Home Blog Page 129

देवरिया महोत्सव एवं कुंभ मेले में धमाका करने का मैसेज वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया : हालही में सोशल मीडिया पर देवरिया महोत्सव एवं कुंभ मेले में धमाका करने का मैसेज वायरल करने वाले अभियुक्त को रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।इस समंध में कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सोशल मीडिया पर देवरिया महोत्सव एवं कुंभ मेले में धमाका करने का मैसेज वायरल करने वाले कि जांच के दौरान यह पता चला है कि धमकी भरा संदेश नसीरुद्दीन अंसारी पुत्र कमरुद्दीन अंसारी सा0 विशुनपुर चिरकिहवा थाना रामपुर कारखाना के मोबाइल फोन से की गयी है।

इस समंध में थाना रामपुर कारखाना में मु0अ0सं0-32/2020 धारा-153/ 505(1)ख/507 भादवि व 66(च) आईटी एक्ट 7 सीएलए  में मामला दर्ज किया गया था।

जिसके क्रम में आज पुलिस ने सूचना के आधार पर कोटवा मोड़ से इसे गिरफ्तार कर लिया।जिसने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया जिसने बताया कि यह संदेश अपने एक साथी नवाज शरीफ से वायरल कराया था।

डीएम के निर्देश पर निकाला गया कब्र से शव,संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

पीलीभीत : पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले के मूसेपुर कलां गांव में कब्र से दो दिन पूर्व दफन की गयी 19 वर्षीय युवती के शव को, डीएम के निर्देश पर पंचनामा व पोस्टमार्टम हेतु तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट के अनुसार 03 फरवरी की रात्रि को 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी।जिसे 04 फरवरी को परिवार व रिश्तेदारों ने बिना पुलिस को सूचना दिये।युवती के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
वही 05 फरवरी को मृतका के पिता ने थाना बरखेड़ा में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का तहरीर दिया।जिस पर पुलिस ने थाना बरखेड़ा पर मुoअoसंo 37/20 धारा 302 आईपीसी बनाम राजेश पंजीकृत किया।
चुकी मृतका के शव को दफ़नाया गया था तो उसे डीएम के आदेश पर आज मजिस्ट्रेट के सामने शव को निकलवा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।
अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की अग्रिम कार्यवाही करेगी।

तमकुहीराज-समउर बाजार मार्ग पर चलती ट्रैक्टर में लगी भीषण आग

कुशीनगर : तमकुहीराज-समउर बाजार मार्ग पर ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर में अचानक लगी आग से देखते देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन चक्के व अन्य पाटर्स जल गये।

आग लगने कारण ट्रैक्टर में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।वही ट्रैक्टर के चालक ने समय रहते भाग निकला जिससे वह बच गया।

फैक्ट्री में गैस रिसाव से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, जहरीली गैस बना काल

सीतापुर : यूपी के सीतापुर जनपद के बिसवां के चंदन-महमूदपुर पुल में एक दरी बनाने वाले फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 7 लोगों के मृत पाये गये है।

मृतको में 03 बच्चें 01 महिला व 03 पुरूष शामिल है।उनके मौत का कारण फैक्ट्री के पाइपलाइन से ज़हरीली गैस रिसाव से होने की बात से सामने आई है।

सीतापुर के डीएम अखिलेश तिवारी ने सभी 07 लोगों के बारे में पुष्टि कर मीडिया में कहा है की मौत का कारण गैस रिसाव है।वही फैक्टरी में अन्य लोगों की होने की आशंका है।

जिसकी सावधानी पूर्वक जांच की जा रही है वही इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुये।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

खामपार में चार युवकों की दर्दनाक मौत, स्कूली बस और बाइक सवार के बीच हुआ हादसा

देवरिया : खामपार थाना के भठवा तिवारी गांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसे में चार नवयुवकों की मौत की ख़बर है।जिनमे दो की मौत मौके पर हो गयी वही दो की मौत अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गयी।

बताया जा रहा है कि भठवा तिवारी गांव के पास स्कूली बस मार्ग के एक तरफ से जा रही वही दूसरी तरफ से दो बाइकों पर सवार चार युवक जिनकी उम्र 18 से 21 बतायी जा रही थी।

अनियंत्रित होकर बस में जोरदार भिंड़त हुई तथा बस से दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी वही दो की ईलाज के दौरान हुई।वही बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौका देख फ़रार हो गया।

नीचे पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र का दुर्घटना पर बयान सुनिये।

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,04 बाइक सहित अवैध शस्त्र बरामद

कुशीनगर : बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।
जिनके पास से चोरी के 04 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।
इस समंध पुलिस अधीक्षक ने बताया की कप्तानगंज थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर एक युवक अतुल कनौजिया पुत्र रमेश कनौजिया जनपद गोरखपुर को चाँदनी चौक से पकड़ा,तथा उसकी तलाशी के दौरान उससे 01 तमंचा व 02 जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुये
पूछताछ में पुलिस को बताया कि आसपास के जनपदों से बाइकों की चोरी कर नंबर बदल इसे नेपाल में बेच कर अच्छी कमाई करते है।
वही पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस ने इसके विरुद्ध धोखाधड़ी, चोरी व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

वही इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।जिनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

प्रधान द्वारा 64 लाख गबन मामले में कार्यवाही,मोतीचक ब्लॉक का मामला

कुशीनगर : मोतीचक विकास खण्ड के गांव मुड़िला हरपुर में शौचालय बनवाने के धनराशि से 64 लाख 44 हजार के गबन मामले में डीएम ने कार्यवाही करते हुये।

प्रधान के सभी प्रशासनिक व वितीय अधिकार सीज कर दिया है।जिले में अब तक ऐसे मामले एक दर्जन तक पहुँच चुके है।

बताया जा रहा है कि उक्त ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 812 शौचालयों के लिये कुल 97 लाख 44 हजार जारी हुये परन्तु मौके पर 275 शौचालय निर्माण सही पाये गये।

इस तरह 537 शौचालयों का निर्माण हुआ नही इसकी धनराशि निकाल कर हड़प लिया गया।पंचायत राज विभाग द्वारा इस मामले में प्रधान पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

कुशीनगर सहित सभी प्रस्तावित एयरपोर्टों को हर सुविधा से लैस करने की योजना है: मुख्यमंत्री

लखनऊ : मंगलवार शाम लखनऊ में चल रहे डिफेन्स एक्सपो 2020 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जिसमे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के बारे में बोलते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश में 11 नए एयरपोर्टों का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसमे जेवर, अयोध्या, कुशीनगर सहित सभी प्रस्तावित एयरपोर्टों को हर सुविधा से लैस करने की योजना है।

वही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘चप्पल पहनने वाले व्यक्ति’ का हवाई जहाज में चलने के सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

मिड डे मील की खौलती सब्जी के भगौने में गिरी तीन साल की मासूम बच्ची,हुई मौत

मिर्जापुर : सोमवार को मिर्जापुर जनपद से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है।प्राथमिक विद्यालय में बन रहे मिड डे मील की खौलती सब्जी में 3 वर्ष की मासूम बच्ची के खेलते खेलतें गिरने से उसकी मौत हो गई।

वही इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है जबकि रसोइया पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ख़बर के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर, अतरी गांव में सोमवार को एक तीन वर्ष की मासूम बच्ची अपने भाइयों संग स्कूल में पढ़ने गयी।

परन्तु वह खेलते खेलतें खुले में बन रहे मिड डे मील की सब्जी खौलते बर्तन में जा गिरी।तथा किसी ने ध्यान नही दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

वही यह देख रसोईयां मौके से फ़रार हो गयी ,वही जब परिजनों को पता चला तो अस्पताल लेकर पहुँचे परन्तु मासूम बच्ची बच ना सकी।

चोरी की 05 बाइक बरामद एक गिरफ्तार, तीन फ़रार नेबुआ थानाक्षेत्र का मामला

कुशीनगर :  नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने रविवार रात्रि को गस्त के दौरान सरगटिया-पिपरपांती मार्ग पर, एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकडा जबकि उसके अन्य तीन साथी अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।

पुलिस ने मौके से चोरी की कुल 05 बाइक बरामद की है वही गिरफ्तार युवक ने अपना पहचान विनय यादव पुत्र बलदेव यादव निवासी सिधुआं बांगर टोला लक्ष्मीपुर थाना कसया पुलिस को बताया।

पुलिस की तलाशी में उसके पास से एक कट्टा कारतूस व चाभी का गुच्छा तथा 415 रुपये नकद व मोबाइल बरामद हुआ।यह सभी बाइक चोर गैंग चोरी की बाइक को नेपाल में ले जाकर बेचने की फ़िराक में थे कि शुरुआत में ही पकड़े गये।

वही फ़रार तीन अन्य अभियुक्तों के बारे में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी भी पहचान कर ली गयी है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।