Home Blog Page 113

सड़क पर गिरे मिले 500 और 100 के कई नोट, पुलिस ने नोटों को कब्जे में लेकर जांच की शुरू…

रायबरेली : रविवार दोपहर को प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर में सड़क पर 500 और 100 के कई नोट पड़े मिले।

जिसे देख राहगीरों में नोटों के जरिये कोरोना वायरस फैलाने की साजिश की आशंका से लोग किसी ने गिरे नोटों को नही उठाया।तथा पुलिस को सूचना दिये।

जहां मौके पर पहुँचे पुलिस ने नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।वही सड़क पर क्रमस नोट को गिरा देख लोगों में किसी साजिस के तहत पैसा रखने की आशंका व्यक्त कर रहे है।

क्वारंटीन में रखे गये लोगों ने खाने से किया था इनकार,सांसद व अध्यक्ष ने किया भोजन…

कुशीनगर : खड्डा विधानसभा क्षेत्र गांव भुजौली खुर्द में बाहर से आने वाले लोगो को क्वारंटीन में रखा गया है।जिनके भोजन पानी की जिम्मेदारी गांव प्रधान द्वारा किया जा रहा।

परन्तु क्वारंटीन में रखे कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के प्रधान द्वारा बने भोजन को खाने से इंकार करने कर दिया।जिसकी ख़बर समाचार पत्रों में पढ़ आज शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे और हिन्दू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ग्राम प्रधान के घर पर पहुँच प्रधान के घर भोजन किया तथा लोगों से छुआछुत के कोढ़ को समाप्त करने की अपील किया।

उक्त गांव के क्वारंटीन में अभी 05 लोग रह रहे है जिनमे से 02 लोगों ने खाना खाने से इनकार कर दिया।इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी है।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का दौरा जल्द,पढ़े पूरी ख़बर

कुशीनगर : बुधवार को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने लखनऊ लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट के कार्य प्रगति के बारे में जाना।

तथा उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह 06 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी कुशीनगर प्रस्तावित दौरा करेगें।

जहां वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब तक हुई कार्य व तैयारी की समीक्षा करेगें।

वही मंत्री नंदी ने कहा है कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान श्रीलंका के कोलंबो से कराने की कोशिश हो रही है।जिसके लिये एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत जारी है।

यहाँ से उड़ान शुरू होते ही प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जायेगा।अभी फ़िलहाल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिये लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट है।

कुशीनगर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा करने का मुख्यमंत्री का निर्देश

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों की दौरे पर गोरखपुर पहुँचे है।आज जहां उन्होंने सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में में कमिश्नर जयंत नार्लिकरण सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग ली।

जहां उन्होंने निर्माणाधीन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के स्टेटस के बारे में जाना तथा कमिश्नर को निर्देश दिया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाये।

साथ ही कमिश्नर जयंत नार्लिकरण को नियमित कार्य का निगरानी करने व कार्य करा रही कंपनी व एजेंसी के बीच बेहतर तालमेल बनाकर मानक के साथ काम कराने का निर्देश दिया है।

बनेगा पुलिस चौकी – कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की लम्बे रनवे व परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा हुई जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहाँ चौकी स्थापित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री कर सकते दौरा – आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का कार्य की प्रगति देखने अचानक दौरा भी कर सकते है।

हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है परन्तु अंदेशा जरूर है।

 

 

मित्रों कुशीनगर न्यूज़ आप सभी को अपने माध्यम से kushinagar Airport से समन्धि हर छोटी से छोटी ख़बर उपल्ध कराते है. यहाँ 2016 से 2020 तक के दर्जनों से अधिक न्यूज़ दिये गये है.जहा आप एक जगह कुशीनगर एयरपोर्ट की ख़बर उपल्ध है.

Kushinagar Airport Latest News

[wcp-carousel id=”6480″]

Kushinagar Airport Old News

[wcp-carousel id=”6485″]


kushinagar airport

kushinagar airport opening date,
kushinagar airport job,
kushinagar international airport,
kushinagar international airport photo,
kushinagar international airport opening date,
kushinagar airport hindi news,
kushinagar airport latest news,
kushinagar airport project tender,
kushinagar airport flight schedule,
kushinagar airport code,
kushinagar airport news,
kushinagar airport image,
kushinagar airport opening date hindi,
kushinagar airport construction company,
kushinagar airport when start,
kushinagar airport flight detail,
gorakhpur kushinagar airport,
kushinagar airport news 2012,
kushinagar airport map,
job in kushinagar airport,
dainik jagran kushinagar airport,
kushinagar airport project,
kushinagar airport video,
kushinagar international airport hindi news,
kushinagar airport latest news in hindi,
kushinagar international airport construction,
kasia kushinagar airport,
kushinagar airport vacancy,
kushinagar airport completion date,
kushinagar airport work progress
when will be start kushinagar international airport,
kushinagar airport start date,
up kushinagar airport,
kushinagar international airport status,
kushinagar airport l&t,
international airport kushinagar,
kushinagar airport photo,
latest news kushinagar international airport,
www kushinagar airport,
airport kushinagar,
kushinagar airport recruitment,
airport in kushinagar,
kushinagar airport code name,
kushinagar airport latest news 2015,
kushinagar airport status,

ईमेल से पता चला कुशीनगर में आये जमातियों का राज,10 को किया गया क्वारंटीन

कुशीनगर : कुशीनगर में पुलिस प्रशासन को एक ईमेल के माध्यम से आये सूचना से पता चला था। कि जिले में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज कार्यक्रम में शामिल 10 लोग दिल्ली से कुशीनगर के लिये 09 मार्च को निकले है।

जिसके बाद जनपद पुलिस द्वारा एलआईयू टीम और अन्य लोगों के टीमें बनाकर उनकी पड़ताल हो रही थी।

जिसके क्रम में जांच की शुरुआत में 02 लोग तथा उसके बाद अन्य 08 को पुलिस ने पकड़ क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।

10 लोगों में 05 महिला भी शामिल है।जो असम राज्य के निवासी है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने जारी बयान में बताया है की सभी 10 लोग जो जमात से जुड़े है उन्हें क्वारंटीन करते हुऐ।

उनकी कोरोना जांच के लिये नमूने लिये गये है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

वही उनको संरक्षण देने वाले जानबूझकर इन सभी के बारे में जानकारी छुपाने के मामले में पुलिस द्वारा महामारी अधिनियम और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नीचे पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये

कुशीनगर में तबलीगी जमात के 02 सदस्यों को पकड़ा गया,03 स्थानीय सहित आइसोलेशन सेंटर भेजा गया…

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में दिल्ली के  निजामुद्दीन मरकज में शामिल 02 जमातियों को कोतवाली पुलिस ने रविवार रात को पडरौना के अमवा जंगल गांव से पकड़ा है।

साथ ही स्थानीय 03 लोगों को जो उनकी मददगार बने थे इन सभी को पुलिस ने पकड़ा है।

इन सभी 05 लोगों को कोरोना जांच के लिये नमूने लिये गये है साथ ही इन्हें जिले के आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है।

इस मामले में जानकारी जो सामने आई है उसके अनुसार पकड़े गये दोनों जमाती आसाम के निवासी है जो लॉक डाउन की घोषणा के बाद जिले में आये थे।

जो पहले हाटा और फिर पडरौना आकर एक मस्जिद में रहे फिर जब पुलिस ने शनिवार को मस्जिदों में जांच शुरू की तो स्थानीय तीन लोगों की मदद से अमवा जंगल मे चले गये जहां से पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा।

अब देखना है कि इनकी जांच रिपोर्ट में क्या निकलता है अगर कही कोरोना पॉजिटिव आता है तो जिले में कोरोना के कई और मामले आ सकते है।

नीचें इस मामले पर एएसपी कुशीनगर का बयान देखिये.

क्वारंटीन सेन्टर से 12 लोगों के भागने के मामले में 06 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…

0

कुशीनगर : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाये गये क्वारंटीन सेंटर  से गुरुवार की देरशाम को चहारदीवारी फांद कर 12 लोगों के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने इस दौरान ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही की है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हाटा थाना क्षेत्रान्तर्गत कोरोना महामारी के बचाव व रोकथाम के दृष्टिगत अस्थायी रूप से बनाये गये क्वारंटीन सेंटर श्री गाँधी स्मारक इण्टर कालेज कस्बा हाटा में ड्यूटी पर लगाये गये।

पुलिसकर्मियों के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण  पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा विभागीय कार्यवाही संस्थित करते हुए निलम्बित कर दिया गया है।

जिनके नाम क्रमशः *01* –    उ0नि0 विजयशंकर यादव थाना कोतवाली हाटा  जनपद कुशीनगर।

 *02* –    कान्स0 भगवान सिंह शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय कुशीनगर।

 *03* –    कान्स0 श्यामसुन्दर थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर।

 *04* –    रि0का0 अनिल मौर्या थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर।

 *05* –    रि0का0 सत्यम राय थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर।

 *06* –    रि0का0 सुभाष थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर है।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को 12 लोग जो बिहार राज्य के बताये जा रहे है  क्वारंटीन सेन्टर से चहारदीवारी फांद कर फ़रार हो गये।शाम को गिनती के दौरान उनके भागने की खबर आयी तो पुलिस द्वारा छानबीन की गयी।

वही फ़रार 12 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा कायम किया गया है।सेंटर पर कुल 70 लोग बताये जा रहे थे जिन्हें रखा गया था जिसमे से 12 फ़रार हुये है।

रामकोला से 14 लोग पकड़े गये,सभी को क्वारंटीन में रखा गया…

कुशीनगर : शुक्रवार को रामकोला थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर के समीप गन्ने के खेतों के रास्ते जा रहे 14 जमाती लोगों को ग्रामीणों ने देख रामकोला पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर तत्काल पहुँची रामकोला पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ रामकोला में बने क्वारंटीन सेन्टर शिव दुलारी देवी दल दपट शाही महिला महाविद्यालय में पहुंचाया।
जहां उन्हें रख पूछताछ किया जा रहा है।अभी तक जो जानकारी सामने आयी है। वह सभी नेपाल के सिरहा जिले के रहने वाले है।
वे रक्सौल बॉर्डर से भारत मे प्रवेश हुये थे।साथ ही इन्होंने फरवरी माह से बिहार व यूपी के अनेकों मस्जिदों के कार्यक्रम में शामिल हुये थे।अब इन्हें दिल्ली जाना था।

नोट : अभी तक कि जांच में सभी 14 लोगों का दिल्ली निजामुद्दीन मरकज या किसी जमात से कोई वास्ता नही है नाही यह दिल्ली गये थे।
चूंकि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल लोगों को बड़े पैमाने पर कोरोना के पॉजिटिव होने के मामले सामने आ रहे है।इस लिये लोगों में इसको लेकर संशय बना हुआ है

हाटा के क्वारंटीन सेंटर से 12 लोग फ़रार, सभी पर मुकदमा दर्ज…

0

कुशीनगर : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाये गये क्वारंटीन सेंटर  से गुरुवार की देरशाम को चहारदीवारी फांद कर 12 लोगों के फरार होने की ख़बर है। 

मिली सूचना के अनुसार जिले के हाटा कस्बे में बाहर से आने वाले लोगों के लिये बने क्वारंटीन सेंटर जो कस्बे के श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज में प्रशासन द्वारा बनाया गया था।

गुरुवार शाम को 12 लोग जो बिहार राज्य के बताये जा रहे है  क्वारंटीन सेन्टर से चहारदीवारी फांद कर फ़रार हो गये।शाम को गिनती के दौरान उनके भागने की खबर आयी तो पुलिस द्वारा छानबीन की गयी।

वही फ़रार 12 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा कायम किया गया है।सेंटर पर कुल 70 लोग बताये जा रहे थे जिन्हें रखा गया था जिसमे से 12 फ़रार हुये है।

गश्त से लौट रहे 02 पुलिस कर्मी सहित 03 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफ़र…

कुशीनगर : बुधवार शाम को विशुनपुरा थाना पर तैनात पुलिस कर्मी गस्त से दुदही-बरवापट्टी मार्ग के तिलगवा मोड़ के पास लौट रहे थे।

कि दो बाइकों की जोरदार टक्कर में अपाची सवार 02 पुलिस कर्मी घायल हुये वही एक दूसरे बाइक पर सवार युवक भी बुरी तरह घायल हो गया।

सूचना पर पहुँचे विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने सभी को दुदही सीएचसी भेजवाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया।

घायल पुलिस कर्मियों के नाम कांस्टेबल राजहंस यादव और कांस्टेबल यशवंत यादव बताया जा रहा है वही युवक का नाम धर्मेंद्र है।

तीनों में कांस्टेबल राजहंस यादव और धर्मेंद्र को गभीर चोट आयी है।

बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से मिला शव,कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का मामला…

कुशीनगर : बुधवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव प्रान छपरा गांव में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से मिला से है।

सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।मृत बुजुर्ग का नाम अलगू(साधु) बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा बताया गया है कि अभी इस मामले में परिवार की ओर से तहरीर नही दी गयी हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होगी।