Home Blog Page 99

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समस्याओं को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक ने शासन को लिखा पत्र

0

कुशीनगर :निर्माधीन चल रहे कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सुरक्षा समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक(उत्तरी)डी के कामरा द्वारा यूपी के प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को पत्र लिख समस्या की समाधान की मांग की गई है।

पत्र में लिखा गया है कि जैसा की आपको विदित है कि भारत सरकार द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअडे के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट के विकास का कार्य तेजी से कराया जा रहा है. इस सन्दर्भ में निम्न समस्याएं आ रही हैं।

 इनका शीघ्र निराकरण करना उचित होगा अन्या एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुँच सकता है। इस सन्दर्भ में M/S RATES ने भी स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है।

निदेशक विमानपत्तन, गोरखपुर द्वारा दिनांक 15.07.2020 को कुशीनगर एयरपोर्ट का निरिक्षण किया था यह पाया कि समीपवर्ती गाँव के निवासीयों ने एयरपोर्ट की दीवारों में छेद कर दिया है।

जिससे गाँव का पानी एयरपोर्ट के अन्दर आ गया है जो की रनवे तथा अन्य nstalation को प्रभावित कर रहा है।

  1. एयरपोर्ट से पानी निकासी के लिए जो नाला बना हुआ है वो कई स्थानों पर रोक दिया गया है, जिससे कि एयरपोर्ट में जमा हुआ पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।

2.इस समय पूरा एयरपोर्ट परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है तथा मवेशी तक अंदर घुस चुके है तथा बच्चे रनवे पर साइकिल चलाते है जिससे रनवे खराब हो रहा है।

यह भी उल्लेखनीय है कि कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

एवं अन्य कई infrastructural सेवाए भी शुरू करने की करने की योजना है।

अतः आपसे अनुरोध है कि अति विश्वसनीय एवम सतर्क सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करें।

आप सभी को बताते चले इस समस्या की समाधान के लिये निर्माण करा रही कंपनी राइटस इंडिया ने स्थानीय प्रशासन को पत्र लिख चुकी है परन्तु प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्यवाही नही की गयी।

जिसके बाद 15 जुलाई के एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक के दौरे पर आने पर कमी साफ दिखी जिसके बाद अथॉरिटी ने शासन से पत्र लिख समाधान की मांग की है।

कोरोना अपडेट : कुशीनगर में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी जारी,कुल आकड़ा 438 तक पहुँचा

कुशीनगर : सोमवार रात और मंगलवार शाम तक आये कुल कोरोना जांच रिपोर्ट में 45 नये लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

सोमवार रात में आये रिपोर्ट में 25 तथा मंगलवार शाम को आये रिपोर्ट में 20 लोग संक्रमित होने की जानकारी सामने आयी।

जिसमे सबसे ज्यादा पडरौना व कप्तानगंज क्षेत्र प्रभावित है।वही पडरौना नगर में तो बढ़ोतरी ने चिंताजनक हालात बना दिये है।

नोट : हमारे पास केवल मंगलवार शाम को आये रिपोर्ट की सूची उपलब्ध है।इस लिये हम केवल 20 लोगों के जानकारी आप तक साझा कर रहे है।

 

पडरौना

  1. औंकार वाटिका कॉलोनी, पडरौना नगर – 01
  2. अम्बेडकर नगर, पडरौना – 01
  3. खिरकिया – 01
  4. नौका टोला – 01
  5. छावनी पूर्व – 01
  6. इन्द्रसेनवा – 01
  7. अग्रवाल मैरेज हाल, पडरौना – 01
  8. अम्बे स्टूडियो, रामकोला रोड – 01

कसया

  1. सीएचसी, कसया – 01
  2.  कसया – 01
  3. अभिनायकपुर – 01

फाजिलनगर

  1. डिहवा बुजुर्ग – 01
  2. विशुनपुरा – 01
  3. दुलदुलिया – 03

नेबुआ-नौरंगिया

  1. कोटवा – 01
  2. चितवन चक – 01

तमकुहीराज

  1. धोकरहा तिर्मसहन – 01

अन्य

  1. महुअवा खुर्द – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 438
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 242
  • एक्टिव मरीज : 189
  • कोरोना से मौत : 07

N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में सक्षम नहीं,कपड़े से बने ट्रिपल लेयर मास्क अपनाये

0

दिल्ली :मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डीजी हेल्थ सर्विस के रिपोर्ट के आधार पर N-95 मास्क को लेकर जानकारी साझा की है।

जिसमे उन्होंने बताया है कि वाल्व लगे #N95 #Mask #COVID19 के प्रसार को रोकने में सक्षम नहीं है। छिद्रयुक्त श्वसन यंत्र लगा N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए नियमों के विपरीत है।

सभी से आग्रह है कि कपड़े से बने Triple layer mask का इस्तेमाल करें व अन्य को इसके प्रति प्रोत्साहित भी करें।

जैसा कि आप सभी जानते है मांग के अनुसार मार्किट में विभन्न कंपनी ब्रांड के मास्क उप्लध है।जिसमे N-95 मास्क का डिजाइन भी उपल्ध है जो 70 से 100 तक रुपयों तक मिल रहा है।

परन्तु अब सरकार ने छिद्रयुक्त श्वसन यंत्र लगा N-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए नियमों के विपरीत बता दिया है।

अतः कपड़े से बने ट्रिपल लेयर मास्क का ही प्रयोग करे।

कोरोना अपडेट : पडरौना क्षेत्र के 07 सहित कुशीनगर में मिले 16 पॉजिटिव

कुशीनगर : रविवार देर रात आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 16 नये लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

पडरौना क्षेत्र में 07 मामले है जिनमे 04 पडरौना नगर के औंकार वाटिका कॉलोनी से एक ही परिवार के लोग है।

सेवरही

  1. बहादुरपुर – 02

पडरौना

  1. औंकार वाटिका कॉलोनी, पडरौना नगर – 04
  2. सीएचसी कुबेरस्थान – 01
  3. सखवनीया बुजुर्ग – 01
  4. कसिया, होरालपुर* – 01

हाटा

  1. करमही – 01
  2.  हाटा – 02

रामकोला

  1. कुशमहा – 01

कप्तानगंज

  1. दुबौली मंदिर – 01

तमकुहीराज

  1. जंगल घोरट – 01

दुदही

  1. सूची में पता दर्ज नही,केवल नंबर दर्ज

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 393
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 222*
  • एक्टिव मरीज : 164*
  • कोरोना से मौत : 07

वही जनपद के सेवरही नगर पंचायत व पडरौना नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए,सेवरही में 07 दिन के लिये लॉक डाउन लगाया है।

साथ ही पडरौना में 14 दिनों के लिये लॉक डाउन लगाया गया जो 20 जुलाई से प्रभावी है।

Update : पडरौना में 02 सप्ताह तक रहेगा लॉकडाउन,नगर में बढ़ते कोरोना के मामलों देखते हुये फ़ैसला…

कुशीनगर :रविवार को सेवरही नगर पंचायत में एक सप्ताह के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा के बाद अब देर शाम प्रशासन द्वारा पडरौना नगर में भी,

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर यहाँ भी 20 जुलाई से 14 दिनों के लिये विशेष सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है।

इस दौरान नगर की कोई दुकान नही खुलेंगी व आवाजाही पर पूर्ण विराम रहेगा।साथ ही इसका उलघंन करने वालों के विरुद्ध कोविड-19 आपदा अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।

देर रात तक नगर में पुलिस वाहन घोषित लॉक डाउन के अनुपालन में माइक द्वारा सूचित करते देखी गयी।

अभी कुशीनगर में कोरोना के 377 मामले आ चुके है जिनमे एक्टिव मरीज 148 है।

सेवरही में एक सप्ताह तक रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन,कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये लिया गया फ़ैसला

कुशीनगर : सेवरही में एक सप्ताह के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।इसका निर्णय कस्बे में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद एसडीएम ए आर फारूकी द्वारा व्यापारियों संग बैठक के बाद लिया गया।

इस दौरान कस्बे की कोई दुकान नही खुलेंगी व आवाजाही पर पूर्ण विराम रहेगा।साथ ही इसका उलघंन करने वालों के विरुद्ध आपदा अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी।

सम्पूर्ण लॉकडाउन सोमवार से रविवार तक प्रभावी रहेगा।

इसके पहले कप्तानगंज में भी कोरोना के मामले बढ़ने पर सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। 

कोरोना अपडेट : सेवरही क्षेत्र में 04 व पडरौना में 03 मिले कोरोना संक्रमित

कुशीनगर : शनिवार देर रात आये कोरोना जांच रिपोर्ट में 07 नये लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जिनमे 04 सेवरही व 03 पडरौना से जुड़े मामले है।

सेवरही

  1. वार्ड नंबर 02 – 01
  2. वार्ड नंबर 04,राजेन्द्र नगर – 03

पडरौना

  1. सुभाष नगर, पडरौना – 01
  2. पकड़ी खुर्द – 01
  3. सिरिसिया दीक्षित – 01

अब तक 

  • अब तक कुल मामले : 377
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 222
  • एक्टिव मरीज : 148*
  • कोरोना से मौत : 07

कप्तानगंज में 20 लोगों ने कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर लौटे घर

कुशीनगर : शनिवार को कोरोना मामले में जरूर कुछ राहत की ख़बर रही है।जहां जिले में केवल कोरोना के 05 मामले आये वही कुशीनगर में कुल 40 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर घर लौटे।

जिनमें अधिक संख्या कप्तानगंज क्षेत्र से है।पिछले कुछ दिनों में कप्तानगंज शहर कस्बे में कोरोना पॉजिटिव के मामले डेढ़ दर्जन पहुँच चुके थे।

वही शनिवार को 20 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे जिनमे 17 शहर कस्बे और 03 ग्रामीण इलाकों से है।

  • अब तक कुल मामले : 370
  • अब तक इलाज से स्वस्थ ठीक हुये : 222
  • एक्टिव मरीज : 141
  • कोरोना से मौत : 07

नोट :यह सभी आंकड़े शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार है।

सरकार यह समझे कि ‘उड़नखटौले के सर्वे’ से लोगों को राहत नहीं मिलती

कुशीनगर :शनिवार को तमकुहीराज से विधायक व यूपी काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गये व उनका हालचाल लिया।

साथ ही अब तक इन प्रभावित लोगों के लिये सरकार या जिला प्रशासन द्वारा अब कोई राहत का पहल ना करने पर नाराजगी व्यक्त की।

वही शुक्रवार को जिले में बँधे की मरम्मत व बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने आए प्रदेश के जल मंत्री द्वारा केवल हेलीकॉप्टर से दौरा करने को लेकर सरकार पर तंज कसा “सरकार यह समझे कि ‘उड़नखटौले के सर्वे’ से लोगों को राहत नहीं मिलती”

बाढ़ गस्त इलाकों के दौरा करने के बाद विधायक अजय कुमार लल्लू ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि

स्थिति बड़ी विकट है,रास्ते पानी में विलीन हो चुके है। महामारी में लोगों के पास काम नहीं है, राहत के नाम पर सरकार छलावा कर रही है।

लोगों का दैनिक कार्य ठप पड़ा है,मवेशियों के चारे का संकट है,लोगों के पास राशन नहीं है। प्रशासन सुस्त है,प्रभावित गांवों में प्रशासन और सरकार का कोई भी अमला ग्रामीणों की सुधि के लिए अब तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीण सीने तक पानी में आने – जाने को मजबूर है।कई जगह नदी होने के नाते नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

अपनी विफलताओं को न छुपाएँ भाजपा सरकार। दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप बन्द करें।

सरकार यह समझे कि ‘उड़नखटौले के सर्वे’ से लोगों को राहत नहीं मिलती।सरकार तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कोरोना ब्रेकिंग : पडरौना नगर में 03 व ग्रामीण क्षेत्रों में 02 मिले कोरोना संक्रमित

कुशीनगर :लगातार कई दिनों से कोरोना पॉजीटिव के बढ़ते मामलों के बीच अब कुछ कमी आयी है।बीती रात आयी रिपोर्ट में कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है।

जो सभी पडरौना क्षेत्र से हैं जिनमें 03 नगर व 02 ग्रामीण इलाकों से है।

पडरौना नगर 

  1. लाजपत नगर
  2. आवास विकास कॉलोनी
  3. कानू टोला, वार्ड नंबर-07

पडरौना ग्रामीण

  1. पाण्डेय देवरिया
  2. बलुचहा

पूर्ण विवरण एक नजर में अब तक

  • कुशीनगर में कोरोना के कुल मामले : 370
  • एक्टिव मरीज : 181
  • ईलाज से ठीक हुये : 182
  • कोरोना से मौत : 07