Home Blog Page 112

शर्तो के साथ 01 से 07 जून तक खुलेंगी दुकानें,हॉटस्पॉट के 3 किमी तक रोक

कुशीनगर : जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 07 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 01.06.2020 एवं 07.06.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दिन कौन-कौन से दुकान (आदेश में कई नये दुकानों को शामिल किया गया) कब से कब तक
01 जून, सोमवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर वाहन शोरुम/नाई की दुकान/सुपर मार्किट
सुबह 09 :00 बजे से रात 09 बजे तक
02 जून, मंगलवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से रात 09 बजे तक
03 जून, बुधवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर वाहन शोरुम/नाई की दुकान/सुपर मार्किट
सुबह 09 :00 बजे से रात 09 बजे तक
04 जून, गुरुवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से रात 09 बजे तक
05 जून, शुक्रवार स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान/कोयले की दुकान / कॉपी-किताब की दुकान / हार्डवेयर वाहन शोरुम/नाई की दुकान/सुपर मार्किट
सुबह 09 :00 बजे से रात 09 बजे तक
06 जून, शनिवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन/पान मशाला (तम्बाकू रहित) एव पान सामग्री की दुकाने सुबह 09 :00 बजे से रात 09 बजे तक
07 जून, रविवार को साप्ताहिक बंदी(अनिवार्य)

प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 09.00 बजे तक खुलने वाली दुकाने-

मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-ब्रेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स/खाद/वीज/ कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ प्लम्बर/फल सब्जी/मछली/मीट की दुकानें 

बडे शोरूम, बडी दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाएं) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

यह व्यवस्था दिनांक 01 से 07 जून, 2020 के लिए बनायी गयी है। इसके उपरान्त पुनः व्यवस्था के सम्बन्ध में पृथक से आदेश दिया जायेगा।

शर्ती

1- तम्बाकू एवं निकोटिन युक्त पान मसाला/गुटका के निर्माण/भण्डारण /विक्रय पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी भी प्रकार के पान मसाला खा कर व सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी भी प्रकार का पान मशाला व अन्य खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

2 जो भी दुकानें रोस्टर के अनुसार खुलेंगी उनके समस्त दुकानदारों को फेस-कवर/मास्क, ग्लन्स का इस्तेमाल करना होगा एवं दुकान में सेनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी.

जिससे की आने वाले समस्त व्यक्तियों को संक्रमण से बचाया जा सके। किसी भी खरीददार को उसने मास्क नहीं पहना है तो उसे बिक्री नहीं की जायेगी।

  1. मिठाई की दुकान इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति होगी कि बैठकर नहीं खाएगा एवं विकी के समय प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था के साथ, फेस-मास्क.फेस-कवर,ग्लव्स एवं सोशल डिस्टेन्सिंग के मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा।

सैलून/ब्यूटी पार्लर की दुकानों को सोशल-डिस्टेन्सिंग एवं प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की वस्था करने के साथ खोलने की अनुमति होगी।

इनमे बाल काटने इत्यादि कार्य करने वाले स्टाफ द्वारा कार्य करने के दौरान फेस-शील्ड तथा ग्लन्स पहनना अनिवार्य होगा, अन्य स्टाफ द्वारा भी फेस-मास्क. फेस-कवर ग्लब्स का प्रयोग किया जाएगा। यदि कपडे का इस्तेमाल होता है तो एक बार ही प्रयोग हो अथवा डिस्पोजेबल कपड़ा/ सामग्री का प्रयोग किया जाए।

  1. उक्त के अतिरिक्त शासनादेश संख्या-1382/2020/सीएक्स-3. गृह (गोपन) अनुभाग-3 दिनाक 31 मई, 2020 में दिये गये समस्त आदेश/निर्देशों का कडाई से अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

विशेष

जनपद के 13 हॉटस्पॉट क्षेत्रों 

1-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर-

2-ग्राम काटी, तहसील पडरौना, जनपद कुशीनगर, 3-ग्राम कटाई भरपुरवा, तहसील खड्डा, जनपद कुशीनगर,

4-ग्राम रामपुर मिश्रौली, तहसील पडरौना.जनपद कुशीनगर 

5-पडरी मल्लाह टोली, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं 6-सखवनिया बुजुर्ग (शिवराजपुर टोला), तहसील कसया, कुशीनगर, 

7-तिलक पट्टी, दुदही, तमकुहीराज, 

৪-बंधु छपरा, पडरौना, 

9-रामपुर तहसील खड्डा, 

10-छट्ठू कटया, तहसील कसया, 

11-सिरसिया खुईया, तहसील कसया, 

12-घोघरा, तहसील कप्तानगंज एवं 

13-गंगराई तहसील कप्तानगंज के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी। 

इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कही भी हॉटस्पॉट/कन्टेन भेट जोन घोषित होता है तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी।

हॉटस्पॉट के क्षेत्रों को छोड़कर,शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें,पढ़े विस्तार से…

देवरिया : 31 मई को जिलाधिकारी द्वारा शासनादेश संख्या-1982/2020/सीएक्स-3, गृह (गोपन) अनुभाग-3 दिनांक 31, मई, 2020 के क्रम में बताया गया है कि 

कोविड-19 कॉरोना वायरस महामारी क फलस्वरूप देश एवं प्रदेश में लागू लॉकडाउन 30 जून, 2020 के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु निम्नलिखित व्यवस्थानुसार रोस्टर निर्धारित किया गया है।

और नियत समयावधि के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की गयी है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

तदनुसार विभिन्न श्रेणी के दुकानों हेतु निम्नधत समय सारिणी/ व्यवस्था निर्धारित की गयी है। दुकानों पर फेस कवर, मारक, गल्स एवं सेनेटाइजर की उपलब्धता व उनका इस्तेमाल किया जाना अनिवार्य होगा।

 

क्रम संख्या दिन दुकानों की श्रेणियों के नाम निर्धारित समय
1 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल्स-इलेक्ट्रॉनिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत/ मिठाई /झाड़ू /मिट्टी के बर्तन/ ज्वेलर्स/ कपड़े की दुकान/धातुओं के बर्तनों की दुकान/लांड्री प्रातः 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक
2 मंगलवार,गुरुवार,शनिवार किराना/गल्ला/ मोबाइल/ घड़ी चश्मा बिक्री व रिपेयरिंग/ कास्मेटिक/ होम एलायंसेज टीवी फ्रिज आदि /जूता चप्पल /टायर ट्यूब /वाहन शोरूम/ ऑटो पार्ट्स/ फर्नीचर /बैग अटैची/बर्तन प्रातः 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक
3 रविवार साप्ताहिक बंदी(अनिवार्य)

 

प्रतिदिन प्रातः: 09:00 बजे से सायं 09:00 बजे तक खुलने वाली दुकानें :

*मेडिकल (दवा की दुकानें)बेकरी/मिठाई/चाट/अंडा-दूध-ब्रेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स/खाद/बीज /कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्ट्स/ साइकिल मोटर साइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकाने/प्लम्बर।

*मछली / मीट की दुकाने प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से साथं 06:00 बजे तक खुलेंगी।

तारावती सभी दुकान निर्धारित समयानुसार प्रतिदिन की तरह रविवार को भी खुलेंगी

*** मुख्य सब्जी मण्डी प्रातः 04:00 बजे से 07:00 तक खुलेगी। सब्जी मण्डी का रिटेल वितरण प्रातः

08.00 बजे से 09:00 बजे से होगा एवं फल सब्जी मण्डियों को प्रातः 0800 बजे से सायं 08:00 बजे तक जनसामान्य के लिए खोला जा सकेगा।

**** सैलून ब्यूटी पार्लर की दुकाने सोशल डिस्टेन्सिंग एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्था के साथ खोलने की अनुभूति होगी।

समस्त स्टाफ द्वारा कार्य करने के दौरान फेस-शील्ड तथा गल्स पहनना अनिवार्य होगा। यदि कपड़े का इस्तेमाल होता है तो एक बार ही प्रयोग हो अथवा डिस्पोजल कपड़ा/सामग्री का प्रयोग किया जाय।

सैलून एवं ब्यूटी पार्लर हेतु पूर्व निर्धारित साप्ताहित बन्दी दिवस का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

बड़े शोरूम, बड़ी दुकाने, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाये)इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे इस सम्बन्ध में दिनांक 08.06.2020 के पूर्व लिए गये निर्णय से अवगत कराया जायेगा।

 विशेष :

उपरोक्त व्यवस्था जनपद देवरिया के अन्तर्गत घोषित हॉट स्पॉट क्षेत्र में लागू नहीं होगी। तम्बाकू एवं निकोटिनयुक्त पान मसाला/गुटखा के निर्माण/भंडारण/विक्रय पूरी तरह से तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। सभी को मारक लगाना अनिवार्य होगा।

रात्रि निषेधाज्ञा रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 0500 बजे तक लागू होगी किसी भी व्यक्ति वाहन का आवागमन इस दौरान पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। इसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

क्या कानूनी पेंच में फसेगा कुशीनगर एयरपोर्ट ? उठ रहे कई सवाल…

0

कुशीनगर :कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जो बेहद चिंताजनक है।इसके कारण कुशीनगर एयरपोर्ट के भविष्य को लेकर संशय पैदा हो रहा है।

दरअसल लखनऊ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र लोकभारती समाचार पत्र के 30 मई के अंक में कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर ख़बर छपी है।

जिसमे बताया गया है कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिये अधिग्रहण किये गये 19 गांवों की जमीन व पूर्व में हवाईपट्टी की जमीन पर रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा सम्पदा विभाग ने पूरे जमीन पर दावा कर दिया है।

इसके लिये 12 मई को रक्षा सम्पदा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर से उक्त भूमि के अभिलेख जिसमे(खसरा खतौनी) व राजस्व मानचित्र में रक्षा मंत्रालय का नाम अंकित कर प्रमाणित प्रति मांगी है।

इसके साथ ही प्रमाण के लिये रक्षा मंत्रालय के पास उपल्ध पुराने दस्तावेज की प्रति भी संलग्न किया गया है।

वही समाचार पत्र ने इस बाबत पुष्टि के लिये कसया एसडीएम देश दीपक सिंह से वार्ता की उनका बयान भी लिखा है।

जिसमे उन्होंने बताया है कि किसी भी भूमि का नामांतरण केवल पत्र के आधार पर नही होता, इसके लिये सक्षम न्यायालय में वाद योजित कर गुण दोष के आधार पर नामांतरण की कार्यवाही की कराई जा सकती है।

अतः अगर रक्षा सम्पदा विभाग इस बाबत अगर मामला न्यायालय में जाता है तो जरूर पूरा कुशीनगर एयरपोर्ट एक कानूनी पेंच में फसने की आशंका है।

जिससे एयरपोर्ट की संचलन में बाधा पहुँचने व अधर में लटकने की आशंका बनी हुई है।वही अभी इस मामले पर किसी भी जनप्रतिनिधियों या राजनीतिक दल के तरफ से बयान नही आया है।

अब देखना है कुशीनगर एयरपोर्ट का भविष्य कहा जाता है ?

देवरिया में 09 तथा कुशीनगर में 06 नये कोरोना के मामले सामने आये

देवरिया : शनिवार को जिले में 09 कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी हुई है।इसके साथ जिले में कोरोना के मामले 80 तक पहुँच चुका है।

जिनमे 25 स्वस्थ तथा एक कि मौत हुई है बाकी का ईलाज जारी है।

शनिवार को आये 09 रिपोर्ट में पथरदेवा के सिधावे गांव के 03 लोग,लार ब्लॉक के कुड़ौली गांव का 01,पथरदेवा ब्लॉक के गांव के सकुतई में महिला समेत 02 लोग,

साथ ही गांव तेलियाकला और नकईल में 01-01 मामले तथा बरहज ब्लॉक का देहीडहा में 01 मामला सामने आया है।

वही कुशीनगर में 06 नये मामले सामने आये है।जिनमे पडरौना ब्लॉक में 02,कसया, हाटा,खड्डा, दुदही में 01-01 मामला सामने आया है।

 

कुशीनगर में कोरोना कहर,06 नये मामले सामने आये…

कुशीनगर : जिले में अब कोरोना के मामले में एक दम से आधा दर्जन की बढ़ोतरी हुई है।शनिवार देर रात आयी रिपोर्ट के अनुसार 06 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

जिनमे 02 पडरौना ब्लॉक,तथा 01 01कसया,हाटा,दुदही,खड्डा ब्लॉक के निवासी है।

  1. हरी प्रसाद(49)
  2. पप्पू कुमार(2.5) 
  3. जितेंद्र गुप्ता(30) 
  4. गुलाम हुसैन(26)
  5. भरत सोनी(20)
  6. विजय नारायण(36)

वही अब जिले में कुल संख्या 17 तक पहुँच चुकी है।जिसमे एक्टिव केस हुए 10 तथा 02 की मौत और 05 लोग स्वस्थ हो चुके।

चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ वाहन चोर गिरफ्तार…

कुशीनगर : शनिवार को थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के दौरान चोरी के 02 मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को पकड़ने में कामयाबी मिली।

पकड़ा गया युवक फाजिलनगर का रहने वाला है, पुलिस ने इसके खिलाफ़ मु0अ0सं0  191/2020 धारा 41/411/482 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा हरिहरपुर नहर पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान चोरी की 02 मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त शिवम जयसवाल पुत्र राजकुमार जयसवाल निवासी फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0  191/2020 धारा 41/411/482 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

बरामदगी का विवरण-

1.हिरो स्पलैन्डर प्रो काले रंग की नीली व लाल रंग की पट्टी लगी हुई चेचिस नं0 MBLHA10A3EHB44875 इंजन नं0 HA10ELEHB61253।

  1. हिरो स्पलैन्डर प्रो काले रंग की चेचिस नं0 MBLHA10BFEHJ73130 इंजन नं0 HA10EREHJ08250

 

मामला मैनेज करने के नाम पर,पैसा लेने का वीडियो वायरल,हुये निलंबित…

देवरिया :शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने तरकुलवा थाना के एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया व विभागीय जांच भी बैठा दी।

दरअसल तरकुलवा थाना के बेलही गांव में मिट्टी भरवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।जिसमे कई घायल हुये थे।

मामला थाना में पहुँचने पर एक पछ से मामले को मैनेज करने के नाम पर हेडकांस्टेबल रमाकांत यादव द्वारा पैसा लेने व जेब मे रखने का वीडियो वायरल हो गया।

मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच सीओ सदर को सौंपी, जांच में मामला सही पाये जाने पर कार्यवाही शुरू हो गयी।

 

कुशीनगर में मिला एक और कोरोना संक्रमित,पढ़े पूरी ख़बर…

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद में एक और कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।शुक्रवार शाम मिले रिपोर्ट के अनुसार कप्तानगंज ब्लॉक के गंगराई ग्राम के गदहिला टोला के एक व्यक्ति(48) की पुष्टि हुई है।

जो हालही में मुम्बई से लौट कर कोरोटाइन में रह रहा था।

इस तरह जनपद में 11 वाँ हॉट स्पॉट बन चुका है, तथा प्रशासन की तरफ से पूरे गांव को सेनेटाइज करने व सील करने के तैयारी शुरु होगी।

जिले में अब तक कुल 11 मामले सामने आये है।जिनमे 3 सक्रिय,2 की मौत, और 6 स्वस्थ हो चुके है।

 

स्कूटी सवार युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुई मौत,पडरौना क्षेत्र के रामपुर का मामला …

कुशीनगर : शुक्रवार सुबह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर चौराहा के पास एक दुर्घटना में युवक की जान चली गयी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया व साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली भेजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह रामपुर चौराहा के समीप एक युवक जो स्कूटी से जा रहा था वही दूसरी तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली जिस पर सड़क निर्माण के लिये गिट्टी तैयार कर आ रहा था।

वही सड़क पर रात में किसी वाहन की चपेट में आने से अजगर सांप की मौत हुई थी।जिसे अचानक देख स्कूटी सवार घबराया व अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गये,जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।

और अपडेट जल्द…

जमीनी विवाद में हुये मारपीट का वीडियो वायरल,लार थाना का मामला

देवरिया :थाना लार क्षेत्रातंर्गत ग्राम मठिला उपाध्याय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है।

बताया जा रहा है उक्त गांव में परिवार के चाचा-भतीजे में जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा था। जिसमे एक होमगार्ड है जिसका फायदा उठाकर संख्याबल के साथ मारपीट किया।

वीडियो में एक महिला को जमीन पर गिरा बुरी तरह मारपीट रहे वही एक युवक को खेत मे गिरा कई लोग पीटते देख रहे है।

इस मामले पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी कर कहा है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमे एक व्यक्ति होमगार्ड है जिसका फायदा उठाना चाह रहा महिलाओं को चोट आई है।तहरीर प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

नीचे पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये