Home Blog Page 159

24 घण्टे के अन्दर पकड़ा गया शातिर अभियुक्त अनूप सिंह,पुलिस को चकमा देकर हुआ था फ़रार

देवरिया : गोंडा जिले में कानपुर पुलिस को चकमा देकर फ़रार हुये अभियुक्त बब्लू उर्फ अनूप सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग, सलेमपुर को पुलिस ने आज मुखबिर के सूचना के आधार पर उसको 24 घंटे के अंदर उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस समंध में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने प्रेस वार्ता कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जहाँ उन्होंने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फ़रार अभियुक्त के बारे में जानकारी दी गयी जिस पर तत्काल एएसपी शिष्यपाल के  नेतृत्व में सलेमपुर थाना पुलिस, देवरिया पुलिस को कार्य में लगाया गया,जिस पर मुखबिर के सूचना के आधार पर गांव लोहना बगनौली में उसके मामा घर से गिरफ्तारी की गयी।

अभियुक्त अनूप सिंह के ऊपर एक दर्जन मामले जिसमे मारपीट, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयाश सहित संगीन धाराओं में मामला पंजकृत है।

महीनों से लटका पड़ा बिजली पोल, कोई सुनवाई नही

कुशीनगर : रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के मनिया छपरा टोला भरपाटिया में महीनों से एक बिजली पोल जमीन की तरफ झुका पड़ा है,ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदारो को अवगत कराने पर भी उसकी कोई सुध लेने वाला नही है।

शायद विभाग किसी अनहोनी होने का इंतजार में है तभी इस पर कार्यवाही करेगें,विवेक मद्देशिया ने पूरी जानकारी देते हुए विभागीय मंत्री से कार्यवाही की मांग की है।

हाटा हीरो एजेंसी में भीषण आग से सैकड़ो बाईक जली, भारी पैमाने पर नुकसान

कुशीनगर : हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 हाइवे पर स्थित जेपी ऑटो मोबाइल के शोरूम में लगी आग भीषण आग से, वेसमेन्ट में रखी सैकड़ो बाईक जल गयी है।अग्निशमन की कई गाड़ियों ने घंटो की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है जो कि जांच का विषय है।

बरहाल भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है तथा बेसमेंट में रखी सभी दो पहिया वाहन जल चुके है।

पहले अस्पताल का ईलाज कराओ, बाद में हमारा…

कुशीनगर : सुकरौली ब्लॉक के खोट्ठा बाजार स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर  बारिश से भारी जलजमाव बना हुआ है, जिसके कारण संक्रमण फ़ैलने का भारी आशंका बनी हुई है।

अस्पताल पहुँचे मरीज पानी भरा देख अंदर जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे, तो मरीज कह उठ रहे पहले अस्पताल का ईलाज कराओ तब बाद में हमारा।

जल निकासी का प्रबंधन नही होने के कारण, कर्मचारियों को भी पानी के बीच से आना जाना पड़ रहा है।

शातिर अपराधी अनूप सिंह पुलिस को चकमा देकर फ़रार

देवरिया : शातिर अपराधी अनूप कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना सलेमपुर को, कानपुर पुलिस देवरिया में पेशी पर ला रही थी,जब वह गोंडा के कचहरी रेलवे स्टेशन पहुँच पुलिस को चकमा देकर उनकी अभिरक्षा से फरार हो गया.

फरार कैदी पर लूट,हत्या,हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज है, फरार कैदी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी गोंडा ने स्वाट टीम सहित कई थानों की पुलिस की टीम को पकड़ने के लिये लगाया है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमे लगी है.

सपा नेता राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह ने की आत्महत्या

कुशीनगर : पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता राधेश्याम सिंह के छोटे भाई घनश्याम सिंह द्वारा अपने लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर, आत्महत्या करने का ख़बर सामने आया है।

जो रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गाँव में रहते थे,आत्महत्या के वजहों का अभी पता नही चल पाया है।मृतक घनश्याम सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके है।

खेत की तरफ जा रहे किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव कटया के पास एक व्यक्ति की बिजली की गिरे तार कि चपेट में आने से मौत की ख़बर है। गिरे बिजली तार को सुधार को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग, विधायक व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को शिकायत सौपा परन्तु कोई सुनवाई नही हुई, जिसके कारण एक व्यक्ति की जान चली गयी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव कटया निवासी किसान धीरज शर्म(50) शुक्रवार सुबह अपने खेत की तरफ जा रहे थे, कि पहले से गिरे पड़े 11000 सप्लाई तार की चपेट में आ गये, जिससे वही मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना की ख़बर परिजनों को कई घंटे बाद मिली जब गांव की एक महिला अपने खेत की तरफ जाते वक्त हाईटेंशन तार से चिपका देख, गांव में ख़बर की।वही इस घटना ग्रामीणों में भारी रोष है की विभाग व जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल नही की जिससे कारण एक व्यक्ति की जान गवानी पड़ी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

 

कोटेदार की दबंगई अधिकारी के सामने शिकायतकर्ता को पीटा, गांव में तनावपूर्ण माहौल

कुशीनगर : बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव चौबया पटखौली में शुक्रवार को कोटेदार अनिल राय पर लगे अनियमितताओं की जाँच करने पहुँचे अधिकारी के सामने कोटेदार ने शिकायतकर्ता पर हमला बोल दिया।

यह दृश्य देख जाँच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक भी अवाक रह गये,इसके बाद ग्रमीणों ने सैकडों की संख्या में ट्राली-ट्रैक्टर पर सवार होकर थाने पहुँच, कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जहाँ पीड़ित लल्लन निषाद की तहरीर पर मामला पंजकृत हुआ है।

दरअसल गांव चौबया पटखौली में के ग्रामीणों ने जिनमे पीड़ित लल्लन निषाद भी शामिल थे शिकायत की थी कोटेदार का लड़का अँगूठा लगवाकर, अगले दिन राशन को बोला जब अगले दिन गये तो अपशब्द बोल भगा दिया।

इसी प्रकरण की जाँच करने पहुँचे पूर्ति निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद से जब शिकायतकर्ता अपनी बात रख रहे थे तब कोटेदार का लड़का उलझ पड़ा,और कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा।इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

 

पुलिस अधीक्षक ने कसया,पटहेरवा व स्वाट टीम के प्रभारी का किया बदलाव

कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले के कई निरीक्षकों के तबादले किये है। जिनमें चर्चित कसया थाने की कमान निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय को सौंपी गयी जो मीडिया सेल के प्रभारी थे।

साथ ही पटहेरवा थाने के चार्ज निरीक्षक हरेन्द्र मिश्र को मिला है जो वाचक कार्यलय के प्रभारी थे।वही पटहेरवा थाने के प्रभारी रहे निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।

 

नारायणी के कहर से अपने घरों को तोड़, पलायन को मजबूर

कुशीनगर : नारायणी नदी के लगातार उफ़ान व बढ़ते पानी स्तर के चलते उसके आसपास के रहने वालों गांवों का अस्तित्व मिटता जा रहा है।जहाँ लोग अपने गाढ़ी कमाई से बनाये आशियाने को अपने हाथों से उजाड़ने को मजबूर है।

लगातार नदी के कटान से खेत, खलियान, घर सब विलीन होते जा रहे है,यहाँ से पलायन कर रहे लोगों के लिये कोई सरकारी इंतजाम नही होने से उन्हें खाने ,रहने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा है  मर्माहत करती तस्वीर  

हमारे क्षेत्र के हालात नदी की कटान से संभल नहीं रहे। नोनियापट्टी उजाड़ते हुए AP बंधे तक पहुंची गंडक। चंद्रिका राम,सुरेश,प्रह्लाद,अमेरिका,संतोष,हृदया,जय प्रकाश,श्रीकांत,अनवत,राघव,धरम सहित दो दर्जन से अधिक लोग अपने आशियाने उजाड़ दर-बदर भटकने को हुए मजबूर।