Kushinagar News : कुशीनगर के निजी अस्पताल में हंगामा, संचालक फरार

0
242
hata me krishna hospital

कुशीनगर। हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति की दुखद मौत हो जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के लिए भर्ती कराए गए मरीज़ की मौत के बाद, जब परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण ही उनके सदस्य की जान गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए और परिजनों के आक्रोश से बचने के लिए, अस्पताल के संचालक कथित तौर पर अस्पताल में ताला बंद करके मौके से फरार हो गए। इससे परिजनों का गुस्सा और भड़क गया वही अब स्वास्थ्य विभाग मामले की जाँच व कार्यवाही की बात कह रहा है। सवाल यह है की बिना अनुमति के अवैध रूप से संचलित अस्पताल पर आज तक किसी की नजर नहीं पड़ी आखिर इसके पीछे कौन है ? जिले में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है जहां निजी अस्पताल में ईलाज में लापरवाही के आरोप और जान गई है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.