Home Blog Page 107

जिले में एक और कोरोना संक्रमित युवक मिला,पढ़े पूरी ख़बर…

देवरिया :जनपद में एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।युवक का नाम संदीप कुशवाहा(18),भलुअनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बेलबनिया कानिवासी है।

युवक 10 मई को मुम्बई से ट्रक द्वारा लौटा था।इस तरह जिले में अब तक कुल चार मामले सामने आये।जिनमे दो स्वस्थ और दो संक्रमित है।

गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,देर रात हुये थे गायब…

कुशीनगर :गुरुवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र इजहार अली निवासी वार्ड न0 10 उत्तरटोला कस्बा थाना कप्तानगंज ने देर रात को पुलिस को सूचना दिये कि चार बच्चे जिनकी उम्र 13 से 15 के बीच है।घर से गायब है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं स्वयं टीम का नेतृत्व किया गया।

पुलिस टीम की तत्परता से 04 गुमशुदा बच्चों को बोदरवार के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

बरामद बच्चों के नाम 

  1. रेहान पुत्र इजहार सा0 वार्ड न0 10 उत्तरटोला कस्बा  थाना कप्तानगंज कुशीनगर उम्र करीब 13 वर्ष 
  2. सुहेल पुत्र मुख्तार अहमद उर्फ पिन्टू सा0 उपरोक्त उम्र करीब 15 वर्ष 
  3. आदिल पुत्र अली शेर सा0 उपरोक्त उम्र करीब 13 वर्ष 
  4. अफरोज पुत्र समसुद्दीन उर्फ सोदीन उम्र करीब 14 वर्ष

बरामद  करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना कप्तानगंज,उ0नि0 श्री  महेन्द्र यादव,का0 सौरभ सिंह यादव,का0 दीपक यादव थाना का0 अनुराग सिंह शामिल रहे।

 

कुशीनगर जनपद के लिये राहत की ख़बर,फिर जांच में निकला निगेटिव…

0

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के लिये बहुत बड़ी राहत की ख़बर है।जिले में पाये गये दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की ईलाज के दौरान जांच में लगातार निगेटिव पाया गया।
जिसके कारण दोनों को अब बीआरडी मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है।परन्तु अभी भी इन्हें दोनों को 14 दिनों तक होम कोरंटाइन रहना होगा।
वही गुरुवार देर शाम जब हाटा नगरपालिका वार्ड-22 की इंदु मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होकर हाटा ढांढा चौराहा पहुँची तो नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा व दर्जनों लोगों ने हौसला बढ़ाते हुये फूलों से स्वागत किया।
इस तरह अभी जिले में कोई कोरोना संक्रमित नही है जिसके कारण एक बार फिर जनपद ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन की तरफ अग्रसर है।
गौरतलब है दोनों संक्रमित मरीज में एक 16 वर्षीय इंदु जो हाटा थाना थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।जो कानपुर से आयी थी।
तथा दूसरा युवक अर्जुन कुमार 24 वर्ष पटहेरवा थाना क्षेत्र का निवासी है जो कलकत्ता से आया था।जो अब संक्रमण मुक्त हो चुके है।जिन्हें एतिहातन 14 दिन होम कोरंटाइन में रखा जायेगा।

गुजरात से देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन,करीब 1200 श्रमिक पहुंचे…

देवरिया :गुरुवार शाम को श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात से देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन,जिसमे करीब 1200 श्रमिक देवरिया सहित विभन्न जनपदों के पहुँचे है.देवरिया स्टेशन पर जहां पहले से स्वास्थ विभाग की टीमें तैनात थी.

जहां श्रमिकों की मेडिकल जांच,पंजीकरण और खाद्य वितरण के उपरांत रोडवेज बस से उनके अपने-अपने गंतव्य स्थल भेजा गया.
इस दौरान नोडल अफसर सहित.डीएम व् एसपी मौजूद रहे,वही थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध दिखा जिसे अलग किया गया.

साथ ही देवरिया सदर स्टेशन पर आने वाले हर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के खाली होने के पश्चात पूरे प्लेटफार्म परिसर व कार्य स्थल का सेनेटाइजेशन कराया गया।जिसके बाद ट्रेन को भेजा गया।

गोरखपुर में 49 ट्रेनों से 52,069 लोग अब तक आये…

लखनऊ : आज प्रदेश सरकार की तरफ से अपर सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेस में बताया की गोरखपुर में 49 ट्रेनों से 52,069, लखनऊ में 34 ट्रेनों से 39,905, प्रयागराज में 16 ट्रेनों से 19,992, जौनपुर में 18 ट्रेनों से 22,811 व बलिया में 12 ट्रेनों से 14,968 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आए हैं.
प्रदेश में गुजरात से 174, महाराष्ट्र से 51, कर्नाटक से 12, पंजाब से 59 ट्रेनें आ चुकी है.आज रिकॉर्ड 67 ट्रेनें प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आ रही हैं। दिल्ली राज्य से 04 ट्रेनें प्रतिदिन उत्तर प्रदेश के लिए चलाए जाने पर सहमति हो गई है.
साथ ही उन्होंने बताया गाजियाबाद, नोएडा एवं सहारनपुर से भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए भी ट्रेनें चलेंगी,इधर बतया की मुख्यमंत्री का निर्देश हुआ है कि जो व्यक्ति पैदल या साइकिल से वापस आ रहे हैं, उनको हर हाल में रोका जाए.

कोई भी श्रमिक किसी भी प्रकार की समस्या होने पर, @CMHelpline 1076 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है, जिसका समुचित निवारण किया जाएगा: ACS, गृह व सूचना.

किशोरी का शव नहर से मिला, पडरौना कोतवाली क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल बेलवा में एक किशोरी के निर्वस्त्र अवस्था मे नहर झरही के किनारे मिला है।ख़बर लिखे जाने तक लड़की की पहचान नही हुई थी।

सूचना पर पहुँची पुलिस व अधिकारी डॉग स्क्वायड,और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रहे है।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया है।साथ ही इसकी शिनाख्त का प्रयास हो रहा है।

लोगों को कहना है कि लड़की की हत्या कर उसे ठिकाने लगाया गया है।वही आशंका भी है कि कही किशोरी के साथ गलत भी हुआ हो सकता है।क्योंकि किशोरी के शरीर पर कपडें नहीं थे,शव से कुछ दूर पर कपडा पड़ा था.

बरहाल इसकी पुष्टि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो ज्ञात हो सकेगी परन्तु इस मामले को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं व शुरू हो गयी है।

मुम्बई से आये युवक की हालत ख़राब होने पर,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर से पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है की नगर के साहबगंज कानू टोला का निवासी का एक युवक जो मुम्बई से 12 मई को घर पहुँचा था.

जिसके बारे में बताया जा रहा है की बुधवार दोपहर से ही तेज बुखार और उल्टी से परेशान था.जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर से अस्पताल पहुंचाया गया है.

लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी के समस्त कर्मी निलंबित, अवैध वसूली पर बड़ी कार्यवाही…

देवरिया : लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी के समस्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।जिनमे चौकी प्रभारी,01 हेड कांस्टेबल और 06 कॉन्स्टेबल शामिल है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि लार थाना के मेहरौना पुलिस चौकी जो बिहार बॉर्डर पर है सूचना मिली थी चौकी पर पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।

जिसकी जांच सलेमपुर सीओ को सौंपी गई, जांच में तथ्य सही पाये गये।जिस पर 01 पुलिस कर्मी व 02 पीआरडी जवानों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही पूरी चौकी जिनमे चौकी प्रभारी समेत 1 हैंड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोकने पर भड़के लोग,कई दिनों तक पैदल यात्रा कर पहुँचे थे…

कुशीनगर : प्रवासी मजदूरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।साधन का व्यस्था नही होने पर महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से पैदल यात्रा कर जब अपने सीमा में पहुँचते है तो पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग कर रोक दिया जाता और प्रवेश नही मिलता।

ऐसा मामला देखने को मिला है कुशीनगर जनपद के यूपी-बिहार बॉर्डर पर जहाँ बिहार राज्य के सैकड़ो मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से दर्जनों दिनों की पैदल यात्रा कर अपने घर पहुँचने की आस में पहुँचे परन्तु बिहार राज्य के गोपालगंज जिला पुलिस द्वारा उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया गया।

जिससे नाराज सैकड़ों लोग हल्ला मचाते हुये प्रदर्शन करने लगे, उनका कहना था कि हम लोग कई कई दिन बिना कुछ खाये लंबी यात्रा कर पहुँचे है।

हम सभी 14 दिन का कोरोटाइन में रह चुके है फिर भी बिहार सरकार हमें अपने जिले में आने नही दे रही है,जो गलत है।जहाँ यूपी में हमें खाना पानी मिला वही हमें यहाँ बॉर्डर पर रोक दिया गया है।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या,पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : पटहेरवां थाना क्षेत्र के कोइलसवा के महुवाँ टोला से ख़बर मिली है कि जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या हुई है।पुलिस मौके पर मौजूद है,इस मामले में मामला पंजकृत हो चुका है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को खेत मे काम करने के दौरान जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ था।रात में बुजुर्ग पर वार कर हत्या कर दी गयी है।

और अपडेट जल्द…