Home Blog Page 98

गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की बाकी परीक्षा 07 जुलाई से शुरू…

गोरखपुर :23 जून मंगलवार को शासन के निर्देश पर कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई।

जिसमें विश्वविद्यालय से सम्बद्ध  महाविद्यालयों की बाकी बची सत्र 2019-20 की परीक्षा 07 जुलाई से कराने का निर्णय लिया गया है।

जिसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिये गये है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी नई टाइम टेबल डाऊनलोड करे।

चोरी की बाइक व तमंचा के साथ 02 गिरफ्तार

कुशीनगर :मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर तुर्कपट्टी थाना पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को गडहिया मोड़ के पास से पकड़ने में कामयाबी पाई है।

जिनके पास चोरी की दो मोटरसायकिल पैशन प्रो नं0 UP 57 L7468  व मो0साइकिल न0 UP53CA 6654, 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद अवैध चाकू तथा 02 अदद मोबाइल सफेद रंग व काला जामा तलाशी से बरामद हुआ।

दोनों वाहन चोरों की पहचान रुस्तम हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन साकिन मल्हूडीह थाना कसया,तथा सुनील कुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम साकिन मल्हूडीह थाना कसया के रूप में हुआ।

इनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 208/2020 धारा 41/411 IPC व मु0अ0सं0 209/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 210/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ जितेन्द्र सिंह थाना तुर्कपट्टी,उ0नि0 अशोक कुमार दूबे,का0 अरुण यादव,का0 चन्द्रशेखऱ प्रजापति,का0 सोनू शाह,का0 कृष्ण मोहन कुशवाहा शामिल रहे।

साइबर क्राइम थाना का उद्धघाटन,साइबर क्राइम मामलों पर होगी प्रभावी कार्यवाही…

गोरखपुर :मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना के समीप गोरखपुर में बने नव निर्मित में रेंज का पहला साइबर क्राइम थाने का उद्धघाटन डीआईजी रेंज राजेश डी मोदक ने किया।

जहाँ मंडल के चारों जनपदों कुशीनगर,देवरिया, महराजगंज, एवं गोरखपुर के साइबर क्राइम से जुड़े मामले देखें जायेगे।

जिसके लिये प्रदेश सरकार ने 5 फरवरी को कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 16 परीक्षेत्रीय मुख्यालय पर साइबर क्राइम पुलिस थाना खोलने की मंजूरी दी थी जिसमें बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ कानपुर, झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट ,गोरखपुर देवीपाटन, बस्ती, वाराणसी ,और आजमगढ़, मिर्जापुर, अयोध्या, शामिल थे।

साइबर क्राइम थाना में आईटी एक्ट के अंतर्गत समस्त अपराधों की रोकथाम, इंटरनेट का प्रयोग कर धोखाधड़ी के मामलों को देखा जायेगा।

अभी जनपदों में साइबर क्राइम से जुड़े मामले साइबर सेल देखती है।

साइबर थाना गोरखपुर सीयूजी नंबर एव ईमेल (Cyber Thana CUG  No & Email) : 7839876674 & cyber.ps.gkr@gmail.com

साइबर थाना कुशीनगर,साइबर थाना देवरिया,साइबर थाना महराजगंज,यहाँ अभी साइबर थाने वर्तमान में संचलित नहीं है परन्तु यहाँ  के सभी मामले गोरखपुर साइबर थाना में देखे जायेगे।

प्रश्न – साइबर थाना गोरखपुर कहा है ? 

उत्तर – साइबर थाना गोरखपुर पुलिस लाइन एरिया में महिला थाना के पास है.जो गोरखपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक तथा धर्मशाला रोड मार्ग पर है.  

#cybercrimethanakushinagar #cybercrimethanDeoria #cybercrimethanainup

कुशीनगर में कोरोना के 09 मामलों की बढ़ोतरी, कुल संख्या 96 पहुँची

कुशीनगर :सोमवार देर रात को मिले जांच रिपोर्ट में 09 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।जिसमे पडरौना,कसया,दुदही,फाजिलनगर,सेवरही आदि ब्लॉक के लोग शामिल है।

अभी तक कुशीनगर जनपद में कुल कोरोना संक्रमित के मामले 96 तक पहुँच चुके है।

आइये जाने कहाँ कहाँ के मामले सामने आये है…

  1. शेरपुर, कुशीनगर
  2. अम्बेडकर नगर, पडरौना
  3. शाहपुर खलवापट्टी,ब्लॉक दुदही
  4. गाजीपुर, ब्लॉक सेवरही
  5. गुरवालिया बाजार, ब्लॉक दुदही
  6. जौरा बाजार,ब्लॉक फाजिलनगर
  7. पतया, ब्लॉक कसया
  8. विशंभरपुर,ब्लॉक कसया
  9. अनिरुद्धवा,ब्लॉक कसया

और अपडेट जल्द…

शेल्टर होम में रहने वाली 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित…

कानपुर :कानपुर के राजकीय बालिका गृह में रह रही लड़कियों में कुल 57 लडकिया कोरोना संक्रमित पाई गयी है।

वही 07 लडकिया गर्भवती है,इन सातों में से 5 कोरोना के चपेट में है। साथ ही एक लडकी एचआईवी से ग्रसित है।

वही 07 लड़कियों के गर्भवती होने के मामले में प्रशासन ने मीडिया को बताया कि पिछले साल दिसंबर में बालिका संरक्षण गृह में भर्ती करवाने से पहले ही लड़कियां गर्भवती थीं।

मामले में वीडियो बाइट देखे …

पडरौना ब्लॉक में मिला एक और कोरोना संक्रमित,मुम्बई से लौटा था युवक…

कुशीनगर :रविवार देर शाम आये कोरोना जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

युवक पडरौना ब्लॉक के गांव जंगल खिरकिया का रहने वाला है।जो इसी 18 को मुंबई से लौटा था।आने के बाद तबीयत बिगड़ने पर जांच कारवाई तो कोरोना की पुष्टि हुई है।

अब तक जनपद में कुल कोरोना के 87 मामले आ चुके है।

और अपडेट जल्द…

चोरी की 50 लग्जरी गाड़िया बरामद,कुल कीमत 05 करोड़ के करीब,पढ़े पूरी ख़बर

लखनऊ :लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चोरी की गाड़ियों को बड़े ही शातिराना तरीके से उसके नंबर व चेसिस नंबर बदल उसे उचे दामों में बेचकर मुनाफ़ा कमाते थे।

इस मामले अभी पुलिस ने 05 लोगों को पकड़ा है वही अभी आधा दर्जन फ़रार है जिनकी तलास जारी है।

बताया गया है कि दिनांक 15.06.20 को थाना चिनहट की टीम को चेकिंग के दौरान एक वाहन आई ट्वेन्टी रजिस्ट्रेशन न0 UP32FB7474 में बेठे व्यक्ति वाहन को छोडकर भाग गये।

वाहन को थाने लाया गया जब उसका नंबर चेक किया गया तो गाड़ी का मॉडल 2013 दिखा रहा था परन्तु गाड़ी बिल्कुल नयी थी।

इसके बाद पुलिस को गाड़ी के नंबर व चेसिस नम्बर बदलने का शक हुआ।इस पर पुलिस द्वारा फोरेंसिक जांच टीम से संपर्क कर जांच करने की मांग की गयी और जब जांच किया गया तो शक सही निकला, गाड़ी का नंबर व चेसिस बदला गया था।

टीम द्वारा तकनीक का प्रयोग कर पुराना चेसिस नंबर प्राप्त कर लिया गया।चेसिस न0 के आधार पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नं) UP 32KW3999 पाया गया व वाहन के बारे में जानकारी की गयी तो पता चला कि थाना गोमती नगर क्षेत्र से दिनांक 05.06.20 को वाहन चोरी हुआ है।

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो इस मामले में 05 लोगों की गिरफ्तारी की गई जो इस प्रकार है।

1-नासिर खान उर्फ छोटी पुलिस S/O स्व० नसरत अली निवासी 109/105 माडल हाउस थाना अमीनाबाद लखनऊ उम्र करीब 42 वर्ष 

2-रिजवान s/o मो0 शोएब निवासी 462/235E रामगंज हुसैनाबाद थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र करीब 50 वर्ष 

3-श्याम जी जायसवाल SO स्व) पन्ना लाल जायसवाल निवासी C 232 विश्व बैंक कालोनी थाना बर्रा कानपुर नगर उम्र करीब 45 वर्ष

4-विनय तलवार SOस्व0 सतीश कुमार निवासी-551 झ/29 राम नगर थाना आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 57 वर्ष 

5-मोईनुद्दीन खान उर्फ पप्पू खान पुत्र स्व। कमरूद्दीन खान नि0 58 शिवनगर खदरा थाना हसनगंज लखनऊ उम्र करीब 42 वर्ष

इनसे पूछताछ व निशानदेही पर 50 गाड़िया बरामद हुई है।पकड़े गये लोगों में एक एक्टर व दूसरा चोरी के पैसे से बैंकाक में होटल बनाने जा रहा था।

चोरी करने के तरीके के बारे में जाने

जब कोई वाहन बड़ी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो जाता है तब प्राइवेट इन्सोरेन्स कम्पनियों द्वारा ऐसे वाहनो को टोटल लास कर वाहन स्वामी को इन्सोरेन्स का भुगतान कर कबाड़ घोषित करने के बजाय वाहन को पेपर सहित सबसे अच्छी बोली लगाने वाले कबाड़ी को बेच देती है।

आपराधिक प्रवृत्ति गिरोह के सदस्य ऐसे वाहनों को मय कागजात खरीद कर कार चोर गिरोह से सम्पर्क बनाकर उसी मेक व मांडल की गाड़ी कोषडयन्त्र के तहत योजनाबद्ध तरिके से चोरी कराते है।

अथवा चोरी होकर आई गाड़ी के मेक व मॉडल के अनुसार टोटल लास गाड़ी को मय कागजात कबाड़ी द्वारा खरीद लिया जाता है।

गिरोह के अन्य सदस्य जो चेसिस नं0 व इंजन न0 बदलने में अभ्यस्त होते है टोटल लाँस वाहन का चेसिस नं0 व इंजन नं0 को खराद कर चोरी के वाहन पर उकेर देते है ।वाहनों के ECM व आडिन्टिफिकेशन चिप भी बदल दिया करते है।

कूटरचित वाहन को मरम्मत / पेन्ट होना बताकर ग्राहको को बेच देते थे।

बलिया में मिला लार थाना क्षेत्र की का शव,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा

देवरिया :देवरिया जनपद की एक युवती का शव बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव के पास नहर से मिला।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने इसकी छानबीन की तो युवती की पहचान लार थानांतर्गत बरई टोला बरडीहा गांव की संजना(19)के रूप में हुई जो

बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली निवासी हरिंदर चौरसिया के यहां अपने बुआ के घर आयी थी।जो शुक्रवार रात से ही लापता थी।

इस समंध में हरिंदर चौरसिया द्वारा स्थानीय थाने तहरीर देकर बताया गया था,शुक्रवार रात को शौच के लिये बाहर गई परन्तु लौटी नही।

वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी।

बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक कि मौत,दूसरा गंभीर घायल…

0

कुशीनगर :कुशीनगर में शनिवार को बारिश के बीच अपने खेतों में काम कर रहे,किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक कि मौत हो गयी।

 तो दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हुआ जिसे डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 पगरा के किसान रामाश्रय प्रसाद अपने खेत मे बारिश के दौरान धान की बुआई कर रहे थे।

इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिरी जिससे वह बुरी तरह झुलस गये, आस पास काम कर रहे लोग हाटा सीएचसी लेकर भागे परन्तु किसान की मौत हो गयी।

वही हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव भिसवा में भी मनोज नाम के युवक की खेत मे काम।करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये,

जिन्हें सीएचसी पहुँचाया गया परन्तु गंभीरता दिखते हुये डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।

14 सूत्रीय मांगों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन…

कुशीनगर :दिनांक 20 जून 2020 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कुशीनगर की यूनिट द्वारा जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विंध्यवासिनी राय को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य मांग 

  • डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में लगातार हो रहे मूल्यवृद्धि पर रोक लगाते हुए इसे अविलंब वापस लिया जाए
  •  महंगाई पर रोक लगाई जाए मनरेगा को मजबूत बनाया जाए 
  • प्रवासी मजदूरों के लिए और अधिक सुविधा दिया जाए मनरेगा के तहत काम के दिन बढ़ाए जाएं और प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों को समय पर भुगतान किया जाए
  •  बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद किया जाए कोयला ब्लाकों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जाए
  •  श्रम कानूनों में कोई छेड़छाड़ ना किया जाए दलित महिला अल्पसंख्यकों  का उत्पीड़न बंद किया जाए
  •  बकाया बिजली बिल माफ किया जाए सभी किसानों को खाद बीज एवं डीजल मुफ्त में दिया जाए सभी प्रकार के सभी बैंकों के कर्ज को माफ किया जाए
  • जिले में आम जनता को पुलिस के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी को अभिलंब चालू कराया जाए सहित आदि मांगों का ज्ञापन दिया गया

इस दौरान पार्टी के जिला मंत्री कामरेड मोहन प्रसाद गौड़, कामरेड  शमशुद्दीन अंसारी, कामरेड ब्रजेश कुमार, कामरेड सगीर आलम, कामरेड शमशाद अंसारी, कामरेड इदरीश, कामरेड रामप्रसाद गोंड, कामरेड सुखदेव यादव, सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।