Home Blog Page 3

कुशीनगर के प्रदीप राय बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

0

कुशीनगर : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को अध्यक्ष पद पर चुना गया है। प्रदीप राय कुशीनगर जिले के कसया के मूल निवासी हैं। 

उनकी जीत की खबर से पूरे जिले में खुशी और जश्न का माहौल देखने को मिला।
मंगलवार रात देर से घोषित परिणामों के अनुसार प्रदीप राय ने 822 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम लाल दास को 451 वोट मिले। 
इस तरह प्रदीप राय ने 371 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।अन्य उम्मीदवारों में आदिश अग्रवाला को 412, गौरव भाटिया को 370, सुकुमार पट्टजोशी को 269, सिद्धार्थ मृदुल को 217 और महालक्ष्मी पावनी को 128 वोट मिले।
प्रदीप राय इससे पहले SCBA के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण, मेडिकल सुरक्षा कवर और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जोर दिया था। 
नई टीम में राहुल कौशिक उपाध्यक्ष और प्रज्ञा बघेल सचिव चुनी गईं।स्थानीय लोगों और वकीलों ने प्रदीप राय की सफलता पर बधाई दी और कहा कि कुशीनगर का बेटा अब सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के सबसे महत्वपूर्ण संगठन का नेतृत्व करेगा।

कुशीनगर: खड्डा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी।

उसकी मां ड्यूटी पर गई हुई थीं। इसी दौरान एक युवक ने घर में अकेले पाकर उसके साथ दरिंदगी की।पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

खड्डा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

IAS जी. अक्षय दीपक (G. Akshay Deepak) कुशीनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट नियूक्त

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2024 बैच के आईएएस अधिकारी जी. अक्षय दीपक (G. Akshay Deepak) को संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वे झांसी में सहायक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे।

17 अगस्त 2026 को जारी सूची का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश के 18 सहायक मजिस्ट्रेटों को विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी. अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर भेजा गया है।

अधिकारी का परिचय

  • नाम: श्री जी. अक्षय दीपक
  • बैच: आईएएस 2024 (यूपी कैडर)
  • जन्म तिथि: 18 सितंबर 1993
  • मूल स्थान: हैदराबाद, तेलंगाना
  • शिक्षा: आईआईटी खड़गपुर से ओशन इंजीनियरिंग एंड नेवल आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन और मास्टर्स
  • यूपीएससी: सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 196

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

कुशीनगर : रविवार शाम तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार/लतवा मुरली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और करीब 20 फुट हवा में उछलकर पानी भरे गड्ढे/नाले में जा गिरी।

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।मृतकों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण (बेतिया) क्षेत्र से जुड़े सुरेश सिंह (55 वर्ष) और उनके बड़े बेटे सुधांशु सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। छोटे बेटे हिमांशु सिंह (21 वर्ष) घायल हो गए।

सुरेश सिंह अपने दोनों बेटों के साथ रविवार को जरूरी काम से गोरखपुर गए थे और शाम करीब 5 बजे फोरलेन मार्ग से घर लौट रहे थे। लतवा बाजार के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान हादसा होने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पिता और बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। तमकुहीराज पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मोबाइल मरम्मत के दौरान गायब हुआ सिम, चोरी के मोबाइल में दिखने का आरोप

कुशीनगर: रवींद्रनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बंटी कुमार का एयरटेल सिम कार्ड मोबाइल फोन मरम्मत के दौरान गायब हो गया। पीड़ित ने सिम के संभावित दुरुपयोग की आशंका जताते हुए मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित बंटी कुमार के अनुसार, उन्होंने अपना खराब मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए गांव के ही निखिल की दुकान पर 3 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे दिया था। मोबाइल में उनका एयरटेल का सिम कार्ड (नंबर: 9305806044) लगा हुआ था, जो उन्हीं के नाम पर पंजीकृत है।

बंटी का कहना है कि इस नंबर पर कई महीनों से रिचार्ज नहीं कराया गया था। इस वजह से उन्होंने समझा कि रिचार्ज न होने के कारण सिम स्वतः बंद हो जाएगा और उन्होंने तुरंत इसके गायब होने की शिकायत नहीं दर्ज कराई। बाद में जब उन्हें सिम के दुरुपयोग की आशंका हुई, तो उन्होंने 16 अगस्त 2026 को मामले की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ित के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 की शाम को रवींद्रनगर थाने के हलका सिपाही ने उन्हें सूचना दी कि उक्त सिम कार्ड एक चोरी के मोबाइल में इस्तेमाल होता हुआ पाया गया है और उनसे पूछा गया कि क्या मोबाइल उन्होंने चोरी किया है? यह सुनकर वह भौचक्के रह गए, क्योंकि उन्होंने तो मोबाइल केवल मरम्मत के लिए दिया था और उसी दौरान सिम कहीं गुम हो गया था, जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया था।

बताया जा रहा है कि संबंधित सिम फिलहाल बंद आ रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुशीनगर: 15 वर्षीय किशोर करन साहनी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाके में तनाव

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को एक सनसनीखेज वारदात हुई। वार्ड नंबर-16/17, हरिहरनाथ उत्तरी (नगर पंचायत कप्तानगंज) निवासी रामभवन साहनी के पुत्र 15 वर्षीय करन साहनी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

परिजनों और स्थानीय स्रोतों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे करन चकबंदी चौक (सरस्वती शिशु मंदिर के पास) सब्जी खरीदने गया था। जहां दो छात्र गुट आपस में लड़ रहे थे। जिन्हे करन बीच बचाव करने गया जिसमें मौजूद युवकों के एक गुट ने उसे अकेला देखकर लाठी-डंडों से घेरकर बुरी तरह पीटा।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल करन को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्थिति संभाल ली है।पुलिस ने शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

कुशीनगर: सीएमओ कार्यालय पर आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, गेट दो घंटे तक रहा बंद

कुशीनगर : गुरुवार 13 अगस्त 2026 को जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर आशा बहुओं ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर धरना दिया।

करीब दो घंटे तक गेट बंद रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय के भुगतान और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत कई मांगें रखीं।आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और गेट बंद कर दिया।

ख़बर के अनुसार शुरू में सीएमओ ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया था, लेकिन जब आशा बहुओं ने कार्यालय में ताला बंद कर दिया तो वे बाहर निकले और हाथ जोड़कर उन्हें मनाने की कोशिश की।जिला आशा संगठन की जिलाध्यक्ष रीता पटेल की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं।

उनकी मुख्य मांगों में लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान, राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय में वृद्धि और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर प्रशासन से अपील कर रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Kushinagar News: विशुनपुरा क्षेत्र में बड़ी गंडक नहर से महिला व पुरुष का शव बरामद, शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोइलहवा रेगुलेटर पुल के पास बुधवार को बड़ी गंडक नहर में एक महिला और एक पुरुष का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एक ही स्थान पर दो शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थानीय लोग जब कोइलहवा रेगुलेटर पुल की तरफ से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर नहर के पानी में पड़े दो शवों पर पड़ी। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत विशुनपुरा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही विशुनपुरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया।

पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Kushinagar News: कसया के मोहित मद्धेशिया हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

0

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के डुमरी चुरामन छपरा (चुरावन/चूरमान छपरा) गांव में मंगलवार सुबह एक युवक 22 वर्षीय मोहित मद्धेशिया का खून से लथपथ शव नए मकान के दरवाजे पर मिला था।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि युवक मोहित मद्धेशिया की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है हत्या प्रथम दृष्टियां प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। 
मोहित का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था हत्या में युवती के पिता और उसका चाचा इसमें शामिल है ।
जिसमें मुख्य अभियुक्त अरविंद गौड़ पुत्र रामप्यारे गौड़ निवासी भठई बाबू थाना कसया कुशीनगर और इनके भाई शैलेश शामिल है। जिन्होंने लोहे के रॉड से मारकर हत्या की थी।
जिसमें मुख्य अभियुक्त अरविंद गौड़ कि गिरफ्तार की जा चुकी है। बाकी सह अभियुक्त शैलेश अभी फ़रार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में लगी हुई है जल्दी-जल्दी गिरफ्तार के लिए जाएगा।

कुशीनगर: घर में सो रहे 24 वर्षीय युवक की सिर पर प्रहार कर हत्या, परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम की

0

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के डुमरी चुरामन छपरा (चुरावन/चूरमान छपरा) गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 वर्षीय मोहित मद्धेशिया का खून से लथपथ शव नए मकान के दरवाजे पर मिला।

परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में शव को गोबरही-हातिमपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।मोहित चार भाइयों में सबसे छोटे थे।
वे मिट्टी की खुदाई और ढुलाई का काम करते थे। परिवार गांव के अंदर वाले मकान में रहता है, जबकि मोहित गांव के बाहर बने नए मकान में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की रखवाली के लिए अकेले सोए थे। 
सुबह जब पिता योगेंद्र मद्धेशिया मकान पहुंचे तो बेटे का शव दरवाजे पर पड़ा मिला। अंदर बिस्तर के पास भी खून बिखरा हुआ था। 
सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। हत्यारों ने शव को खींचकर बाहर लाया लगता है।घटना की खबर फैलते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।
गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव रखकर प्रदर्शन पर उतर आए। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।