Home Blog Page 128

शादियों में बने खाने में मिलाते थे नशीला पदार्थ और देते थे लूट का अंजाम….

चंदौली : यूपी के चंदौली पुलिस ने एक ऐसा गिरोह को पकड़ा है शादी व्याह में शामिल होकर बने खाने में नशीला पदार्थ मिला, खाने वालों से लूटपाट कर फ़रार हो जाते थे।

इस गैंग का सरगना एक फर्जी पत्रकार था जो पुलिस से बचने के लिये जाली आईकार्ड बना साथ लेकर चलता तथा कही रोके जाने पर इसका प्रयोग करता लेकिन इस बार यह चाल नही चली।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुगलसराय पुलिस को जांच के दौरान तीन लोग बाइक पर आते दिखे जिस पर प्रेस लिखा था।

जिन्हें रोका गया तो एक व्यक्ति जो अपने आप को तथाकथित पत्रकार बताते हुऐ पुलिस से उलझ गया।

इस दौरान पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो इनके पास से 1418 ग्राम नशीले पदार्थ अल्प्राजोलाम बरामद हुआ।तथा इनसे पूछताछ हुई तो इन्होंने स्वीकार किया कि हम लोग शादी व्याह में शामिल होकर नशीला पदार्थ पाउडर खाने में मिला देते तथा आदमी के बेहोश होने पर मोबाइल, पैसे और कीमती सामान लूट फ़रार हो जाते।

गिरफ्तार गैंग का सरगना फर्जी पत्रकार कल्लू गुप्ता पुत्र बाबूनन्दन गुप्ता R/O आयर बाजार अहिबैली P.S. चोलापुर वाराणसी है जिसके ऊपर वाराणसी और आसपास के जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

टेकुआटार में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन…

कुशीनगर : टेकुआटार में AIMIM (मजलिस)के बैनर तले विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज अहमद की अगुवाई में सौकड़ों की संख्या में लोगों ने नागरिकता संशोधन विधेयक(CAB)और NRC के विरोध में पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान शाहनवाज अहमद ने कहा कि यह विधेयक संविधान के खिलाफ़ है तथा उन लोगों की तौहीन है जो इस देश को आजाद कराया।

इस दौरान अरमान खान, आदिल, इस्तियाक, सनाउल्लाह, मेराज, क्यमुदिन, डब्लू, शाहबाज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोडवेज ड्राइवर हैलमेट लगाकर बस चलाने को मजबूर, सड़क पर चली बस तो लोग करने लगे कैमरे में कैद…

हमीरपुर : सोशल मीडिया पर एक फ़ोटो वायरल हो रहा जिसमे रोडवेज के चालक को बस चलाते समय,सीट बेल्ट की जगह हैलमेट पहन बस चलाते दिख रहा है।

यह फ़ोटो प्रदेश के हमीरपुर डिपो की है जहाँ के चालक जितेंद्र ने अपनी सुरक्षा को लेकर हैलमेट पहन बस चलाते दिखे।

दरसअल इस बस का आगे का बड़ा शीशा टूटने होने के चलते ड्राइवर ने सुरक्षा के लिये हैलमेट पहन लिया और यह बस हमीरपुर से बांदा जा रही थी।

लेकिन जब बस सड़क पर आयी तो जो देखा अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगा।और देखते देखते यह वायरल हो गया।

साथ ही रोडवेज की खस्ता हालत बयान कर रही है कि ठंड के मौसम में यात्रियों की रोडवेज को कितनी चिंता है कि आगे का शीशा नही होने के बावजूद उसे चला रहे और यात्री इसमें जाने को मजबूर है।

दुदही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव,96 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में किया मतदान…

कुशीनगर : दुदही ब्लॉक प्रमुख के लिये जारी अविश्वास प्रस्ताव पर गहमागहमी आज मतदान के साथ साफ हो गयी, जिसमे कुल 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।

जहाँ मतदान में दुदही ब्लॉक प्रमुख कुसमावती वर्मा के विरुद्ध 96 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया,तथा मात्र 02 सदस्यों ने अविश्वास के विपक्ष में,तथा अब दुदही ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त हो गया।

आज सुबह मतदान एसडीएम तमकुहीराज ए.आर. फारूकी की की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहे।

वही एसडीएम द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर हुऐ मतदान की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपने पर अगले प्रमुख को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी।

स्वर्ण व्यापारी को गोली मारकर लूटने के प्रयास करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार…

कुशीनगर : रविवार शाम को पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा के सामने अज्ञात बदमाशों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी कृष्ण वर्मा से गोली मारकर लूटने का प्रयाश करने के मामले में पुलिस ने 04 लोगों पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कार्यलय मामले का खुलासा करते हुये बताया कि स्वर्ण व्यापारी को गोली मारकर, लूटने के प्रयास मामले में जांच व पकड़ने के लिये तीन टीमें बनाई गई थी।

जिनमे स्वाट टीम, पटहेरवा थाना और विशुनपुरा थाना पुलिस शामिल थी,जांच व घेराबंदी में चार लोग गिरफ्तार हुये। तथा चौथा अभियुक्त की भूमिका बाइक और हथियार उपलब्ध कराने की थी इसमें से तीन लोग हाल ही में जेल से छूटे थे।

इनके आवास पर पुलिस की जांच में नकली नोट 67700 रुपया व रुपये छापने के उपकरण व अवैध पिस्टल बरामद हुआ है।

नीचे वीडियो में पुलिस अधीक्षक का बयान देखिये

छात्राओं को सोहदे द्वारा कमेंट करना पड़ा भारी, जमकर जूतों से महिला सिपाही ने पीटा,वीडियो वायरल…

कानपुर : कानपुर के बिठूर में एक युवक को स्कूल जाने वाली छात्राओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ा, और मौके पर ही एक महिला पुलिस कर्मी ने पकड़ जमकर जूतों से पीट जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

ख़बर के अनुसार मंगलवार सुबह स्कूल जाने के समय बिठूर में एंटी रोमियो टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान एक सोहदे को स्कूल जाने वाली छात्राओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करते हुए,पकड़ लिया।

जिसे महिला कांस्टेबल ने छात्राओं और चौराहे पर लोगों के सामने जूता निकाल जमकर पिटाई की तथा थाना कार्यालय लाकर अंतर्गत धारा 294 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है नीचे वायरल वीडियो देखें

हाईकोर्ट ने कुशीनगर के युवक को दिया बड़ी खुशखबरी,2018 पुलिस भर्ती में हुआ था चयन…

कुशीनगर : कुशीनगर के युवक की याचिका पर हाईकोर्ट ने उसे राहत देते हुये, पुलिस भर्ती 2018 की मेडिकल जांच में अनफिट करार देते हुये बाहर किये गये युवक को बड़ी राहत देते हुये।

अपना प्रत्यावेदन पुलिस भर्ती बोर्ड को सभी दस्तावेजों के साथ देने और बोर्ड उस पर नियमानुसार निर्णय लेने का आदेश दिया है।

क्या था मामला– युवक लाल साहब कुमार 2018 की भर्ती में सफल हुआ तथा मेडिकल फिटनेस जांच में कान में कमी पाई गई,जिसके कारण बाहर कर दिया गया।

और जब वह कान का पूरा उपचार करा फिट होकर सक्षम चिकित्सक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त कर भर्ती बोर्ड को नियुक्ति देने का प्रत्यावेदन दिया तो कोई सुनवाई नही हुई।

तब आखिर में उच्च न्यायालय का रुख किया जहां याचिका पर जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने सुनवाई किया तथा लाल साहब कुमार के पछ में फ़ैसला आया।

जिसमे अपना प्रत्यावेदन पुलिस भर्ती बोर्ड को सभी दस्तावेजों के साथ देने और बोर्ड उस पर नियमानुसार निर्णय लेने का आदेश दिया है।

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, हाटा कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा…

कुशीनगर : हाटा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर हाटा गौरीबाजार मार्ग पर देवरिया मोड़ के नजदीक वाहनों की जांच शुरू की थी।

इसी बीच दो युवक बाइक पर आते दिखे जिन्हें पुलिस ने रोक कागजात मागे तो वह उपलब्ध नही करा सके तथा सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने चोरी की बाइक होने की स्वीकार किया।

तथा उनके तलाशी में एक अवैध तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ, साथ ही दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर दो और बुलेट बाइक बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान अल्फाज सिद्दिकी निवासी टीला टाली थाना रामपुर कारखाना, जिला देवरिया था अमित यादव सुकरौली थाना खुखुंदू देवरिया के रूप में हुआ।

यह पेशेवर बाइक चोर है जो भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी कर बेचना इनका मुख्य कार्य है।पुलिस ने इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट तथा चोरी की मामला दर्ज करते हुये जेल भेज दिया।

बरामदगी का विवरण

  1. 04 अदद मोटर साईकिल (02 बुलेट,1 अपाची व 01 स्पलेंडर प्रो )
  2. अवैध एक तमंचा व कारतूस

पडरौना नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार 31 गांव शामिल, दुदही व फाजिलनगर को नगर पंचायत का मिला दर्जा…

कुशीनगर : सोमवार को योगी सरकार के कैबिनेट की बैठक में जिले के लिये तीन महत्वपूर्ण फैसले लिये गये है जिनमे

  • नगर पालिका परिषद, पडरौना की सीमा विस्तार
  • दुदही तथा फाजिलनगर को नगर पंचायत का दर्जा

नगर पालिका परिषद पडरौना की सीमा विस्तार में 31 गांवों को शामिल किया गया है जिनमे

  1. नोनिया पट्टी आ0, 
  2. परसौनी कला, 
  3. सेवक छपरा, 
  4. भरवलिया, 
  5. बधू छपरा, 
  6. केवल छपरा, 
  7. बन्दी छपरा 
  8. अहिरौली बुजुर्ग, 
  9. बेलवा मिश्र,
  10.  रामपुर,
  11.  मटिहनिया बुजुर्ग,
  12.  मोती छपरा, 
  13. भिरवा सरकारी,
  14. बलूचहा, 
  15. सोहरौना, 
  16. जंगल बेलवा, 
  17. जंगल बकुलहा, 
  18. जंगल विशुनपुरा, 
  19. अहिरौली खुर्द, 
  20. पटकौली,
  21.  काटी, 
  22. मटिहनिया खुर्द, 
  23. पकड़ी बुजुर्ग, 
  24. लमुहा, 
  25. माजरा केवल छपरा,
  26. दमवतिया, 
  27. मिल्की, 
  28. पलिया, 
  29. बसडीला, 
  30. बदल छपरा तथा
  31. बदरौना 

को सम्मिलित किया गया है।वही मंत्रिपरिषद ने अधिसूचना के अन्तर्वस्तु में संशोधन/ परिवर्तन किये जाने की आवश्यकता होने पर आवश्यक सुसंगत संशोधन हेतु मंत्री नगर विकास विभाग को अधिकृत किये जाने का निर्णय लिया है।

साथ ही दुदही व फाजिलनगर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है

सही तथ्य छुपाकर रास्ते की भूमि पर कब्जा करने का आरोप, प्रशासन नही कर रहा सहयोग…

देवरिया : प्राचीन राघव नगर,हनुमान मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी पिक्चर पैलेस,देवरिया की स्वामिनी माधुरी जायसवाल ने कमिश्नर गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते की भूमि को, सही तथ्य छुपाकर गलत नक्सा बनवा कब्जा कर निर्माण कार्य करवाने का आरोप लगाया है।

वही कमिश्नर के आदेश के बाद व नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया के स्थगन आदेश के बावजूद प्रशासन कार्य रुकवा नही रहा।

यह आरोप लगा है वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के परिवार से जुड़े कामेश्वर सिंह पर,माधुरी जायसवाल ने लिखा है कि मेरे विधवा व बेसहारा होने का नाजायज लाभ उठाकर मेरे सिनेमा हॉल के बगल में स्थित सिनेमा हाल के मालिक कामेश्वर सिंह जो

दबंग व भू-माफिया है जो जबरदस्ती मेरे सिनेमा हाल के कॉमन रास्ता को अपना रास्ता दिखाकर अपने राजनैतिक व पैसे के बल पर वाद सं० – 126/85 में पारित डिग्री का उल्लघन करते हुए,

नगर पालिका के जेई को अपने प्रभाव में लेकर गलत नक्शा पास करा लिया है प्रा्थिनी के नियत प्राधिकारी , विनियमित क्षेत्र , देवरिया को शिकायत करने पर कहा गया कि जेई द्वारा पूरी बात बताये बिना नक्शा पर दस्तखल करा लिया गया है और नक्शा निरस्त न होने तक मौक पर कोई निर्माण न करने तथा यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिनांक – 27/07/2019 को नियत

प्राधिकारी , विनियमित क्षेत्र देवरिया द्वारा आदेश पारित किया गया। 

परन्तु कोई जिम्मेदार अधिकारी व प्रशासन से जुड़े लोग कार्य नही रुकवा नही रहे।