Home Blog Page 117

शर्तो के साथ 11 से 17 मई तक खुलेंगी दुकानें,हॉटस्पॉट के 3 किमी तक रोक

कुशीनगर : जिलाधिकारी ने कुछ शर्तों के साथ 06 दिनों के लिये दुकानें खोलने की अनुमति (Permision) दे दी है।आदेश में कहा गया है कि

देश व प्रदेश में लागू लॉकडाउन के दौरान आम जनमानस को जीवनोपयोगी(Liveable) आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति (Supply)हेतु स्थानीय स्तर पर निम्नानुसार व्यवस्था (arrangement) निर्धारित की जाती है।

जिसके अनुसार दिनांक 11.05.2020 एवं 17.05.2020 के लिए निर्धारित समयावधि (Stipulated time period)के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती कि दुकानों(Shops) पर सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

दिन कौन-कौन से दुकान कब से कब तक
11 मई, सोमवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
12 मई, मंगलवार किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
13 मई, बुधवार को स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
14 मई, गुरुवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
15 मई, शुक्रवार स्टेशनरी/इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक्स/मोबाइल बिक्री व मरम्मत /मिठाई/झाडू/मिट्टी के बर्तन/ज्वेलर्स/कपड़े की दुकान सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
16 मई, शनिवार को किराना/गल्ला/मोबाइल/घडी चश्मा बिकी व  रिपेयरिंग/कास्मेटिक्स/होम प्लायन्सेज-टी0वी0,फ्रिज आदि/ जूता-चप्पल/टायर-ट्यूब/वाहन शो-रूम/आटो /बर्तन पार्ट्स/फर्नीचर/बैग अटैची/बर्तन सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक
17 मई, रविवार को साप्ताहिक बंदी(अनिवार्य) सुबह 09 :00 बजे से शाम 06 बजे तक

वही प्रतिदिन प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक खुलने वाली दुकानें:
मेडिकल्स (दवा की दुकानें)/बेकरी/अण्डा-दूध-बेड/बिल्डिंग मैटेरियल्स /खाद/बीज/कृषि यंत्रों के स्पेयर पार्टस/साइकिल-मोटरसाइकिल के पंचर/मरम्मत की दुकानें/ पलम्बर।
साथ ही मछली/मीट की दुकानें, काम्प्लेक्स, शापिंग मॉल, होटल (सत्कार सेवाए) इत्यादि पूर्ण रूप से बन्द रहेंगे।

वही जनपद के 02 हॉटस्पॉट क्षेत्रों 1-ढाढा खुर्द मोहल्ला बेलवनिया, नगर पालिका परिषद हाटा, तहसील हाटा, कुशीनगर एवं 2-ग्राम बलुआ तकिया, थाना-पटहेरवा, तहसील तमकुहीराज, कुशीनगर के

तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी इसके अतिरिक्त जनपद में उपरोक्त के अतिरिक्त कहीं भी हॉटस्पॉट /कंटेनमेंट जोन घोषित होता है

तो उक्त क्षेत्र के तीन किलोमीटर के अन्दर चिकित्सा सेवा एवं आवश्यक सेवा के अतिरिक्त अन्य कोई गतिविधि नहीं होगी।

अन्य राज्यों में फसे लोगों से सीएम योगी ने की अपील,वापसी प्रबंध के बारे में बताया…

लखनऊ : अन्य प्रदेशों में फसे यूपी के लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील किया है कि कृपया पैदल, ट्रक, बाइक अथवा अन्य साधनों से यात्रा न करें। 

राज्य सरकार आपकी सम्मानजनक, सुरक्षित और शीघ्र वापसी के प्रबंध कर रही है।

मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) में हुई सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वही लंबे लॉक डाउन के कारण फसे प्रवासी श्रमिक धीरे धीरे सरकार के प्रबंध में देरी होता देख पैदल, साईकल, मोटर साइकिल आदि से निकल रहे

परन्तु दर्जनों ऐसे मामले सामने आए है,जिनमे वह रास्ते मे बीमार या दुर्घटना से उनकी मौत हो जा रही है।

जिसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपील जारी कर उन्हें पैदल, ट्रक, बाइक अथवा अन्य साधनों से यात्रा नही करने की अपील की है।

#Kushinaganews,#Kushinagar news in Hindi,#Insurence,#Banking,#Kushinagar

 

अल्ट्रासाउंड में दिया गलत रिपोर्ट,पूछने पर मारपीट कर सर फोड़ा…

कुशीनगर : कोरोना की रोकथाम में लगे कोरोना योद्धाओं डॉक्टरों को देश सम्मान व सलाम कर रहा है।वही पडरौना नगर में एक ऐसे डॉक्टर है जो मरीजों और उनके परिजनों से मारपीट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है।
नगर में 9 मई को फिर एक बार ऐसा ही मामला सामने आया है।जहां डॉक्टर पर आरोप है कि डाइग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पहले अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट गलत दी गयी।
जब पीड़ित ने दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट पूरा विपरीत आया,साथ ही गलत रिपोर्ट के बारे में पूछने गया तो डॉक्टर द्वारा बुरी तरह मारापीटा गया।और बंदूक की बट से सर फोड़ दिया गया।
मामला कोतवाली में गया तो डॉक्टर किसी तरह थाने गया परन्तु अपने रसूख और पहुँच के कारण आराम से थाने से चला गया वही पुलिस बस मुखदर्शक बनी रही।
आइये मामले को विस्तार से समझते है खुद जो पीड़ित ने कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ़ तहरीर दिया है।
निवेदन है कि प्रार्थी परवेज आलम पुत्र शमीम,नेहरू नगर वार्ड 22 पडरौना, जिला कुशीनगर का निवासी है प्रार्थी ने अपने पत्नी का अल्ट्रासाउंड दिनाक 11-04-2020 को परख डाइग्नोस्टिक सेन्टर छावनी पडरौना में कराया था जिसमें रिपोर्ट में दो माह का गर्भ दिखाया जिसका टीटमेण्ट चल रहा था।
एक महीने बाद तबियत बिगड़ने पर डाक्टर को दिखाया तो उन्होने अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी जिसके बाद जब प्रार्थी दोबारा अल्ट्रासाउण्ड कराने परख डाइग्नो सेन्टर गया तो भीड अत्यधिक होने के कारण प्रार्थी का नम्बर नही आया जिसके फलस्वरुप दिनाक 08-05-2020 को शीतला डाइग्नोस्टिक सेन्टर में अल्ट्रासाउंड कराया।
जिसके रिपोर्ट मे किसी प्रकार की कोई गर्भ की पुष्टि नहीं, हुई। उसके बाद प्रेगनेंसी किट से भी जांच की गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी। जिसके आधार पर प्रार्थी आज दिनाक 09-05-2020 परख डाइग्नोस्टिक सेन्टर छावनी पहुँचा तो वहाँ मौजूद डाक्टर के पति कमलेश वर्मा व उनके तीन चार सहयोगी आए और वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
जिसके बाद प्रार्थी के हाथ से रिपोर्ट छीनकर फाड़ दिया तथा मोबाइल भी छीन लिया, और उन सभी ने प्रार्थी को बुरी तरीके से पीटा और
उसके बाद भी मन नही भरा तो गार्ड की बन्दूक लेकर दौडाकर बन्दूक के कुण्डे से पीटा जिससे प्रार्थी को गम्भीर चोटे आयी, और तो और डाक्टर के पति कहने लगे कि तुम मेरा क्या कर लोगे शासन प्रशासन मेरे जेब मे रहता है।
अत महोदय से अनुरोध है कि मेरी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करे।
वही पीड़ित द्वारा मामला कोतवाली ले जाने पर कोतवाल द्वारा पुलिस बल को भेज डॉक्टर को बुलाया गया परन्तु वहाँ पहुँचते ही अपनी रसूख का प्रयोग कर किसी बड़े आदमी से फोन करा आराम से थाने से चला गया।
और साबित कर दिया कि कानून आम और खास के लिये अलग अलग है।जो निंदनीय है।अब देखना है पीड़ित को न्याय मिलता है या लीपापोती कर मामले को दबा दिया जाता है।

#kushinagarnews,#kushinagar news in hindi,#hospital,#bank,#insurence,#kushinagar news

राहत की ख़बर तीन में से दो संक्रमित की रिपोर्ट आयी निगेटिव…

देवरिया : जिले में कोरोना को लेकर बड़ी राहत की ख़बर है पहले 02 कोरोना संक्रमित पाये गये लोगों की ईलाज के दौरान कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

मुंबई से लौटे भैंसाडार गांव के बैतुल्ला और विशनपुर कला के हनीफ़ मंसुरी की रिपोर्ट जांच में पाज़िटिव पाये गये थे।जिनका अभी ईलाज के दौरान पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव मिला है।

इसके बाद इनकी जांच एक हफ्ते फिर होगी तथा लगातार तीन जांचों में निगेटिव पाये जाते है।तो इन्हें अस्पताल से घर भेज 14 दिन तक होम कोरोटाइन करा दिया जायेगा।

गौरतलब है कि जिले में अभी तक 03 कोरोना के मामले सामने आये है।

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला का मिला शव, नेबुआ-नौरंगिया का मामला…

कुशीनगर : शनिवार को नेबुआ- नौरंगिया थाना क्षेत्र के कुदौना कुटी ग्राम अकबरपुर खास की 80 वर्षीय महिला पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से शव मिला है।

मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया है।इस मामले पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि कुदौना कुटी अकबरपुर खास में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने पति के मृत्यु के बाद अकेले रहती थी। गांव में उनका परिवार रहता परन्तु संपर्क में नही रहते थे।

उनकी मौत कई दिन पूर्व हो चुकी थी चुकी वह जंगल मे रहती थी, किसी ने देखा नही था।जिनके आखों को कौआ द्वारा नोचने और अन्य जानवरों द्वारा पैर में काटने के निशान है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्यवाही होगी, साथ ही कुछ लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है जिस पर जांच जारी है।वही हत्या का कोई कारण भी सामने नही आया है।

वैसे पुलिस इस मामले को वृद्ध होने के कारण प्राकतिक मौत मान रही है।

सर फार्म भर दिया है हमें कब बुलाया जायेगा ?

कुशीनगर : देश मे कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बीच अन्य प्रदेशों में फसे कुशीनगर के कामगारों, श्रमिकों व छात्रों के लिये मुसीबत बनी हुई है।

लोग अपने घरों को आने के लिये बहुत ही परेशान है, जो भी विकल्प मिलता उसे प्रयोग कर रहे परन्तु कही से काम नही बन रहा तो कुछ लोग अपना धैर्य खो मजबूरन पैदल आने पर विवश है।

जिले की बात करे तो अन्य प्रदेशों में फसे लोगों के घर लौटने का एक आशा की किरण कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे के एक प्रयास से लगा।

जिसमे उन्होंने एक ऑनलाइन लिंक फार्म उपलब्ध कराते हुये कहा कि जो लोग कुशीनगर लोकसभा से है वह फार्म भरे उनकी जानकारी इकट्ठा कर शासन को भेज वापसी के लिये मांग होगी।

4 से 5 दिनों में देखते ही देखते करीब 45 हज़ार लोगों ने फॉर्म भरा,साथ ही अलग अलग विधानसभा के विधायक द्वारा भी लिंक उपल्ध कराया गया।

इसी बीच प्रदेश सरकार ने भी जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से फार्म भरवाना शुरू करा दिया।

जहाँ भारी तादात में लोगों ने ऑनलाइन पंजकृत कराया परन्तु लगभग 01 सप्ताह बीतने के बाद भी,उन्हें सरकार की तरफ से पहल में देरी होता देख परेशान हो उठे है।

इस बीच हमें सैकड़ो लोग मैसेज करते है, फ़ोन करते है उनकी बातें सुन मन विचलित हो जाता है।वह अपनी परेशानी बताते कहते हुए रोने लगते है।

किसी के परिवार में कोई गंभीर बीमार है, किसी के पास राशन नही है, कोई कई दिनों से खाना नही खाया,किसी के पास पैसा नही है,मकान मालिक किराया मांग रहा,लोकल परेशान कर रहे…

आख़िर में सब यही कहते सर फार्म भर दिया है हमें कब बुलाया जायेगा,बहुत परेशान है…मदद कीजिये

हमारी इन सभी की तरफ से सरकार से निवेदन है की जिन्होंने ऑनलाइन पंजकृत कराया है इनके लिये ट्रेन या बस का इंतज़ाम कर जल्द से जल्द इनको घर भेजा जाये।

आवश्यक सूचना : अगर आपने जनसुनवाई पोर्टल पर कुशीनगर आने के लिये पंजकृत कराया है तो,अपना अपना आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर status देख सकते है।

लिंक नीचे है क्लिक करें।

http://jansunwai.up.nic.in/complaintCovidTracker

 

राहत भरी ख़बर,दोनों संक्रमित मरीजों की ईलाज के दौरान पहली जांच में रिपोर्ट निगेटिव आया…

कुशीनगर : ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में आये कुशीनगर के लिये राहत की ख़बर है।जिले में पाये गये कोरोना के दोनों संक्रमित मरीज की ईलाज के दौरान पहली जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिला है।

जो वाकई यह सुनकर काफी सकून देता, अगर इसी तरह आगे दो और जांचों में रिपोर्ट निगेटिव आता है।साथ कि कोई नया केस सामने नही आता तो कुशीनगर पहले की तरह ग्रीन जोन में होगा।

संक्रमित हुये दोनों मरीज किशोरी(16) व अर्जुन(24) की ईलाज के दौरान 7 मई को सैम्पल लिये गये थे।जिसकी रिपोर्ट 8 मई को 3:30 pm बजे Department of microbiology, BRD मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी हुये है जिसमे दोनों के रिपोर्ट निगेटिव है।

आरोग्य एप पर गलत जानकारी देने के कारण,परेशान रहे लोग…

कुशीनगर : शुक्रवार को पडरौना नगर व आसपास के लोग आरोग्य एप पर एक अलर्ट से परेशान रहे की 500 मीटर से 2 किमी के बीच कोरोना का संक्रमित है।

यह मामला जब प्रशासन के संज्ञान में आया तो जांच हुई जिसमें एक नाबालिग बच्चे द्वारा आरोग्य एप इंस्टाल करते समय गलत चयन करने के कारण यह अलर्ट देखने को मिला था।

इस बारे कुशीनगर पुलिस की तरफ बयान जारी हुए जिसमे बताया गया कि 

दिनांक 08.05.2020 को मुराद अली पुत्र हारून अली उम्र लगभग 14 वर्ष सा0- छावनी थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर द्वारा अपनें मोबाईल में *‘आरोग्य सेतु एप’* इन्सटाल करते समय गलती से कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षणों को ‘हाँ’(Yes) चिन्हित कर दिया गया।

 जिसके परिणामस्वरूप लोगों द्वारा अपनें मोबाईल में डाउनलोड किये गये *‘आरोग्य सेतु एप’* में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव (+ve) प्रदर्शित होने लगा था।

 उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा छानबीन की गयी तो पाया गया कि मुराद उपरोक्त को किसी प्रकार की बीमारी/लक्षण नहीं हैं बल्कि उसनें गलती से लक्षणों पर ‘हाँ’(Yes) चिन्हित कर दिया था।

अतः इस सम्बन्ध में आम जनता को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। 

जिले में बाहरी एम्बुलेंस पर सख्ती,बिना समुचित जांच के सीमा में नही मिलेगा प्रवेश…

0

कुशीनगर : शुक्रवार को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कसया थाना क्षेत्रान्तर्गत देवरिया बार्डर का निरीक्षण करने पहुँचे।

जहाँ वह लगातार 01 घण्टे तक उपस्थित रहते हुए चेकिंग करायी साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये,

जहाँ उन्होंने कहा कि बार्डर पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। किसी भी वाहन या व्यक्ति को बिना जांच के जनपद की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाये।

साथ ही कोई भी ऐसी एम्बुलेंस जो बाहर से आएगी, बिना समुचित चेकिंग के जनपद सीमा में प्रवेश नहीं कर पायेगी।

गौरतलब है कि कुशीनगर के साथ साथ पड़ोसी जिला देवरिया भी ऑरेंज जोन में है।जहाँ तीन कोरोना के संक्रमित व्यक्ति पाये गये है जो जनपद सीमा से ज्यादा दूरी पर नही है।

#Kushinaganews,#Kushinagar news in Hindi,#Insurence,#Banking,#Kushinagar

देवरिया में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया,रामपुर कारखाना क्षेत्र का मामला…

देवरिया : देवरिया में एक और व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है,जो हाल ही में मुम्बई से आया था।इस तरह जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या अब 03 हो गयी है।
वही नये मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति का नाम सुफियान सिद्दीकी है जो रामपुर कारखाना के भटनी हरैया का रहने वाला है,गांव में और आस पास के इलाकों को किया गया सील कर लोगों के बाहर निकलने व आवाजाही पर पूर्ण रोक दिया गया है।

जिलाधिकारी अमित किशोर ने इसकी पुष्टि मीडिया में की है।

#deoria news,#deoria news in hindi,#banking news,#insurence,#deoria