Home Blog Page 93

फर्जी तरीके से गाड़ी का नंबर बदलकर चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी,06 लग्जरी वाहन बरामद

देवरिया : शुक्रवार को एस0ओ0जी0 टीम एवं थाना प्रभारी रामपुर कारखाना जनपद देवरिया द्वारा संदिग्ध अवस्था में गौरा चैराहे के पास से एक जीप कैम्पास लग्जरी वाहन को चेक करने तथा छानबीन करने पर पाया गया कि 

उक्त वाहन के थाना न्यू आगरा, जनपद आगरा में वर्ष 2019 में जल जाने की रिपोर्ट दर्ज है, जिसका क्लेम भी वाहन स्वामी द्वारा पूर्व में लिया जा चुका है। अभियुक्त शत्रुधन यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी

ग्राम मस्टोडर गिरि थाना भलुअनी जनपद देवरिया हाल पता ग्राम बैरौना थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया द्वारा उक्त जले वाहन के नम्बर एवं कागजात का प्रयोग पकडे़ गये वाहन पर फर्जी तरीके से लगाकर चलाया जा रहा है

तथा चालक द्वारा इसी प्रकार फर्जी कागजात तैयार कर वाहनों की खरीदने बेचने का कार्य किया जाता है। अभियुक्त की निशानदेही पर स्कार्पियों-01, बे्रजा-02, क्रेटा-01, व वर्ना लग्जरी वाहन-01 बरामद किया गया।

बरामद वाहनों की कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ रूपये है। इस प्रकार बरामद कुल 06 लग्जरी वाहनों को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

कुशीनगर में कोरोना के 108 नये मामले, 28 लोग कोरोना को हराकर लौटे घर

कुशीनगर : शुक्रवार को आये जांच रिपोर्ट में 108 नये लोग संक्रमित पाये गये है।साथ ही 28 लोगों ने कोरोना को हराकर घर स्वस्थ लौटे है।

  • आज नये मामले – 108
  • अब तक कुल मामले : 1739
  • इलाज से स्वस्थ हुये : 913
  • एक्टिव मरीजों की संख्या : 814
  • कोरोना से मौत : 12

विद्यालय एवं मंदिर के पास देशी शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में रोष,हटाने की मांग

कुशीनगर :अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव कोटवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कुशीनगर और उप जिलाधिकारी हाटा को प्रार्थना पत्र सौप विद्यालय और मंदिर के पास से देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटवा गांव के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि 

हमारे ग्राम पंचायत कोटवा में प्राथमिक विद्यालय, यज्ञ स्थल, दुर्गा मन्दिर और कबीर आश्रम है। जिसके बगल में ही देशी शराब कि दुकान खुल गया है।

जिससे हम सभी लोग आहत है और धार्मिक धर्म संकट पैदा हो गया है।

शराबी स्कूलों में, यज्ञ स्थल में, मन्दिर में और आश्रम के प्रांगण में नल पर मछली, मांस खा रहे है और शीशी पीकर फेक रहे है।

अतः आप श्रीमान जी से अनुरोध है। कि अति शीघ्र देशी शराब की दुकान अन्यत्र हटाने की कृपा करें। अन्यथा हम सभी क्षेत्रवासी धरना देने के लिए बाध्य होगें।

वही इनके मांग पर अब तक कोई पहल ना होता देख ग्रामीणों में रोष है।साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस मांग को उठा रहे है।

कुशीनगर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी,आज भी 94 नये मामले आये

कुशीनगर : गुरुवार शाम तक आज 787 जांच सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमे 693 निगेटिव और 94 कोरोना पॉजिटिव मिले।वही 42 मरीज इलाज से स्वस्थ होकर घर गये।

 

  • आज नये मामले : 94
  • जिले में अब तक कुल मामले : 1631
  • एक्टिव मरीजों की संख्या : 734
  • इलाज से स्वस्थ हुये : 885
  • कोरोना से मौत : 12

12 अगस्त का रिपोर्ट Download करें।

रिपोर्ट : 2nd Download

न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्र ने तिरंगा देकर मास्क पहनने हेतु किया जागरूक

देवरिया :गुरुवार 13 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में कोरोना (कोविड-19) से बचाव एवं जागरूकता हेतु जनपद न्यायालय के न्यायाधीशों ने न्यायालय से निकल कर आम जनमानस के बीच कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु किया निर्देशित किया।

न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने विद्वान अधिवक्ता, दुकानदार, रिक्साचालक एवं आमजनता से आह्वान किया कि इस कोरोना काल में देश ने आप सभी लोगो से कुछ मांगा है।

इतिहास गवाह है कि आज से पहले देश ने आपसे कुछ नहीं मांगा है, इसलिए आप सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क का प्रयोग करें।

न्यायाधीश ने दीवानी न्यायालय गेट से दुकानदारों को प्रतीक के रूप में तिरंगे झण्डे को देते हुये यह निर्देश दिया कि जो भी ग्राहक आपके यहां आ रहे है उन्हे बिना मास्क लगाने पर कोई भी वस्तु न दे तथा उनको हमेशा मुह और नाक ढकने के लिये प्रेरित करें।

इस दौरान मौके पर जिन दुकानदारों ने मास्क लगाये हुये थे, उनका न्यायाधीश द्वारा उत्साह वर्धन भी किया साथ ही उन्होंने पैदल ही कचहरी गेट,शिवमंदिर, बस स्टैण्ड, एवं भटवलिया चौराहा तक जिन जिन लोगो से मिलते गये उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने हेतु प्रेरित किये। 

भ्रमण में मुख्य रूप से सिविल जज ( जू डी० ) श्री नवनीत कुमार, श्री रूपांशु आर्या, श्री मनोज कुमार यादव एवं कुमारी प्रियम्वदा के साथ, सतीश त्रिपाठी, राजेश मणि त्रिपाठी एवं विद्वान अधिवक्ता, आम जनमानस उपस्थित रहें।

फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा कोरोना पॉजिटिव पाये गये

कुशीनगर : कुशीनगर में बीते एक सप्ताह में कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि हुई है।इस बीच मे प्रतिदिन 80 से ज्यादा नये मामले दर्ज हुये।

12 अगस्त को रिकॉर्ड तोड़ 125 नये मामले सामने आये जिनमे फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी शामिल है।

जिनके गनर के भी कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आ रही है।केवल बीते 02 दिनों में फाजिलनगर में दो दर्जन से अधिक मामले आये है।

जिसके कारण बुधवार को एसडीएम व स्थानीय व्यापारियों की फाजिलनगर पुलिस चौकी में बैठक के बाद गुरुवार से रविवार 04 दिनों के लिये पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है।

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में युवक गिरफ्तार

कुशीनगर :तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे के एक युवक इम्तियाज ने बुधवार को सोशल मीडिया फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी कर दी।

जो कुछ समय मे वायरल हो गया जिसके बाद उसका स्क्रीन शॉर्ट लेकर उसके खिलाफ़ कार्यवाही की मांग होने लगी।

जिसका संज्ञान लेकर तरयासुजान पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये गिरफ्तार कर लिया है।

फाजिलनगर में 04 दिनों के लिये पूर्ण लॉकडाउन

कुशीनगर :फाजिलनगर में आज प्रशासन व व्यापार मंडल की सयुक्त बैठक फाजिलनगर पुलिस चौकी में हुई ,जहां कस्बे में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये फाजिलनगर कस्बा में 04 दिनों के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर सहमती बनी है।

जो गुरुवार से रविवार तक प्रभावी रहेगा,वही आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुले रहेगी।साथ ही इस समंध में सोमवार को बैठक होगी जिसमें आगे लॉकडाउन बढ़ाने या लॉकडाउन हटाने पर विचार किया जायेगा।

इस दौरान कसया एसडीएम देश दीपक सिंह, चौकी प्रभारी सहित हल्का लेखपाल व वहाँ के स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुये जिलाजीत यादव

जौनपुर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जौनपुर जनपद के सिरकोनी निवासी जिलाजीत यादव(26) पुत्र स्व कामता यादव शहीद हो गये।

बुधवार सुबह इसकी सूचना परिजनों को मिली,घर पर उनकी मां और पत्नी और एक छोटा बच्चा है।गुरुवार शाम तक घर पर शव आने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक का महत्वपूर्ण बयान

कुशीनगर : मंगलवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पगरा पडरी में तमकुही सीएचसी से गये चार सदस्यों की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र सख्त कार्यवाही करने के संकेत दिये है।

जारी बयान में उन्होंने इस घटना पर कहा कि स्वास्थ्य टीम पर किया गया हमला सोची समझी साजिश के तहत तथा शासन प्रशासन को बदनाम करने की इरादे से किया गया है।

मामले की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस पहुँच टीम को रेस्क्यू किया तथा दोषियों में 10 नामित लोग शामिल है।

जिनमे से 05 को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही शेष फ़रार है जिनकी तलास जारी है।कुछ अज्ञात लोग भी शामिल है जिनकी छानबीन की जा रही है।

पता कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

वही कोरोना वारीरर्स पर हमलावर होने वालों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्यवाही होगी।

क्या है मामला –

मंगलवार को तमकुही ब्लॉक के गांव पगरा पडरी में तमकुही सीएचसी से चार सदस्यों की टीम कोरोना जांच के लिये पहुँची थी।

जहाँ स्वास्थ्य कर्मियों पर गांव  के कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा उनपर हमला करने व गाड़ी पर पथराव करने का मामला सामने आया है।

जिसमे टीम के वाहन के नुकसान होने की ख़बर है।वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने कई लोगों को पकड़ थाने ले गयी है।

तथा हमला करने वाले मनबढ़ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।