Home Blog Page 161

उन्नाव प्रकरण पर कांग्रेस ने लखनऊ में किया प्रदर्शन, आज भाजपा प्रदेश कार्यालय का करेगे घेराव

कुशीनगर :कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास रात्रि में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा तथा धरना प्रदर्शन किया।

उन्नाव रेप कांड में क्रमबद्ध तरीके से पीड़िता के परिवार की हत्या के मामले पर आरोपी विधायक को बीजेपी से बर्खास्त करने की मांग की।

आज इसी मांग को लेकर कांग्रेस बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ कसया में किया पैदल गस्त

कुशीनगर : सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के नेतृत्व में कसया थाना पुलिस द्वारा कसया नगर में, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से सघन पैदल गस्त की गयी। 

गश्त के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, सड़कों पर अतिक्रमण न करने तथा विभिन्न व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे आदि लगाये जाने के संबन्ध में प्रोत्साहित किया गया।

विधायक रामानंद बौद्ध ने कप्तानगंज एसडीएम के खिलाफ़ खोला मोर्चा

कुशीनगर : रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने कप्तानगंज तहसील पर रिश्वत लेकर क्षेत्र के मुजडीहां गांव में हुए पट्टे की, धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम के ख़िलाफ़ ग्रामीणों के साथ मिलकर के धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

तथा पूरे मामले की जाँच कराने व दोषियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग कर रहे है।

भाजपा नेता पर अज्ञात हमलावरों ने किया चाकू से जानलेवा हमला

कुशीनगर : भाजपा नेता चंचल राय पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला किया है, जिन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि श्री राय नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के सुरजनगर बाजार स्थित अपने आवास पर थे, तभी आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशो ने उन पर  धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमे वह बुरी तरह जख्मी हो गये है।

घायल चंचल राय भाजपा में विशुनपुरा मंडल के मण्डल अध्यक्ष रह चुके है।

24 घण्टे के अन्दर पकड़ा गया शातिर अभियुक्त अनूप सिंह,पुलिस को चकमा देकर हुआ था फ़रार

देवरिया : गोंडा जिले में कानपुर पुलिस को चकमा देकर फ़रार हुये अभियुक्त बब्लू उर्फ अनूप सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग, सलेमपुर को पुलिस ने आज मुखबिर के सूचना के आधार पर उसको 24 घंटे के अंदर उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस समंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने प्रेस वार्ता कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जहाँ उन्होंने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फ़रार अभियुक्त के बारे में जानकारी दी गयी जिस पर तत्काल एएसपी शिष्यपाल के  नेतृत्व में सलेमपुर थाना पुलिस, देवरिया पुलिस को कार्य में लगाया गया,जिस पर मुखबिर के सूचना के आधार पर गांव लोहना बगनौली में उसके मामा घर से गिरफ्तारी की गयी।

अभियुक्त अनूप सिंह के ऊपर एक दर्जन मामले जिसमे मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयाश सहित संगीन धाराओं में मामला पंजकृत है।

महीनों से लटका पड़ा बिजली पोल, कोई सुनवाई नही

कुशीनगर : रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के मनिया छपरा टोला भरपाटिया में महीनों से एक बिजली पोल जमीन की तरफ झुका पड़ा है,ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदारो को अवगत कराने पर भी उसकी कोई सुध लेने वाला नही है।

शायद विभाग किसी अनहोनी होने का इंतजार में है तभी इस पर कार्यवाही करेगें,विवेक मद्देशिया ने पूरी जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री से कार्यवाही की मांग की है।

हाटा हीरो एजेंसी में भीषण आग से सैकड़ो बाईक जली, भारी पैमाने पर नुकसान

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 हाइवे पर स्थित जेपी ऑटो मोबाइल के शोरूम में लगी आग भीषण आग से, वेसमेन्ट में रखी सैकड़ो बाईक जल गयी है।अग्निशमन की कई गाड़ियों ने घंटो की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है जो कि जांच का विषय है।

बरहाल भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है तथा बेसमेंट में रखी सभी दो पहिया वाहन जल चुके है।

पहले अस्पताल का ईलाज कराओ, बाद में हमारा…

कुशीनगर : सुकरौली ब्लॉक के खोट्ठा बाजार स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर  बारिश से भारी जलजमाव बना हुआ है, जिसके कारण संक्रमण फ़ैलने का भारी आशंका बनी हुई है।

अस्पताल पहुँचे मरीज पानी भरा देख अंदर जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे, तो मरीज कह उठ रहे पहले अस्पताल का ईलाज कराओ तब बाद में हमारा।

जल निकासी का प्रबंधन नही होने के कारण, कर्मचारियों को भी पानी के बीच से आना जाना पड़ रहा है।

शातिर अपराधी अनूप सिंह पुलिस को चकमा देकर फ़रार

देवरिया : शातिर अपराधी अनूप कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना सलेमपुर को, कानपुर पुलिस देवरिया में पेशी पर ला रही थी,जब वह गोंडा के कचहरी रेलवे स्टेशन पहुँच पुलिस को चकमा देकर उनकी अभिरक्षा से फरार हो गया.

फरार कैदी पर लूट,हत्या,हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज है, फरार कैदी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी गोंडा ने स्वाट टीम सहित कई थानों की पुलिस की टीम को पकड़ने के लिये लगाया है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमे लगी है.

सपा नेता राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह ने की आत्महत्या

कुशीनगर : पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह द्वारा अपने लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर, आत्महत्या करने का ख़बर सामने आया है।

जो रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गाँव में रहते थे,आत्महत्या के वजहों का अभी पता नही चल पाया है।मृतक घनश्याम सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके है।