कुशीनगर: नकली पोटाश बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

0
85

कुशीनगर। जिले में अवैध रूप से नकली उर्वरक (खाद) बनाने वाली एक फैक्ट्री का कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है।

यह फैक्ट्री पडरौना थाना क्षेत्र के पडरौना मनसाछापर मार्ग पर एक किराए के मकान में संचालित की जा रही थी।

मौके से भारी मात्रा में नकली खाद बनाने से संबंधित सामग्री जब्त की गई है, हालांकि इससे जुड़े लोग फरार होने में सफल रहे।जब संयुक्त टीम ने मकान पर छापा मारा, तब फैक्ट्री संचालित करने वाले लोग मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने मकान मालिक से किराए पर देने से जुड़ी जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर, पुलिस अपने साथ मकान मालिक को ले गई। नकली खाद बनाने वाले फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.