कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि लड़की और शराब की मांग पूरी न होने पर उन्होंने घर में घुसकर मारपीट व दुर्व्याहार की।
घटना 3 अगस्त की रात की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव और एक अन्य व्यक्ति ढाबा संचालक पप्पू सिंह से लड़की और शराब की मांग की।
जब मांग पूरी नहीं हुई तो बगल में रहने वाले परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित पंपू सिंह और अन्य महिला ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में विस्तार से घटना का जिक्र किया गया है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा रहा है। साथ ही इनके नौकरी से बर्ख़ास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दोनों की बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

