Home Blog

जाने कुशीनगर के डीएम कौन है ?

प्रश्न – डीएम, कुशीनगर में कब से है ?

उत्तर – डीएम संजय चौहान कुशीनगर जनपद में सितंबर 2026 से तैनाती हुआ है।

कुशीनगर के डीएम कौन है?

कुशीनगर के डीएम या जिलाधिकारी संजय चौहान है जो 2014 बैच के प्रमोटेड आईएएस अधिकारी है।जिलाधिकारी के रूप में इनका यह दुसरा जनपद है। यहां से पूर्व अमेठी में बतौर जिलाधिकारी तैनात थे।

कुशीनगर डीएम का नाम क्या है ?

कुशीनगर के डीएम या जिलाधिकारी संजय चौहान है जो 2014 बैच के प्रमोटेड आईएएस अधिकारी है।

कुशीनगर डीएम का मोबाइल सीयूजी नंबर क्या है?

सीयूजी मोबाइल नंबर 9454417545 व ईमेल dmkus@nic.in

FAQ – कुशीनगर के डीएम कौन है 2025 , Kushinagar dm, डीएम कुशीनगर मोबाइल नंबर, kushinagar new dm name, kushinagar dm name 2020-21, डीएम कुशीनगर, कुशीनगर जिला अधिकारी का मोबाइल नंबर, कुशीनगर जिला अधिकारी का नाम, कुशीनगर के dm का नाम, कुशीनगर डीएम नाम, कुशीनगर के डीएम कौन है, kushinagar ke dm kaun hai, kushinagar ke dm, 

जाने कुशीनगर में पासपोर्ट ऑफिस कहां है ?

कुशीनगर और आसपास के जनपदों के लोगों को पासपोर्ट से जुड़े कार्य के लिए अब गोरखपुर या लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

30 अप्रैल 2025 को कुशीनगर के जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर पर जिलाधिकारी कार्यालय के पास अब डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत हो चुकीं है।

अब अगर आप नया पासपोर्ट, रिनिवल या अन्य पासपोर्ट से जुड़ी कार्य है तो ऑनलाइन अप्लाई करते समय कुशीनगर का विकल्प दिखेगा।

BOSSE बोर्ड Kushinagar Centre फॉर 10th and 12th – New & Compartment/Re-exam

हेल्लो दोस्तों अगर आप BOSSE बोर्ड यानि सिक्कम स्टेट ओपन स्कूलिंग बोर्ड से 10th या 12th में न्यू अथवा फेल होने पर Re-exam देकर अपना समय बचाना चाहते है तो आपके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगा।

आपको बताते चलें कि BOSSE बोर्ड, NIOS बोर्ड की तरह ही है। इस बोर्ड द्वारा जारी सर्टिफिकेट नौकरी सहित आगे की पढ़ाई के लिए हर जगह कानूनी रूप से वैध और मान्य हैं।

BOSSE बोर्ड अपने छात्रों को पढ़ने के लिए ऑनलाइन रूप से स्टडी मैटीरियल तथा ऑनलाइन EXAM देने की बेहद आसान और पारदर्शी व्यस्था देता है।
अगर आप जनपद कुशीनगर, देवरिया महराजगंज, गोरखपुर, आदि से है तथा BOSSE बोर्ड से जुड़ी और जानकारी Admission, Re-exam, Fee’s, Exam Center के बारे मे जानना चाहते है तो 8604150475 पर संपर्क कर सकते है।

कुशीनगर में जनगणना-2027 की स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक

कुशीनगर। भारत सरकार के निर्देश पर आगामी दस वर्षीय जनगणना (जनगणना-2027) की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में कुशीनगर जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया चलाई जाएगी।जिला मजिस्ट्रेट के आधिकारिक खाते (

जिला प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर स्वयं पंजीकरण करें और परिवार की जानकारी दर्ज करें।स्व-गणना कैसे करें?

  • आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं।
  • राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश चुनें।
  • परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर OTP आएगा।
  • OTP से सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर / SE ID (Self-Enumeration ID) मिलेगा। इसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।
  • इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें।

जनगणना के आंकड़े सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

कुशीनगर: शादी का झांसा देकर 1.30 लाख की ठगी, पांच गिरफ्तार

कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक और उसके परिवार से 1.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने एक पुरुष और चार महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी के 70 हजार रुपये नकद, चार साड़ियां और एक जींस का पैंट बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के अलवर जिले के धौलागढ़ थाना क्षेत्र के जहड़ू गांव निवासी कृष्णकांत जांगड़े की शादी कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी गांव निवासी गुड़िया चौहान से फोन पर तय हुई थी। 11 नवंबर को कृष्णकांत अपने पिता वीरेंद्र कुमार जांगड़े, मां दयावती देवी और मामा गिरीश कुमार के साथ विवाह के लिए अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैंसही बाजार पहुंचे।

वहां गुड़िया अपनी मां निर्मला देवी, बहन पूजा, मामा मिट्ठू चौहान और मध्यस्थ अर्चना चौहान के साथ पहुंचीं। आरोप है कि शादी कराने के नाम पर उन्होंने कृष्णकांत से लगभग 1.20 लाख रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये के कपड़े व श्रृंगार का सामान ले लिया।बातचीत के बाद कृष्णकांत अपनी होने वाली पत्नी को लेकर टेंपो से गोरखपुर रवाना हुए। रास्ते में गुड़िया ने पेशाब का बहाना बनाकर टेंपो से उतरकर फरार हो गई।

पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मामले में अहिरौली बाजार थाने में मुकदमा संख्या 239/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 12 नवंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे ग्राम असना से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • गुड़िया चौहान, निर्मला देवी और पूजा (निवासी लंगड़ी, थाना कोतवाली हाटा)
  • मिट्ठू चौहान (निवासी महादेव छपरा, थाना कोतवाली हाटा)
  • अर्चना चौहान (निवासी धीरजा रोहुआर उजरी, थाना भलुअनी, जिला देवरिया)

कुशीनगर के डीएम और एसपी ने सीएम योगी से की शिष्टाचार मुलाकात

कुशीनगर : 10 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुशीनगर के जिलाधिकारी (डीएम) संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और औपचारिक मुलाकात की।

यह मुलाकात सामान्य प्रशासनिक शिष्टाचार की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात करते हैं। फिलहाल इस मुलाकात में किसी विशेष एजेंडे या चर्चा का आधिकारिक ब्यौरा सार्वजनिक नहीं हुआ है।

कुशीनगर में दिल्ली-मुजफ्फरपुर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन की मौत

कुशीनगर जिले में शनिवार सुबह दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही एक प्राइवेट बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई। कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। 

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 5:45 बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया (Labaniya) स्थान पर हाईवे पर हुई। दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट लग्जरी बस (Shiva Bus) के ड्राइवर ने आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस का बायां हिस्सा ट्रक से टकरा गया, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक छोटी बच्ची (एक-डेढ़ साल या तीन साल की) शामिल हैं। 
बस में करीब 50 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री दिवाली और छठ पूजा मनाने अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और शीशे चकनाचूर हो गए। घायलों को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। हादसे की सटीक वजह और वाहनों की स्पीड की जांच जारी है।

कुशीनगर: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सपोर्ट ढ़हा, कार्य के गुड़वक्ता पर उठे सवाल

0

कुशीनगर : गुरुवार को जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा तिराहे (महाराणा प्रताप चौक) पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर का सपोर्टिंग हिस्सा (सपोर्ट ट्रैक) अचानक ढह गया।

इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे तीन मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिलर की ढलाई के दौरान सपोर्टिंग हिस्सा गिरने से तीनों मजदूरों को चोटें आईं।

गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। निर्माण कंपनी ने तीनों घायल मजदूरों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा में भर्ती कराया।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया गया।

यह ओवरब्रिज एनएच-28 पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा है।ओवरब्रिज का निर्माणाधीन पीलर ढह गया, हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया।

कुशीनगर: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

कुशीनगर : जिले में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूनम जायसवाल ने कहा है, “मैं बड़े-बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं की हूं, इसीलिए मुझे पद नहीं मिला। मेरे पास पैसा नहीं है, इसलिए भी मुझे पद नहीं मिला।” उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में पद और पदोन्नति पैसे और व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर दिए जाते हैं।
दरअसल हालहि में जिले में बीजेपी की महिला मोर्चा का नया गठन हुआ है जिसमें श्रीमती जायसवाल सहित कई महिला कार्यकर्ताओं को नई टीम में जगह नहीं मिला है।
जिसके बाद कई महिला नेत्री खुल कर पार्टी के खिलाफ आवाज उठा रही है।
यह वीडियो 3-4 नवंबर 2026 के आसपास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर एक्स (पूर्व ट्विटर) और फेसबुक पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स इसे “बीजेपी का नारी वंदन” कहकर व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रसारित कर रहे हैं।
पूनम जायसवाल लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और इससे पहले पार्टी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के वीडियो और पोस्ट भी साझा करती रही हैं। फिलहाल भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
गौरतलब है कि कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा में पहले भी आंतरिक असंतोष की खबरें आई हैं। सितंबर 2026 में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने भी पद से इस्तीफा देते हुए संगठन में अनदेखी और जातिगत टिप्पणी का जिक्र किया था।

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रही वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में 6 की मौत

0

कुशीनगर : जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरूआडीह (थारूआडीह) के पास हाटा-पिपराइच मार्ग (एनएच-28) पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार (1 नवंबर) की मध्य रात्रि लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। 

तिलक समारोह से गांव लौट रही मारुति ईको/ओमनी वैन की सामने से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार ज्यादातर लोग मौके पर ही काल के गाल में समा गए।
हादसे में वैन में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल है। मृतक सभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही (भलूही) गांव के निवासी थे। वे देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
वैन में कुल 7-8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से छह की मौत हो गई। राममिलन का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल (गोरखपुर मेडिकल कॉलेज संदर्भित) भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

दो वर्षों के अथक प्रयास रंग लाए: हरपुर माफी को मिली दो सरकारी बसों की सौगात

खड्डा–गोरखपुर एवं पडरौना–महराजगंज मार्ग पर संचालन को मंजूरी, क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल

कुशीनगर। जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। पिछले दो वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप खड्डा–गोरखपुर और पडरौना–महराजगंज मार्ग पर ‘हरपुर माफी’ होकर दो नई सरकारी बसों के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से हरपुर माफी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में अभूतपूर्व सुगमता मिलेगी।
दोनों मार्गों पर बस सेवा शुरू कराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले हरपुर माफी निवासी पवन गुप्ता ‘गोरखपुरी’ ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वे विगत दो वर्षों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों से लगातार पत्राचार व मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से क्षेत्रवासियों को न केवल एक सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा, बल्कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को राज्य सरकार की योजना के तहत निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्राप्त होगी।
एक माह तक ट्रायल के तौर पर होगा संचालन
पवन गुप्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रारंभिक चरण में एक माह के लिए इन दोनों मार्गों पर बसों का प्रायोगिक (ट्रायल) संचालन करेगा। इस अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग का आकलन किया जाएगा। यदि पर्याप्त संख्या में यात्री उपलब्ध होते हैं, तो इस बस सेवा को स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से इस सरकारी बस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि सेवा को स्थायी बनाया जा सके।
बस सेवाओं की विस्तृत समय-सारणी (Time-Table)
1. खड्डा – गोरखपुर रेलवे स्टेशन मार्ग
प्रस्थान (खड्डा से): सुबह 6:30 बजे
मुख्य पड़ाव व समय:
नेबुआ नौरंगिया – सुबह 6:55 बजे
पकड़ियार – सुबह 7:10 बजे
हरपुर माफी – सुबह 7:20 बजे
लक्ष्मीगंज, कप्तानगंज एवं परतावल होते हुए
आगमन (गोरखपुर स्टेशन): सुबह 10:00 बजे
वापसी (गोरखपुर से): शाम 4:00 बजे रवाना होकर शाम 6:00 बजे हरपुर माफी तथा शाम 6:50 बजे खड्डा पहुंचेगी।
2. पडरौना – महराजगंज मार्ग
प्रस्थान (पडरौना से): सुबह 7:00 बजे
मुख्य पड़ाव व समय:
रामकोला – सुबह 7:20 बजे
हरपुर माफी – सुबह 7:40 बजे
सेखुई – सुबह 7:55 बजे
क्रांति चौराहा – सुबह 8:00 बजे
घुघली – सुबह 8:15 बजे
शिकारपुर – सुबह 8:40 बजे
आगमन (महराजगंज): सुबह 9:00 बजे
वापसी (महराजगंज से): सुबह 9:30 बजे रवाना होकर शिकारपुर (9:45 AM), घुघली (10:00 AM), सेखुई (10:20 AM), पकड़ियार (10:30 AM), हरपुर माफी (10:40 AM) व रामकोला (11:00 AM) होते हुए सुबह 11:20 बजे पुनः पडरौना पहुंचेगी।

कुशीनगर में भूमि विवाद में 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की गला रेतकर हत्या

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगल जगदीशपुर गांव (टोला मदरहवा/जंगल चौरिया) में शनिवार सुबह भूमि विवाद में 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।शव केले के खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिला।

घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतक की दूसरी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो वे भी घायल हो गईं। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ओमप्रकाश राजभर ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से तीन बेटियां और एक बेटा तथा दूसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। कुल छह बच्चे हैं। पुश्तैनी जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि जमीन बेचने या दूसरी पत्नी को हिस्से देने से नाराज पहली पत्नी उर्मिला ने विवाद के दौरान हमला किया। हत्या के बाद आरोपी महिला फरार हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। आरोपी पहली पत्नी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

कुशीनगर: स्कूल संचालक ने महिला शिक्षिका से की आपत्तिजनक मांग, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

कुशीनगर : रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के मोतीछापर निवासी दिनेश राय पुत्र शारदा राय को महिला शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द रेनबो लोरेटो स्कूल (सरस्वती चौक) का प्रबंधक/संचालक है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब पांच मिनट से अधिक लंबे वीडियो में दिनेश राय महिला स्टाफ सदस्य से बात करते दिख रहे हैं।

वीडियो में वे अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए कहते हैं कि पत्नी बीमार होने के कारण वे उससे शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहे हैं, इसलिए शिक्षिका उनके साथ हमबिस्तर हो जाए। वे दावा करते हैं कि किसी को पता नहीं चलेगा।महिला शिक्षिका ने आपत्ति जताई और कहा कि वह किसी की बेटी है। उन्होंने पूरे प्रसंग को रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद रवींद्रनगर धूस थाने में एफआईआर संख्या 160/2026 दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।