Home Blog Page 116

हाटा में हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक जली, 02 युवक गंभीर रूप से घायल

0

कुशीनगर : सोमवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे जोल्हिनिया के पास चलती बाइक में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार 02 युवक बुरी तरह घायल हो गये।

वही बाईक में आग लग गयी जो देखते ही देखते आग का गोला बन गयी।

उधर दोनो युवकों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सुकरौली पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुऐ मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया।

जिनके नाम बबलू यादव और पवन गौड़ बताया जा रहा जो अपने काम से छुट्टी पर होली मनाने घर जा रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गये।

कुशीनगर एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज को लेकर मुख्यमंत्री ने दी खुशखबरी,पढ़े रिपोर्ट

0

कुशीनगर : रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कसया के अहिरौली राय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य योजना व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये।

जहाँ उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ,कन्या शुमंगला,पोषण पखवारे,संचारी रोगों,आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से बात कही।साथ ही अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी सरकार की योजनाओं से लड़का लड़की भेद किये बगैर बराबरी लाने वाला बताया।

इसके साथ ही इंसेफेलाइटिस,टीबी और कोरोना वायरस के बारे में बताते हुए लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

वही आखिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज पर अपनी बात रखी जिस पर कार्यकर्ताओं में जोश आया और जिंदाबाद के नारे लगाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह के जनप्रतिनिधि सांसद और विधायक अक्सर एयरपोर्ट को लेकर हमसे चर्चा करते है।एयरपोर्ट के लिये सरकार की ओर से पैसे जारी कर दिये है।बाउंडरी वाल का काम बहुत कम बचा है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।काम पूरा होते ही।पहले डोमेस्टिक उड़ान और फिर अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरु हो जायेगा।

वही विपक्ष पर हमला बोलते कहा कि एयरपोर्ट के काम को 20 वर्षो से लटकाये रखा कुछ नही बोला और जब काम हो रहा है तो हो हल्ला मचा रहे है।

साथ ही कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर कहा कि कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है।जिसके बाद आपको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाने की जरूरत नही पड़ेगी।आपको सारी ईलाज यही मिलेगा।

ज्यादा बड़ा दिक्कत होने पर गोरखपुर में एम्स है 01 घंटे में पहुँच जाइये।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद विजय कुमार दुबे, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री के दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, अतुल सिंह, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र मौजूद रहे।साथ ही भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन जुटे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर में दौरा कल,जाने पुरे कार्यक्रम के बारे में…

0

कुशीनगर : रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में आगमन हो रहा है।जो कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव में पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला एवं संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में पहुंच निरीक्षण कर पोषण पखवारे कार्यक्रम का शुभारम्भ करेगें।
तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर करेंगे सम्मान करेगें।तत्पश्चात कुशीनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिये रवाना हो जायेगे।

सिधुआँ बाजार में गंदगी और कूड़े का ढेर,कौन सुनेगा जब जिम्मेदार है मौन…

कुशीनगर : हम बात कर रहे है पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआँ बाजार का जो क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में से एक है।यहाँ दर्जनों गांवों के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत के समान बाजार से ख़रीदारी करने पहुँचते है।

उसी बाजार हाट में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है।अरसे पहले बने शौचालय अब प्रयोग करना तो दूर उसके आसपास से गुजरना भी बीमारी को खुला दावत देना है।

ना तो पानी निकासी की व्यस्था है, नाही वहाँ से कूड़ा हटाने की इस कारण आमजन के साथ वहाँ मौजूद दुकानदारों का भी बुरा हाल है।

चूंकि यह ग्राम सभा के अंतर्गत आता है जिसके कारण इसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान पर है। परन्तु वहाँ के दुकानदारों ने बताया कि उनके द्वारा रुचि ना लेने के कारण बाजार की हालत दयनीय हो गयी है।

पडरौना-कसया मार्ग पर ट्रक और रोडवेज बस में भिड़ंत, 02 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

0

कुशीनगर : कसया कोतवाली के अंतर्गत आने वाले कसाडा चौक के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की भिंड़त में 2 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार कसाडा चौक के नजदीक बस और ट्रक के जोरदार भिंड़त से बस अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर 5 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है।3 व्यक्तियों को इलाज हेतु गोरखपुर रेफर किया गया है। 01 व्यक्ति CHC में अभी भर्ती है, इलाज के दौरान 02 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

और अपडेट जल्द

नगर पंचायत के बड़े बाबू से मारपीट मामले में, खड्डा एसओ निलंबित

कुशीनगर : शुक्रवार को खड्डा थाना पुलिस द्वारा राज्य कर्मी नगर पंचायत कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक से मारपीट मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुये खड्डा एसओ को निलंबित कर दिया है।

साथ ही जिले के राज्य कर्मियो और पुलिस के बीच सामने आये विवाद को सुलझाने का प्रयास किया है।देर रात जिला अस्पताल में पहुँच पुलिस अधीक्षक ने घायल वरिष्ठ लिपिक से मुलाकात की तथा डॉक्टरों से उनके बारे में जानकारी लेकर  एसओ पर कार्यवाही की।

हालांकि इसके पूर्व एसओ की तरफ से मारपीट से इनकार किया गया और केवल कहासुनी की बात स्वीकार किया था परन्तु इसमें सच्चाई कुछ नही दिखा।

मामला क्या है – दरअसल मामला यह शौचालय की टंकी को साफ कराने को लेकर हुये बताया जा रहा है।खड्डा थाना के शौचालय की टंकी भरी पड़ी है।जिसकी सफाई के लिये थाने से कुछ पुलिस कर्मी नगर पंचायत कार्यलय पहुँच सेफ्टी टैंक सफाई मशीन भेजने को कहा।

जिस पर बड़े बाबू राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि इस दौरान हमारे द्वारा सेफ्टी टैंक सफाई मशीन के लिये लगने वाले तय निर्धारित शुल्क जमा कराने को कहा।

जिससे नाराज पुलिस कर्मियों ने पिटाई करते हुये कार्यालय से थाने ले गये।

इस मामले में शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक पडरौना में हुई जहां इसकी निंदा किया गया,तथा शनिवार को प्रदर्शन करने की बात कही थी उससे पूर्व पुलिस अधीक्षक की तरफ से कार्यवाही हो गयी।

खड्डा पुलिस ने नगर पंचायत के बड़े बाबू से की मारपीट,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

कुशीनगर : जिले की खड्डा थाना पुलिस पर खड्डा नगर पंचायत के वरिष्ठ बड़े बाबू राजेन्द्र गुप्ता की पिटाई करने का आरोप लगा है।मारपीट से घायल बड़े बाबू को पहले सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया।
अब मामला बढ़ता देख खड्डा पुलिस मारपीट से इनकार।करते हुये, केवल कहासुनी की बात कह रही है।जबकि चोट ज्यादा होने के वजह से सीएचसी से जिला अस्पताल रेफ़र किया गया है जहां देर रात तक ईलाज जारी था।

वही अब ख़बर मिली है कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र रात में जिला अस्पताल में राज्य कर्मी से मिले तथा खड्डा एसओ पर कार्यवाही करते हुये निलंबित कर दिया है।

मामला क्या है – दरअसल मामला यह शौचालय की टंकी को साफ कराने को लेकर हुये बताया जा रहा है।खड्डा थाना के शौचालय की टंकी भरी पड़ी है।जिसकी सफाई के लिये थाने से कुछ पुलिस कर्मी नगर पंचायत कार्यलय पहुँच सेफ्टी टैंक सफाई मशीन भेजने को कहा।
जिस पर बड़े बाबू राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि इस दौरान हमारे द्वारा सेफ्टी टैंक सफाई मशीन के लिये लगने वाले तय निर्धारित शुल्क जमा कराने को कहा।
जिससे नाराज पुलिस कर्मियों ने पिटाई करते हुये कार्यालय से थाने ले गये।
अब यह मामला बढ़ता हुआ दिख रहा है,क्योंकि आज पडरौना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक के बाद इसकी निंदा करते हुये,शनिवार को प्रदर्शन करने की बात सामने आ रही है।

मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल, पैसा निकालने वाले दो गिरफ्तार

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना पुलिस ने दो ऐसे लोगों पकड़ा है।जो सीधे साधे लोग जो एटीएम से पैसा निकालने जाते उनकी मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड लेते ,पिन कोड पूछते और मशीन में कार्ड लगाकर कह देते की कार्ड काम नही कर रहा।

तथा उनका एटीएम कार्ड अपने पास रख नकली डमी एटीएम कार्ड दे देते।और उनके कार्ड से पैसे निकाल लेते थे।

इस तरह आम जन की गाढ़ी कमाई को निकाल लेते थे।लगातर इस तरह की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी।वही आज विशुनपुरा एसओ मय हमराह बैंकों और एटीएम की जांच के लिये निकले थे।

कि दो संदिग्ध व्यक्ति एटीएम से पैसे निकलकर भाग रहे दो शातिर अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा जिनकी पहचान पंकज सिंह पुत्र सत्तन सिंह निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी,तथा प्रदीप सिंह पुत्र वंशबहादुर सिंह निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई।

जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों के पास से 40650 रुपये व 9 अदद ATM कार्ड और एक अदद कट्टा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

पुलिस इन दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पिकप ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर हुई मौत…

कुशीनगर : शुक्रवार दोपहर को बरवा राजापाकड़ के पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार पिकप ने बाईक पर सवार दो लोगों को रौंद दिया जिससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पिकप चालक दुर्घटना करा पिकप छोड़ भागने में कामयाब हो गया।

वही मृतको की पहचान राजू कनोजिया पुत्र जमुना प्रसाद, और मोहन शर्मा के रूप में हुई।पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया है।

रिपोर्ट: राहुल सिंह

 

फिलीपींस में कुशीनगर के छात्र की मौत, सरकार से छात्र की शव को लाने की मांग…

कुशीनगर : फिलीपींस में कुशीनगर का छात्र की अचानक तबियत ख़राब होने और ईलाज के दौरान भारतीय समय अनुसार बुधवार शाम 7:40 के करीब मौत हो गयी।ख़बर से पूरा परिवार बेहाल है।और अपने बेटे की शव को घर मंगाने के लिये सरकार से मांग की है।
जानकारी के अनुसार दुदही ब्लॉक के गांव बड़हरा बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार के बेटे पंकज कुमार फिलीपींस के UNIVERSTY OF PERPETUAL, LASPINAS, PHILIPPINES में मेडिकल(MBBS) की 2nd Year की पढ़ाई पढ़ाई कर रहा था।
परिवार को बुधवार सुबह उसके अचानक बीमार होने और ईलाज होने की बात पता चली, जिसके बाद से ही पूरा परिवार चिंतित व परेशान था।वही बुधवार देर शाम पंकज की ईलाज के दौरान मौत की ख़बर आयी।

 

ईलाज करने वाले डॉक्टरों ने मौत की वजह हेपेटाइटिस से अपनी रिपोर्ट में बताया है।
अब परिवार ने अपने जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक,विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री जी से अपने बच्चे के शव को सरकारी खर्च पर मंगाने की मांग की है।