Home Blog Page 160

दुष्कर्म मामला – पहले थाने से लौटाया,फिर सामूहिक दुष्कर्म की जगह केवल दुष्कर्म का मामला बनाया,शुरुआत में हुई लापरवाही…

कुशीनगर : अहिरौली थानाक्षेत्र के एक गाँव में हुये सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिजनों से शुरुआत में पुलिस रवैया बिल्कुल गैरजिम्मेदराना और लापरवाही भरा रहा परन्तु इस मामले को दबा पुलिस ने मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर इसे तत्परता दिखाते हुये तत्काल कार्यवाही के नाम वाहवाही लुटी परन्तु इसके पहले की कड़ी की ख़बरे स्थानीय थाना पुलिस की भूमिका को उजागर कर दिया.

विभन्न प्रमुख समाचार पत्रों में आये ख़बरों के अनुसार पीडिता के परिजन जब सामूहिक दुष्कर्म मामले की तहरीर देने स्थानीय थाने पर गये तो वहा से उन्हें लौटा दिया गया,मामला जब मिडिया में आया तब पुलिस के अधिकारियों ने मामले की सत्यता जाँच के लिये गाँव गये जहा मामला सही होने पर केवल दुष्कर्म का मामला बनाया गया जबकि पीडिता के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करने की तहरीर दी थी.



बरहाल पुलिस ने मामले की गभीरता को समझा तथा मिडिया और सोशल मिडिया पर अपनी गलतियों को सुधार कर लोगों को गिरफ्तार कर किया.

वही इस मामले पर कुशीनगर से पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय और आरपीएन सिंह ने दुःख जताया है तथा दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार पुलिस की गिरफ्त में,दो की तलाश जारी…

कुशीनगर : अहिरौली थानाक्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार चार लोगों के नाम व चेहरें सामने आये है जिनके नाम कमश: क्रमशः (1) चंदन प्रसाद (2) गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद (3) जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद निवासी गण ग्राम बगरादेउर (4) वीरू यादव पुत्र दथिबल यादव* निवासी ग्राम सेंदुआर थाना अहिरौली बाजार है

पुलिस ने इनके विरुध पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/19 धारा 147 323 504 506 376 452 354 (ख) IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(x)द,ध,SC/ST Act बनाम 06 नफर नामजद दर्ज किया है जिनमे दो अभियुक्तो को पकड़ना बाकी है.



तरयासुजान शराब व्यवसायी तारकेश्वर गुप्ता हत्याकांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार…

कुशीनगर : विगत अप्रैल माह के 11.04.19 की रात्रि में थाना तरयासुजान के ग्राम सरया खुर्द के शराब व्यवसायी श्री तारकेश्वर गुप्ता की चाकू मार कर की गई हत्या के अनावरण पुलिस ने कर दिया है इस मामले में इसी थाना के बृजमोहन पाण्डेय पुत्र जीतल उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय साकिन मठिया श्रीराम को पकड़ा गया है जिसने अपना जुर्म कबूल करते हुये पैसे की आवश्यकता के कारण हत्या करने की बात कही।

इस मामले की खुलासा के लिये पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के कुशल नेतृत्व में घटना के अनावरण व अभियुक्तो की गिफ्तारी हेतु टीम गठित की थी जहाँ इलेक्ट्रानिक सर्विलांस एवं बैज्ञानिक संसाधनो का प्रयोग करते हुए घटना का अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बंधित वांछित अभियुक्त बृजमोहन पाण्डेय पुत्र जीतल उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय साकिन मठिया श्रीराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को पकड़ा गया जो तिनफेङिया रेलवे स्टेशन के पास से जो कही भागने की फिराक में था।

कि मुखविर की निशानदेही पर गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की गई तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू की बरामदगी की गई। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा पैसे की अत्यधिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु लूट के उद्देश्य से घटना को कारित किये जाने की बात स्वीकार की गई है।

सरकारी नौकरियों के भर्ती,एडमिट कार्ड व रिजल्ट की जानकारी अब www.sarkaribaba.in पर.

अहिरौली थानाक्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म,चार गिरफ़्तार दो अभी भी फ़रार…

कुशीनगर : अहिरौली थानाक्षेत्र के गाँव में 12 साल की नाबालिग़ से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिनमें 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही अभी दो अभी फ़रार बताये जा रहे है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. इस शर्मनाक कृत्य से पुरे इलाके में लोगों में भारी रोष है.

पुलिस ने जिन चार आरोपितो को पकड़ा है उनके नाम 1- चंदन प्रसाद 2- गौतम प्रसाद पुत्र गण वकील प्रसाद 3- जयवीर प्रसाद पुत्र सीता प्रसाद 4- वीरू यादव पुत्र दधिबल शामिल है जबकि अभी दो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है.

पुलिस द्वारा पकडे गये चारों अभियुक्त…

नोट : मामला नाबालिक से जुड़े होने के कारण पीडिता की पहचान व स्थान गोपनीय रखा गया है.

 

साइबर सेल देवरिया ने 73 खोये हुये मोबाइल फ़ोन किया बरामद, फ़ोन मालिकों को सौपा गया…

देवरिया : पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा गुमशुदा मोबाइल फ़ोन के बरामदगी के लिये आये आवेदनों को विभाग के साइबर सेल को कार्यवाही करते हुये बरामदगी के निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में साइबर सेल की टीम ने 73 आवेदकों के महंगे दाम के स्मार्ट फ़ोन बरामद किया गया जिन्हें आज पुलिस कार्यलय में सभी फ़ोन मालिकों को सौपा गया,जहा सभी फ़ोन मालिक अपना खोया मोबाइल पाकर खुश दिखे तथा पुलिस को धन्यवाद कहा.

बरामद करने वाली टीम में SI घनश्याम सिंह प्रभारी साइबर सेल,कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव और कांस्टेबल दीपक सोनी शामिल रहे.

सेवरही के बनरहा नहर में पुरुष का मिला शव, लोगों में बना चर्चा का विषय…

कुशीनगर : शनिवार को  सेवरही  थानाक्षेत्र के तमकुही रोड बनहरा नहर में सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव तैरते देखा,देखतें-देखते यह ख़बर आग की तरह फैली तमाम लोग आस-पास के लोग देखने दौड़ पड़े,लोगों का कहना है यह शव स्थानीय बनहरा गाँव के ही किसी व्यक्ति का है .जिनकी पहचान दिनेश राय पुत्र अंबिका के रूप में हुई यह प्रश्न उठता है की मौत कैसे हुई है हत्या कर फेकी गयी है या अन्य कारण है.बरहाल पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की है.

संशोधन न्यूज़

लार थाना के हरखौली गांव में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव…

देवरिया : लार थाना के  हरखौली गांव के बाहर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है,देखने से प्रतीत होता है की युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है.साथ ही उसके शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान बने थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयाश कर रही है जिसमे अभी सफलता नहीं मिली है.

हाटा में सुबह गोली मारकर लाखोँ की लूट,गंभीर हालत में गोरखपुर रेफ़र…

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब हाटानगर के बाघनाथ तिराहे पर बेखोफ़ बदमाशों ने नीतीश अग्रवाल नाम के व्यक्ति को गोली मारकर उनके पास रखे तीन लाख रूपये लूट फ़रार हो गये वही श्री नीतीश को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफ़र किया गया है.

बताया जा रहा है की नीतीश निजी एटीएम, हिताची एटीएम में तीन लाख रूपये भरने जा रहे थी की बदमाशों ने बाघनाथ चौराहा पर  गोली मारकर  रूपये लेकर भाग गये.

 

कसया थाने में तैनात महिला सिपाही की बिजली करंट लगने से हुई मौत…

कुशीनगर : कसया थाने में तैनात महिला सिपाही रेनू सरोज अपने आवास के बंद कमरे में मृत पाई गयी, मौत का वजह पंखे में बिजली की करेंट आने से हुआ बताया जा रहा है.मृत महिला सिपाही 2016 बैच की अयोध्या(फैजाबाद) जनपद की रहने वाली थी.मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा कर जाँच पड़ताल की.

कसया में युवक की गला रेतकर निर्मिम हत्या, पुलिस जाँच में जुटी…

कुशीनगर : मंगलवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास एक युवक की शव मिला है जिसकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी है सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है मृत युवक गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है  शव के पास से  शराब की बोतल भी मिली है .

इस समंध में और जानकारी जुटाने का प्रयाश किया जा रहा है…