Home Blog Page 114

पडरौना कोतवाली क्षेत्र में 02 मासूम बच्चों की घर मे जलकर मौत…

कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव गंभीरिया के बसंतपुर टोले में घर मे आग लगने से दो मासूम बच्चों की जलकर मौत होने की ख़बर है।
पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मिली ख़बर के अनुसार मंगलवार को गांव गंभीरिया के बसंतपुर टोले में दो मासूम बच्चों के माता पिता बच्चों को घर छोड़,दरवाजा बाहर से बंद कर बाहर गये थे।
इसी बीच गैस सिलेंडर द्वारा आग लगने से घरों में फैल गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे झुलस गये, और उनकी मौत हो गयी।

उनके नाम करिश्मा(7) तथा सुजीत(5)पुत्र तूफानी था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
वही आग से 05 लोगों के घर भी जले है जिससे लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है।

जरूरतमंदों की मदद में जुटा डीवोट फ़ॉर चेंज फाउंडेशन

कुशीनगर : कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए पूरे देश मे लागू  लाकडाउन का असर मजदूरों के आर्थिक स्थिति पे भी पड़ा है।देश के विभिन्न जगहों पे लाखो के संख्या में कार्य करने वाले मजदूरों पे रोजी रोटी का संकट आ पड़ा है।

कुशीनगर जनपद के विभन्न इलाकों में गरीब मजदूर परिवार भी इससे प्रभावित हुए है।जिन्हें पुलिस प्रशासन, एनजीओ, संगठनों द्वारा मदद कर राहत दी जा रही है।

रामकोला में भी क्षेत्र के कई गांवों घिनहुआ, सफहा,सुखलटोला आदि में डीवोट फ़ॉर चेंज फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को घर घर जा के खाघ पदार्थ और जरूरतों का सामान उन तक पहुँचाया। 

डीवोट फ़ॉर चेंज फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा देश के डेली देहाडी मजदूरो का हाल दयनीय है हमारा फॉउंडेशन मजबूती से ऐसे लोगो के साथ खड़ा है और लगातार अपना सहयोग जारी रखेगा।

फाउंडेशन के सदस्य अनूप कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य मे फाउंडेशन रॉयल 7 ग्रुप के मालिक सौरभ सिंह, समाजसेवी महीप शाही ,आशुतोष सिंह लोगो से सहयोग मिल रहा है और वे लोग निरंतर संस्था को प्रोत्साहित कर रहे है।

 

कसया थाना के दरोगा का वीडियो वायरल,पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

0

कुशीनगर : पूरे देश मे करोना वायरस से बचने के लिये 21 दिन का लॉक डाउन जारी है।जिसमे सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी मजदूर व गरीब लोग हुये है।

जिनकी मदद के लिये पुलिस प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन, व आम लोग आगे आये है।

इसी कड़ी में कुशीनगर जनपद में भी जनपद पुलिस द्वारा भी सराहनीय पहल कर जरूरतमंद को मदद पहुँचायी जा रही जिसकी सभी प्रशंसा भी हो रही।

परन्तु 29 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिससे जिला पुलिस के सभी सराहनीय कार्य पर एक धब्बा लगा दिया।

यह वीडियो कसया थाना क्षेत्र के बरवा बाजार, सखवनिया का बताया जा रहा है।जहां कुछ सब्जी बिक्रेता हरी सब्जियां टोकरी में रख बेच रहे थे।

जहाँ पहुँचे कसया थाना के दरोगा ओम प्रकाश यादव ने अपने पैरों से टोकरी में भरे सब्जियों को गिराया और सभी टोकरियों को सब्जी सहित फेक दिया।

इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।आखिर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने इसका संज्ञान लेते हुये दरोगा ओम प्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

पडरौना में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की संदिग्ध मौत…

कुशीनगर : पडरौना के आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली शिक्षिका अनिता उपाध्याय की कमरे में फंदे से लटकता शव मिला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है साथ ही मौत की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मूलतः वाराणसी जनपद की रहने वाली अनिता पडरौना ब्लॉक के जंगल बकुलहा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थी।पिछले महीने ही शिक्षिका की शादी हुई थी।

वही मौत को लेकर कई तरह की बात है जिसमे आत्महत्या बताई जा रही है जो कि जांच विषय है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा हो पायेगा।

कुशीनगर और देवरिया को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या दी हिदायत ?

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषित जनता कर्फ्यू के शाम प्रदेश वासियों से न्यूज़ एजेंसी एनआईए के जरिये जुड़े, तथा कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा लिये गये।

कुछ निर्णय के बारे में बताया जिनमे 23 मार्च से 25 तक पहले चरण में प्रदेश के 15 जनपदों को पूरी तरह लाॅकडाउन करने के फैसले के बारे में बताया।

जिनमे आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर हैं शामिल है।

वही मुख्यमंत्री ने कुशीनगर,देवरिया सहित जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, झांसी, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, बलिया और भदोही के बारे में कहा कि मुंबई, सूरत और बड़े शहरों से बड़े पैमाने पर लोग घर पहुँच रहे।

ये लोग घर पर रहे,परिवार में भी दूरी बनाकर रहे साथ ही जिला प्रशासन को ऐसे लोगों की सूची बनाने,थोड़ा भी संदेह होने पर आइसोलेशन वाॅर्ड तक पहुंचाने की व्यवस्था करे। निःशुल्क उपचार की व्यवस्था प्रदेश सरकार करने जा रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल की सीमा से जुड़े 06 जनपद- महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व पीलीभीत के लोगों से सतर्कता बरतने।और जो लोग नेपाल या बाहर से आए हैं, वे अपने घर पर ही रहने को कहा।तथा संदेह होने पर तत्काल सूचना देंने को कहा जिस पर प्रशासन भी तत्काल संज्ञान लेगा।

 

कुशीनगर में जनता कर्फ्यू,पढ़े कैसे ?

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को पूरे देश मे कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनता कर्फ्यू पुरी तरह सफल बनाने में देशवासी जुटे हैं।

इसी क्रम में कुशीनगर जनपद में भी जनता कर्फ्यू का लोगों ने पुरा साथ दिया है।शहर से गांव तक इसका पूर्ण असर है।सभी जन अपने घरों में रखकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है।

जिले के विभन्न प्रमुख चौराहा हो या कोई छोटा चौराहा सभी जगह एक समान देखने को मिला है।

वही जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने जिले के कई इलाकों का भ्रमण कर मिले आमलोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का अपील किया साथ ही कोरोना से सावधानी बरतने के बारे में जागरूक किया।

 

कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 02 लोगों की मौत…

कुशीनगर : शनिवार दोपहर को बिगड़े मौसम के बीच जिले में 02 लोगो की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत होने की ख़बर है वही दो लोग घायल बताये जा रहे है।जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है।

मिली सूचना के अनुसार पहला मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव खैरटवा निवासी रामफरेश यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी जो अपने खेत मे सरसों निकलवा रहे थे।

वही उनके साथ उनके पुत्र को भी घायल बताया जा रहा जो उस दौरान अपने पिता के साथ थे।

वही दुसरा मामला अहिरौली बाजार थाना के कोटवा का है जहां एक नाबालिग बच्ची अश्वनी(8) अपनी नानी के साथ खेत से घर आ रही थी, कि आकाशीय बिजली की कोप में आ गयी जहां उसकी मौत हो गयी वही उसकी नानी भी गंभीर रूप से घायल हुई है।जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफ़र किया गया है।

 

कुशीनगर एयरपोर्ट के लिये 4.45 करोड़ धन जारी, पढ़े रिपोर्ट विस्तार से…

0

कुशीनगर : प्रदेश सरकार ने कुशीनगर एयरपोर्ट के 4.45 करोड़ धन अवमुक्त किये है।जिससे एयरपोर्ट परिसर के अंदर पहले से निर्माण दो विद्यालयो,पम्प हाउस, और एक मंदिर को हटाकर दुसरी जगह स्थापित करने और एयरपोर्ट के लिये 11 केवीए का बल्क पवार स्टेशन बनाने के लिये जारी हुये है।

एयरपोर्ट परिसर के अंदर इसे हटाने के लिये काफी दिनों से मांग तो हो रही थी, परन्तु इसके लिये बजट जारी नही हो रहा था।जिस कारण लंबित पड़ा था।

इसके लिये धन अवमुक्त कराने में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो बार पत्र लिख व स्वयं मिल एयरपोर्ट परिसर में बाधक बने स्कूल, पम्प का मामला उठाया, जिसके बाद सरकार द्वारा 04 करोड़ 45 लाख 74 हज़ार 711 रुपये जारी हुये है।

इसकी जानकारी साझा करते हुये सांसद विजय दुबे ने लिखा है कि 

मा-मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी को हार्दिक आभार। कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य मे बाधक बन रहे शिफ्टिंग एवं पॉवर प्लांट हेतु 15 नवंबर 2019 की मांग को पूरा करते 4.45 करोड़ धन अवमुक्त किये।पूज्य महाराज जी को कोटिशः धन्यवाद

नीचे देखिये जारी धन से होने वाले कार्य व खर्च

जारी धन से होने वाले कार्य और खर्च
जारी धन से होने वाले कार्य और खर्च

[wcp-carousel id=”6396″]

मंत्र से कोरोना को ठीक करने का दावा करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी : जब से देश मे कोरोना के संक्रमण के मामले सामने आये तब से इसके बचाव व ईलाज के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है।और जरूरी दिशा निर्देश जारी कर रही।

एतिहातन सरकार ने स्कूल, मॉल, पर्यटन स्थल, किसी बड़े आयोजनो पर रोक लगा रही है।

वही लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिये तमाम उपाय भी कर रहे।परन्तु कोरोना की आड़ में बहुत से फर्जी लोग भी सामने आ रहे जो आम लोगों में अपने अप्रमाणित दवाओं, नुख्सों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे साथ ही भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे।

अभी तक यूपी में कई मामले सामने आये है जैसे

  • कोरोना के लिये ताबीज
  • गौमूत्र से कोरोना को दूर रखना

और अब वाराणसी से लंका थाना पुलिस ने एक फर्जी ज्योतिषाचार्य को गिरफ्तार किया जो अपने मंत्रो के द्वारा कोरोना को ठीक करने का दावा कर शहर में पर्चा बाट रहा था।

इसके पूर्व लखनऊ से एक को पकड़ा गया जो ताबीज से कोरोना को ठीक करने का दावा कर रहा था।

 

कसया में बाइकों की आमने सामने भिंड़त में दो युवकों की मौत

0

कुशीनगर : बुधवार को कसया थाना क्षेत्र के NH-28 झुग्वा क्रॉसिंग के पास आमने सामने से आ रही दो बाइकों की आपसी भिंड़त से दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुये।

जिनमे एक कि मौत ईलाज के दौरान तो दूसरे की गोरखपुर ले जाते समय होने की ख़बर है।

मिली जानकारी के अनुसार हेतिमपुर निवासी पंकज गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता अपने कार्यवश कसया बाइक से आ रहे थे।जो NH-28 झुग्वा क्रॉसिंग के पास पहुँचे थे कि तभी कसया नगरपालिका के वार्ड 21 सुखारी छपरा निवासी संजय शर्मा पुत्र राजकिशोर शर्मा भी बाइक से आ रहे थे।

दोनो की बाइक क्रासिंग पर आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी।जहाँ दोनो लोगों को पहले कसया सीएचसी ले जाया गया।जहाँ से हालत गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफ़र कर दिया।

इस दौरान पंकज गुप्ता की रास्ते मे तथा संजय की मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।