विद्यालय गई छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत…

कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के रामपुर भाठ के अहीर टोली की सातवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई|

मृतक छात्र की पहचान जवाहिर भारती की नातिन नेहा भारती के रूप में हुई है, जो रामपुर भाठ की रहने वाली थी|

नेहा बगल की गांव महुंअवा गांव में स्थिति कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्र थी| रोजाना की तरह आज सुबह स्कूल पढ़ने गई थी|

12 बजे वह अचानक अपनी कक्षा में ही बेहोश होकर गिर पड़ी| आनन फानन में स्कूल के अन्य छात्र व स्टाफ तुरंत पास के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए डॉक्टर देखते ही उसे रेफर कर दिया| परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

परिजन उसे तुरंत रामकोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया|

विद्यालय के शिक्षक रहता है हमेशा लापता

इस दुःखद घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गई| विद्यालय के बाहर चौराहे पर लाश रखकर विरोध करने लगे और आरोप लगाए कि शिक्षक विद्यालय आते नहीं हैं और हमेशा गायब रहते हैं|

लापरवाही के आरोपों के चलते संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस व प्रशासन मामले को गंभीरता से जांच कर रही है|

पवन गुप्ता 'गोरखपुरी'