कुशीनगर: डोल मेला ड्यूटी से लौट रहे सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पाण्डेय को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर दर्द*नाक मौ*त

0
15

कुशीनगर : रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बाईपास मार्ग पर सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में सेवरही थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात कंटेनर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया।

मृतक मूल रूप से बस्ती जनपद के भानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे पडरौना डोल मेला ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी बाइक से सेवरही लौट रहे थे।

इसी दौरान बाईपास मार्ग पर अज्ञात कंटेनर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर गए और कंटेनर का पहिया उनके शरीर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। उनके हेलमेट चकनाचूर हो गए और सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रविंद्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात कंटेनर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।परिवार और स्थानीय पुलिसकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.