Home Blog Page 28

श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कुशीनगर :13 अगस्त को सप्तदिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ महात्मा प्रणव कुमार चतुर्वेदी डॉ शत्रुघ्न सिंह व डॉ अमरजीत यादव ने किया।

निर्णायक मंडली के सदस्यों डॉ कृष्चंद चौरसिया डॉ रवींद्रनाथ तिवारी डॉ प्रभाकर मिश्र डॉ गिरिजेश गोंड श्री रविप्रकाश जी देवेंद्र शर्मा आदि ने छात्रों द्वारा बनाए गए रंगोली का जायजा लिया और खूब सराहा।

सभी छात्रों ने आजादी के अमृत महोत्सव थीम के तहत शानदार रंगोली बनाया। 

जिसमे महाविद्यालय के बहुत से छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जैसे रानी सिंह, शिवांक बर्नवाल, रंजीत, मनीष सिंह, संदीप, शुभम, आंचल, नेहा, मनीषा आदि ने रंगोली बनाया।

Kushinagar News: 24 लाख की लागत से बना मिनी स्टेडियम पहली बारिश में ही ध्वस्त

कुशीनगर : जिले के फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार में नव निर्मित 24 लाख की लागत से बना मिनी स्टेडियम का बाउंड्री वॉल पहली बारिश में ही बिखर गया।

वही अब मिनी स्टेडियम के बाउंड्री वॉल गिरने के साथ ही निर्माण में लगे सामग्री और मानक की पोल खुल गई है। जिसे जिम्मेदार अधिकारी नजर अंदाज कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान ही मानक के विपरीत सामग्री और कार्य की शिकायत अधिकारियों को हुई थीं। लेकिन तब इस आंख बंद किए रहे अब जब मामला सार्वजनिक और मिडिया में आ चुका है तो बचने और बचाने का खेल शुरू हो चुका है।

अब देखना है इस मामले में किस पर लापरवाही का ठिकरा फोड़ा जाता है।

UPSSSC PET EXAM 2023: हाईस्कूल से स्नातक तथा उम्र में 18 से 40 तक के कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ द्वारा PET 2023 का आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त से शुरू कर दी गई है जो 30 अगस्त तक चलेगा।

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यूपी सरकार के समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए यह आवेदन करना और और परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

परीक्षा में अच्छे अंक आने पर आयोग द्वारा निकाले गए भर्ती शॉर्टलिस्ट के माध्यम से मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

वही ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको भुगतान करना होगा जिसमें सामान्य, पिछड़ा के लिए 185 तथा SC ST और दिव्यांग के लिए 95 रूपये फ़ीस है।

आवेदन के लिए नीचे क्लिक करें 

Click for UPSSSC PET EXAM 2023 Online Apply Now

Kushinagar News: युवाओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरपुर माफी के प्रांगण में  पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’ की अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l

समाजसेवी पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक पौधा सबको लगाना चाहिए तथा उसका देखभाल भी करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढियों को स्वच्छ पर्यावरण व जलवायु मिल सके l

वहीं बृजेश विश्वकर्मा का कहना है वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए तथा स्वच्छ वायु प्रदान करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है l

इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह, सहायक अध्यापक जितेंद्र, मनोज, मोहन गुप्ता, सिद्धार्थ, बैजनाथ, रविन्द्र, विजेंद्र गुप्ता, पिंटू, सफाई कर्मी महेंद्र, इत्यादि लोग उपस्थित रहे l

सहारा रिफंड पोर्टल: सहारा से अपना पैसे पाने का पोर्टल, अप्लाई करें

0

सहारा में पैसे लगाएं निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।18 जुलाई को केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा इसका शुरुआत किया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने सहारा में लगाएं लोगों के पैसे को वापस करने का एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। सहारा रिफंड पोर्टल जारी किया है। जहां निवेशक अपना पैसे पाने के लिए रजिस्टर कर अपने पैसे के बारे में पूर्ण विवरण दर्ज कराना व संबंधित दस्तावेज अपलोड करना पडेगा।

इस ख़बर के साथ ही निवेशकों में खुशी की लहर है और उनके डूबते हुऐ पैसे को मिलने का बड़ी उम्मीद जगी है।

https://mocrefund.crcs.gov.in/

पूछे जाने वाले प्रश्न : sahara paisa kab milega, sahara paisa kab dega,सहारा पैसा कब देगा, sahara paisa, sahara paisa refund, sahara paisa kaise milega, sahara paisa refund form, सहारा पैसा कब देगी, sahara paisa kab niklega, sahara paisa wapsi form, sahara paisa wapsi website

जानें यूपी फैमिली आईडी क्या है ?, किसका बनेगा और क्या है लाभ, कैसे करें अप्लाई

0

नमस्कार दोस्तों हम यहां यूपी सरकार द्वारा शुरु किया गया फैमिली आईडी योजना के बारे मे विस्तार से जानेंगे।

Family Id Kya Hai :

यूपी सरकार ने फैमिली आईडी योजना जारी किया है जिसके तहत ऑनलाइन पोर्टल बना है जहां आप अपने परिवार के लिए फैमिली आईडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभी तक जहां प्रत्येक व्यक्ति का अपना आईडी कार्ड होता है जैसे – आधार, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पासपोर्ट, डीएल.

लेकिन अब यह फैमिली आईडी एक पूरे परिवार का पहचान पत्र होगा। यानि इस फैमिली आईडी के लिए आवेदन करते समय आपके परिवार में जितने भी सदस्य का विवरण आधार के माध्यम kyc करा कर दर्ज करेंगे।

उन सभी का फैमिली आईडी एक ही होगा, जैसे राशन कार्ड में सभी परिवार सदस्यों का विवरण दर्ज होता है। और राशन कार्ड नंबर एक ही होता है।

ठीक इसी तरह का फैमिली आईडी संख्या होगा, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं में एक परिवार की पहचान के लिए होगा

Click for Family ID Online Apply

राशन कार्ड ही फैमिली आईडी  :

  • फैमिली आईडी के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि जिन परिवार के पास राशन कार्ड उपलब्‍ध है, उनकी राशन कार्ड संख्‍या ही फैमिली आई0डी0 होगी तथा उनको फैमिली आई0डी0 बनवाने की आवश्‍यकता नहीं है। 
  • उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन के उपरान्त आधार संख्या डालकर फैमिली आई0डी0 डाउनलोड/प्रिन्ट की जा सकती है।

फैमिली आईडी डॉक्यूमेंट :

  • परिवार रजिस्ट्रेशन हेतु परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • और आधार मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए।

फैमिली आईडी फ़ीस :

अगर आप स्वय पोर्टल से आवेदन करते हैं तो यह नि:शुल्क सेवा है।

लेकिन अगर आप जन सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन कराते हैं तो ₹30 रूपये देने होंगे।

Click for Family ID Online Apply

फैमिली आईडी से लाभ : 

सरकार द्वारा ऐसी योजना जिसमें प्रत्येक परिवार को लाभ मिले उसमें यह आईडी प्रयोग होगा।

यानि अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को योजना का लाभ मिला उसका सही आंकड़ा सरकार के पास होगा।

फैमिली आईडी क्या है ?

यूपी फैमिली आईडी 12 अंकों का एक पूरे परिवार का पहचान संख्या है। जिसका लाभ सरकारी योजनाओं में मिल सकेगा।

up family id registration :

https://familyid.up.gov.in/portal/registration.aspx

https://familyid.up.gov.in/

Family id plan :

up family I’d scheme

यूपी पुलिस में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सुनहरा मौका, बन सकेंगे पुलिस सहायक उपनिरीक्षक, भर्ती बोर्ड तैयारियों में जुटा

यूपी पुलिस में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है जिसके लिए बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है।

बोर्ड द्वारा 14 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड़ नोटिफिकेशन के अनुसार बोर्ड जल्द अपने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से पुलिस सहायक उपनिरीक्षक(लिपिक) पद पर प्रमोशन करने वाला है।

जिसके लिए बोर्ड तैयारी शुरू कर चुका है जिसमें पहली कड़ी के तहत बोर्ड ने परीक्षा कराने में सक्षम एजेंसी को चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया है।

इस विभागीय परीक्षा में कंप्यूटर टाइपिंग प्रमुख है जो अनिवार्य है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर बासदेव महाविद्यालय में शिक्षक व छात्रों ने किया योग

कुशीनगर जनपद के तमकुही तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत गडहिया चिंतामन में बासदेव महाविद्यालय में आज दिनांक 21 -6 2023 को प्रातः 7:30 बजे से लेकर 9:45 तक अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर सभी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं शिक्षकों ने बडी़ उत्साह के साथ भाग लिया, 

शिक्षकों ने योग दिवस पर इसका महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि योग है तो जीवन है सरल जीवन बनाना है तो योग प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य है स्वास्थ्य शरीर में ही स्वास्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है इसी क्रम में महाविद्यालय सभी शिक्षकों ने योग के बारे में छात्रों को बताया कि शिक्षा के साथ योग भी अनिवार्य है योग के माध्यम से हम उचाईयों तक जा सकतें है सभी क्षेत्रों में योग के द्वारा हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

लगभग दो घंटे तक चलता रहा योग कार्य क्रम आसपास के किसान, युवा, बृद्ध लोग भी इस योग को सराहा और बताया कि वास्तव में योग हर व्यक्ति के जीवन में उपयोगी है योग है तो जीवन है  करें योग सदा रहे निरोगी। योग दिवस के अवसर पर पुरे विश्व में सदा स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया की करें योग रहे निरोगी शिक्षा के साथ साथ योग भी जरूरी है। जय योग जय भारत।

Kushinagar News: शौचालय टंकी की सफ़ाई के दौरान हादसा पिता-पुत्र समेत चार की मौत, एक गंभीर

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरगटिया उर्फ रामनगर के टोला खपरधिक्का में शौचालय टंकी की सफाई के दौरान बड़ा हादसा से एक ही परिवार के पांच लोग टंकी में गिरेl टंकी में गिरने से चार की मौत और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गांव के नंदू कुशवाहा के बड़े बेटे नितेश की अगले महीने 11 जून को शादी होने वाली थीlजिसके लिए घरों में तैयारियां जोरों पर थी। घर के शौचालय की सफाई के लिए मजदूर सुबह आने वाले थे l मजदूरों के आने से पहले लगभग 10 बजे नंदू टंकी का ढक्कन खोल रहा था, ढक्कन खोलते समय अचानक वह टंकी में गिर गया l 

जैसे ही इसकी भनक पुत्र नितेश (25 वर्ष) को हुआ, वह बचाने के लिए दौड़ पड़ा l बचाने के चक्कर में वह भी टंकी में गिर गया l पिता पुत्र के गिरने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई l रोने की आवाज सुनकर नंदू के भाई आनंद (45 वर्ष) और उनके बेटे दिनेश (22 वर्ष) व राजकुमार (20 वर्ष) मौके पर पहुंचे और  बचाने के चक्कर में तीनों भी उसमें गिर गए l

इस हृदय विदारद घटना की जानकारी पर गांव के लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा और घंटों मशक्कत के बाद टंकी में गिरे पांच लोगों को बाहर निकाला गया।

कुछ समय बाद थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे और पुलिस के मदद से सभी को कोटवा बाजार सीएचसी केंद्र पर लाया गयाl जहां जांच के बाद नंदू, नितेश, आनंद और दिनेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित और राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल, एसडीएम महात्मा सिंह, एएसपी रितेश सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

डीएम रमेश रंजन ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चार चार लाख मृतक आश्रित को मुआवजा देने व इस घटना के कारणों की जांच कराने की बात कही l वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है l

Kushinagar News: कुशीनगर के 03 नगर पालिका अध्यक्ष सीटों में 02 पर भाजपा और 01 सीट पर सपा की जीत

कुशीनगर : जिले के कुल 03 नगर पालिका सीटों में से 02 पर बीजेपी ने तथा एक सीट पर समाजवादी पार्टी के जीत दर्ज किया है।

जिनमें पडरौना सीट पर पहले भी बीजेपी थी वहीं कुशीनगर(कसया) में नया तथा हाटा सीट पर बीजेपी को नुकसान हुआ है।

नगर पालिका परिषद नाम राजनीतिक दल नाम जीत प्राप्त किए उम्मीदवार नाम 
पडरौना बीजेपी विनय जायसवाल 
कुशीनगर(कसया)बीजेपी किरण जायसवाल 
हाटा समाजवादी पार्टी रामानंद सिंह 
kushinagar all nagar palika result