Home Blog Page 2

कुशीनगर: 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़, दारोगा की पिस्टल छीनकर भागने वाले के पैर में लगी गोली

कुशीनगर : तरयासुजान थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना घटी। 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आशु कुमार यादव (उर्फ आशु यादव) को पुलिस की कस्टडी से भागने के दौरान मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के विन्दवलिया (या उचायकोट) गांव का रहने वाला आशु यादव तरयासुजान थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था।
उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। करीब पांच साल से फरार चल रहे इस बदमाश को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आशु ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इलाज के लिए एक दारोगा और सिपाही उसे बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपी ने दारोगा की सरकारी पिस्टल निकाल ली, पुलिसकर्मियों पर तान दी और भाग निकला।
देर रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के झाड़वा रेलवे अंडरपास के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आशु यादव के पैर में गोली लग गई।
तमकुहीराज, तरयासुजान थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से सरकारी पिस्टल, मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

कुशीनगर: सेवरही थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार और जेल भेजे गए

कुशीनगर। थाना सेवरही और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट की एक घटना का सफल खुलासा हुआ है।

पुलिस ने घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के ₹9,100 नकद, एक एंड्रॉइड मोबाइल, एक हैंडबैग, 18 खुले हुए एंड्रॉइड मोबाइल फोन, अधिक संख्या में कीपैड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जिस मामले में कार्यवाही हुई है यह घटना 15 अगस्त का है दिलीप सिंह जो विशुनपुरा थाना के रहने वाले है वह तमकुहीराज से मेला से परिवार संग बाइक से रात को लौट रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों द्वारा इनके पत्नी के हाथों से पर्स छीन कर भाग गये। जिसमे वह घायल भी हो गई, पर्स में एक एंडरॉयइड फ़ोन और 10 हज़ार रुपया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 02 लोगो को पकड़ा जिनके नाम फैजान शेख और नजरे आलम है यह सेवरही थाना का ही रहने वाला है। तीसरा अभियुक्त चोरी की मोबाइल खरीदने के मामले में आसिर अली जो बंगाल का रहने वाला है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सेवरही व स्वाट की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान और अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया गया।

कुशीनगर: नेपाल त्रासदी में स्थानीय युवक करन शर्मा लापता

कुशीनगर : नेपाल में हुई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की त्रासदी में जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलूकही गांव निवासी करन शर्मा (करण शर्मा) लापता हो गए हैं।

परिजनों के अनुसार करन शर्मा पिछले करीब तीन महीने से नेपाल के एक हाइड्रो पावर प्लांट में इलेक्ट्रिशियन फोरमैन के पद पर काम कर रहे थे।
घटना से एक दिन पहले उन्होंने घरवालों से बात की थी, जिसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
परिवार ने बताया कि करन शर्मा अनंता हाइड्रो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनी के तहत नेपाल में तैनात थे। 
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में ग्लेशियल झील फटने और मलबे के प्रवाह से आई अचानक बाढ़ ने कई जलविद्युत परियोजनाओं, पुलों और सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें कई भारतीय कामगार और तीर्थयात्री शामिल हैं।

कुशीनगर: नेपाल की बाढ़ से बहकर आए तीन शव गंडक नदी से बरामद

कुशीनगर : नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के असर से गुरुवार को कुशीनगर जिले की नारायणी (गंडक) नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं।

इनमें दो महिलाओं और एक पुरुष का शव शामिल है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बताया, “कल नेपाल में आई दुर्भाग्यपूर्ण आपदा के क्रम में यहां बहकर 3 शव आए हैं, जिनमें से 2 शव महिलाओं के हैं और एक पुरुष का है।
”खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर ठोकर नंबर-3 के पास ग्रामीणों ने नदी में शव बहते हुए देखे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम एंबुलेंस और नाव के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने तेज बहाव के बीच शवों को बाहर निकाला और उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 
पहचान की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि ये शव नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बहकर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे हैं।
नेपाल में बुधवार की इस बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और एक हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। 
शव भारत की ओर गंडक नदी सिस्टम से आ रहे हैं। महराजगंज जिले में भी कई शव बरामद हुए हैं।
जिला प्रशासन ने नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के गेट खोले गए हैं। 
सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

कुशीनगर: नारायणी नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन अलर्ट

कुशीनगर : नेपाल के रसुवा जिले (चीन-तिब्बत सीमा से सटे क्षेत्र) में भारी वर्षा के कारण ग्लेशियर जनित झील फटने (Glacial Lake Outburst) की सूचना मिलने के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

वाल्मीकि बैराज से 2.50 से 3.00 लाख क्यूसेक तक पानी के डिस्चार्ज की आशंका जताई जा रही है।इस संभावित स्थिति को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नारायणी नदी के तटवर्ती एवं संवेदनशील शिवपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर और संभावित प्रभावित स्थानों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। ग्रामीणों से अपील की गई कि प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं और चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें, नदी के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं तथा पशुओं को भी निचले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर रखें।
संभावित आपात स्थिति के मद्देनजर एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम को आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में तैनात कर दिया गया है। 
संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों को मौके पर रहकर लगातार निगरानी रखने और जलस्तर में किसी भी बदलाव की तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। 
जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

Kushinagar News: अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

कुशीनगर : तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार (25 अगस्त 2026) को माधोपुर बुजुर्ग कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 

तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं तमकुहीराज स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय (झारही) से पढ़ाई के बाद एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। 
जैसे ही वे माधोपुर कट के पास पहुंचीं, एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का टायर फट गया और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों और घायल की पहचान
 * मृतक: निशा गिरी (21 वर्ष), पुत्री ओमप्रकाश गिरी, निवासी एराजीपुर बोधाछापर/सुखदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज (बिहार)।
 * मृतक: अनामिका ठाकुर (22 वर्ष), पुत्री हरेंद्र ठाकुर, निवासी सुखदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज (बिहार)।
 * गंभीर घायल: आलिसा खातून (23 वर्ष), निवासी छपरा अहिरौली, थाना तमकुहीराज (कुशीनगर)।
घायल छात्रा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
हादसे के बाद चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूमरभार स्थित शाही पेट्रोल पंप के पास कार को घेरकर पकड़ लिया। 
भागने के दौरान कार ने एक बाइक सवार कमलेश यादव (22 वर्ष, निवासी उदयपुरा, सीकर, राजस्थान) को भी चपेट में ले लिया, जिससे वे भी घायल हो गए। 
कार की तलाशी लेने पर अंदर से शराब की खाली बोतलें और बीयर का गत्ता बरामद हुआ है।
दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने बताया कि गोरखपुर निवासी आरोपी द्वेष कुमार यादव और आजय निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों का मेडिकल कराकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कुशीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन के लिए 76.32 एकड़ भूमि चिह्नित

0

कुशीनगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन (एसवीपीईआईजेड) की स्थापना के लिए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन और सोनबरसा में कुल 76.32 एकड़ भूमि चिह्नित कर उद्योग निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है।

ग्राम पट्टन में 55.45 एकड़ तथा ग्राम सोनबरसा में 20.87 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। यह भूमि जनपद मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर, गोरखपुर से 30 किलोमीटर तथा तहसील हाटा से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 
भूमि हाईटेंशन तारों से मुक्त है, सड़क कनेक्टिविटी और विद्युत आपूर्ति उपलब्ध है तथा यह निचली भूमि नहीं है।
यह चयन उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में किया गया है। घोषणा के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में 50 एकड़ से अधिक भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित किए जाएंगे। 
इन जोनों में कौशल प्रशिक्षण केंद्र, प्लग एंड प्ले सुविधा, एकीकृत कॉमन फैसिलिटी सेंटर, औद्योगिक प्लॉट, रोजगार केंद्र तथा अन्य आवश्यक अवसंरचना विकसित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने हाल ही में स्थल का निरीक्षण भी किया था और फर्जी प्रविष्टियां हटाने, सीमांकन, राजस्व अभिलेखों की जांच तथा ड्रोन सर्वे कराने के निर्देश दिए थे।
 इस योजना का उद्देश्य एमएसएमई को बढ़ावा देना तथा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के लाठौरा टोला में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। 

शव की पहचान गांव के ही युवक मृत्युंजय शर्मा के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कुशीनगर: पर्यटन थाना में तैनात सिपाही की पत्नी का प्रसव के बाद मौत, डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप, कार्यवाही की मांग

0

कुशीनगर। पर्यटन थाना में तैनात एक आरक्षी प्रमोद यादव की पत्नी (अन्नू यादव) की प्रसव के बाद मौत हो गई। 

आरक्षी प्रमोद यादव ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कसया थाने में तहरीर दी है घटना 22 अगस्त 26 का है, लेकिन थाने के प्रभारी मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रहे थे।

जिसके बाद यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में आने पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की बात कह रही है।

आरक्षी ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थीं जिनका इलाज हंसराज मेम्मोरियल हॉस्पिटल गोपलगढ़ कसया में डॉ. पिंकी सिंह द्वारा इलाज किया जा रहा था। प्रसव के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

बार-बार रेफ़र कर देने के आग्रह को नजर अंदाज किया और महिला डॉक्टर के पति डॉ विवेक सिंह के नशे में होने के बावजूद उपचार जारी रखने का आरोप लगाया और उनकी लापरवाही से पत्नी की मृत्यु का कारण बताया है।

कुशीनगर: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई

0

कुशीनगर: शनिवार को जिले के कसया थाना क्षेत्र के पकवाइनार में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे लगे पेड़ से भिड़ गई। 
हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। आधा दर्जन (लगभग 6) यात्रियों को मामूली चोटें आईं।