Home Blog Page 109

कुशीनगर में कोरोना को लेकर राहत की ख़बर,जाने अबतक कि ताजा रिपोर्ट…

कुशीनगर :कुशीनगर में 2 दिनों से कोरोना को लेकर राहत की खबरें मिल रही है।वही आज भी शनिवार को मिले 188 जांच रिपोर्ट निगेटिव मिले है।

सीएमओ कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 

    • कुशीनगर में अबतक कुल 2906 सैंपल जांच के लिये भेजें गये है।
    • आज शनिवार को 129 का सैंपल भेजा गया है।
    • कुल पॉजिटिव की संख्या – 57
    • जिनमे 24 लोग ईलाज उपरांत स्वस्थ हो चुके है।

 

  • सक्रीय मरीज 31

 

  • जिनमे 05 का ईलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तथा 24 का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर में इलाज जारी है। 02 मरीज पश्चिम चंपारण बिहार के थे जिनका इलाज वहां चल रहा है।
  • कोरोना से मौत – 2
  • रिपोर्ट का इंतज़ार – 449
  • जिले में कुल कंटेन्मेंट एरिया – 32

 

सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला पुलिसकर्मी की मौत,दूसरी घायल…

कुशीनगर/देवरिया :शुक्रवार देर शाम देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गयी।
जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा तभी रास्ते मे एक कि मौत हो गयी।वही दूसरी महिला कर्मी की ईलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के तरकुलवा थाने में तैनात महिला आरक्षी नीलम,और आरक्षी रोमा किसी कार्य से कसया अपने स्कूटी से आयी थी कि
कसया बाई पास रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमे दोनो बुरी तरह घायल हो गयी।ईलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाते समय महिला आरक्षी नीलम पुत्री लालबहादुर,जनपद संतकबीरनगर की मौत हो गयी।
वही दूसरी महिला आरक्षी रोमा पुत्री कन्हैया,जनपद-मिर्जापुर का ईलाज जारी है।
सूचना मिलने पर देवरिया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे जहाँ उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ।

यूपी के सभी जनपदों में होगा ट्रू-नेट मशीन से कोरोना की जांच,जाने इसके फायदे…

लखनऊ :शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों और 6 मेडिकल कॉलेज को मिले ट्रू-नेट मशीन (True net machine) का उद्धघाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रू-नेट मशीन के माध्यम से कोविड-19(कोरोना) की रिपोर्ट जल्द प्राप्त किया जा सकता है।

यह मशीन एक दिन में 20 से 25 सैंपल की जांच कर सकती है।इससे जो इमरजेंसी सेवाओं और ऑपरेशन है।उनको आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

आइये जानते है ट्रू नेट मशीन से क्या लाभ होंगे (Benefits of true net machine)

  • कोरोना की जांच अब जिला अस्पताल में हो सकेगी
  • रिपोर्ट कुछ ही घंटों में मिल सकेगी
  • अन्य बीमारी से पीड़ित या आवश्यक ऑपरेशन के केस में मरीज की कोरोना जांचोपरांत, उसकी समुचित ईलाज हो पायेगी।

वही स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक दिन में 15000 कोरोना जांच करने की क्षमता विकसित कर लिया है।इसके लिये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दिया।

रुद्रपुर थाना में तैनात सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव,141 तक पहुँचा कुल संख्या…

देवरिया :आज आये ताजा रिपोर्ट में 04 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।जिनमे रुद्रपुर थाने में तैनात एक सिपाही, सीएचसी में तैनात दाई भी शामिल है।जो गौरीबाजार के रहने वाली है।एवं अन्य 02 लोग मदनपुर क्षेत्र से हैं।

वही जिले में कोरोना के अबतक कुल 141 मामले।आये है जिनमे 85 लोग ईलाज से स्वस्थ, 03 की मौत और अभी 53 सक्रिय मरीज है।

खड्डा में सोशल डिस्टेन्स विफ़ल,श्रमिकों की लगी भारी भीड़…

कुशीनगर :शुक्रवार को खड्डा के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के बाहर हजारों की संख्या में बाहर से आये श्रमिक राशन किट लेने पहुँचे।

जहाँ पुलिस प्रशासन द्वारा कोई व्यस्था ना किये जाने से लोगों ने सोशल डिस्टेन्स का पालन नही किया।जो एक बहुत ही गंभीर मामला है।

वहां पहुँचे मजदूरों ने बताया कि हमें राशन के लिये कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा है।अधिकारी कल परसो कर टालते जा रहे है।

वही किसी को मिल भी रहा है तो मानक के विपरीत कम दिया जा रहा है।आज भी कोई ठीक नही है मिलेगा या नही लेकिन इसी की आस में भारी भीड़ जुटी है।

 

यूपी सरकार की नई योजना बाल श्रमिक विद्या योजना के बारे में जाने…

लखनऊ :12 जून को विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर प्रदेश सरकार ने बाल श्रमिकों के लिये एक नई योजना की शुरुआत विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।

जिसका नाम बाल श्रमिक विद्या योजना रखा गया है।जहां उन्होंने कहा कि इस योजना के पहले चरण में 57 जनपदों में सर्वाधिक बालश्रम से जुड़े हुए कामकाजी बच्चे रिकॉर्ड किये गए है।

वहाँ पर 2000 बच्चों का चयन करते हुये बालकों को 1000 रुपये प्रति माह और बालिकाओं को 1200 प्रति माह देने की व्यवस्था के साथ योजना शुरू की जा रही है।

साथ ही 8वी,9वी और 10वी में पढ़ने वाले बच्चों को प्रति वर्ष 6000 रूपये की अतिरिक्त सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

योजना के शुभारंभ करने की बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी, व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम के शुरुआत में इस योजना के बारे में विस्तार से बताया जो श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम रोकथाम में मददगार है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सबोधन कहा की देश में एक बड़ा समूह ऐसा है जिसे अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण बालश्रम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन सबके लिए समय-समय पर सरकारों ने कदम उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद यह महसूस किया गया कि बहुत बच्चे ऐसे हैं जो मजबूरी में बालश्रम करते हैं.

बच्चे जब बचपन में ही अपने पारिवारिक खर्चे के लिए मजदूरी करने को मजबूर होते हैं तो यह न केवल उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, बल्कि इससे समाज और राष्ट्र की भी अपूरणीय क्षति होती है.
‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ ऐसी योजना है जिसमें बच्चों व उनके परिवारों के सभी प्रकार के खर्चों को उठाने का दायित्व श्रम विभाग अपने ऊपर लेने जा रहा है.

इसकी बहुत अच्छी शुरुआत 2,000 बच्चों के साथ की जा रही है। मैं उम्मीद करता हूं कि 2,000 बच्चे इस वर्ष लाभान्वित होंगे और अगले वर्ष से हम लोगों के अटल आवासीय विद्यालय भी आगे बढ़ जाएंगे।

कुशीनगर के नामी स्कूलों से अभिभावक व शिक्षक परेशान…

कुशीनगर :कोरोना काल मे लॉकडाउन के कारण कई महीनों से बंद रहे काम धंधे ने सबको आर्थिक रूप से प्रभावित किया है।

वही शिक्षा की बात करे तो स्कूल भी बंद चल रहे है,जिसके विकल्प स्वरूप कई स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई का माध्यम शुरू किया।

चूंकि कई महीनों से कार्य बंद रहे तो अभिभावक भी अपनी आर्थिक स्थिति देखते हुये स्कूलों से फ़ीस में रियायत या माफ़ करने की मांग कर रहे।

परन्तु ख़ासकर नामी व महंगे स्कूल इस पर ध्यान नही दे रहे, और मार्च से जुलाई तक पूरी फ़ीस की मांग कर रहे देरी पर फाइन लगाने की धमकी दी जा रही है।

जिससे अभिभावकों में नाराजगी है वही इन स्कूलों के टीचर भी स्कूल प्रबंधन के परेशान है।लॉकडाउन में बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने के बावजूद और अभिभावकों से फ़ीस वसूलने के बावजूद

उनकी सैलेरी नही मिल रही या तो आधी कटौती कर दिया जा रहा है, जिससे यह भी दुःखी है।

ऐसे में सरकार या प्रशासन को इस बारे में जरूर सोचना चाहिये, जिससे लोगों को राहत मिले।

खड्डा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिये,मोबाइल क्लीनिक वैन की शुरुआत…

कुशीनगर :खड्डा विधायक विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिये मोबाइल क्लीनिक वैन जिसे कोरोना जागरूकता रथ का नाम दिया गया है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिससे क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साथ साथ कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।

कूड़ा ढोने वाले वाहन से व्यक्ति का शव भेजवाया,पुलिस व नगर पालिका कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही…

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील गेट के सामने एक व्यक्ति की मौत हो गयी।कई घण्टे शव पड़ा रहा।

पुलिस ने नगर पालिका कर्मचारियों से उनके कचरा ढोने वाले वाहन से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया।इस अमानवीय व्यवहार से लोगों में नाराजगी है।

इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मीडिया में ख़बर आने के बाद

पुलिस के 03 और नगर पालिका के 04 कर्मचारियों पर गाज गिरी है।सभी को निलंबित कर दिया गया है।साथ ही डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से वहाँ के सीओ को इस मामले पर जांच के आदेश दिये है।

मृतक की पहचान मो0 अनवर के रूप में बताया जा रहा है जो अपने कार्य से तहसील पहुँचे थे।परन्तु गेट पर गिर पड़े वही उनकी मौत हो गयी।

हत्या के मामले में 03 साल से फ़रार चल रहे,वांछित की गिरफ्तारी…

कुशीनगर :बुधवार को कसया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 03 साल से फ़रार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।इसके ऊपर 20 हज़ार का ईनाम घोषित था।

इस समंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिनांक-10.06.2020 थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 916/17 धारा 498A/302  भादवि में वाछिंत चल रहा।

अभियुक्त महेन्द्र पुत्र हरिशंकर गुप्ता उर्फ शंकर गुप्ता सा0 गोपालगढ़ महुअवा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में लगभग 03 वर्षो से वांछित चल रहा था, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 20,000 हजार रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिऱफ्तार करने वाली टीम में

  1. अनुज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कसया,
  2. उ0नि0 नागेन्द्र गौड़,
  3. उ0नि0 श्री भरत राम मिश्रा,
  4. उ0नि0 श्री गिरीशचन्द पाठक,
  5. का0 मनोज यादव,
  6. का0 रमेश सिंह यादव,
  7. का0 विशाल यादव शामिल रहे।

एक नजर में जनपद के अन्य थानों द्वारा किये गये कार्यवाही के बारे में पढ़े…

जटहां बाजार

थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त विशाल यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी मलहिया माफी थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 63/2019 धारा 354क IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना कप्तानगंज-*

थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त रामायन राजभर पुत्र तूफानी राजभर निवासी फर्द मुडेरा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 129/2020 धारा 498A,304B, 201IPC व ¾ डीपी एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना पटहेरवा-*

थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त निहाल भारती पुत्र भरोसा भारती निवासी भड़सरवा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 185/2020 धारा 295A,504 ipc 67 IT में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना विशुनपुरा-*

थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. असरफ अली पुत्र जैनुद्दीन 2. परशुराम पुत्र भुख्खल निवासीगण कोकिल पट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 131/2020 धारा 147,149,323,336,352,504,506 IPC व 7 CLA एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*थाना कसया-*

थाना कसया पुलिस टीम 02 नफर अभियुक्त 1. मनीष गौतम पुत्र रामनगीना गौतम सा0 भैसहा थाना कसया जनपद कुशीनगर मु0अ0सं0 54/2020 धारा 376,366,504,506 IPC 2. विनोद गुप्ता पुत्र किशुनधारी गुप्ता निवासी कुडवा उर्फ दिलीपनगर पंडित टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर मु0अ0सं0 315/2020 धारा 498A ,304B IPC व 3/4 DP ACT में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना तरयासुजान-*

थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा 01नफऱ अभियुक्त साहिल आलम पुत्र मेहताब आलम साकिन गौरी इब्राहिम थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु0अ0सं0 210/20 धारा 363/366 भा0द0वि0 व 3(2) (V) SC/ST एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*अवैध शराब विक्रय/निष्क्रषण/परिवहन के विरुद्ध की गयी कार्यवाही-(09)*

*थाना विशुनपुरा-*

थाना विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त धीरज केशरी पुत्र प्रभु केशरी निवासी मठिया भोकरिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर  के कब्जे से 25 शीशी देशी बन्टी बबली अवैध शराब बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0 130/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना जटहां बाजार-*

थाना जटहां बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. संतोष कुमार यादव पुत्र विश्वनाथ यादव 2. शुभम श्रीवास्तव पुत्र कमलेश श्रीवास्तव निवासीगण जरार थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के कब्जे से 02 पेटी 96 फ्रूटी (17 लीटर) 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0 64/2020,65/2020  धारा 60 आबकारी अधि0 में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना कसया –*

थाना कसया पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त राजन प्रसाद पुत्र भोला प्रसाद निवासी मुण्डेरा रतन पट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर अन्तर्गत  मु0अ0सं0 317/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 *थाना कसया –*

थाना कसया पुलिस टीम द्वारा 02 नफर 1.जहांगीर आलम पुत्र कलीम मियां 2. दीपक कुमार पुत्र अनिल प्रसाद निवासीगण टिकुलिया थाना चनपटिया जिला बेतिया (बिहार) के कब्जे से 56 शीशी रायल स्टेज(10.08ली0),24 शीशी मैक्डावल (04.32ली0), 84 शीशी 8 PM (15.12 लीटर) कुल शराब 164 शीशी (29.52 ली0) बरामद कर अन्तर्गत  मु0अ0सं0 318/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना तुर्कपट्टी-*

थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा 01नफर अभियुक्त कन्हैया राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर साकिन मधुरिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0  191/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*थाना तरयासुजान –*

थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. मुन्ना यादव पुत्र बैजनाथ साकिन माल्हो थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर 2.अशोक सिंह पुत्र अम्बिका सिंह सा0 बाघाचौर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के कब्जे से 6 बोरी में 12 पेटी बियर किंग फिशर व 03 अदद मोटर साईकिल बरामद कर अन्तर्गत मु0अ0सं0 209/2020 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*जुआ अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही-(03)*

*थाना हाटा -*

 थाना हाटा पुलिस टीम द्वारा 03 नफर अभियुक्त 1. राजन सिंह पुत्र रामदेव सिंह गौनरिया थाना कप्तानगंज  जनपद कुशीनगर 2. चन्द्रशेखर आजाद पुत्र वृजनरायन सिंह साकिन गड़ेरीपट्टी सिकटिया थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर 3. मकसूद पुत्र यासीन शाह साकिन रसूलपुर गड़ेरीपट्टी सिकटिया थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 5000 रु0 नकद बरामद कर मु0अ0सं0 210/2020 धारा 13 जुआ अधि0 में गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

*जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा शान्ति भंग में की गयी निरोधात्मक कार्यवाही-*

जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 60 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी  के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।