Home Blog Page 93

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों का मिलना लगातार जारी,09 नये मामले सामने आये

कुशीनगर :ताजा आये रिपोर्ट में 09 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिनमे पुलिस लाइन,सेवरही, मोतीचक ब्लॉक का गांव आदि अन्य शामिल है।

नीचे देखें सूची :

जनपद में कुल कोरोना के मामले अब 221

वही एक्टिव मरीजों की संख्या 86 है।

इलाज से ठीक हुये – 129

कोरोना से मौत – 06

कोरोना अपडेट : सीएमओ कार्यालय के 02 कर्मियों सहित 08 नये मामले

कुशीनगर :ताजा आये रिपोर्ट में 08 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिनमे 02 सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी,फाजिलनगर में 04,सेवरही में 01 तथा खड्डा में 01 मामला सामने आया है।

  1. फाजिलनगर* – 04
  2. सीएमओ कार्यालय,पडरौना- 02
  3. सेवरही** – 01
  4. भुजौली बाजार, खड्डा- 01

*(प्राप्त सूची में केवल फाजिलनगर दर्ज)

**(केवल सेवरही दर्ज)

वही जनपद में कुल कोरोना का मामला 212 तक पहुँच चुका है।वही अभी एक्टिव केस 89*** है।तथा 05 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

***गुरुवार देर शाम तक एक्टिव संख्या 81 था और 08 नये मिलाकर

बड़ी ख़बर :10 जुलाई रात 10 बजे से,13 जुलाई सुबह 5 बजे तक,यूपी में लॉकडाउन

लखनऊ :प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

जिसके तहत 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।

जाने क्या क्या रहेगा प्रतिबंधित ? क्या मिली है राहत ? 

  1. इस अवधि में सम्पूर्ण प्रदेश में समस्त कार्यालय एवं समस्त शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मण्डी.व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि बन्द रहेंगे।
  2. इस अवधि में समस्त आवश्यक सेवाएं यथा-स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुले रहेंगे और इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना बॉरियर, स्वच्छता-कर्मी व डोर-स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने जाने पर कोई प्रतिबन्ध नही होगा।
  3. रेलवे का आवागमन पूर्व की भांति यथावत जारी रहेगा। रेलों से आने वाले यात्रियों के आवागमन हेतु यथावश्यक बसों की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा की जाएगी।
  4. उपरोक्त बिन्दु संख्या-03 में उल्लिखित बसों को छोड़कर, उत्तर प्रदेश रोडवेज की सेवाओं का प्रदेश के अन्दर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। अन्तर्राष्ट्रीय (International ) एवं घरेलू (Domestic) हवाई सेवायें यथावत जारी रहेंगी। हवाई-अड्डों से अपने गंतव्य स्थल को जाने वाले व्यक्तियों/यात्रियों के आवागमन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा। 

5.मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबन्ध नही रहेगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राज्यमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे स्थित पेट्रोल पम्प एवं ढाबे पूर्ववत खुले रहेंगे।

  1. शासनादेश संख्या- 1701/ 3332020114 /2012 के अनुसार दिनांक 10. 11 एवं 12 जुलाई, 2020 को सफाई एवं स्वच्छता (Sanitization) व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल सभी अधिकारी/कर्मचारी इन प्रतिबन्धों से मुक्त रहेंगे और इनसे सम्बन्धित कार्यालय भी खुले रहेंगे।
  2. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की व्यापक मेडिकल स्क्रीनिंग व सर्विलांस का अभियान चलाया जा रहा है जो यथावत चलता रहेगा एवं इनसे सम्बन्धित कार्यालय भी खुले रहेंगे। इन कार्यों में लगे हुए समस्त कोरोना वॉरियर, अधिकारी/कर्मचारियों को उनके पहचान-पत्र के आधार पर आने जाने पर कोई प्रतिबन्ध नही होगा। इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे जिनमें सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रतिबन्धों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रो में निरन्तर चालू (Continuous Units) रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बन्द रहेंगे।

8.इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे जिनमें सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रतिबन्धों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रो में निरन्तर चालू (Continuous Units) रहने वाले औद्योगिक कारखानों को छोड़कर शेष बन्द रहेंगे।

9.इस अवधि में आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालय एवं इन प्रतिबन्धों से मुक्त सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों का पहचान-पत्र ही ड्यूटी-पास माना जाएगा और उनकी आवाजाही को रोका नही जाएगा।

  1. इस अवधि में सभी वृहद निर्माण कार्य यथा एक्सप्रेस-वे. बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभाग के बड़े निर्माण, सरकारी भवन तथा निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
  2. प्रत्येक सार्वजनिक स्थल यथा अस्पताल, मेडिकल कालेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों आदि पर जिला प्रशासन व पुलिस एवं नगर निकायों द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) द्वारा कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाया जाएगा।
  3. प्रत्येक जनपद में मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाएगा। पुलिस टीमों/यू0पी0-112 द्वारा पेट्रोलिंग द्वारा उपरोक्त व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की समीक्षा हेतु जिलो में तैनात नोडल अधिकारियों द्वारा पूर्व निर्धारित दायित्वों के साथ-साथ उपरोक्त दिशा-निर्देशों का भी प्रभावी पर्यवेक्षण किया जाएगा।

कोरोना अपडेट : पडरौना नगर में 05 सहित 11 नये मामले

कुशीनगर : 08 जुलाई को आये रिपोर्ट में 11 नये लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

जिसमे केवल पडरौना नगर में 05,रामकोला ब्लॉक में 04,कुशीनगर में 01,तथा फाजिलनगर में 01 मामले है।

पडरौना नगर

  1. सुभाष चौक,पडरौना – 03
  2. औंकार वाटिका कॉलोनी, – 01
  3. कनौजिया वार्ड पूर्वी – 01

रामकोला ब्लॉक

  1. रगडगंज, रामकोला – 03
  2. कुशमहा,रामकोला – 01

फाजिलनगर ब्लॉक

  1. बगही, पटहेरवा – 01

कुशीनगर

कुशीनगर* – 01

*(प्राप्त सूची में केवल कुशीनगर लिखा गया है)

वही कुशीनगर में कुल कोरोना के मामले 200 के करीब पहुँच चुके है।साथ एक्टिव केस 81* है जिनका ईलाज जारी है।

*08 जुलाई को सीएमओ कार्यलय द्वारा जारी विज्ञप्ति में 70 एक्टिव केस बताये गये,11 आज नये मामलों को जोड़कर

कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप मे मिली कानूनी मान्यता,गजट नोटिफिकेशन जारी

0

कुशीनगर :08 जुलाई को नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन में कुशीनगर एयरपोर्ट को अब अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप मे कानूनी मान्यता प्रदान कर दी गयी है।

जिसका गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र में प्रकाशन) जारी हो चुका है।

जिसमे लिखा है कि

नागर विमानन मंत्रालय अधिसूचना

नई दिल्ली. 8 जुलाई, 2020

का.आ. 2274(8)-द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में स्थित कुशीनगर हवाई अडे को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषित किया जाता है।

Kushinagar international airport

मुंबई से लौटे युवक की मौत,कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार

कुशीनगर :पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव भठवा भगत में मुंबई से लौटे एक युवक की मौत हो गयी।परिवार वालों ने तुरंत दूरी बना ली।

ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस पहुँची परन्तु कर्मियों के पास पीपी किट नही होने से शव को ले जाने से मना कर दिया।

पीपीकिट का व्यस्था होने पर शव को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एतिहात बरतते हुये अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दरअसल युवक मुंबई जहां काम करता था वहाँ उसके मालिक व उसकी पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित थे।इस लिये आशंका थी कि युवक भी इसके चपेट में ना हो।

 

कोरोना उपडेट :पडरौना,फाजिलनगर,दुदही,कप्तानगंज ब्लॉक में 07 नये संक्रमित

कुशीनगर :07 जुलाई को रिपोर्ट में पडरौना,फाजिलनगर,दुदही,कप्तानगंज ब्लॉक में 07 नये संक्रमित पाये गये है। वही कुल आकड़ा 193 तक पहुँच गया है 

  1. पडरौना (सूची में केवल पडरौना लिखा है, पूरा पता होने पर उपडेट किया जायेगा)
  2. तुलसी सागर कॉलोनी,तुलसी विद्यालय के पीछे
  3. गांव जंगल घोरठ, ब्लॉक दुदही
  4. जोकवा बाजार, ब्लॉक फाजिलनगर
  5. महुअवा खुर्द, फाजिलनगर
  6. कप्तानगंज (सूची में केवल कप्तानगंज लिखा गया)
  7. बसंतपुर,ब्लॉक कप्तानगंज

 

विकास दुबे का सहयोगी अमर दुबे एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ :विकास दुबे व उसके गैंग के सदस्यों के पीछे पड़ी यूपी एसटीएफ की टीम ने हमरीपुर पुलिस के सहयोग से विकास दुबे गैंग के शातिर अपराधी अमर दुबे को एक मुठभेड़ में मार गिराया है।

यह मुठभेड़ जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा में हुआ है।

बताया जा रहा है कि कानपुर में पुलिस पर फायरिंग व हत्या में अमर दुबे, विकास दुबे की छत पर मौजूद था।

वही अभी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसके तलाश में लगातार टीमें लगी है।

 

कोरोना जांच के लिये सैंपल देने आये बुजुर्ग की संदिग्ध मौत,घंटों पड़ा रहा सड़क किनारे शव

कुशीनगर :मंगलवार को सपहा सीएचसी केन्द्र पर कोरोना जांच के लिये सैंपल देने आये कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हो गयी।

जिसके बाद बुजुर्ग का शव घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा, और देखने वालों का जमावड़ा लगा रहा।मृत बुजुर्ग फाजिलनगर ब्लॉक के गांव ढेकुलिया महुअवा के बताये जा रहे है।

जो पिछले महीने के आखिर में बाहर से लौटे थे, तबीयत ख़राब रहने पर अपने बहु के साथ निजी वाहन से सपहा स्थित सीएचसी सेंटर पर सैंपल देने पहुँचे थे।

अस्पताल से बाहर निकलते ही अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी।वही आस पास के इलाकों में खबर फैल गयी कि कोरोना से मौत हो गयी।

जहां भारी पैमाने पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा, वही शव को कई घण्टे बाद एम्बुलेंस से भेजवाया गया।

गौरतलब है कि जनपद में कोरोना से पहली मौत हाटा के पडरी निवासी बुजुर्ग की मौत इसी तरह हुआ था।जब वह सेवरही सीएचसी से सैंपल देकर निकले थे।

मौत के बाद जब कोरोना जांच कराया गया तो पॉजिटिव पाया गया था।

कोरोना अपडेट :बीती रात आयी रिपोर्ट में 09 लोग कोरोना पॉजिटिव

कुशीनगर :कुशीनगर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।बीती रात आयी रिपोर्ट में भी 09 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जो कसया,नेबुआ-नौरंगिया,खड्डा,तमकुहीराज,दुदही, फाजिलनगर और मोतीचक ब्लॉक के रहने वाले है।

  1. कुड़वाधनी पट्टी, ब्लॉक कसया
  2. छितौनी, हनुमानगंज, ब्लॉक-खड्डा
  3. धोकरहा शुक्लपट्टी,ब्लॉक दुदही
  4. देवीपुर, दुदही
  5. चाफ, दुदही
  6. लक्ष्मीपुर धुस, ब्लॉक मोतीचक
  7. मधुरिया, ब्लॉक फाजिलनगर
  8. पडरही, जटहा बाजार,ब्लॉक नेबुआ-नौरंगिया
  9. बभनौली, ब्लॉक तमकुहीराज

अपडेट : दो अन्य मरीज की रिपोर्ट की भी पॉजिटिव मिली है जिनकी जांच निजी लैब में कराई गया थी।

पिपरही, हाटा

सेवरही कस्बा में,

अब तक कुशीनगर में कुल कोरोना के आंकड़े 186 तक पहुँच गये है।

और अपडेट जल्द…