कुशीनगर: सरस हॉस्पिटल पर जच्चा-बच्चा को बंधक बनाने का आरोप, परिवार ने 1.31 लाख जमा कर भी अतिरिक्त पैसे की मांग का दावा

0
7

कुशीनगर जिले के कसया स्थित सरस हॉस्पिटल पर प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को रुपये की मांग को लेकर रोक रखने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, गुंजा (पुत्री सुखई) को प्रसव के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से कुछ लोगों के बहकावे में आकर परिजनों ने उसे कसया के सरस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। प्रसव के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त पैसे की मांग शुरू कर दी और जच्चा-बच्चा को अस्पताल से घर ले जाने से रोक दिया।

परिवार का दावा है कि अब तक अस्पताल में एक लाख 31 हजार रुपये जमा कर चुके हैं, फिर भी अतिरिक्त राशि मांगी जा रही है। पीड़ित पिता सुखई और संबंधित आशा कार्यकर्ता ने इस मामले में अपनी बात रखी है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कुशीनगर पुलिस ने भी पुष्टि की है कि प्रकरण में जांच चल रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Prabhat

कुशीनगर लाइव.com के साथ विगत 05 वर्ष से जुडाव,जो कुशीनगर लोकप्रिय न्यूज़ साइट है.जहा प्रतिदिन हजारों लोग साइट पर विजिट करते है.