कुशीनगर : रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के मोतीछापर निवासी दिनेश राय पुत्र शारदा राय को महिला शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द रेनबो लोरेटो स्कूल (सरस्वती चौक) का प्रबंधक/संचालक है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब पांच मिनट से अधिक लंबे वीडियो में दिनेश राय महिला स्टाफ सदस्य से बात करते दिख रहे हैं।
वीडियो में वे अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए कहते हैं कि पत्नी बीमार होने के कारण वे उससे शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहे हैं, इसलिए शिक्षिका उनके साथ हमबिस्तर हो जाए। वे दावा करते हैं कि किसी को पता नहीं चलेगा।महिला शिक्षिका ने आपत्ति जताई और कहा कि वह किसी की बेटी है। उन्होंने पूरे प्रसंग को रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद रवींद्रनगर धूस थाने में एफआईआर संख्या 160/2026 दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।

