कुशीनगर: पडरौना कोतवाली में दरोगा के निजी रिवाल्वर से चली गोली, चौकीदार घायल

0
8

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली परिसर में दरोगा के रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से चौकीदार घायल हो गया। घायल चौकीदार की पहचान छोटेलाल जायसवाल (लगभग 40 वर्ष), पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी कानू टोला साहबगंज, पडरौना के रूप में हुई है।

वे कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात हैं।घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय (कुशीनगर मेडिकल कॉलेज) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

वही गोली चलने के मामले में पुलिस ने बताया की थाना कोतवाली पडरौना पर तैनात उप निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह अपने निजी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। दूर बैठे चौकीदार को जा लगी।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.