कुशीनगर जनपद में आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने रेड हिल्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई से जिले के व्यवसायिक गलियारों और प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की दो अलग-अलग टीमों ने रेड हिल्स ग्रुप के मालिक आलमगीर अंसारी के घर और उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ दस्तक दी।
यह छापेमारी मंगलवार सुबह शुरू हुई जो पिछले कई घंटों से लगातार जारी है।रेड हिल्स ग्रुप पर हुई इस अचानक कार्रवाई ने जनपद के अन्य बड़े प्रॉपर्टी डीलरों और व्यवसायियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
घंटों से चल रही इस छानबीन में क्या कुछ बरामद हुआ है, इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
माना जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। फिलहाल, टीम मौके पर मौजूद है और जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है।

