गौरव का क्षण: डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह CSJMU कानपुर में सहायक प्रोफेसर नियुक्त, कुशीनगर जिले में हर्ष की लहर

0
51

कुशीनगर: फाज़िलनगर क्षेत्र के ग्राम अशोगवा के ग्राम-प्रधान रामाशंकर सिंह के सुपुत्र डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड के बल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह की नियुक्ति छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर के ‘कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग’ में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद पर हुई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे फाज़िलनगर क्षेत्र तथा कुशीनगर जनपद में गौरव और हर्ष का माहौल है।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह को उच्च शिक्षा व डॉक्टरेट: वर्ष 2022 में उन्हें माननीय राज्यपाल (पंजाब) के कर-कमलों द्वारा पीएच.डी. (Ph.D.) की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
इन्होंने देश के प्रतिष्ठित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा, रांची से विशिष्ट योग्यता (Distinction) के साथ एम.ई. (M.E.) तथा उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (UPTU), लखनऊ से बी.टेक. (B.Tech.) पूर्ण किया है।
इसके पूर्व वे देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य कर चुके हैं, जिनमें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT, इलाहाबाद), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU, पंजाब) और एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश (नोएडा) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस सफलता और नए दायित्व के अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह व उनके परिवार ने सभी मार्गदर्शकों, वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.