस इस मशले पर कितने गंभीरता से कार्य करती है क्योंकि मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़े नेत्री का है जो रामकोला क्षेत्र से बीजेपी नेता बताती है।

ये तो पक्का है यह मामला अभी इतनी जल्दी थमने वाला नही है क्यो की जो शब्द प्रयोग किये गये है उसकी जितनी घोर निंदा की जाये कम है।

कुशीनगर एयरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति ने जलसत्याग्रह कर विरोध जताया

कुशीनगर : राजेश प्रताप राव के नेतृत्व में चल रहे कुशीनगर एअरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में कुशीनगर एयरपोर्ट को बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में आज जलसत्याग्रह कर तानाशाही सरकार के खिलाफ़ अपना विरोध जताया।

इसमे विधायक अजय कुमार लल्लू भी शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना समर्थन जताया तथा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की मौज़ूदा भाजपा की सरकार शुरु से ही भेदभाव की राजनीति की परिचायक रही हैं…चाहें कुशीनगर से बाटलिंग प्लांट को गीडा में ले जाने की बात हो,चाहें सेना भर्ती को फैजाबाद ले जाने की बात हो,चाहे अब कुशीनगर एयरपोर्ट को गोरखपुर ले जाने की बात हो । हर स्तर से इस सरकार ने कुशीनगर के युवाओं के मनोबल को तोड़ने का कार्य किया हैं,

कुशीनगर के लोगों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया।लेकिन हम भी इस बार इस सरकार को बता देना चाहते हैं कि तुम्हारी भेदभाव व तानशाही के खिलाफ़ एयरपोर्ट बचाने के लिए मज़बूती से लड़ेंगे,सरकार चाहें जितना जोर लगा ले हम ना कभी डरे हैं ना डरेंगे और इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन ले जाएंगे।

 

बारिश के बाद जल जमाव और गंदगी का अंबार

कुशीनगर : बुधवार से हो रहे बारिश के कारण शहरी इलाकों में नाली की साफ सफाई व्यवस्था ख़राब होने के कारण जगह-जगह जल जमाव की समस्या और सफाई नही होने से गंदगी का अबार लगा पड़ा है आने जाने वाले राहगीरों को पानी और गंदगी के बीच मजबूरन निकलना पड़ रहा है।

इसी तरह फाजिलनगर के  कस्बा जोकवा बाजार में भी नाली ना होने के कारण पानी दुकानों के अन्दर पहुँच रहा है जिससे उनके ग्राहकों और दुकानदार का बुरा हाल है।इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही कहते पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने व सुधार के लिये कई बार प्रशासन से अपील व प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया गया परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ।

अंकित आजाद गुप्ता का “India Youth Awards-2019” के लिए किया गया चयन…

पटना : युवा लेखक, कवि तथा सशक्त एवं तत्पर समाजसेवी के रुप में अपनी एक अलग अमिट छाप छोड़ने में सफल पूर्वी चम्पारण निवासी अंकित आजाद गुप्ता का “India Youth Awards-2019” के लिए चयन किया गया है.



कम उम्र में ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अमिट पहचान कायम करने तथा शिक्षा, रक्तदान, तथा निसहाय व्यक्तियों के सहायतार्थ सदा आगे बढ़ कर कार्य करने हेतु तथा बिहार में बदलाव का स्तंभ बनने हेतु अंकित आजाद गुप्ता को आर.पी.एस. चैरिटेबल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट, पटना द्वारा “India Youth Awards-2019” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 16 जुलाई को IMA HALL, गाँधी मैदान, पटना में प्रदान किया जाएगा.महज 2-3 वर्षों में ही ना जाने कितनी परेशानियों को दरकिनार करते हुए इन्होने  निसहाय-जरुरतमंदो के लिए जितना किया है वह बेहद ही प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।

अंकित अक्सर कहा करते है कि” इतिहास रचने वाले तो चंद लोग ही होते हैं, बाकी लोग या तो उस इतिहास के गवाह मात्र या पढ़ने वाले होते हैं”.

कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बेटा बन एसपी पर बना रहा था दबाव,युवक को पुलिस ने पकड़ा

देवरिया : सोमवार को देवरिया पुलिस के सर्विलांस टीम ने एक युवक को पकड़ा जो अपने आप को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बेटा बताकर एसपी डा श्रीपति मिश्र  के पास फ़ोन कर गलत काम कराने को लेकर दबाव डाल रहा था,एसपी को इसकी बातचीत पर शक हुआ और इसकी जाँच के लिये सर्विलांस टीम को लगा दिया जाँच में युवक पकड़ा गया जो थाना खामपार जिला देवरिया का ही रहने वाला है.



दरअसल सोमवार को एसपी डा श्रीपति मिश्र के पास फ़ोन आया और किसी मामले कार्यवाही को लेकर दबाव बनाने लगा,उसके ठीक कुछ समय बाद उनके पीआरओ के नंबर पर कार्यवाही के बारे में फ़ोन कर पूछता है दबाव डालता है इस पर एसपी को शक हुआ उन्होंने इसकी जाँच के लिये सर्विलांस टीम को लगाया टीम ने कार्यवाही करते हुये मंगलवार को उसे पकड़ लिया पूछताछ में उसने अपना नाम  सुनील कुमार यादव पुत्र राम प्यारे निवासी कुकुरघाटी, थाना खामपार जिला देवरिया बताया तथा मात्र आठवी तक पढ़ा है जो गिट्टी बालू की दुकान चलाता है इसके साथ ही उसके पकडे जाने के बाद कई मामले सामने जिनमे वह फर्जी नेता या अधिकारी बन कार्य कराने के लिये दबाव डालता था.

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये…

बरहाल पुलिस ने इस युवक के ख़िलाफ़ कोतवाली में धारा 417,419 सहित कई आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है इसका ख़ुलासा अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता कर किया.

अज्ञात बाईक जली अवस्था मे नहर पर मिली, लोगों में बड़ी घटना को लेकर आशंका

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चखनी भोज छपरा के समीप नहर पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था मे उधर गये लोगों ने सुबह देखा जिसके बाद धीरे धीरे यह ख़बर आस पास के गाँवो तक ख़बर फैली जहाँ लोग देखने पहुँचे ,वही ग्रामीणों ने बाईक जली देख किसी बड़ी वारदात होने को लेकर आशंकित है ,इसी के तहत जली बाइक के कुछ दूरी तक ग्रामीणों ने खोजबीन की परन्तु कुछ नही मिला।
वही लोंगो को कहना है की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी परन्तु कोई पुलिस प्रशासन से जाँच के लिये मौके पर नही आया।