Tuesday, February 24, 2026
Homeकुशीनगर समाचारपडरौनापडरौना PD CITY मॉल के बाहर युवक से मारपीट, रामबालक दास त्यागी...

पडरौना PD CITY मॉल के बाहर युवक से मारपीट, रामबालक दास त्यागी के गनर और ड्राइवर पर आरोप, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद

पडरौना के पीडी मॉल के बाहर मारपीट की घटना, रामबालक दास उर्फ त्यागी बाबा के गनर व ड्राइवर पर आरोप

कुशीनगर : अभी हाल ही में नोयडा के एक नेता त्यागी सुर्खियों में रहे तो अब कुशीनगर में भी एक महंत जिनका नाम रामबालक दास त्यागी है।

वह भी सुर्खियों में है एक मारपीट की घटना को लेकर, मामला है पडरौना के पीडी सीटी मॉल के बाहर का, जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

आरोप है कि युवक ने अपने गाड़ी के सामने रोड पर खड़ी गाड़ी को किनारे लगाने को कहने पर, रामबालक दास त्यागी के गनर व ड्राइवर ने युवक से मारपीट किया।

वही इस मामले में कुशीनगर पुलिस ने जारी बयान में बताया है कि इस प्रकरण में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

हालांकि स्पष्ट नही है कि उपरोक्त मामले में किनका नाम दर्ज है।

वही इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद त्यागी बाबा की कड़ी आलोचना व कार्यवाही की मांग उठ रही है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.

Prabhat
Prabhathttps://kushinagarlive.com
कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular