Home Blog Page 110

शर्तो के साथ 07 से 10 मई तक खुलेंगी दुकानें,हॉटस्पॉट के 3 किमी तक रोक

कुशीनगर : आखिर जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 04 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 07.05.2020 एवं 10.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

दिन कौन-कौन से दुकान कब से कब तक
07 मई, गुरुवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
08 मई, शुक्रवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
09 मई, शनिवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
10 मई, रविवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

वही प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक खुलने वाली दुकानें:
मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-बेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स /खाद/बीज/कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्टस/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ पलम्बर।
साथ ही मछली/मीट की दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाए) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

वही जनपद के 02 हॉटस्पॉट क्षेत्रों 1-ढाढा खुर्द मोहल्ला बेलवनिया, नगर पालिका परिषद हाटा, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं 2-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर के

तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कहीं भी हॉटस्पॉट /कंटेनमेंट जोन घोषित होता है

तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी।

संक्रमित व्यक्ति के गांव पहुँचे डीएम व एसपी, कर्मचारियों को दिये निर्देश…

कुशीनगर : जिले के थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलुआ तकिया में कोरोना संक्रमित मिलने पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र द्वारा सतर्कता के दृष्टिगत भ्रमण और निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

तथा वहाँ तैनात अधि0/ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।वही गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है।साथ ही ग्रामीणों को घरों में रहने व गांव से बाहर आने जाने पर रोक है।

डीजल,पेट्रोल सहित शराब के दामों में बढ़ोतरी, कैबिनेट बैठक में फ़ैसला…

लखनऊ :-बुधवार को कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है।इसकी जानकारी बैठक के बाद नगरीय विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया।

जिसमे डीजल पर 01 रुपये तथा पेट्रोल पर 02 रूपये की वृद्धि का फ़ैसला लिया गया है।जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

वही शराब के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है जिसमे देशी शराबों पर 05 रूपये से 30 व मीडियम साइज के शराब बोतलों पर 50 से 80 और बड़े साइज के इम्पोर्टेड शराब पर 100 से 400 तक कि वृद्धि की गई है।

यानी अब सभी प्रकार पर अलग अलग साइज व मात्रा व ब्रांड के हिसाब से 05 से 400 के बीच बढ़ोतरी हुई।देशी नार्मल साइज व मात्रा में 5 से 30 के बीच बढ़ोतरी हुई है।

जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिला, पटहेरवा थाना क्षेत्र का है व्यक्ति…

कुशीनगर : कुशीनगर में मंगलवार को पहला कोरोना पॉजिटिव 16 वर्ष की लड़की में पाया गया।वही बुधवार सुबह सीएमओ कुशीनगर द्वारा जिले में दूसरा कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

दो दिन पूर्व  संक्रमित व्यक्ति को सेवरही क्वारन्टीन सेण्टर में रख जांच के लिये भेजा गया था।।

जिसका रिपोर्ट कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।संक्रमित व्यक्ति अर्जुन कुमार (24)पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गाँव का निवासी है जो पश्चिम बंगाल से कुछ दिन पूर्व जिले में आया था।

जिसे दो दिन पूर्व संदिग्ध मानते हुये सेवरही क्वारांटीन सेंटर में रखा गया था।वही गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

रिपोर्ट आने पर 05 लोगों को भेजा गया जांच के लिये,अन्य को होम कोरोटाइन…

0

कुशीनगर : जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 16 वर्ष की लड़की पाई गई है जो कानपुर से अपने जीजा के साथ ट्रक से जिले में पहुँची थी।जो थाना हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढ़ाढ़ा बेलवानियां के रहने वाले है।

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा संपर्क में आने वाले सभी 05 लोगों को एम्बुलेंस द्वारा सेवरही सीएचसी जांच हेतु भेजा गया है।जिनके नमूने जांच के लिये भेजे गये है।वही बाकियों को होम कोरोटाइन में रखा गया है।

इस समंध में कुशीनगर मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी जानकारी आपसे साझा कर रहे है।

ट्रक चालक सोनू प्रजापति S/O भृगुराशन प्रजापति निवासी परसौनी मुकन्दहां टोला उदयभान सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर का निवासी है।

दिनांक 28.04.2020 जनपद झांसी ओरछा चौराहा थाना बड़ागाँव से गिट्टी लादकर चला व रास्ते में कानपुर से अपनी साली को  लेकर जनपद कुशीनगर पहुँचे।

 हाईवे पर लेने आए अपने श्वसुर को सौंपकर तथा श्वसुर के साथ आयी अपनी साली की छोटी बहन 10 वर्ष को लेकर थाना स्थानीय अन्तर्गत कस्बा कसया आया,

जहाँ से शेखर प्रजापति पुत्र सत्यनारायन प्रजापति निवासी परसौनी मुकन्दहां थाना कसया जनपद कुशीनगर के साथ अपने घर भिजवा दिया। 

स्वंय ट्रक लेकर सलेमगढ़ तिनफेड़िया  चला गया था, जहां उसे गिट्टी गिराना था। चूंकि चालक की साली कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पायी गयी है।

अतः ट्रक चालक सोनू प्रजापति, सोनू की माँ लीलावती पत्नी भृगुराशन ,उसकी पत्नी सरोज , साली प्रीति (10) पुत्री मनोज ,पिता भृगुराशन पुत्र बुद्धन को कोरोना टेस्ट हेतु एम्बुलेंस से सीएचसी सेवरही भिजवा दिया गया है। ट्रक चालक के दादा-दादी जो अलग घर में रहते है व शेखर प्रजापति व उनके परिवार के सभी सदस्यो सहित अन्य पड़ोसियों को भी अपने-अपने घरो में ही होम कोरेन्टीन करा दिया गया है। 

सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। ग्राम प्रधान के माध्यम से ग्राम सभा परसौनी मुकन्दहां के टोला उदयभान सिंह को व ट्रक चालक सोनू के सम्पूर्ण घर समेत पूरे टोले को सेनेटाईज करा दिया गया है। बाहरी लोगो का आवागमन रोक दिया गया है।

32 हज़ार लोगों ने किया अप्लाई,22 हज़ार का डेटा भेजा गया, फ़िलहाल लिंक है बंद…

कुशीनगर : सांसद विजय कुमार दूबे ने मंगलवार को विडियो जारी कर बताया है कि अब तक कुल 32 हज़ार ऑनलाइन आवेदन मिल चुके है।

जिनमे से 22 हज़ार को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जा चुका है, वही अभी 10900 आये ऑनलाइन आवेदनों को राज्यवार अलग कर सूची बना भेज दिया जायेगा।

साथ ही फ़िलहाल ऑनलाइन फॉर्म को बंद किया गया है।जिसमे आधार कार्ड का डिटेल दर्ज करने के लिये विकल्प बनाते हुये जल्द ही शुरू किया जायेगा।

सांसद विजय कुमार दूबे ने आगे कहा कि फार्म की प्रकिया शुरू होने के बाद सोमवार को मा0 मुख्यमंत्री जी के सचिव का फोन आया कि कुशीनगर के जितने लोग अन्य प्रदेशों में उनका डेटा इक्कठा करा भेजीये।

जिससे उन लोगों को ट्रेन की व्यस्था कर उनको मैसेज कर दिया जायेगा।जिस पर 22 हज़ार भेजा जा चुका है।वही 10900 का डेटा आज देर रात भेजा जायेगा।

वही सांसद विजय दूबे ने अपनी बात रखते हुये शुरुआत में हाटा कोतवाली के ढांढा में 16 वर्षीय लड़की के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर चिंता जाहिर की।

नीचे विडियो दिया गया है सुन सकते है।

अन्य राज्यों से आने के लिये, जनसुनवाई पर करे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया…

लखनऊ : यूपी सरकार ने जनसुनवाई पोर्टल पर दो नये विकल्प जारी किये है।जो निम्न है

    1. प्रवासी पंजीकरण : यूपी से अन्य राज्यों को जाने वाले
  1.        अन्य राज्यों से यूपी आने के लिये.

अतः : अगर आप देश के अन्य राज्यों में फसे है और यूपी आना है तो आपको दूसरे विकल्प को चुनना होगा।

कैसे करेगा कार्य- फॉर्म open होने पर यहाँ मोबाइल नंबर से दर्ज करते ही इस पर OTP आयेगा।जिसे दर्ज करने पर, आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

1- जहां आपसे पूछा जायेगा आपसे यात्री श्रेणी के बारे में पूछा जायेगा जिसे चयन करना होगा।जैसे

  • प्रवासी श्रमिक (migrant worker)
  • छात्र(student)
  • तीर्थयात्री(pilgrim)
  • पर्यटक(tourist)

2-

  • नाम (name)
  • आयु (age)
  • लिंग(gender)चयन
  • पहचान पत्र (identity card) का चयन
  • पहचान पत्र संख्या दर्ज करना 
  • अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे, अगर हा तो चेक करें

3- यात्रा कैसे करेगें 

  1. यहाँ आपको अपनी यात्रा कैसे करेगे उसकी जानकारी देनी है यानी आपके पास निजी वाहन है।
  2. या यात्रा के लिये सरकार से अनुरोध करेगें

4- यहाँ आपको अपने सर्दी जुकाम में बारे में जानकारी देते हुये हा या नही का चयन करना है।

5- अगर आप 14 दिनों तक कोरोटाइन में रहे है तो उसकी जानकारी देनी है।

आगे-

जहाँ आपसे जिस राज्य में फसे है वहाँ का जानकारी और आपके घर का पता दर्ज करना पड़ेगा।

साथ ही अपने घर के एक व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

आखिर में दिये गये घोषणा पत्र को चेक करते हुये फॉर्म को सबमिट करना है।

जनसुनवाई की Offical वेबसाइट

नोट : देवरिया लोकसभा के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिये, सांसद डॉo रमापति राम त्रिपाठी द्वारा भी एक फॉर्म भरवाया जा रहा जिसका लिंक निचे दिया गया है.आप भर सकते है.

सांसद द्वारा जारी फार्म भरे…क्लिक करे

 

शर्तों के साथ खुलेगी 02 दिन दुकानें,पढ़े पूरी रिपोर्ट…

कुशीनगर : आखिर जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 02 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 05.05.2020 एवं 06.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दिन कौन-कौन से दुकान कब से कब तक
05 मई, मंगलवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
06 मई, बुधवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

वही प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक खुलने वाली दुकानें:
मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-बेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स /खाद/बीज/कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्टस/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ पलम्बर।
साथ ही मछली/मीट की दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाए) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

जिलाधिकारी कार्यलय से जारी आदेश पत्र

कुशीनगर सांसद की पहल पर 22 हज़ार लोगों ने भरा ऑनलाइन फार्म…

कुशीनगर : कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा रविवार शाम को जारी किये गये ऑनलाइन फार्म (Online from)को अब तक 22 हज़ार लोगों ने भरा है।

इस समंध में सांसद ने फेसबुक (Facebook) पर जानकारी साझा करते हुये लिखा है कि कल 3 मई 2020 सायं से अभी तक 22000 प्रवासी लोगो का डिटेल आ चुका है।

जिस  सूचि को अलग अलग स्टेट में विभाजित करके, इनके वापसी हेतु, कल सुबह  तक में मा- मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज जी तक भेजने में लगे।

ऑनलाइन फार्म भरने के लिये क्लिक करें।

जिले में खुली शराब की दुकानें, तय समय से खुलेंगी और होंगी बंद

कुशीनगर : अभी ग्रीन जोन(Green zone) में शामिल कुशीनगर जनपद में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय जिला प्रशासन ने ले लिया है।जिसके तहत दुकानें सुबह (morning) 10 बजे से शाम (evening)07 बजे तक खुलेंगी, साथ ही दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराना होगा।
बताया जा रहा है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी से चर्चा कर दुकानें खोलने का निर्णय ले ले लिया।वही शराब (wine) की दुकान खुलते ही खरीदारों की भारी भीड़ दुकानों व ठेकों पर देखी जा रही है।
जिससे सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distance) का पालन भी नही होता देखा जा रहा है।
इसके पहले जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने ग्रीन जोन होने के बाद भी लॉकडाउन (Lockdown) में किसी तरह के छूट देने से इनकार कर दिया था।परन्तु अब शासन के निर्देश पर शराब (Wine)की दुकान खोलने का निर्णय लेने पड़ा है।